साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2021

1275
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


सरयू नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना (Saryu Canal National Project) को राष्ट्र को समर्पित किया है।
  • इस परियोजना की शुरुआत साल 1978 में की गयी थी। इस परियोजना पर कुल 9,802 करोड़ रुपये की लागत आयी है।
  • यह परियोजना उत्तर-प्रदेश के बहराइच से गोरखपुर को जोड़ेगी तथा इसकी सिंचाई क्षमता 14 लाख हेक्टेयर से अधिक होगी साथ ही ये प्रदेश के नौ जिलों को लाभान्वित करेगी।
  • सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना 6623 किलोमीटर लंबी है तथा यह नौ जिलों की पांच नदियों सरयू ,राप्ती, घाघरा ,बाणगंगा तथा रोहिन को जोड़ने का कार्य करेगी।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित

  • 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया है। इसकी आधारशिला 2019 में रखी गयी थी तथा लगभग 32 महीनों में इसे पूर्ण कर लिया गया है।
  • काशी विश्वनाथ धाम सवा 5 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में बना हुआ है तथा इसमें कुल छोटी-बड़ी 23 इमारतें और 27 मंदिरों का निर्माण किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त इस कॉरिडोर में मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, तीन यात्री सुविधा केंद्र, चार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीपरपस हॉल, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी जैसी सुख-सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
  • काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। यहाँ पर जगद्गुरू शंकराचार्य को डोम राजा की पवित्रता से प्रेरणा मिली और उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प लिया था।

SANT मिसाइल का पोखरन में सफल परीक्षण

  • 11 दिसंबर 2021 को भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारतीय वायु सेना ने पोखरण रेंज से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हेलीकॉप्टर लॉन्च स्टैंड आफ एंटी टैंक मिसाइल (SANT) का सफल परीक्षण किया है।
  • SANT नेरिलीज सिस्टम, एडवांस गाइडेंस और ट्रैकिंग एल्गोरिदम, एकीकृत सॉफ्टवेयर के साथ सभी एवियोनिक्स, संतोषजनक ढंग से प्रदर्शन किया और ट्रैकिंग सिस्टम ने सभी मिशन कार्यक्रमों की निगरानी की है।
  • SANT मिसाइल अत्याधुनिक मिलीमीटर वेव (MMW) सीकर से लैस है तथा इसकी मारक क्षमता 10 किलोमीटर है।
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भारत में रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्र को समर्पित अग्रणीय संस्थान है, इसकी स्थापना साल 1958 में की गयी थी।
  • भारत में रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव , DRDO का अध्यक्ष और रक्षामंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार एक ही व्यक्ति होता है। इस समय इस जिम्मेदारी को डॉ जी सतीश रेड्डी निभा रहे हैं।

आइये जानते हैं कौन होंगे गणतंत्र दिवस 2022 के मुख्य अतिथि देश

  • भारत पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य एशिया के प्रमुख पांच देशों को आमंत्रित करने जा रहा है। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल है।
  • भारतीय विदेश नीति के तहत भारत ऊर्जा समृद्ध मध्य एशियाई देशों के साथ हर क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है और संबंधों को मजबूत करने में जुटा हुआ है।
  • इससे पहले गणतंत्र दिवस 2018 में भारत ने आसियान संगठन के सदस्य देशों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
  • साल 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
  • 2020 मेंब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। साल 2021 में कोरोना के कारण बिना किसी विदेशी मुख्य अतिथि के गणतंत्र दिवस संपन्न हुआ था।

भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता को मिला रामानुजन पुरस्कार 2021

  • भारतीय गणितज्ञ और कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टकल इंस्टीट्यूट की प्रोफेसर नीना गुप्ता को गणित के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • नीना गुप्ता का नाम इतिहास में दर्ज किया जा चुका है क्योंकि यह पुरस्कार पाने वाली वह चौथी भारतीय ,विश्व की तीसरी महिला और दूसरी भारतीय महिला हैं।
  • रामानुजन पुरस्कार को इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फ़िज़िक्स (ICTP) रामानुजन पुरस्कार नाम से दिया जाता है , इसकी शुरुआत साल 2005 में की गयी थी।
  • श्रीनिवास रामानुजन एक भारतीय गणितज्ञ थे, इनका जन्म 22 दिसंबर, 1887 को इरोड गाँव,तमिलनाडु में हुआ था।
  • रामानुजन ने संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण, अनंत श्रृंखला और निरंतर अंशों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भारतीय मूल की लीना नायर फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल की CEO बनीं

  • 14 दिसंबर 2021 को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल ने भारतीय मूल की लीना नायर को अपना ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है।
  • लीना नायर अभी तक यूनिलीवर ग्रुप में चीफ ह्यूमन रिसॉर्सेज ऑफिसर के रूप में अपनी सेवायें दे रही थी।
  • लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हैं तथा उन्होंने जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI), जमशेदपुर से एमबीए किया है।
  • फॉर्चून इंडिया द्वारा पिछले महीने इन्हे मोस्ट पावरफुल वुमेन लिस्ट में शामिल किया गया था।
  • शनैल लग्जरी ग्रुप अपने ट्वीड सूट, क्विल्टेड हैंडबैग और 5 परफ्यूम के लिए पहचाना जाता है।
  • लीना ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में 1992 में  बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी करियर की शुरुआत की थी तथा साल 2016 में वे CHRO बनायीं गयी थी

Elon Musk बने टाइम पर्सन आफ ईयर

  • स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला  के प्रमुख Elon Musk को टाइम मैगजीन ने पर्सन आफ द ईयर 2021 चुना है।
  • द टाइम मैगजीन उनके सम्बन्ध में कहा है- यह वह व्यक्ति है, जो हमारे पृथ्वी ग्रह को बचाने के बारे में सोचता है. यहां रहने के लिए उपयुक्त चीजों के बारे में सोचता है: प्रतिभाशाली, दूरदर्शी, उद्योगपति, शोमैन. जो इलेक्ट्रिक कारों को बनाता है और मंगल तक पर चला जाता है।
  • एलन मस्क विश्व के सबसे आमिर व्यक्तियों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति 250 बिलियन डॉलर से अधिक है। इनके ट्विटर पर हैं 66 मिलियन फॉलोअर्सहैं।
  • एलन मस्क भविष्य का मानव है, उन्हें टेक्नोलॉजी का शोमैन कहा जाता है। वे मानव सभ्यता को बचाने, धरती को बचाने तथा मानव को मंगल में बसाने जैसे प्रोजेक्ट पर काम करते हैं।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर अब होगी 21 साल

  • केंद्रीय कैबिनेट ने कानून के तहत महिला के विवाह की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • नीति आयोग में जया जेटली की अध्यक्षता में बने टास्क फोर्स ने इसकी सिफारिश की थी। प्रधानमत्री के15 अगस्त 2020 को लाल किले से अपने संबोधन में भी इस बात का उल्लेख था।
  • इसके पीछे की वजहों में से प्रमुख वजह पहले बच्चे को जन्म देते समय बेटियों की उम्र 21 साल, विवाह में देरी का परिवारों, महिलाओं, बच्चों और समाज के आर्थिक सामाजिक और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ना रही है।
  • 1927 मेंसमाज सुधारक राय साहेब हरबिलास सारदा ने बाल विवाह रोकथाम के लिए एक विधेयक पेश किया गया था , जिसके अनुसार लड़कों की विवाह उम्र 18 साल तथा लड़कियों की विवाह उम्र 14 साल रखी गयी थी। इसे सारदा एक्ट के नाम से जाना गया था।
  • 1978 में इस कानून में संसोधन हुआ और लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 और लड़कियों के लिए 18 साल कर दी गयी थी।
  • 2006 में बाल विवाह रोकथाम कानून लाया गया था। अब लड़कियों के विवाह की उम्र को 21 साल करने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। ज्ञात हो लड़कों के विवाह की न्यूमतम उम्र 21 वर्ष ही है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस, 18 दिसम्बर – अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके सम्मान को एक मूलभूत आवश्यकता के रूप में चिन्हित करने के उद्देश्य से साल 2000 से इस दिवस को मनाया जा रहा है।
  • विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, 18 दिसंबर – विश्व में जातीय अल्पसंख्यकों के लिये स्वतंत्रता और समानता के अधिकार को बनाए रखने तथा अल्पसंख्यकों के सम्मान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये इस दिवस का आयोजन 1992 से किया जा रहा है।
  • विजय दिवस, 16 दिसम्बर – वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की स्मृति स्वरुप इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, 15 दिसंबर– चाय के प्रति लोगों के लगाव को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस दिवस का आयोजन साल 2005 से किया जा रहा है। बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया जैसे देशों में यह दिवस मनाया जाता है।

नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही में किस देश द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो’ से नवाज़ा है?- भूटान
  • यूनेस्को द्वारा कोलकाता के किस उत्सव को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है?- दुर्गा पूजा
  • भारत ने CDS जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद किसे चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष का पदभार दिया है?- जनरल एमएम नरवणे
  • हाल ही में, प्रधानमंत्री जी ने ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ का शिलान्यास किस राज्य में किया है?- उत्तर-प्रदेश
  • हाल ही में, किस फॉर्मूला वन चैंपियन को इंग्लैंड द्वारा ‘नाइटहुड’ की उपाधि प्रदान की गयी है?-  लुईस हैमिल्टन
  • NASA द्वारा साल 2018 में छोड़ा गया कौन सा मिशन यान सूर्य के कोरोना मंडल तक पहुँच गया है?- पार्कर सोलर प्रोब
  • हाल ही में, किस यूरोपीय देश ने व्यक्तिगत उपयोग के लिये भाँग की खेती और उपयोग को वैध माना है?- माल्टा
  • हाल ही में उत्तराखंड राज्य ने किस क्रिकेट खिलाडी को राज्य का ब्रांड अम्बेसडर बनाया है?- ऋषभ पंत
  • हाल ही में , ‘राज कपूर: द मास्टर एट वर्क’ पुस्तक का विमोचन हुआ है इसके लेखक कौन हैं?- राहुल रवैल
  • स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किस खिलाड़ी को एसजेएफआई मेडल से सम्मानित करने का फैसला किया है?- सुनील गावस्कर
  • टाइम मैगज़ीन ने वर्ष 2021 एथलीट ऑफ़ द ईयर किसे चुना है?- सिमोन बिलेस(जिमनास्ट) USA
  • हाल ही में ,’प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री (Pride, Prejudice and Punditry) पुस्तक का विमोचन हुआ है इसके लेखक कौन हैं?- डॉ. शशि थरूर
  • हाल ही में, उत्तराखंड के किस वन्यजीव अभयारण्य को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है?- अस्कोट वन्यजीव अभ्यारण्य
  • केयर4हॉकी अभियान किस इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रारम्भ किया गया है?- बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
  • दुबई 100% पेपरलेस होने वाला विश्व में पहला देश कौन बना है?दुबई

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.