साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 3 जून से 9 जून, 2019

1753
current affairs in Hindi


मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित हुईं प्रतिभा पाटील

  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कर ओर्डन मेक्सिकाना डेल अगुइला एज्टेका (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) प्रदान किया गया है।
  • भारत में मेक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने उन्हें यह सम्मान पुणे में प्रदान किया।
  • मेक्सिको के इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को हासिल करने वाली प्रतिभा पाटील भारत की पहली महिला और दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ एस. राधाकृष्णन को यह सम्मान मिल चुका है।

3 जून का मना विश्व साइकिल दिवस

  • साइकिल के प्रयोग को पर्यावरण की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
  • इसे मंजूरी 12 अप्रैल, 2018 को आधिकारिक तौर पर मिली थी।

नायीब बुकेले बने एल सेल्वाडोर के राष्ट्रपति

  • मध्य अमेरिका में स्थित देश एल सेल्वाडोर के राष्ट्रपति के रूप में 37 साल के नायीबी बुकेले ने शपथ ले ली है।
  • बुकेले के शपथ ग्रहण समारोह में 83 देशों से प्रतिनिधि शामिल हुए।

जीडीपी विकास दर जनवरी-मार्च तिमाही में पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची

  • भारत की आर्थिक विकास दर पांच वर्षों के न्यूनतम स्तर 8 फीसदी पर जनवरी-मार्च 2018-19 के दौरान पहुंच गई।
  • केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से ये आंकड़े जारी किये गये हैं।
  • आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018-19 के दौरान विकास दर विगत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 7.2 फीसदी कम रही है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.994 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी

  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 24 मई, 2019 को खत्म हुए सप्ताह में आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 419.992 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो गया है।
  • भारत का स्वर्ण भंडार 23.021 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ स्थिर रहा है।

फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने अजीत डोभाल

  • अगले पांच वर्षों के लिए दोबार सत्ता में आई नरेंद्र मोदी की सरकार ने अजीत डोभाल (74) को फिर से पांचवां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया है।
  • साथ ही मंत्रिमंडल में भी डोभाल को दर्जा प्रदान किया गया है।
  • भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा थे, जिन्हें नवंबर, 1998 में नियुक्त किया गया था।

पुदुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए वीपी शिवकोझुन्थु

  • सर्वसम्मति से वीपी शिवकोझुन्थु पुदुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिये गये हैं।
  • कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन की ओर से केवल वीपी शिवकोझुन्थु ने ही नामांकन भी दाखिल किया था।

आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों के लिए 4 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से बाल अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से 4 जून को हर साल आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • सर्वप्रथम इसे प्रमाणित 19 अगस्त, 1982 को किया गया था।

ONGC फिर बनी सार्वजनिक क्षेत्र की सर्वाधिक लाभ कमाने वाली कंपनी

  • तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम यानी कि ओएनजीसी जो कि भारत की शीर्ष तेल व गैस उत्पादक कंपनी है, सार्वजनिक क्षेत्र में सर्वाधिक लाभ कमाने वाली कंपनी का खिताब उसने एक बार फिर से इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) को पछाड़ कर हासिल कर लिया है।
  • ओएनजीसी ने 34 फीसदी की छलांग लगाई है।
  • वर्ष 2018-19 के इसे राजकोषीय शुद्ध लाभ में 26 हजार 716 रुपये मिले हैं।

एवरग्रीन टी मैन ऑफ इंडिया बृज मोहन खेतान का निधन

  • उद्योगपति बृज मोहन खेतान ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
  • चाय कारोबार में उनके योगदान के लिए दुनियाभर में उन्हें एवरग्रीन टी मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता था।

मध्य प्रदेश में पेड़ लगाकर सेल्फी लेने पर ही मिलेगा बंदूक का लाइसेंस

  • ग्वालियर के कलेक्टर अनुराग चैधरी के मुताबिक पौधा लगाते वक्त की और एक माह तक देखभाल के बाद तब की सेल्फी हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन के साथ संलग्न करके देनी होगी।
  • ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों में फिलहाल इसकी शुरुआत हुई है, जिसके बाद इसे अन्य जिलों में भी फैलाया जायेगा।

हरियाणा में सभी जानवर घोषित हुए कानूनी प्राणी

  • हरियाणा में सभी जानवरों को पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से कानूनी प्राणी या जीव का दर्जा दे दिया गया है।
  • इस तरह से जानवरों को भी यहां किसी जीवित की तरह ही समान अधिकार प्राप्त हो गये हैं।

5 जून को मना विश्व पर्यावरण दिवस

  • पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
  • वर्ष 2019 का विश्व पर्यावरण दिवस का विषय ‘वायु प्रदूषण को हराना’ है।
  • इसके 44वें संस्करण के आयोजन की वैश्विक मेजबानी चीन को मिली है।

3 से 9 जून तक भारतीय रिजर्व बैंक ने मनाया वित्तीय साक्षरता सप्ताह

  • सभी प्रमुख विषयों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए RBI ने यह कदम उठाया।
  • इसका विषय था ‘किसान और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा बनाकर उन्हें कैसे लाभ पहुंचाया जाए।’

राजेश पटनेकर चुने गये गोवा विधानसभा के अध्यक्ष

  • कांग्रेस के नता प्रताप सिंह राणे को भाजपा के पटनेकर ने 16 के मुकाबले 22 वोट हासिल करके हराया।
  • गोवा के बिचोलिम विधानसभा क्षेत्र से पटनेकर विधायक हैं।
  • गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बन गये थे, जिसके बाद से विधानसभा अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था।

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव चुने गये एमएन शर्मा

  • अगस्त 2019 में शर्मा पदभार संभालेंगे।
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं शर्मा।

नहीं रहीं बंगाली गायिका रूमा गुहा ठाकुरता

  • बंगाली भाषा की गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
  • बंगाल में गाना संगीत यानी कि सामूहिक गीतों को लोकप्रिय बनाने वाले कलकत्ता यूथ स्क्वायर की स्थापना वर्ष 1958 में ठाकुरता ने ही की थी।

आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर किया 5.75 फीसदी

  • वर्ष 2019-20 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी दूसरी द्धिमासिक मौद्रिक नीति दरों की घोषणा कर दी है।
  • तरलता समायोजन सुविधा (LAF) के अंतर्गत पॉलिसी रेपो रेट को तत्काल प्रभाव से आरबीआई ने 6.0 प्रतिशत से 25 आधार अंक घटाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया है।

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने अमेरिका में ली अंतिम सांस

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास में पंत फेफड़े की बीमारी का उपचार करवा रहे थे।
  • वे उत्तराखंड विधानसभा के पहले अध्यक्ष भी रहे थे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख बने मृत्युंजय महापात्रा

  • साइक्लोन मैन के नाम से मशहूर डॉ मृत्युंजय महापात्रा को पांच वर्षों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है।
  • महापात्रा प्रख्यात वैज्ञानिक हैं और चक्रवात चेतावनी के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

नीति आयोग के पुनर्गठन को प्रधानमंत्री की मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि राजीव कुमार इसके उपाध्यक्ष होंगे।
  • डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख वीके सारस्वत, कृषि विशेषज्ञ रमेश चंद और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ वीके पॉल इसके पूर्णकालिक सदस्य होंगे।

राकेश मखीजा की एक्सिस बैंक के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को RBI की मंजूरी

  • एसकेएफ ग्रुप में मखीजा कई प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।
  • इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

7 जून को मना विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

  • वर्ष 2019 का विषय ‘खाद्य सुरक्षा, सभी का दायित्व’ है।

रूस की पहली आर्कटिक ट्रेन सेवा ‘जारेनगोल्ड’ शुरू

  • सेंट पीट्सबर्ग स्टेशन (रूस) से पहली यात्रा पर 91 यात्रियों के साथ पहली पर्यटक ट्रेन रवाना हुई जो रूस के आर्कटिक इलाके से नाॅर्वे से होकर गुजरेगी।
  • ट्रेन का नाम जारेनगोल्ड रखा गया है।
  • यात्रा पूरी होने में 11 दिनों का वक्त लगेगा।

8 जून को मना विश्व महासागर दिवस

  • वर्ष 2019 का विषय है ‘Gender and Oceans’
  • पहली बार इस दिवस को मनाने के लिए कनाडा सरकार ने 1992 में प्रस्ताव दिया था।
  • संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने दिसंबर, 2008 में इसे मंजूरी दी थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल

  • दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 59 वर्षीय न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल को शपथ दिलाई।
  • न्यायमूर्ति पटेल इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय में सेवा दे रहे थे।

विप्रो के कार्यकारी अध्यक्ष पद से जुलाई में सेवानिवृत्त होंगे अजीम प्रेमजी

  • अजीम प्रेमजी ने 53 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया है।
  • सेवानिवृत्ति के बाद भी गैर कार्यकारी निदेशक एवं संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर प्रेमजी बोर्ड में अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगे।

चंद्राणी मुर्मू बनीं भारत की सबसे युवा सांसद

  • महज 25 वर्ष 11 माह की उम्र में सांसद बनकर ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू भारतीय इतिहास की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।
  • केउंझर जो कि ओडिशा की आदिवासी बाहुल्य सीट है, वहां से बीजू जनता दल के टिकट पर चंद्राणी ने चुनाव जीता है।

फ्रांस में हुआ फीफा महिला विश्व कप 2019 का आगाज

  • सात जुलाई, 2019 तक चलने वाले फीफा महिला विश्व कप के आठवें संस्करण की शुरुआत फ्रांस में सात जून को हो गई।
  • इसका आयोजन हर चार वर्ष में होता है।
  • इसमें 24 देशों की राष्ट्रीय महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मालदीव के सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित हुए भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी

  • मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को यह सम्मान दिया।
  • लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद इस बार की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

6 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.