साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 13 सितम्बर से 19 सितम्बर 2021

1201
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


गुजरात और पंजाब में मुख्यमंत्री परिवर्तन

  • 11 सितंबर को गुजरात में विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।
  • विजय रुपाणी की अनुशंसा पर भूपेंद्र पटेल को गुजरात का 17वां मुख्यमंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • पंजाब में मुख्यमत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।
  • चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं तथा वो कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रह चुके हैं।

इंजीनियर्स डे– 15 सितम्बर

  • 15 सितम्बर को सम्पूर्ण भारत में अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समाज के विकास में इंजीनियर्स के योगदान को उजागर करना है।
  • भारत में इंजीनियर्स डे को मनाये जाने की शुरुआत साल 1968 से की गयी थी, जब भारत सरकार ने 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • इंजीनियर्स डे भारत रत्न डॉ. एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को जन्म मैसूर (कर्नाटक) में हुआ था।
  • डॉ. एम विश्वेश्वरैया देश के एक महान इंजीनियर थे उनके द्वारा भारत के कई महत्वपूर्ण बांधों का निर्माण किया गया था। जिसमे कृष्णराज सागर बांध मैसूर, तिगरा बांध ग्वालियर आदि प्रमुख थे।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह

  • 14 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी है। इसी के साथ में प्रधानमंत्री द्वारा अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया गया।
  • राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ के लोधा गांव और मुसेपुर करीम जरौली गांव में कुल 92 एकड़ भूमि में की जाएगी। अलीगढ़ संभाग के 395 महाविद्यालयों को भी इस विश्वविद्यालय से जोड़ा जायेगा।
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह जाट समुदाय से सम्बन्ध रखते थे तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले के मुरसान रियासत के राजा थे।
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म 01 दिसंबर 1886 को राजा घनश्याम सिंह की तीसरी संतान के रूप में हाथरस जिले के मुरसान जमीदार रियासत में हुआ था।
  • भारत की आजादी के लिए इन्होने देश के बाहर से अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था, इसी के चलते उन्होंने  01 दिसंबर 1915 को अफ़ग़ानिस्तान में पहली निर्वासित सरकार की स्थापना की थी। इस सरकार में उन्होंने राष्ट्रपति की भूमिका निभाई थी।

हिन्दी दिवस– 14 सितम्बर

  • 14 सितम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। देश में साल 1953 से हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।
  • 26 जनवरी 1950 को जब भारत का संविधान लागू हुआ था। तब हिंदी के साथ 14 भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं के रूप में आठवीं सूची में रखा गया था।
  • विश्व में तीसरे नंबर पर हिंदी बोली और पढ़ी जाती है। भारत के अतिरिक्त हिंदी फिजी, मॉरीशस, इंडोनेशिया, मलेशिया, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल सहित विश्व के 20 से अधिक देशों में बोली जाती है।
  • भारत में 40% लोगों के द्वारा हिंदी बोली जाती है। तथा विश्व में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या 615 मिलियन है।

शून्य अभियान

  • शून्य अभियान की शुरुआत 15 सितम्बर 2021 को की गयी है। यह अभियान नीति आयोग,आरएमआई और आरएमआई इंडिया का संयुक्त प्रयास है।
  • यह पहल शून्य-प्रदूषण वाले डिलीवरी वाहनों को बढ़ावा देने वाली पहल है। जिसके तहत नीति आयोग ने देश के प्रमुख मैन्यूफैक्चरर्स, ई-कॉमर्स कंपनियों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को एक साझा मंच प्रदान किया है, जिससे ये सब मिलकर देश में फाइनल माइल डिलीवरी के विद्युतीकरण की दिशा में प्रयास कर सकें।
  • शून्य अभियान संस्कृत के शून्य शब्द से प्रेरित है, शून्य अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रिक डिलीवरी के लिए एक विशेष लेबल बनाकर अंतिम-मील डिलीवरी के विद्युतीकरण में तेजी लाना है।
  • भारत के समान अति जनसंख्या वाले तथा विकासशील देशों को अतिशीध्र माल वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन की बहुत ज़रूरत है। देश में वर्तमान में वायु प्रदूषण में 10% कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा इन्ही के द्वारा छोड़ी जाती है। जिसका योगदान 2030 मे 114% होने की सम्भावना है।

आईएनएस ध्रुव

  • आईएनएस ध्रुव भारत का पहला सैटेलाइट और परमाणु /बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज है। यह देश का स्वदेशी जहाज है इसे हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) द्वारा विकसित किया गया है।
  • आईएनएस ध्रुव का संचालन संयुक्त रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन और भारतीय नौसेना द्वारा किया जाएगा।
  • अभी तक इस तरह का जहाज केवल संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो पावर रखने वाले देशों अमेरिका, रूस, चीन,ब्रिटैन तथा फ्रांस के पास ही है।
  • आईएनएस ध्रुव में डीआरडीओ द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक सक्रिय स्कैन एरे रडार (AESA) सिस्टम लगा है, जिसकी मदद से विभिन्न स्पेक्ट्रमों को स्कैन करके भारत पर नजर रखने वाले जासूसी उपग्रहों की निगरानी की जा सकती है और साथ ही में पूरे क्षेत्र में मिसाइल परीक्षणों की निगरानी भी की जा सकती है।

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

  • 13 सितंबर 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का मंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
  • ऑस्कर फर्नांडिस की आयु 80 वर्ष की थी तथा योग करते समय उन्हें सिर में चोट लग गयी थी जिसके चलते उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था।
  • ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था। साल 1980 में पहली बार ऑस्कर फर्नांडिस इसी सीट से सांसद चुने गए थे।
  • ऑस्कर फर्नांडिस वर्तमान में राज्यसभा में सांसद थे। यूपीए सरकार के दौरान ये सड़क-परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।

टाइम मैगज़ीन ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची

  • 15 सितंबर को टाइम मैगज़ीन ने 2021 के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। भारत के प्रधानमंत्री सहित , ममता बनर्जी, अदार पूनावाला का नाम भी इसमें शामिल है।
  • टाइम मैगजीन विश्व के लीडर , कलाकार, पायनियर, आइकन, टाइटन, अन्वेषक आदि के कार्यो और प्रभाव के आधार पर प्रतिवर्ष 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करता है।
  • 2021 में इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।
  • टाइम मैगज़ीन एक अमेरिकी समाचार पत्रिका और समाचार वेबसाइट है जो न्यूयॉर्क शहर में प्रकाशित होती है। यह द्वि-साप्ताहिक पत्रिका है।
  • प्रथम बार इसका प्रकाशन 3 मार्च, 1923 को हुआ था। इसका मुख्यालय भी न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।

रेल कौशल विकास योजना

  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की रेल कौशल विकास योजना” को 17 सितम्बर यानि नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के दिन से शुरू किये जाने की जानकारी दी है।
  • इस योजना का उद्देश्य गुणात्मक सुधार लाने के लिए युवाओं को फ़िटर, वेल्डर, मशीनिंग और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण कौशल प्रदान करना है।
  • रेलवे इस योजना के लिए देश के ग्रामीण क्षेत्रों से 50 हज़ार बच्चों का चुनाव करके उन्हें मोबाइल प्रशिक्षण यूनिट के जरिये प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
  • रेल कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत ही संचालित की जाएगी तथा इसमें दिया जाने वाला प्रशिक्षण मुफ्त होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस- 15 सितंबर, संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की गई थी।
  • विश्व ओजोन दिवस – 16 सितंबर, पहली बार विश्व ओजोन दिवस साल 1995 में मनाया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस– 18 सितम्बर, इस दिवस को पहली बार वर्ष 2020 में मनाया गया था।
  • विश्व रोगी सुरक्षा दिवस – 17 सितंबर, इस दिवस की शुरुआत साल 2016 में की गयी थी।
  • शिक्षा को हमले से बचाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस- 9 सितंबर, प्रथम बार इसे साल 2020 में आयोजित किया गया था।

नॉलेज बूस्टर

  • विश्व का पहला हवा से कार्बन डाई-ऑक्साइड सोखने वाला सयंत्र कहाँ स्थापित किया गया है?- आइसलैंड
  • US ओपन 2021 का ख़िताब किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया है?- डेनियल मेदवेदेव, रूस
  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?- शेफाली जुनेजा
  • कैटली महाशीर मछली को किस राज्य ने अपनी राजकीय मछली नामित किया है?- सिक्किम
  • हाल ही में, किस पूर्व भारतीय फुटबॉलर का निधन हो गया है जिसका सम्बन्ध मोहन बागान से भी रहा है?- भबानी रॉय
  • वर्ष 2021 का स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?- आनंद कुमार, संस्थापक सुपर-30
  • सबसे पुराने इंटरनेट सर्च इंजन याहू के नए सीईओ कौन बनाये गये हैं?- जिम लानजोन
  • हाल ही में, श्रीलंका के किस तेज़ गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है- लसिथ मलिंगा
  • उड़ान’ परियोजना की शुरुआत किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा की गयी है?- IIT-बॉम्बे
  • 12 सितंबर इतिहास में किस ऐतिहासिक लड़ाई के लिए जाना जाता है?- सारागढ़ी दिवस, सारागढ़ी का युद्ध

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.