साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 5 जुलाई से 11 जुलाई 2021

1349
current affairs in Hindi


विंबलडन 2021

पुरुष एकल – नोवाक जोकोविच (सर्बिया)

महिला एकल – एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

  • नोवाक जोकोविच का यह 20वां ख़िताब है। इससे पहले वो इसी वर्ष ऑट्रेलियन और  फ्रेंच ओपन भी अपने नाम कर चुके हैं।
  • नोवाक जोकोविच यदि इस वर्ष का US ओपन भी अपने नाम करने मे सफल रहते हैं तो साल 1969 के बाद वे ऐसा करने पहले खिलाड़ी होंगे जिसने साल के चारो ग्रैंड स्लैम जीते हों। नोवाक के पास इस वर्ष गोल्डन स्लैम यानि चारों ग्रैंडस्लैम के अलावा ओलिंपिक गोल्ड जीतने का मौका भी है।
  • एश्ले बार्टी विंबलडन जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए विम्बलडन जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे पहले इवोनी गूलागोंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विम्बलडन जीता था।
  • विंबलडन मौजूदा ग्रैंड स्लैम मे सबसे पुराना है इसकी शुरुआत साल 1877  मे लंदन के विंबलडन नगर मे की गयी थी। यह एकमात्र ऐसी प्रतियोगिता है जिसे नेचुरल घास मे खेला जाता है।

अस्तित्व मे आया सहकारिता मंत्रालय

  • ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को साकार करते हुए केंद्र सरकार ने 6 जुलाई 2021 को नए सहकारिता मंत्रालय की घोषणा की तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को  सहकारिता मंत्रालय की बागडोर सौंपी।
  • सहकारिता मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान करेगा।  अलग सहकारिता मंत्रालय बनने से दूर-दराज़ के इलाक़ों में पहुँचने में मदद मिलेगी।
  • इससे पहले सहकारिता का काम कृषि मंत्रालय के अंतगर्त आता था। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इससे पूर्व गुजरात सहकारी बैंकों के अध्यक्ष रह चुके हैं।

मोदी सरकार-2 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार

  • 07 जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रिमंडल का विस्तार गया तथा 15  कैबिनेट तथा 28 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
  • नए चेहरों मे सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री  तथा पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी गयी है।
  • कई मंत्रियों के विभागों मे फेरबदल किया गया है जिसमे धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्रालय के स्थान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा सौपा गया है।
  • हरदीप सिंह पुरी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्थान पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्रालय का कार्यभार सौपा गया है। अनुराग ठाकुर को सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मंत्रालय का जिम्मा सौपा गया है।

नही रहे हिमांचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और रिकॉर्ड 6 बार मुख्यमंत्री रहे कोंग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह का  08 जुलाई 2021 को 87 साल की आयु मे निधन हो गया है।
  • वीरभद्र सिंह, जवाहरलाल नेहरू के समकालिक नेताओं मे से एक थे। उनका जन्म  23 जून 1934 को बुशहर रियासत मे राजा पदम सिंह के घर मे हुआ था।
  • वीरभद्र सिंह साल 1962 मे पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे पांच बार सांसद तथा 9 बार विधायक के लिए चुने गए थे।
  • वीरभद्र सिंह साल 1962 से साल 2017 तक राजनीति मे सक्रीय रहे थे। इस दौरान वो 6 बार हिमांचल के मुख्यमंत्री तथा 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाये गए थे।

यादों मे दिलीप कुमार

  • 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है, जिसके अभिनय से प्रेरणा लेकर बॉलीवुड की कई पीढ़ियां जवान हुई, न जाने कितने कलाकारों का जीवन दिलीप कुमार के साथ से या उनसे कुछ सीख कर धन्य हो गया।
  • दिलीप कुमार का वास्तविक नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 पेशावर , पाकिस्तान मे हुआ था।दिलीप कुमार के पिता का नाम लाला गुलाम सरवर था।
  • दिलीप कुमार की पहली फिल्म ज्वार-भाटा साल 1944 मे आयी  थी ,जिसे अमिया चक्रवर्ती ने निर्देशित की थी। उनकी आख़री फिल्म ‘किला’ साल 1998 मे प्रदर्शित हुई थी।
  • साल 1955 मे आयी देवदास ने  दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग का टैग प्रदान किया। साल 1960 मे आयी मुग़ले-ए -आजम मे दिलीप कुमार ने शहजादा सलीम के किरदार को जीवंत कर दिया था।
  • ज्वार-भाटा (1944), शहीद (1948), देवदास(1955), नया दौर, मुसाफिर (1957), मधुमिता(1958), मुग़ले -ए -आजम(1960), लीडर (1964), राम और श्याम (1967), क्रांति (1981), शक्ति, विधाता(1982), कर्मा(1986) और सौदागर(1991) आदि दिलीप कुमार साहब की यादगार फिल्मे थी।
  • दिलीप साहब को आठ बार फिल्म फेयर  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, साल 2015 मे पद्म विभूषण, साल 1997 मे निशान -ए-इम्तियाज(पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिकता सम्मान) से सम्मानित किया गया था।

Also Read: दिलीप कुमार – हिंदी सिनेमा के महानतम अभिनेता

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य

  • 05 जुलाई, 2021 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री की मंजूरी के साथ ही रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान का चौथा तथा देश का 52वां बाघ आरक्षित क्षेत्र बन गया है।
  • रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के बूंदी जिले मे स्थित है। इसका क्षेत्रफल  1,071 वर्ग किमी है तथा वर्तमान मे यहां बाघों की संख्या 102  हैं।
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की तरफ से इस क्षेत्र के लिए मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। राज्य के अन्य बाघ संरक्षित क्षेत्र क्रमशः सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व,अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व तथा कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व आदि हैं।
  • रामगढ़ विषधारी अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1982 में की गयी थी। यहाँ पाए जाने वाले प्रमुख जंतु वर्ग में तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर, चिंकारा, स्लॉथ बियर, भारतीय भेड़िया, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, हिरण और मगरमच्छ जैसे पक्षी और जानवर शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) स्वतंत्रता दिवस – 04 जुलाई

  • 4 जुलाई 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना की 245वीं वर्षगांठ बनायीं गयी। 4 जुलाई 1976 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 13 उपनिवेशों को ब्रिटैन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।
  • अमेरिका मे स्वतंत्रता दिवस को आमतौर पर  ‘फॉर्थ ऑफ जुलाई’ कहा जाता है। इस दिन दूसरी महाद्वीपीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता की अमेरिकी घोषणा की मंजूरी दी थी।
  • चार जुलाई को 13 उपनिवेशों को एकजुट करते हुए उन्होंने एक स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना की थी तथा उन्होंने उदार नीतियों के आधार पर नई सरकार के संरचनात्मक ढांचे का भी निर्माण किया था।
  • जॉन एडम्स, बेंजामिन फ्रैंकलिन, अलेक्जेंडर हैमिल्टन, थॉमस जेफरसन, जेम्स मैडिसन और जॉर्ज वाशिंगटन को अमेरिका के संस्थापक पिता के तौर पर माना जाता है।

दलाई लामा

  • 06 जुलाई, 2021 को तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का 86वाँ जन्मदिवस मनाया गया। 14वें दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई, 1935 को तिब्बत में हुआ था।
  • लामा, बौद्ध धर्म का एक शीर्षक है जिसका अर्थ ‘श्रेष्ठ’ से है, इसे आधिकारिक तौर पर केवल कुछ चुनिंदा तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं को दिया जाता है।
  • दलाई लामा का वास्तविक नाम तेनज़िन ग्यात्सो है। इन्हे 13वें दलाई लामा का पुनर्जन्म माना जाता है। तिब्बत मे चीन के एकाधिकार के चलते ये साल 1959 से निर्वासित जीवन बीता रहे हैं तथा भारत मे शरणार्थी के रूप मे निवास कर रहें हैं।
  • विश्व शांति के इसके प्रयासों के लिए साल  1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Also Read: मैं हूं 14th Dalai Lama, दुनिया में शांति, खुशहाली और समृद्धि ही मेरे जीवन का लक्ष्य

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस- प्रतिवर्ष जुलाई माह के पहले शनिवार को मनाया जाता है। प्रथम बार इसे साल 1995 मे बनाया गया था।
  • स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि – 4 जुलाई
  • पिंगली वेंकैया (राष्ट्र ध्वज के निर्माता) पुण्यतिथि – 4 जुलाई
  • गुलजारी लाल नंदा (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) –  4 जुलाई
  • राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस – 10 जुलाई, राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। यह दिवस पहली बार साल 2000  मे आयोजित किया गया था।

नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही में, किस देश ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेत का महल बनाया है?-  डेनमार्क
  • हाल ही में, असम में पाई गई मकड़ियों की दो नई प्रजातियां कौन सी हैं?- ग्रेवेलिया बोरो, डेक्सिपस क्लेनी
  • हाल ही में, ICC ने अपने ‘सख्त आचरण’ के कारण किसे सीईओ को पद से हटा दिया है?- मनु साहनी
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहाँ पर बनाया जाएगा?- जयपुर
  • टोक्यो ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन रहेंगे ?- मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह
  • हाल ही में, संशोधन द्वारा ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ के अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?- 62 वर्ष
  • हाल ही में , किस देश के राष्ट्रपति ‘जोवेनल मोइस’ को उनके निजी आवास पर हत्या कर दी गई है?- हैती
  • हाल ही में, रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा पेंशन की मंजूरी और वितरण के स्वचालन हेतु कौन सी एकीकृत प्रणाली लागू की है?- स्पर्श

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.