साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 20 से 26 मई, 2019

1701
current affairs in Hindi


10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की होगी ICC विश्व कप की इनामी राशि

  • जो टीम विजेता बनेगी, उसे 4 मिलियन डॉलर की राशि इनाम स्वरुप मिलेगी जो कि लगभग 28 करोड़ रुपये के बराबर होगी।
  • क्रिकेट विश्व कप के लिए इनामी राशि 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है, जो कि 70 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
  • 30 मई से विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड एवं वेल्स में हो रही है।
  • उपविजेता टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कार के तौर पर मिलने वाली है जो कि करीब 14 करोड़ रुपये के बराबर होगी।

क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए जारी हुआ आधिकारिक गीत

  • आधिकारिक गीत Stand By (स्टैंड बाई) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी कि आईसीसी की ओर से जारी कर दिया गया है।
  • इसे कोरिया की कलाकार लोरियन और यूके के बैंड रुडीमेंटल ने मिलकर तैयार किया है।
  • ICC क्रिकेट विश्व कप का यह 12वां संस्करण होगा।

इतालवी ओपन 2019 टेनिस का खिताब राफेल नडाल के नाम

  • नोवाक जोकोविच को रोम में हुए इतालवी ओपन 2019 के फाइनल में हराकर स्पेन के राफेल नडाल ने इस खिताब पर कब्जा जमा लिया।
  • इस मुकाबले को नडाल ने 6-0, 4-6 और 6-1 से जीत लिया।
  • इस तरह से नडाल नौवां इतालवी ओपन का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे, जबकि उनके कॅरियर का यह 81वां खिताब है। 

दक्षिण चीन सागर में भारत-सिंगापुर का संयुक्त नौसेना अभ्यास

  • SIMBEX-19 के नाम से दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों के बीच वार्षिक समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास की शुरुआत हुई।
  • भारत की ओर से सागर में गश्ती करने वाले विमान पॉसिडॉन-81, नौसेना के जहाजों INS कोलकाता व INS शक्ति ने इसमें हिस्सा लिया है। 
  • लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता रल्लापल्ली वेंकट नरसिम्हा राव ने हमेशा के लिए मूंद ली आंखें
  • 800 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले तेलुगू अभिनेता रल्लापल्ली ने हैदराबाद में 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
  • नंदी पुरस्कार जो कि आंध्र प्रदेश द्वारा दिया जाता रहा है, इसे उन्होंने पांच बार जीता था।
  • रल्लापल्ली की पहचान हास्य कलाकार के तौर पर विशेष रूप से रही।

कान्स में भारतीय लघु फिल्म ने अपने नाम किया नेस्प्रेस्सो टैलेंट पुरस्कार

  • भारत की लघु फिल्म सीड मदर को कान्स फिल्म फेस्टिवल में नेस्प्रेस्सो टैलेंट पुरस्कार 2019 के अंतर्गत तीसरे पुरस्कार से नवाजा गया है।
  • इसका निर्माण भारत के फिल्म निर्माता अच्युतानंद द्विवेदी ने किया है।
  • सीड मदर तीन मिनट की फिल्म है, जिसमें राहीबाई सोमा पोपेरे की कहानी को दर्शाया गया है, जिसने महाराष्ट्र के गांवों में स्थानीय बीज एवं खेती के परंपरागत तरीकों का इस्तेमाल करके खेती को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। 

MRSAM का भारतीय नौसेना ने किया सफल परीक्षण

  • MRSAM, जो कि सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल है, भारतीय नौसेना उसका सफल परीक्षण कर पाने में कामयाब रही है।
  • कोच्चि और चेन्नई के भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा पश्चिमी तट पर इस परीक्षण को अंजाम दिया गया है।
  • इसे विकसित किया है भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त नियुक्त किये गये मुईनुल हक

  • मुईनुल हक को पाक की ओर से भारत में अपना उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले हक फ्रांस में राजदूत के तौर पर कार्यरत थे।
  • पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में प्रोटोकॉल प्रमुख के तौर पर भी हक सेवा दे चुके हैं।
  • भारत में इससे पहले सोहेल महमूद पाकिस्तान के उच्चायुक्त थे, जिन्हें पाकिस्तान में नया विदेश सचिव नियुक्त किये जाने के बाद भारत में उनका यह पद खाली हो गया था।

फिर से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गये जोको विडोडो

  • पूर्व जनरल प्रबोवो सुबियांतो को हराकर 57 साल के जोको विडोडो दोबारा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने हैं।
  • इससे पहले 20 अक्टूबर, 2014 को जोको विडोडो ने इंडोनेशिया के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • जोको विडोडो जोकोवी के नाम से अधिक लोकप्रिय हैं।

नहीं रहे अमेरिकी वास्तुकार आईएम पेई

  • लौवर के क्रिस्टल पिरामिड का डिजाइन तैयार करने वाले अमेरिका के वास्तुकार आईएम पेई का निधन हो गया है।
  • 1989 में हांगकांग में बैंक ऑफ चाइना टावर के अलावा 50 से भी अधिक डिजाइनों को उन्होंने तैयार किया था, जिनकी दाद दी जाती है।

वलोदिमिर जेलेंस्की के रूप में यूक्रेन को मिले नये राष्ट्रपति

  • वलोदिमिर जेलेंस्की, जो कि 41 के हैं, उन्होंने यूक्रेन के नये राष्ट्रपति के रूप में कमान संभाल ली है।
  • जेलेंस्की यूक्रेन के दूसरे सबसे युवा राष्ट्रपति बन गये हैं।

21 मई को मना आतंकवाद रोधी दिवस

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर 21 मई को आतंकवाद रोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु में चुनाव अभियान के दौरान हत्या कर दी गई थी।
  • वी.पी. सिंह सरकार की ओर से ही 21 मई को आतंकवाद रोधी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया था।

तीन बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन निकी लौडा ने कहा दुनिया को अलविदा

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर निकी लौडा, जिन्होंने दो बार फेरारी और एक बार मैक्लारेन के लिए फॉर्मूला वन का खिताब जीता था, 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
  • निकी लौडा ने 171 रेस में प्रतिभाग किया था और इनमें से 25 को अपने नाम किया था।

जोखा अल्हार्थी ने जीता मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार

  • ओमान की इस लेखिका को सेलेस्टियल बॉडीज नामक रचना के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • अरबी भाषा की जोखा अल्हार्थी पहली लेखिका भी हैं।

नहीं रहीं एक चिड़िया अनेक चिड़िया गीत वाली विजया मुले

  • दूरदर्शन पर बेहद लोकप्रिय रहे ऐनिमेटेड गाने एक चिड़िया अनेक चिड़िया का निर्देशन करने वाली प्रख्यात फिल्म निर्मात्री विजया मुले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
  • 98 साल की उम्र में मुले का दिल्ली स्थित आवास में निधन हुआ।
  • वर्ष 1974 में आई फिल्म एक अनेक और एकता ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया था।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था।
  • मुले इतिहासकार भी रही हैं।

मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र की ओर से सम्मानित होंगे भारतीय शांति सैनिक

  • साहस और बलिदान के जरिये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए जिन 119 सैन्य, पुलिस व नागरिक कर्मियों को संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक 2019 के लिए चुना गया है, उनमें भारतीय शांति सैनिक जितेंद्र कुमार का नाम भी शामिल है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थिरीकरण मिशन के तहत सेवा प्रदान करते वक्त मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो में उन्हें अपना बलिदान देना पड़ा था।
  • यूएनओ के अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के अवसर पर उन्हें डैग हैमरस्कजोल्ड मेडल देकर मरणोपरांत सम्मानित किया जायेगा।

दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन बने कपिल शर्मा

  • वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा को भारत सहित दुनियाभर में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला स्टैंड-अप कॉमेडियन मान लिया गया है।
  • कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता हाथ लगी थी।
  • फिलहाल द कपिल शर्मा शो लेकर आ रहे कपिल, किस किसको प्यार करूं व फिरंगी, बॉलीवुड फिल्म  में भी काम कर चुके हैं।

22 मई को मना अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित इस दिवस का इस साल का विषय है ‘हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ्य।’
  • इस दिवस का उद्देश्य जैव विविधता के संबंध में जागरुकता फैलाना है।

इसरो ने लांच किया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह RISAT-2B

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो की ओर से नवीनतम रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT-2B का सफल प्रक्षेपण कर दिया है।
  • वर्ष 2009 में लांच किये गये RISAT-2 की यह जगह ले रहा है।
  • निगरानी के अलावा यह कृषि, आपदा प्रबंधन और वानिकी आदि में भी मददगार होगा।
  • RISAT-2बी का सफल प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए की बड़ी जीत, मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ

  • लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को घोषित कर दिये गये, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी कि एनडीए को भारी बहुमत मिल गया।
  • 542 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 353, यूपीए को 91 और अन्य को 98 सीटें मिलीं।
  • वेल्लोर में चुनाव रद्द कर दिया गया था।
  • भाजपा को जहां 303 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस को 52 सीटें हासिल हुईं।
  • लोकसभा चुनाव में बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत पड़ती है।
  • कैबिनेट ने 16वीं लोकसभा जिसका कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा था, उसे भंग करने का प्रस्ताव पारित कर दिया।
  • एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को दोबारा अपना नेता चुनकर उनके फिर से लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जगमोहन रेड्डी बनेंगे सीएम

  • लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के भी नतीजे सामने आ गये, जिनमें राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटों पर जगमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली।
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगूदेशम पार्टी को केवल 23 सीटों पर ही जीत नसीब हो सकी।
  • 30 मई को रेड्डी राज्य के नये मुख्यमंत्री के रूप में विजयवाड़ा में शपथ लेंगे।

लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे नवीन पटनायक

  • लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) को राज्य की 146 सीटों में से 112 सीटों पर जीत मिलने के बाद नवीन पटनायक पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
  • चुनाव में भाजपा को 23, कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली।
  • नवीन पटनायक 27 मई को शपथ ले सकते हैं।

बाल अधिकार इंडेक्स 2019 में भारत 117वें स्थान पर

  • किड्स राइट फाउंडेशन की ओर से जारी किड्स राइट इंडेक्स 2019 में भारत को 117वें स्थान पर रखा गया है।
  • इस सूची में सबसे शीर्ष पर आइसलैंड है। दूसरे स्थान पर पुर्तगाल है।
  • बाल अधिकारों को बेहतर बनाने के लिए देश किस तरह से कार्य कर रहे हैं, उसी के आधार पर किड्स राइट इंडेक्स का निर्धारण होता है।

सिरिल रामफोसा फिर से चुने गये दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

  • अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी को बीते 8 मई को हुए चुनाव में 400 सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
  • पार्टी के सांसदों ने बैठक करके रामफोसा को ही दोबारा अपना राष्ट्रपति चुन लिया।

भारतीय वायुसेना की पहली ऑपरेशनल फाइटर पायलट बनीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत

  • दिन की उड़ान भरने की ट्रेनिंग भावना कांत की पूरी हो गई है।
  • हवाई युद्ध में हिस्सा लेने के लिए अब वे तैयार हो चुकी हैं।
  • भावना कांत बिहार के दरभंगा की रहने वाली हैं।

मलेरिया मुक्त देश घोषित हुए अल्जीरिया व अर्जेंटीना

  • अल्जीरिया एवं अर्जेंटीना को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि डब्ल्यूएचओ की ओर से मलेरिया मुक्त देश घोषित कर दिया गया है।
  • अल्जीरिया में साल 2010 और अर्जेंटीना में साल 2013 के बाद से मलेरिया के कोई मामले सामने नहीं आये हैं।
  • फ्रांस के डॉक्टर चार्ल्स लुइस अल्फोंस लावेरन ने वर्ष 1880 में अल्जीरिया में सबसे पहले मलेरिया परजीवी की खोज की थी।

शुरू हुई इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो के मानद सलाहकार डॉ. के. कस्तूरीरंगन द्वारा न्यू स्पेस इंडिया (NSIL) का उद्घाटन बेंगलुरु में किया गया है।
  • इसका लक्ष्य भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में उद्योगों की भी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

7 जून को इस्तीफा दे देंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे

  • थेरेसा मे ने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
  • यूरोपीय संघ से ब्रिटेन को बाहर निकालने की अपनी रणनीति को लेकर थेरेसा मे अपने मंत्रियों का भरोसा नहीं जीत सकी हैं।

6 COMMENTS

    • What a great feeling to have such a wonderful feedback. Stay tuned with us, Gajendra. Don’t forget to Share and subscribe.

    • Thanks, Rani. We publish current affairs every week, so keep visiting. You might want to like us on Facebook or subscribe to our email newsletter.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.