साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 29 जुलाई से 4 अगस्त 2019

1939
current affairs in Hindi


सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नये महानिदेशक (DG) बने वीके जोहरी

  • जोहरी 1984 बैच के IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने बीते 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए रजनी कांत मिश्रा की जगह ली है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा ने जीता अविश्वास प्रस्ताव

  • विधानसभा में येद्दियुरप्पा को यह जीत एक वोट से हासिल हुई।
  • येद्दियुरप्पा सरकार के विश्वास मत जीतने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया।
  • विश्वेश्रर हेगड़े कागेरी कर्नाटक के नये विधानसभा अध्यक्ष बने हैं, जो छः बार के विधायक हैं।

त्रिपुरा से हुई 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत

  • अगस्त और सितंबर में इसे बाकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में भी लांच किया जायेगा।

तीन दिवसीय यात्रा पर मोजांबिक पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • मोजांबिक एक दक्षिण अफ्रीकी देश है।
  • राजनाथ सिंह की इस यात्रा के दौरान तीन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी किये जाएंगे जो सैन्य सहयोग को बढ़ावा देगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी काउंसिल ने दर 7% घटाई

  • नई दिल्ली में काउंसिल की 36वीं बैठक में दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया।

प्रेसिडेंट कप बाॅक्सिंग टूर्नामेंट में भारत की मेरी कॉम एवं सिमरनजीत कौर ने जीता स्वर्ण पदक

  • इंडोनेशिया के लबुआन बाजो में प्रेसिडेंट कप बाॅक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
  • भारत के मुक्केबाजी दल ने 23वें प्रेसीडेंट कप अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में कुल 7 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।
  • सिमरनजीत कौर और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकॉम के अलावा जमुना बोरो और मोनिका ने भी स्वर्ण पदक जीते।

उत्तर प्रदेश के नये राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल ने ली शपथ

  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर ने उन्हें शपथ दिलाई।
  • सरोजिनी नायडू के बाद पटेल राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल हैं। इससे पहले वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं।

फागू चैहान बिहार और लालजी टंडन बने मध्य प्रदेश के राज्यपाल

  • 71-वर्षीय चैहान बिहार के 29वें राज्यपाल हैं।
  • पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही ने उन्हें शपथ दिलवाई।
  • लालजी टंडन को भोपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि शंकर झा ने मध्य प्रदेश के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।

ओडिशा सचिवालय का नाम बदलकर हुआ ‘लोक सेवा भवन’

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह घोषणा की।
  • ओडिशा सचिवालय भवन का उद्घाटन नवंबर 12, 1959 को किया गया था।

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिला प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन ‘जीने दो’

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लिंगानुपात सुधारने एवं अन्य लक्ष्यों के साथ इसकी शुरुआत की गई है।

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विट्ठल भाई रादड़िया

  • सौराष्ट्र के लोकप्रिय किसान नेता और पूर्व लोकसभा सांसद का 61 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • वे भाजपा के पूर्व सांसद और जाने-माने किसान नेता थे।

सुदर्शन पटनायक को यूएस में मिला पीपल्स चॉइस अवॉर्ड

  • सुदर्शन रेत कलाकार हैं, जिन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • 16वें रेवरे बीच इंटरनेशनल सैंड स्कल्पटिंग फेस्टिवल में पटनायक पुरे एशिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
  • इस महोत्सव में उन्होंने अपनी कलाकृति ‘प्लास्टिक प्रदूषण रोको, महासागर को बचाओ’ का प्रदर्शन किया।

नये वित्त सचिव नियुक्त हुए राजीव कुमार

  • आईएएस अधिकारी राजीव कुमार ने सुभाष चंद्र गर्ग की जगह ली है।

कलाकारों के लिए फेलोशिप में नेपाली और संथाली को शामिल करने की घोषणा

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यह घोषणा की है।

ओडिशा रसगुल्ला को मिला GI Tag

  • पश्चिम बंगाल को बंगलार रसगुल्ला के लिए वर्ष 2017 में GI Tag मिला था।

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर विट्ठल गोकर्ण का निधन

  • गोकर्ण को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के 2015 में कार्यकारी निदेशक भी नियुक्त किये गये थे।

मोबिक्विक एवं हिप बार पर RBI ने लगाया 26 लाख रुपये का जुर्माना

  • विनियामक निर्देशों की अवहेलना के लिए दोनों ऑनलाइन पेमेंट सोल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनियों पर यह जुर्माना लगाया गया है।

31 जुलाई को मनी प्रेमचंद जयंती

  • वाराणसी के लम्ही ने 31 जुलाई, 1880 को प्रख्यात हिंदी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म हुआ था।

भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किये गये कपिल देव

  • यह ईस्ट बंगाल द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

नहीं रहे Cafe Coffee Day के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ

  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी के किनारे उनका शव बरामद हुआ।

छा़त्रों के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर बना लंदन

  • लगातार दूसरे साल यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन को यह गौरव हासिल हुआ है।

श्रीलंका सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क किया माफ

  • श्रीलंका सरकार ने 48 देशों को यह सुविधा दी है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को लघु वित्त बैंक (SBF) में बदलेगा डाक विभाग

  • इससे ग्राहकों को लघु ऋण की सुविधा मिल पायेगी।

अगले सत्र से पेपरलेस हो जायेगी लोकसभा

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अगले सत्र से निम्न सदन के कागजरहित होने की घोषणा की है।

आरएन रवि ने नगालैंड और जगदीप धनकड़ ने ली पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ

  • गुवाहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी ने आरएन रवि को शपथ दिलाई।
  • आरएन रवि ने पीबी आचार्य की जगह ली है, जो बीते 19 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गये।
  • धनकड़ ने केसरी नाथ त्रिपाठी की जगह ली।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार राज्यों में एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत

  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र में हुई है।

लेह में पश्मीना टेस्टिंग सेंटर की स्थापना करेगा भारतीय मानक ब्यूरो

  • दो माह के अंदर लेह में लैब की स्थापना हो जायेगी।

200 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर दिल्ली वालों को मिलेगी निःशुल्क बिजली

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।
  • नई योजना एक अगस्त, 2019 से प्रभावी होगी।

पुरुष संरक्षकों की अनुमति के बिना ही अब यात्रा कर सकेंगी सऊदी अरब की महिलाएं

  • सऊदी अरब के आधिकारिक गजट उम्म अल कुरा में इसका प्रावधान कर दिया गया है।

पत्रकार रवीश कुमार बने रोमन मैग्सेसे पुरस्कार के विजेता

  • वर्ष 2019 के पांच रोमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं में रवीश कुमार भी शामिल हैं।
  • एनडीटीवी के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर रवीश कुमार को उनके न्यूज शो प्राइम टाइम के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

मास्को में इसरो की तकनीक संपर्क इकाई को स्थापित करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसरो की एक तकनीक संपर्क इकाई (आईटीएलयू) की मॉस्को, रूस में स्थापना को मंजूरी दे दी है।
  • मास्को रूस की राजधानी है।

31 अक्टूबर 2019 से होगी डीप ओशेन मिशन की शुरुआत

  • धातुओं और खनिजों की खोज के लिए इस मिशन को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में चलाया जायेगा।

चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर नीदरलैंड में प्रतिबंध

  • सार्वजनिक इमारतों एवं परिवहन आदि में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है।

क्रिकेट के सभी प्रारूपों से वेणुगोपाल राव के संन्यास लेने की घोषणा

  • राव ने 16 एकदिवसीय मैच भारत की ओर से खेले।
  • प्रथम श्रेणी मैचों में राव के नाम 17 शतक हैं।

जर्मन ग्रैंड पिक्स के विजेता बने मैक्स वेर्स्‍टाप्‍पेन

  • फॉर्मूला वन सीजन का यह वेर्स्‍टाप्‍पेन का दूसरा खिताब है।

30 जुलाई को मना विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस

  • इस वर्ष का विषय है- अपनी सरकार से कार्यवाही का करें आह्वान।

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ जहाज IN LCU L56

  • विशाखापत्तन में इसे नौसेना में शामिल किया गया।

टीपू जयंती समारोह को कर्नाटक सरकार ने किया निरस्त

  • साल 2016 में राज्य में शुरू हुई हजरत टीपू सुल्तान जयंती को कर्नाटक सरकार ने निरस्त कर दिया है।
  • टीपू सुल्तान ने 18वीं सदी में मैसूर में राज किया था।

400 मीटर बाधा दौड़ में दलिलाह मुहम्मद का विश्व रिकाॅर्ड

  • मुहम्मद ने यह दौड़ 52.20 सेकेंड में पूरा किया।

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने शुरू की मोबाइल लाइब्रेरी सेवा

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने इसे हरी झंडी दिखाई।

टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

  • रोहित शर्मा के नाम 96 मैचों में 107 छक्के हो गये हैं।
  • क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के लगाये थे।

2 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.