साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 12 जुलाई से 18 जुलाई 2021

1165
current affairs in Hindi


पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

  • 13 जुलाई 2021 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का 66 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनके निवास स्थान नोएडा, उत्तर-प्रदेश में निधन हो गया है। 
  • यशपाल शर्मा का जन्म 11 अगस्त 1954 को लुधियाना, पंजाब मे हुआ था। वर्तमान मे वे क्रिकेट मैच के दौरान लाइव कमेंट्री और न्यूज़ चैनल मे क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भूमिका निभाते थे।
  • यशपाल शर्मा टीम इंडिया में मध्य क्रम के बल्लेबाज की भूमिका निभाया करते थे। वे साल 1983 मे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे, वे उस विश्कप मे भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।
  • यशपाल शर्मा ने अपना एकदिवसीय क्रिकेट पदार्पण साल 1978 मे पाकिस्तान के खिलाफ किया था। उन्होंने कुल 42 एकदिवसीय मैचों मे प्रतिभाग किया था , जिसमे उन्होंने कुल 883 रन बनाए। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है वे अपने क्रिकेट करियर मे कभी शून्य पर आउट नहीं हुए थे।
  • यशपाल शर्मा ने अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू साल 1979 मे इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने कुल  37 टेस्ट मैचों मे 2 शतक की मदद से 1,606 रन बनाये थे।

जानिए क्यों मनाया जाता है मलाला दिवस

  • 12 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलाला दिवस मनाया जाता है। मलाला दिवस सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार हासिल करने वाली महिला है।
  • मलाला दिवस का उद्देश्य विश्वभर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को सम्मान प्रदान करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2012 मे इस दिवस को मलाला दिवस के रूप मे मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • मलाला यूसुफजई को साल 2012 मे पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार तथा साल 2014 मे नोबेल अकादमी ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
  • मलाला यूसुफजई पाकिस्तान मे महिला एवं बाल शिक्षा एवं अधिकार पर कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं। साल 2012 मे  चरमपंथी संगठन तालिबान ने स्कूल से इम्तिहान देकर लौटती मलाला पर हमला किया था।
  • इस घटना के बाद मलाला यूसुफजई अंतराष्ट्रीय स्तर पर नोटिस की गयी थी। मलाला यूसुफजई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के स्वात इलाके के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत मे हुआ था।
  • मलाला यूसुफजई विश्वभर मे बाल एवं महिला शिक्षा और अधिकारों पर आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में  मलाला को दशक में “दुनिया में सबसे प्रसिद्ध किशोरी” घोषित किया था।
  • मलाला यूफुफज़ई ने एक पुस्तक का लेखन भी किया है जिसका शीर्षक “वी आर डिसप्लेस्ड” है। उन्हें साल 2013  फ़्रांस का सर्वोच्च सम्मान “सिमोन डी बेवॉर” प्रदान किया गया था।

शेर बहादुर देउबा बनाये गये पांचवी नेपाल के प्रधानमंत्री

  • 13 जुलाई 2021 को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी है।
  • ज्ञात हो, नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटाते हुए , शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त किये जाने के आदेश दिए थे।
  • नेपाली संविधान के अनुसार शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री के तौर पर  30 दिनों के अंदर सदन में विश्वास मत हासिल करना अनिवार्य है।
  • इससे पहले शेर बहादुर देउबा साल 1995, साल  2001, साल 2004 तथा साल 2017 मे चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी सेवायें दे चुके है।

इटली बना यूरो कप 2020 का विजेता

  • 11 जुलाई 2021 को पेनाल्टी शूट आउट के आधार पर हुए रोमांचक फ़ाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को हराकर दूसरा यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया है।
  • गोल्डन बूट का ख़िताब पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम रहा। उन्होंने प्रतियोगिता मे 4 मैचों मे कुल पांच गोल किये तथा एक गोल करने मे मदद की थी।
  • यूरो कप को साल 1958 मे प्रारम्भ किया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक 4 साल बाद किया जाता है। जर्मनी और स्पेन ने सर्वाधिक 3-3 बार इस ख़िताब को अपने नाम किया है।

तालिबान द्वारा भारतीय पत्रकार की हत्या

  • 16 जुलाई 2021 को अफगानिस्तान मे तालिबान के साथ चल रहे संघर्ष की कवरेज के दौरान भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी जान चली गयी है।
  • पत्रकार दानिश सिद्दीकी अंतरराष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर पत्रकारिता किया करते थे।
  • साल 2018 में दानिश सिद्दीकी को रोहिंग्या मामले में कवरेज के लिए पुलित्जर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • दानिश सिद्दीकी मुंबई के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से साल 2007 मे पूरी की थी।

टोक्यो ओलम्पिक-2020 COVID SSR

  • हाल ही मे, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 के सफल संचालन के लिए Covid स्पोर्ट्स स्पेसिफिक रेगुलेशन्स (खेल-विशिष्ट विनियम – SSR) जारी किये है। जो निम्न प्रकार से है।
  • यदि कोई प्रतिभागी जिसका चयन ओलम्पिक खेलो के लिए हो गया है, वह प्रतिभागी टोक्यो मे ओलम्पिक खेलो मे प्रतिभाग करने से पूर्व Covid -19 पॉजिटिव पाया जाता है। तो उसे अयोग्य घोषित नहीं माना जायेगा , बजाय इसके उसे  प्रतिभागी को “शुरुवात नहीं कर पाया”(Do Not Start -DNS) का टैग दिया जायेगा।
  • COVID-19 के कारण एथलीट या टीम के प्रतिस्पर्धा में असमर्थ होने के परिणाम को, प्रतियोगिता के चरण को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षित रखा जाएगा।
  • एकल खेल  आयोजन मे , अगर किसी खिलाड़ी  का COVID-19 परीक्षण पॉजिटिव  आता है, तो अगला सर्वोच्च रैंक वाला खिलाड़ी , उस खिलाड़ी का स्थान  लेगा।
  • ट्रैक एवं फील्ड इवेंट मे यदि  कोई खिलाड़ी  कोविड-19  पॉजिटिव पाया जाता है। तब उसके स्थान पर उसके बाद वाले खिलाड़ी को वरीयता जी जाएगी। ये नियम हालांकि 10,000 मीटर दौड़, मैराथन और पैदल चाल स्पर्धाओं में लागू नहीं होंगे क्योंकि इसकी एक ही स्पर्धा होती है। इस मामलों में दौड़ का आयोजन वैसे (कोविड-9 संक्रमित) एथलीट के बिना होगा।
  • आईओसी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता के मिश्रित मुकाबले  मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की स्थिति मे उन्हें रिप्लेस करने की अनुमति दी है।
  • एक से अधिक दिवसीय आयोजनों के लिए, एक खिलाड़ी या ऐसी टीम, जिसका COVID-19 परीक्षण पॉजिटिव आयेगा, उसे अगले योग्य खिलाड़ी या टीम से बदला जा सकता है।
  • बैडमिंटन, बॉक्सिंग या टेनिस जैसे आयोजनों के लिए, अगर कोई खिलाड़ी COVID-19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो ऐसे खिलाडी के प्रतिद्वंद्वी को खेल के अलगे राउंड में भेज दिया जाएगा और कोई प्रतिस्थापन नहीं किया जाएगा।
  • ओलम्पिक के दौरान प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ को कहीं बाहर घूमने -फिरने की इजाजत नहीं होगी। ये खेल विलेज से प्रतियोगिता स्थल तक तथा वहां से सीधे खेल विलेज तक ही आ जा सकेंगे।

जानें क्या है बैस्टिल दिवस?

  • 14 जुलाई को फ़्रांस मे जनता के सम्मान मे बैस्टिल दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। स्थानीय भाषा मे इसे  ‘ला फेट नेशनल’ कहा जाता है।
  • बैस्टिल फ़्रांस के पेरिस मे मध्य युग मे बना एक किला था। इसका निर्माण  पेरिस शहर के पूर्वी छोर की रक्षा के लिए किया गया था। बाद मे इसे  कारागार मे बदल दिया गया था।
  • 14 जुलाई, 1789 को क्रांतिकारियों ने इस किले पर धावा बोलकर यहाँ से 7 कैदियों को रिहा करा लिया था। इस धटना को फ़्रांसिसी क्रांति के सांकेतिक प्रतीक के याद किया जाता है।

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव

  • 9 दिनों तक चलने वाले रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उड़ीसा के पुरी मे किया जाता है।
  • यह रथ यात्रा भगवान  जगन्नाथ, उनके भाई बलराम (बलभद्र) और बहन सुभद्रा के मौसी के घर(सारदा बाली) तक तथा वहां से  गुंडिचा मंदिर में वापसी का प्रतीक है।
  • भगवान जगन्नाथ जी को रथ ‘गरुड़ध्वज’ या ‘कपिलध्वज’, बलराम जी के रथ का नाम ‘तलध्वज’ तथा सुभद्रा कुमारी जी के रथ का नाम ‘पद्मध्वज’ है।
  • इसी प्रकार से भगवान जगन्नाथ के रथ मे लगे ध्वज को ‘त्रैलोक्यमोहिनी’ या ‘नंदीघोष’ कहते है। बलराम जी के रथ का ध्वज ‘उनानी’ कहलाता है तथा सुभद्रा कुमारी जी का रथध्वज ‘नदंबिक’ कहलाता है।

नॉलेज बूस्टर

  • राज्यसभा मे बीजेपी ने सदन के नेता के रूप मे किस नेता को नामित किया है?- पीयूष गोयल
  • 12 जुलाई 2021 को भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस देश मे भीम-यूपीआई ऐप लांच किया है?- भूटान
  • विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के बयान के अनुसार साल 2026 की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी किस देश को दी गयी है?- भारत
  • देश के किस प्रदेश मे वेक्सिनेशन की प्रथम डोज़ 100% लोगों को लगा दी गयी है?- लद्दाख
  • देश के किस राज्य मे बनेगा एशिया का पहला डॉल्फिन अनुसन्धान केंद्र?- पटना, बिहार
  • हरियाणा सरकार द्वारा देश का पहला ग्रेन एटीएम कहाँ पर स्थापित किया गया है?- फर्रुखनगर, गुरुग्राम
  • ‘कोविहोम’ कोविड-19 परीक्षण किट किस प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा तैयार किया गया है?- IIT-हैदराबाद
  • केरल सरकार ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 के टीके उपलब्ध कराने किस नयी योजना की शुरुआत की है?- मातृ कवचम

महत्वपूर्ण तिथियां एवं दिवस

  • विश्व युवा कौशल दिवस15 जुलाई, 11 नवम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की स्थापना की थी।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.