साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 25 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021

1297
current affairs in Hindi


AMPHEX – 21

• 21 से 25 जनवरी, 2021 के बीच भारतीय थल सेना , जल सेना तथा वायु सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित किया गया था , इस संयुक्त युद्धाभ्यास को AMPHEX – 21 के नाम से जाना जाता है।

• भारतीय तटीय तथा द्वीपीय क्षेत्रों की सुरक्षा तथा अखंडता की रक्षा के उद्देश्य से AMPHEX – 21 का आयोजन किया गया था। इस युद्धाभ्यास का लक्ष्य तीनो भारतीय सेनाओं में आपसी सामंजस्य बैठाना है।

• AMPHEX- 21 के साथ में ‘कवच’ युद्धाभ्यास का भी आयोजन किया गया था, ‘कवच’ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की रक्षा के लिए तीनो भारतीय सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास है। ‘कवच’ का अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) द्वारा संचालित किया जाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 25 जनवरी

• प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस , युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता, जिम्मेदार नागरिक होने के कर्तव्य तथा मजबूत लोकतंत्र के उद्देश्य से मनाया जाता है।

• इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक’ (Making Our Voters Empowered, Vigilant, Safe and Informed) रखी गयी है।

• पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था, 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।

• भारत में मतदान के लिए 18 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। 18 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक भारत में सभी प्रकार के लोकतांत्रिक चुनावों में मतदान का अधिकार प्राप्त करता है।

• भारतीय चुनाव आयोग देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं के चुनाव और देश में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदों के संचालन हेतु एक संवैधानिक संस्था है।

कीर्तिमान -स्पेसएक्स ने एक राकेट से लांच किये 143 सैटेलाइट

• 24 जनवरी 2021 को अमेरिकी अंतरिक्ष राकेट निर्माण कंपनी स्पेसएक्स ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए, एक साथ 143 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया है।

• स्पेसएक्स दुनिया के नंबर एक अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी है। साल 2017 में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च करने का रिकॉर्ड बनाया था।

• स्पेसएक्स ने यह कारनामा अपने Falcon 9 रॉकेट के जरिये किया है ,कंपनी सैटेलाइट को लांच करने के लिए केवल 10 लाख डॉलर लेती है।

• स्पेसएक्स द्वारा भेजे गए 143 सैटेलाइट में अमेरिका और जर्मनी के 48 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट, 17 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट और 30 छोटे सैटेलाइट शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार – एक झलक में

• साल 2021 में, 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री सहित कुल 119 पुरस्कारों को प्रदान किया गया है। इसमें से 16 पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किये गए हैं।

• पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार असैनिक क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू सहित 7 लोगो को प्रदान किया गया है।

• पद्म भूषण की स्थापना 1954 में की गयी थी, यह तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है इसके अंतगर्त सरकारी सेवा भी आती है।

• पद्मश्री पुरस्कार 1954 में स्थापित किया गया था , यह देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इसे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

• देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न पुरस्कार है , इसकी स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्न कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल आदि क्षेत्र में विशिष्ट योदगान करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

• भारत रत्न सहित सभी पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है तथा ये पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति द्वारा, राज भवन में प्रदान किये जाते हैं।

रिलायंस जियो बना वैश्विक स्तर पर दुनिया का पाचंवा सबसे मजबूत ब्रांड

• विचारों का सटीक रूपांतरण, ब्रांड प्रतिष्ठा, ब्रांड की सिफारिश, नवाचार, ग्राहक सेवा और किफायत जैसे सभी मानदंडो के आधार पर ‘ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल’ 500 की लिस्ट जारी करती है।

• रिलायंस जियो ने 100 में से 91.7 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) अंक और AAA+ की रैकिंग हासिल की हैं। रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में 2016 में एंट्री की थी। वर्तमान में उसके पास 40 करोड़ ग्राहक है, जियो विश्व में तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गयी है।

• ब्रांड फाइनेंस द्वारा घोषित सबसे मजबूत ब्रांड WeChat है जिसनें 100 में से 95.4 का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर हासिल किया है। ऑटो दिग्गज फेरारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, रूसी बैंक Sber और कोका-कोला दुनिया में तीसरे और चौथे सबसे मजबूत ब्रांड है।

• सबसे मूल्यवान ब्रांड के तौर पर एपल ने बाजी मारी है, इसकी ब्रांड वैल्यू 19.2 लाख करोड़ रुपये है। अमेजन दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर गूगल का नाम है।

ICC ने प्रारम्भ किया ‘प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ अवार्ड्स

• 27 जनवरी, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट के तीनो प्रारूपों में खेलने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ अवार्ड्स शुरू किये हैं।

• पुरुष और महिला ‘प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ का चुनाव एक स्वतंत्र ICC वोटिंग एकेडमी के द्वारा किया जायेगा, जिसमे दुनिया भर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, पत्रकार और ब्रॉडकास्टर और दुनिया भर के प्रशंसक शामिल होंगे।

• ICC अवार्ड्स नॉमिनेशन कमेटी खिलाड़ियों के सम्बंधित महीने में प्रदर्शन के आधार पर तीन खिलाड़ियों का चयन करेगी। इन खिलाड़ियों को वोटिंग के आधार पर ‘प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ अवार्ड्स दिया जायेगा।अपने पसंदीदा खिलाड़ी को ईमेल के द्वारा वोटिंग किये जाने की सुविधा प्रदान की गयी है।

जय शाह बने एशियाई क्रिकेट परिषद के नये अध्यक्ष

• 30 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को एशियाई क्रिकेट परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। जय शाह से पूर्व इस पद पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन पापोन थे।

• एशियाई क्रिकेट संगठन (एसीसी) की स्थापना साल 1983 में हुई थी , इसकी स्थापना का उद्देश्य एशिया में क्रिकेट के खेल को ज्यादा ज्यादा प्रचारित तथा प्रसारित करना है।

• एशियाई क्रिकेट परिषद एशिया का क्षेत्रीय प्रशासनिक निकाय है और इसमें वर्तमान में 24 सदस्य संघ हैं. हर दो वर्ष में इस निकाय के सभी सदस्यों को बारी-बारी अध्यक्ष चुना जाता है।

काजा कलास बनी एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री

• 26 जनवरी, 2021 को एस्टोनिया में नई पार्टी की गठबंधन सरकार ने शपथ ली थी, इस सरकार ने यूरोपीय संसद की पूर्व सदस्य काजा कलास को अपने नेता के रूप में चुना है।

• एस्टोनिया एक बाल्टिक राष्ट्र है , इसे 1991 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी . 43 साल की काजा कलास पेशे से एक वकील और पूर्व यूरोपीय संसद सदस्य हैं।

• एस्टोनिया की राजधानी ताल्लिन है , यहाँ की जनसँख्या 1.3 मिलियन है। यहाँ की वर्तमान राष्ट्रपति केर्स्टी कलजुलैड हैं, वर्तमान में एस्टोनिया ऐसे राष्ट्रों में शामिल हो गया है जहाँ की प्रमुख महिलाएं हैं। डेनमार्क, न्यूजीलैंड और बारबाडोस हैं, इन सभी देशों में एक महिला प्रधानमंत्री और एक रानी हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने माना भारतीय कोरोना वैक्सीन का लोहा

• संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का मानना है कि मौजूदा समय में भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति है। भारत की को-वैक्सीन तथा कोवीसील्ड अबतक के मापदंडो में खरी उतरती नजर आ रही हैं।

• भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है तथा साथ में भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामांर और सेशल्स, अफगानिस्तान, श्रीलंका, ब्राजील और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन की मदद भी भेजी गयी है।

• अमेरिका दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों के मामले में पहले स्थान पर है। अब तक विश्वभर में 10 करोड़ 19 लाख 13 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आ गए हैं।

चलते -चलते

• शहीद दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?- 30 जनवरी.

• भारत के प्रथम जेंडर पार्क की शुरुवात किस राज्य में की जा रही है?- केरल.

• केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा किस वर्चुअल इंटेलिजेंस टूल का लोकार्पण किया गया है?- तेजस.

• विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय कस्टम दिवस का आयोजन किस तिथि को किया जाता है ?- 26 जनवरी.

• ‘जेल पर्यटन’ पहल की शुरुआत किस राज्य के द्वारा की गयी है?- महाराष्ट्र .

• ‘भारत पर्व’ का आयोजन प्रतिवर्ष कहाँ पर किया जाता है?- लाल किला( नई दिल्ली).

• 26 जनवरी 2021, को राष्ट्र ने गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनायी?- 72वी.

• पुर्तगाल के नये राष्ट्रपति के रूप में कौन निर्वाचित हुए? – मार्सेलो रेबेलो डी सोसा (Marcelo Rebelo de Sousa).

• हाल ही मे, किस राज्य ने बालिकाओं के लिए ‘PANKH अभियान’ की शुरुवात की है?- मध्य प्रदेश.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.