साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 22 से 28 जुलाई, 2019

1989
current affairs in Hindi


AIFF गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक हुई लांच

  • केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने इसे अहमदाबाद में जारी किया।
  • यह हैंडबुक अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की है।
  • इस तरह से अब ‘AIFF बेबी लीग’ का नाम भी अब ‘AIFF गोल्डन बेबी लीग’ कर दिया गया है।

इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब उत्तर कोरिया के नाम

  • यह आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में हुआ।
  • फाइनल में उत्तर कोरिया ने तजाकिस्तान को एक गोल से हराया।
  • विजेता को पुरस्कार राशि के रूप में 50 हजार अमेरिकी डाॅलर, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार अमेरिकी डाॅलर प्राप्त हुए।

इंडोनेशिया ओपन 2019 की विजेता बनीं जापान की अकाने यामागुची

  • टूर्नामेंट का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में हुआ।
  • भारत की पीवी सिंधु को यामागुची 21-15, 21-16 से शिक्सत देने में सफल रहीं।

हिमा दास को 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक

  • ताबोर एथलेटिक्स मीट में हिमा दास यह स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2 जुलाई के बाद से यह पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस का खिताब भारतीय पुरुष एवं महिला टीमों ने किया अपने नाम

  • कटक में इसका आयोजन हुआ।
  • भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को हराकर अपना खिताब कायम रखा।
  • महिलाओं की टीम ने सिंगापुर को हराकर इस चैंपियनशिप में अपना पहला खिताब जीता।

रविंदर मलिक बने मिस्टर साउथ एशिया

  • रविंद कुमार मलिक भारतीय बॉडी बिल्डर हैं।
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित हुए 12वीं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स चैंपियनशिप में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की ई-चालान प्रणाली एवं ई-पेमेंट गेटवे की शुरुआत

  • दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने यह शुरुआत की है।
  • इसके तहत जीपीएस उपकरण सक्रिय होगा, जिससे चालाना अधिकारी के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले को किसी विशेष जगह पर लॉग्ड और ट्रैक करना संभव होगा।
  • अभियोजन पक्ष की विश्वसनीयता को लेकर प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से और पेमेंट को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के अध्यक्ष चुने गये विवेक कोहली

  • एमपी सिंह को राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ का महासचिव चुना गया है।

सीपीआई महासचिव नियुक्त हुए डी राजा

  • डी राजा तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद हैं।
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने उन्हें अपना महासचिव बनाया है।

इजराइल में भारत के राजदूत नियुक्त हुए संजीव कुमार सिंगला

  • वे पवन कपूर की जगह ले रहे हैं।
  • अब तक सिंगला प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में सेवा दे रहे थे।
  • पनामा में भारतीय राजदूत के रूप में उपेंद्र सिंह रावत रवि थापर की जगह लेने जा रहे हैं।

श्रीहरिकोटा से लांच हुआ चंद्रयान-2

  • यह भारत का चंद्रमा मिशन है, जिसे आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया है।
  • जिस GSLV-Mk III M1 रॉकेट ने प्रक्षेपण के लगभग 16 मिनटों के बाद चंद्रयान को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया, उसका नाम बाहुबली है।
  • इसकी सॉफ्ट लैंडिंग 7 सितंबर को होने की संभावना है।
  • इस मिशन में 978 करोड़ रुपये की लागत आई है।
  • इसमें करीब 3.8 टन वजन वाले 13 वैज्ञानिक उपकरण भेजे गये हैं, जो चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से की जांच करेंगे।

कारगिलः अनटोल्ड स्टोरीज फ्रॉम द वॉर का विमोचन

  • किताब का रचना विष्ट रावत ने कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ पर लिखा है।
  • पेंगुइन रैंडम हाउस पब्लिेकेशन ने इसे प्रकाशित किया है।

नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेनिस चैंपियन पीटर मैकनामारा

  • कैंसर की वजह से 64 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
  • उन्होंने 1979 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का युगल और 1980 एवं 1982 में विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था।

IAEA के प्रमुख युकिया अमानो ने संसार को कहा अलविदा

  • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख मुखिया के तौर पर ऐतिहासिक ईरान परमाणु समझौता कराने में उनकी भूमिका के लिए हमेशा ही उन्हें याद किया जायेगा।
  • अमानो वर्ष 2009 से IAEA के प्रमुख के पद पर बने थे।

एलईडी लाइट से प्रकाशमान हुआ सफदरजंग मकबरा

  • 17वीं शताब्दी के इस ऐतिहासिक स्मारक के वास्तुकला अलंकरण का नई दिल्ली में उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया।
  • मकबरे को प्रकाशमान करने के लिए 213 LED लाइट प्रयोग में लाये गये हैं।
  • रोजाना शाम 7:00 बजे से 11:00 बजे तक मकबरे को प्रकाशित करने में सरकार को 8,880 रुपये का मासिक खर्च उठाना पड़ेगा।

23 जुलाई को मना राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

  • वर्ष 1927 में इसी दिन भारतीय प्रसारण कंपनी के अंतर्गत पहली बार बॉम्बे स्टेशन से रेडियो का प्रसारण किया गया था।
  • भारतीय राज्य प्रसारण सेवा को 8 जून, 1936 से आकाशवाणी यानी कि ऑल इंडिया रेडियो के नाम से जाना गया।

100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में एडम पीटी का विश्व रिकॉर्ड

  • ब्रिटेन के इस तैराक ने अपने ही पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।

कलानिधि पुरस्कार के लिए कर्नाटक की गायिका एस सौम्या का चयन

  • 12 दिसंबर, 2019 से 1 जनवरी, 2020 तक संगीत अकादमी के 93वें वार्षिक सम्मेलन में उन्हें यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

प्रेसीडेंट कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज बने शिव थापा

  • कजाकिस्तान के अस्ताना में उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।
  • शिव थापा चार बार एशियाई पदक भी जीत चुके हैं।

शेन लॉरी ने जीता ब्रिटिश ओपन

  • आयरलैंड के लॉरी का यह पहला प्रमुख गोल्फ खिताब है।
  • राॅयल पोर्ट्रश में इसका आयोजन हुआ।

दो वर्षों के लिए निलंबित हुईं भारतीय धाविका संजीवनी यादव

  • डोपिंग रोधी मामले के उल्लंघन के लिए आईएएएफ की ओर से भारत की लंबी दूरी की धाविका को यह सजा दी गई है।

भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बने दिल्ली के प्रिथू गुप्ता

  • 15 वर्ष, 4 माह और 10 दिन की उम्र में प्रिथू गुप्ता ने यह उपलब्धि हासिल की है।

केशव दत्त और प्रसून बनर्जी को प्रदान किया जायेगा मोहन बागान रत्न

  • केशव दत्त दो बार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
  • प्रसून बनर्जी भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं।
  • मोहन बागान के वार्षिकोत्सव के दौरान उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में भारत की ओर से रिलायंस को मिला सर्वोच्च रैंक

  • पहले स्थान पर अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट है।
  • मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सूची में 106ठे स्थान पर है।
  • आईओसी 117वें स्थान पर, जबकि ओएनजीसी 160वें स्थान पर है।

लोकसभा में पारित हुआ मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक

  • विधेयक मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में संशोधन को सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से ध्वनि मत से पारित कर दिया गया है।
  • मुआवजे की राशि को मृत्यु की स्थिति में 25 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है।

पीयूष गोयल ने लांच किया ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स

  • ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था में भी ऐसी पहल की गई है।
  • पीयूष गोयल केंद्रीय रेल मंत्री के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भी हैं।

अमेरिका के रक्षा सचिव नियुक्त हुए मार्क एस्पर

  • अमेरिकी सीनेट ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • मार्क एस्पर पूर्व सैनिक रह चुके हैं और उन्होंने वर्ष 2017 से 2019 में अब तक यूएसए के 23वें सेना सचिव भी रह चुके हैं।

यूनाइटेड किंगडम के नये प्रधानमंत्री चुने गये बोरिस जॉनसन

  • बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी के नेता हैं।
  • थेरेसा मे के इस्तीफा देने के बाद बोरिस जॉनसन ने अपने प्रतिद्वंद्वी जेरेमी हंट को हराया।

इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन को BCCI से मिली मंजूरी

  • पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अजीत आगरकर इसके निदेशक हैं। चुनाव होने तक वे इस पद पर बने रहेंगे।

एकदिवसीय क्रिकेट से लसित मलिंगा ने लिया संन्यास

  • कोलंबो के कत्तरामा स्टेडियम में बांग्लोदश के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज मलिंगा ने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
  • मलिंगा ने 226 मैचों में 338 विकेट झटके।
  • एकदिवसीय क्रिकेट में मलिंगा के नाम तीन हैट्रिक हैं। विश्व कप में दो बार हैट्रिक लेकर यह करिश्मा करने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी हैं।

सिर पर चोट लगने से मुक्केबाज मैक्सिम दादाशेव का निधन

  • सब्रिएल मैतियास के खिलाफ लाइट-वेल्टरवेट मुकाबले में उन्हें चोट लग गई।
  • तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने और आपातकालीन सर्जरी करने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नहीं रहे डच फिल्म अभिनेता रुटगर हौएर

  • डच एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फिल्मों एवं टीवी सीरीज में अभिनय करनेवाले रुटगर हौएर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘रुटगर हौएर स्टारफिश एसोसिएशन’ नामक एक संगठन की भी स्थापना की थी।

एयरटेल एवं वोडाफोन आइडिया पर डिजिटल संचार आयोग ने लगाया 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना

  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने यह जुर्माना इन दोनों कंपनियों पर रिलायंस जियो को बाजार में प्रवेश करने के दौरान संपर्क केंद्र नहीं देने की वजह से लगाया है।

त्रिपुरा में विद्युत परियोजनाओं के लिए ADB ने मंजूर किये 1,925 करोड़ रुपये

  • राज्य सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) से मदद मांगी थी।
  • पश्चिम त्रिपुरा जिले में स्थित रोखिया परियोजना एवं गोमती जिले में स्थित गुमती परियोजना के लिए त्रिपुरा सरकार को मदद की जरूरत थी।

फेसबुक पर लगा 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना

  • उपयोगकर्ताओं की निजता के उल्लंघन के मामले में अमेरिकी नियामकों ने यह जुर्माना लगाया है।

ICMR-NIOH के साथ राष्ट्रीय खनिक स्वास्थ्य संस्थान के विलय को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

  • NIOH राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान के लिए प्रयुक्त होता है।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर पर लिखित पुस्तक का विमोचन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुस्तक ‘चंद्र शेखर- द लास्ट आइकॉन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ का विमोचन किया।
  • राज्य सभा के उपाध्यक्ष हरिवंश एवं रवि दत्त बाजपेयी ने इसे लिखा है।

ब्रिटेन की गृह सचिव नियुक्त हुईं प्रीति पटेल

  • प्रीति पटेल भारतीय मूल की हैं और 47 वर्ष की हैं।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उनकी नियुक्ति की है।

अजय भल्ला नियुक्त हुए गृह सचिव

  • भल्ला राजीव गाबा की जगह लेंगे।
  • भल्ला वर्तमान में ऊर्जा सचिव के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल की बिस्वभूषण हरिचंदन ने ली शपथ

  • हरिचंदन भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री भी रहे हैं।
  • आंध्र प्रदेश के वे 23वें राज्यपाल बने हैं।

फीफा रैंकिंग में दो पायदान नीचे खिसका भारत

  • भारतीय फुटबॉल टीम अब 103रे स्थान पर चली गई हैं।
  • एशियाई देशों में भारत का स्थान 18वां हैं।
  • शीर्ष पर बेल्जियम है। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः ब्राजील और फ्रांस हैं।

ICC समिति के प्रमुख नियुक्त किये गये एहसान मणि

  • मणि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
  • उन्हें ICC की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

अरुणाचल में राज्यव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू

  • मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसकी शुरुआत राजधानी ईटानगर से 26 जुलाई, 2019 को की, जिसका नाम ‘क्लीन-ग्रीन अरुणाचल कैंपेन 2019’ है।
  • राज्य के वन विभाग ने इस अभियान के तहत अगले 24 घंटे में एक लाख पेड़-पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के कार्यान्वयन में अव्वल

  • 1.95 करोड़ लोग 31 मार्च, 2019 तक राज्य सरकार के मुताबिक बीमा पा चुके हैं।

रूपटाॅफ सौर ऊर्जा उत्पादन में शीर्ष पर गुजरात

  • गुजरात में स्थपित सौर ऊर्जा क्षमता 97 मेगावाट की है। पूरे देश की क्षमता 1700.54 मेगावाट की है।

रेलवे ने खोली पहली प्रिंटिंग प्रेस हेरिटेज गैलरी

  • महालक्ष्मी में इसे पश्चिम रेलवे ने शुरू किया है।
  • यहां मौजूद मशीनें अब भी चलती हैं।
  • वर्ष 1912 में ग्रेटर इंडियन पेनिनसुलार रेलवे (GIP) बॉम्बे के अंतर्गत इस प्रेस की स्थापना हुई थी। रेलवे की स्टेशनरी और टिकट की डिमांड को यह पूरा करती थी।

पार्किंग शुल्क भुगतान के लिए भी किया जा सकेगा चेन्नई मेट्रो रेल यात्रा कार्ड का इस्तेमाल

  • चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) ने एक अगस्त से यह सुविधा शुरू करने की घोषणा की है।

नहीं रहे ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी काइड एस्सेबसी

  • सैन्य अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में एस्सेबसी का निधन हुआ।
  • लंबे समय तक यहां राज करने वाले तानाशाह जीन अल-अबिदीन बेन अली को उखाड़ फेंकने के लिए जो विद्रोह देश में हुआ था, तब देश की राजनीति में वे सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे।

चेन्नई में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ डोर्नियर स्क्वाड्रन INAS 313

  • चेन्नई के मीनांबक्कम स्थित नौसेना एयर एन्क्लेव में इसे शामिल किया गया।
  • इससे भारतीय नौसेना के लिए हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन की बढ़ती हुई गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जायेगा।

26 जुलाई को भारत ने मनाई कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ

  • कारगिल में पाकिस्तान की घुसपैठ के खिलाफ 1999 में चलाये गये ‘ऑपरेशन विजय’ में भारतीय सेना की जीत की 20वीं वर्षगांठ भारत ने 26 जुलाई को मनाई।
  • इस वर्ष के कार्यक्रमों का मुख्य विषय ‘Remember, Rejoice and Renew’ है।

BYJU’S बना टीम इंडिया का नयो प्रायोजक

  • 5 सितंबर से 31 मार्च, 2022 तक BYJU’S भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक प्रायोजक रहेगा, जिसकी घोषणा BCCI ने कर दी है।
  • यह बेंगलुरु में स्थित एक ऑनलाइन ट्यूटोरियल कंपनी है।
  • ओप्पो ने जो मार्च 2017 में 1079 करोड़ रुपये की बोली लगाकर प्रायोजकता के अधिकार खरीदे थे, उसके खत्म होने में समय शेष रहते ओप्पो ने अपने पांव पीछे खींच लिये, जिसके बाद नई बोली लगाने की बजाय ओप्पो द्वारा ही इसे BYJU’S को बेचे जाने की वजह से बीसीसीआई ने बायजू को आधिकारिक प्रायोजक बना दिया।

टेस्ट क्रिकेट से मोहम्मद आमिर की संन्यास की घोषणा

  • पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने केवल 27 साल की उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
  • आमिर ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट से पाकिस्तान के लिए खेलना शुरू किया था।

तीन पश्चिम अफ्रीकी देशों के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

  • बेनिन, गाम्बिया और गिनी की एक सप्ताह की यात्रा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 जुलाई को रवाना हो चुके हैं।

हरियाणा में आवास वाले लोगों को मिलेगा परिवार पहचान पत्र

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 14 अंकों वाले परिवार पहचान पत्र (PPP) को शुरुआती चरण में केवल हरियाणा के निवासियों को ही देने की घोषणा की है।
  • मुख्यमंत्री ने भी लांच किया।

मेघालय में होगा भारत और चीन का सैन्य अभ्यास ‘HAND-IN-HAND’

  • दिसंबर 2019 में यह अभ्यास मेघालय के उमरोई में आयोजित होगा।
  • पिछले दिसंबर में इसका आयोजन चीन के चेंगदू में हुआ था।

स्मार्ट एग्रीकॉप्टर को विकसित किया IIT मद्रास के छात्रों ने

  • यह 15 लीटर कीटनाशक ले जा सकता है और हाथों के इसके छिड़काव के मुकाबले 10 गुना तेज गति से और 100 फीसदी शुद्धता के साथ खेतों में छिड़काव करता है।
  • इसका संभावित मूल्य एक लाख रुपये है।

MTNL के प्रमुख का सुनील कुमार ने संभाला पदभार

  • महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) के नये प्रमुख का पदभार सुनील कुमार ने संभाल लिया है।
  • कुमार ने पीके पुरवार की जगह ली है, जो BSNL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किये गये हैं।

कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी नियुक्त हुए पीएसी के अध्यक्ष

  • लोकसभा में लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेसी सांसद की नियुक्ति हुई है।
  • पिछली यानी कि 16वीं लोकसभा में मल्लिकार्जुन खरगे PAC के अध्यक्ष थे।
  • लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्य पीएसी में होते हैं।
  • एक बार में एक साल से अधिक PAC के सदस्यों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सकता।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येद्दियुरप्पा ने ली शपथ

  • येद्दियुरप्पा को कर्नाटक के राज्यपाल वैजूभाई वाला ने शपथ दिलाई।
  • बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येद्दियुरप्पा इससे पहले भी तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को विधानसभा में बहुमत साबित न कर पाने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन

  • हैदराबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने 77 वर्ष की उम्र में अपनी आंखें हमेशा के लिए मूंद ली।
  • जयपाल रेड्डी ने 1980 में मेडक लोकसभा सीट से इंदिरा गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था।

नहीं रहे मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय

  • गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 64 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रॉय का निधन हुआ।

नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिकी विज्ञानी जॉन रॉबर्ट श्रिफर का निधन

  • वर्ष 1972 में श्रीफर को सुपरकंडक्टिविटी की थ्योरी देने के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • श्रिफर को वर्ष 2005 में एक व्यक्ति को 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर उसकी हत्या करने एवं सात अन्य लोगों को घायल करने का दोषी पाये जाने पर दो साल के कैद की सजा भी सुनाई गई थी।

3 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.