साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 19 से 25 अगस्त 2019

2656
current affairs in Hindi


हिंदी के इस साप्ताहिक करेंट अफेयर्स में सप्ताह 19-25 अगस्त 2019 से सभी महत्वपूर्ण समाचार शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़ें।

संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश के सर्वोच्च सम्मान ‘आर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया जाएगा। UAE के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नह्यान के नाम पर इस सम्मान की स्थापना की गई थी।
  • UAE भारत में कच्चे तेल का पांचवां सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश है। इस देश पर भारत के कुल तेल का 8 फ़ीसदी आयात निर्भर है। भारत और फ्रांस ने मिलकर जो अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन बनाया है, संयुक्त अरब अमीरात भी उसमें शामिल है। चीन और अमेरिका के बाद यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक पार्टनर भी है।

रूस ने लांच किया दुनिया का पहला तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा प्लांट अकेडमिक लोमोनोसोव

  • यह 5000 किलोमीटर की यात्रा करने वाला है, जिसकी शुरुआत इसने अकेडमिक लोमोनोसोव मुर्मासंक के आर्कटिक पोर्ट से की है। इसकी यात्रा उत्तर पूर्वी साइबेरिया में स्थित पेवेक पहुंचकर खत्म होगी।
  • रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोस्तोम की ओर से अकेडमिक लोमोनोसोव का निर्माण किया गया है, जो कि 144 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। रूसी शिक्षाविद मिखाईल लोमोनोसोव के नाम पर इसका नामकरण हुआ है।
  • इसकी गिनती दुनिया के सबसे सुरक्षित परमाणु संयंत्रों में होती है और यह आर्कटिक क्षेत्र में तेल उत्पादन में शामिल विशाल उपकरणों को उर्जा प्रदान करने में मददगार होगा।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ली अंतिम सांस

  • भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली स्थित एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
  • अरुण जेटली जो कि 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में जन्मे थे, वकालत के क्षेत्र में कदम रखने के कुछ समय बाद उन्होंने राजनीति में भी प्रवेश ले लिया था। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार ने अरुण जेटली सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री, विधि व न्याय मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री भी रहे। वित्त मंत्री के तौर पर अरुण जेटली का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

‘द डायरी ऑफ मनु गांधी’ का विमोचन

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के साथ मिलकर भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार की ओर से पुस्तक ‘द डायरी ऑफ मनु गांधी’ का विमोचन केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया है। इस पुस्तक को असल में गुजराती भाषा में लिखा गया था, जिसका अनुवाद त्रिदीप सुहृद ने किया है।
  • मनु गांधी, जिनका नाम मृदुला भी था, वे महात्मा गांधी के भतीजे जयसुखलाल अमृतलाल गांधी की बेटी थीं और 30 जनवरी 1948 तक वे गांधी जी के साथ ही रही थीं। इस किताब में मनु गांधी और महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ खास पहलुओं के बारे में लिखा गया है। विशेषकर इसके पहले खंड में वर्ष 1943 से 44 तक की घटनाओं का वर्णन है।

भारत के नए गृह सचिव नियुक्त किए गए अजय कुमार भल्ला

  • अजय कुमार भल्ला जो कि असम-मेघालय कैडर के 1984 के आईएएस ऑफिसर हैं, उन्हें राजीव गौबा की जगह पर नया गृह सचिव भारत सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है। दो वर्षों तक भला यह जिम्मेदारी संभालेंगे। गृह मंत्रालय मैं इससे पहले भल्ला ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर नियुक्त किए गए थे।
  • श्री भल्ला के अलावा अजय कुमार को देश का नया रक्षा सचिव नियुक्त किए जाने को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट नियुक्ति समिति की ओर से मंजूरी मिल गई है।

FATF की ओर से एन्हांस्ड ब्लैक लिस्ट में डाला गया पाकिस्तान

  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने आतंकी फंडिंग नहीं रोक पाने की सूरत में पाकिस्तान को एन्हांस्ड ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। FATF ने पिछले साल जून में इसी वजह से पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला था। FATF द्वारा एनहैंस्ड ब्लैक लिस्ट में डाले जाने के बाद पाकिस्तान के लिए अब एशियाई विकास बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक आदि से वित्तीय सहायता हासिल करना कठिन हो जाएगा।
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स धन शोधन को लेकर बनाया गया एक ऐसा अंतरसरकारी संगठन है, जो 1989 में स्थापित हुआ था और जिसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है।

Paytm को BCCI की ओर से पांच वर्षों के लिए मिला टाइटिल स्पांसरशिप का अधिकार

  • भारत की ई-कॉमर्स पेमेंट सिस्टम और डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के भारत में खेले जाने वाले सभी मैचों के लिए स्पॉन्सरशिप अधिकार दे दिए गए हैं।
  • अक्टूबर 2019 से इसकी शुरुआत होगी जो कि वर्ष 2023 तक जारी रहेगी। पेटीएम को यह अधिकार 326.80 करोड़ रुपए के भुगतान के एवज में मिले हैं। पेटीएम हर मैच में 3.80 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा। इससे पहले जो राशि का भुगतान किया जा रहा था, उससे वर्तमान राशि 58 फीसदी अधिक है। अब तक बीसीसीआई को हर मैच के लिए 2.4 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।
  • पेटीएम की शुरुआत वर्ष 2010 में विजय शेखर शर्मा ने की थी और वहीं वर्तमान में पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभाल रहे हैं।

नहीं रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर

  • अगस्त 2004 से नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का निधन 21 अगस्त 2019 को हो गया।
  • मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले बाबूलाल गौर का जन्म 2 जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। बाबूलाल गौर ने वर्ष 2018 में चुनावी राजनीति से खुद को अलग कर लिया था। 10 बार गोविंदपुर से वे विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

अगला कैबिनेट सचिव होंगे राजीव गौबा

  • गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में सेवा दे रहे 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति की ओर से अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी गई है।
  • राजीव गौबा प्रदीप कुमार सिन्हा की जगह लेंगे और उनके कार्यकाल की शुरुआत 30 अगस्त 2019 से होगी, जो कि 2 वर्षों के लिए होगी।
  • कैबिनेट सचिव कैबिनेट सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है, जो कि प्रधानमंत्री के अधीन रहकर काम करता है और जिसका स्थापना भारत सरकार (कार्य वितरण) नियम, 1961 के तहत किया गया था।

फोर्ब्स के सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में चौथे स्थान पर अक्षय कुमार

  • अमेरिकी वाणिज्यिक पत्रिका फोर्ब्स ने जो वर्ष 2019 के लिए दुनिया के 10 सबसे अधिक कमाने वाले अभिनेताओं की सूची जारी की है, उसमें हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन रॉक जॉनसन पहले स्थान पर हैं और उनकी कमाई 89.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बताई गई है।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कमाई इस सूची में 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है और उन्हें चौथा स्थान हासिल हुआ है। दूसरे स्थान पर क्रिस हेम्सवर्थ और तीसरे स्थान पर रॉबर्ट डॉउनी जूनियर हैं।

फ्रांस की यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी

  • फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद एवं सुरक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार करने को लेकर बातचीत हुई।
  • हवाई अड्डे पर फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ले द्रियन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.