साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 14 जून से 20 जून 2021

1138
current affairs in Hindi


सत्या नडेला बनाये गए माइक्रोसॉफ्ट के नए चेयरमैन

· दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के वर्तमान सीईओ सत्या नडेला को कंपनी का नया चैयरमेन बनाया गया है। सत्या नडेला जॉन थॉमसन के स्थान पर चैयरमेन पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

· सत्या नडेला को साल 2014 मे माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था। वे ऐसे तीसरे व्यक्ति हैं जिन्हे माइक्रोसॉफ्ट ने चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी हो , इससे पूर्व बिल गेट्स एवं जॉन थॉमसन माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन रह चुके हैं।

· सत्या नडेला का जन्म हैदराबाद,भारत में साल 1967 में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल से इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री की पढ़ायी और कंप्यूटर साइंस से मास्टर डिग्री की पढ़ायी की है।

· अब माइक्रोसॉफ्ट मे सत्या नडेला के ऊपर कंपनसेशन, सक्सेशन प्लानिंग, गवर्नेंस और बोर्ड ऑपरेशंस आदि की जिम्मेदारियां होंगी। जॉन थॉमसन लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका मे एक बार फिर से नजर आएंगे।

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन

· फ्लाइंग सिख नाम से मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह का 18 जून 2021 को 91 वर्ष की आयु मे कोरोना से निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी की मृत्यु भी कोरोना संक्रमण के चलते हो गयी थी।

· महान धावक मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवम्बर 1929 को गोविंदपुरा, पंजाब (अब पाकिस्तान) मे हुआ था। विभाजन के समय उनका परिवार भारत आ गया था।

· मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख नाम पाकिस्तान के राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान ने दिया था। मिल्खा सिंह ने साल 1958 के टोक्यो एशियाई खेलों में 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ स्वर्ण पदक हासिल किया था।

· मिल्खा सिंह ने ओलम्पिक खेल 1956 (मेलबर्न)और 1964 (टोक्यो) मे भाग लिया था। वे रोम ओलम्पिक मे 400 मीटर दौड़ मे चौथे स्थान पर रहे थे, उनका और पहले स्थान का अंतर केवल सेकण्ड्स के 100वे भाग का था।

· मिल्खा सिंह के जीवन पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम ‘भाग मिल्खा भाग’ है। इस फिल्म मे फरहान अख्तर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से मिल्खा सिंह की कहानी को जीवंत कर दिया है।

· साल 1959 मे भारत सरकार द्वारा मिल्खा सिंह को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया था। मिल्खा सिंह के परिवार में उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं उनकी पत्नी निर्मल सैनी भी एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।

सामने आया कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट

· भारत मे पाए गए कोरोना के डेल्टा वैरिएंट्स या ‘बी1.617.2’ के म्यूटेट होने के बाद डेल्टा प्लस वैरिएंट्स के रूप मे सामने की पुष्टि वैज्ञानिको द्वारा की गयी है।

· डेल्टा प्लस वैरिएंट्स को विज्ञानिको ने एवाई.1 (AY.1) नाम दिया है। भारत मे इस वैरिएंट्स की खिलाफ उपचार के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दवा को मंजूरी दी गयी है।

· मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दवा का भारत मे उत्पादन फार्मा कंपनी सिप्ला और रोश इंडिया मिलकर कर रही हैं। इस दवा को मरीज को केवल बेहद आपातकालीन परिस्थितियों मे ही दिया जाता है।

UN के अस्थायी सदस्य बने घाना, अल्बानिया, ब्राज़ील, गैबॉन और यूएई

· यूएन महासभा UNSC ने सुरक्षा परिषद के लिए 5 देशों को अस्थायी सदस्य बनाया है। इन देशों में घाना, अल्बानिया, ब्राज़ील, गैबॉन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं. इन सभी देशों को यूएन महासभा के दौरान हुई वोटिंग के बाद चुना गया है।

· इन सभी देशों का 2 वर्षो का कार्यकाल 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा तथा ये 31 दिसंबर 2023 तक सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर बने रहेंगे।

· UNSC की सुरक्षा परिषद् मे 15 सदस्य देश होते हैं , जिनमे से 5 इसके स्थायी सदस्य देश हैं तथा शेष 10 देश 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए अस्थायी रूप से चुने जाते हैं।

· सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों मे अमेरिका ,रूस ,चीन,फ़्रांस तथा ब्रिटैन शामिल हैं। इन देशों को वीटो पावर प्राप्त है , किसी भी वैश्विक मुद्दे पर महत्वपूर्ण निर्णय के लिए ये देश वीटो पावर का इस्तेमाल करते हैं।

‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान

· ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान’ की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गयी है।

· मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।

· उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को ‘कोविड अनुकूल व्यवहार एवं टीकाकरण’ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन छात्रों के माध्यम से लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया जाएगा।

· इस अभियान की प्रभावी बनाने हेतु एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से ‘युवा शक्ति, कोरोना मुक्ति’ अभियान की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

‘दक्षिणी महासागर’ या ‘अंटार्कटिक महासागर’

· 8 जून को नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका ने विश्व महासागर दिवस के अवसर पर अंटार्कटिक पोल को घेरे हुए महासागर को पांचवे महासागर यानि ‘दक्षिणी महासागर’ या ‘अंटार्कटिक महासागर’ की संज्ञा दी है।

· इससे पहले भी इंटरनेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑर्गनाइज़ेशन ने साल 1937 मे दक्षिण महासागर को एक पृथक महासागर के रूप मे मान्यता दी थी किन्तु साल 1953 में उसने अपने फैसले को निरस्त कर दिया था।

· अब विश्व मे कुल पांच महासागर हो गए हैं जो इस प्रकार से हैं – अटलांटिक, प्रशांत, हिन्द ,आर्कटिक महासागर तथा ‘अंटार्कटिक महासागर’।

· सबसे बड़े महासागर की बात करें तो प्रशांत महासागर सबसे बड़ा है उसके बाद दक्षिणी महासागर का नंबर आता है। इसकी औसत गहराई 3.2 किलोमीटर है।

रज या राजा परबा

· उड़ीसा मे भूदेवी के सम्मान मे 4 दिनों का रज या राजा परबा मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 15-18 जून के बीच मनाया गया है।

· रज पर्व भूदेवी को समर्पित उनके मासिक धर्म से सम्बंधित पर्व है , चूँकि महिलाओं मे मासिक धर्म नए जीवन की उत्पत्ति का प्रतीक है उसी प्रकार भूदेवी का मासिक धर्म चक्र फ़सलों की पैदावार एवं समृद्धि का प्रतीक है।

· रज या राजा पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसमें पहले दिन को ‘पहिली राजा’, दूसरे दिन को मिथुना संक्रांति, तीसरे दिन को ‘दाहा या बासी राजा’ तथा चौथे दिन को ‘वसुमती स्नान’ कहते हैं।

· इस पर्व के दौरान खेतों की पूजा होती है. भूदेवी से प्रार्थना की जाती है कि हर साल हम आपकी इसी तरह से सेवा करेंगे। आप सदा हमारे धन-धान्य और फसलों मे वृद्धि करते रहें।

केरल मे हुई एक नयी ‘टार्डिग्रेड’ प्रजाति की खोज

· हाल ही मे, राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान अध्ययन केंद्र के शोधकर्त्ताओं ने केरल मे स्टाइगारक्टस जीनस की एक नई ‘टार्डिग्रेड’ प्रजाति का पता लगाया है।

· इस नयी प्रजाति का नाम केरल के नाम पर ‘स्टाइगारक्टस केरलेंसिस’ रखा गया है। यह एक जलीय जीव है, लेकिन यह भूमि पर भी निवास कर सकता है।

· टार्डिग्रेड जीवों को पानी के भालू के रूप में भी जाना जाता है। साल 2008 मे एक खोज से पता चला था की ये बाहरी अंतरिक्ष के वैक्यूम मे भी जीवित रह सकते हैं।

· टार्डिग्रेड जिव इतने छोटे होते हैं इनको माइक्रोन मे मापा जाता है तथा इनके अध्ययन के लिये उच्च क्षमता वाले माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होती है।

महत्वपूर्ण दिवस तथा तिथियां

· विश्व रक्तदाता दिवस- 14 जून, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाया जाता है, वर्ष 1997 मे प्रारम्भ हुआ था।

· मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस- 17 जून,संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है।

· अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस- 13 जून , 13 जून 2014 से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

· अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस- 16 जून, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

· ऑटिस्टिक प्राइड डे- 18 जून , प्रथम बार वर्ष 2005 में ‘एस्पीज़ फॉर फ्रीडम’ संगठन द्वारा मनाया गया था।

नॉलेज बूस्टर

· किस भारतीय मूल की ब्रिटिश पत्रकार को अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है?- मेघा राजगोपालन

· “स्थानीय रिपोर्टिंग’ की श्रेणी मे किस भारतीय मूल के लेखक को खोजी कहानियों के लिए पुलित्जर पुरस्कार 2021 मिला है?- नील बेदी

· हाल ही मे ,भारतीय आयुष मंत्रालय ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से योग से सम्बंधित एक मोबाइल एप्प लांच की है?- नमस्ते योग

· ‘सिल्वरलाइन’ परियोजना किस राज्य मे सेमी हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रारम्भ की जा रही है?- केरल

· किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा साल 2021 तक अंतरिक्ष मे लकड़ी द्वारा निर्मित ‘WISA वुडसैट’ उपग्रह स्थापित किये जाने की योजना है?- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)

· अमेरिका ने दासता के अंत को संदर्भित करने वाले किस दिवस को कानूनी रूप से मान्यता प्रदान कर दी है ?- ‘जूनटींथ’ फेस्टिवल’

· हाल ही मे, किस देश के संस्थापक और प्रथम राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर केनेथ कोंडा (97) का निधन हो गया है?- जाम्बिया

· 18 जून, 2021 से शुरू हुए ‘इन-ईयू नेवफोर’ (IN EUNAVFOR) नामक संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास मे किन देशों ने प्रतिभाग किया है?- भारत , इटली , फ्रांस तथा स्पेन

· हाल ही मे किस सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं 1950 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता का निधन हो गया है?- चंद्रशेखर वैद्य

· 11 जून से 13 जून, 2021 तक चले G7 सम्मलेन को कहाँ आयोजित किया गया था?- कार्बिस बे, कॉर्नवाल, यूनाइटेड किंगडम

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.