साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 18 फरवरी से 24 फरवरी 2019

1637
current affairs in Hindi


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार मिला

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया।
  • पीएम मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी को उनकी आर्थिक नीतियों और विकासोन्‍मुखी कार्यों के लिए यह सम्‍मान दिया गया है।
  • पीएम मोदी से पहले यह पुरस्‍कार संयुक्‍त राष्‍ट्र के पूर्व महासचिवों कोफी अन्‍नान और बान की-मून को भी मिल चुका है।

पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया

  • सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायधीश जस्टिस डी के जैन को भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का पहला लोकपाल चुना गया।
  • ये फैसला न्यायमूर्ति एस. ए. बोबडे और न्यायमूर्ति ए. एम. सप्रे की पीठ ने सुनाया।
  • जस्टिस जैन राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों में खिलाड़ियों से संबंधित विवादों और वित्तीय मसलों को सुलझाने का काम करेंगे।

मोहम्मद मुश्ताक अहमद को एशियाई हॉकी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया

  • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद को एशियाई हॉकी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है।
  • मुश्ताक अहमद का कार्यकाल चार साल का होगा।
  • इसके अलावा असीमा अली को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है, जो फिलहाल राष्ट्रीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष हैं।

केरल पुलिस ने भारत के पहले हुमनोइड रोबोट ऑफिसर को दल में शामिल किया

  • केरल पुलिस ने देश में पहली बार पुलिस बल में एक हुमनोइड रोबोट ‘KP-Bot’ को शामिल किया।
  • ये रोबोट चौबीस घंटे अपनी सेवा प्रदान कर सकता है।
  • फिलहाल ये रोबोट सिर्फ डाटा संग्रहण का काम संभालेगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने वायुमंडल से पानी बनाने वाला मशीन लॉन्च किया

  • नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड (बीईएल) ने हवा से पानी बनाने वाली मशीन लॉन्च की।
  • इसका नाम एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) है, जिसका अनावरण 21 फरवरी 2019 को एयरो इंडिया 2019 में किया गया।
  • सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने एडब्ल्यूजी का बीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम वी गौतम और कंपनी के निदेशकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन किया।
  • एडब्ल्यूजी में वायुमंडल में मौजूद नमी से जल निकालने और इसे शुद्ध करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।
  • एडब्ल्यूजी का उपयोग समुदाय केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों में किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने जम्मू- कश्मीर में जवानों को हवाई सेवा देने की घोषणा की

  • केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के सभी कर्मियों को दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू क्षेत्रों पर हवाई यात्रा करने की मंजूरी दे दी है।
  • पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सरकार के इस फैसले के बाद 7 लाख 80 हजार जवानों को इसका फायदा मिलेगा।
  • सरकार के इस फैसले से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी कर्मचारी लाभांवित होंगे। अब इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई भी शामिल हो गए हैं।

ईपीएफओ ने पीएफ के ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत के बढ़ोतरी की घोषणा की

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 21 फरवरी को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर 0.10 प्रतिशत ब्याज बढ़ोतरी की घोषणा की।
  • घोषणा के अनुसार, पीएफ खातों पर अब 8.55 की जगह 8.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
  • इससे 6 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा।

हिंदी के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह का निधन

  • हिंदी के विख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का 19 फरवरी 2019 को दिल्ली में निधन हो गया।नामवर सिंह 93 वर्ष के थे।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा केंद्र की स्थापना करने और हिंदी साहित्य को नए मुकाम पर ले जाने में उनका सराहनीय योगदान है।
  • हिंदी में आलोचना विधा को उन्होंने नई पहचान दी।
  • उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा गया। नामवर सिंह एक प्रखर वक्ता भी थे।

वेस्टइंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

  • वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • क्रिकेट वेस्टइंडीज की रिपोर्ट के मुताबिक 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाने वाला आईसीसी विश्वकप 2019 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
  • क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 23 शतक लगाए हैं।
  • वेस्टइंडीजे की ओर से दोहरा शतक जड़ने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं।
  • क्रिस गेल ने साल 1999 में भारत के खिलाफ कनाडा के टोरंटो में वनडे करियर की शुरुआत की थी।

हिना जायसवाल आईएएफ की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनीं

  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल भारतीय वायुसेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनीं।
  • हिना बेंगलुरू के उत्तरी उप नगर में स्थित येलाहांका एयर बेस की 112वीं हेलीकॉप्टर यूनिट की फ्लाइट लेफ्टिनेंट थीं।
  • हिना मूल रुप से चंडीगढ़ की रहने वाली है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
  • हिना जरुरत पड़ने पर सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली ऊंचाइयों से अंडमान के सागर में वायु सेना की ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट्स पर अपनी सेवा देंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 2,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2019 को वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।
  • पीएम ने वाराणसी में डीज़ल लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल से बिजली में परिवर्तित पहले इंजन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क, पर्यटन, स्वास्थ्य, पेयजल और आवास की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
  • प्रधानमंत्री ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मदन मोहन मालवीय कैंसर केन्द्र का उद्घाटन किया। ये अस्पताल उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड सहित नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के मरीजों को सस्ता कैंसर उपचार प्रदान करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में आपातकाल घोषित किया

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।
  • डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अवैध आव्रजकों से देश की रक्षा के लिए यह जरूरी कदम है।
  • इस कदम से अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण के लिए संघीय कोष से सरकारी सहायता राशि जारी हो सकती है।

अर्जेंटीना अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ

  • अर्जेंटीना भारत द्वारा शुरू किए गए पहल अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) में 72वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ।
  • अर्जेंटीना ने इस संगठन में शामिल होकर सौर उर्जा के अधिक से अधिक उपयोग करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई।
  • अर्जेंटीना की ओर से अर्जेंटीना के विदेश मंत्री जोर्गे फौरी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक उपेन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत ने भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल की थी।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.