साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 17 जून से 23 जून, 2019

1632
current affairs in Hindi


अक्षय पात्र को मिला बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवॉर्ड

  • अक्षय पात्र जो कि बेंगलुरु का एक एनजीओ है, उसे इस सम्मानित अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
  • अक्षय पात्र स्कूलों में भोजन कराने वाला दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है।

साहित्य अकादमी ने की बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कार 2019 की घोषणा

  • साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार, 2019 के लिए 22 लेखकों एवं युवा पुरस्कार 2019 के लिए साहित्य अकादमी ने 23 लेखकों का चयन किया है।
  • दोनों पुरस्कारों के विजेताओं को तांबे की उत्कीर्ण पट्टिका और 50 हजार रुपये का चेक पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

17 जून को मना मरुस्थलीकरण एवं सूखे से संघर्ष का विश्व दिवस

  • दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे मरुस्थलीकरण और सूखे को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 17 जून को मरुस्थलीकरण एवं सूखे से संघर्ष का वैश्विक दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण संघर्ष सम्मेलन (UNCCD) की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

जुजाना कैपुटोवा बनीं स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति

  • जुजाना कैपुटोवा (45), जिन्होंने अपने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया, उन्होंने स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले लिया है।
  • कैपुटोवा को Smer-SD के उम्मीदवार मरोस सेफ्कोविक के खिलाफ बड़ी जीत हासिल हुई है।
  • स्लोवाकिया के आधुनिक इतिहास में कैपुटोवा पांचवी राष्ट्रपति चुनी गई है।

जोआकिम लेवी ने ब्राजील विकास बैंक के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

  • लेवी जो कि पूर्व वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उन्होंने ब्राजील के बेहद प्रभावशाली राष्ट्रीय विकास बैंक के प्रमुख के पद से राजनीतिक संकट के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया है।
  • ब्राजील विकास बैंक दुनिया के सबसे बड़े विकास बैंकों में से एक के तौर पर गिना जाता है।

माउंट एवरेस्ट पर स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र

  • त्रिभुवन यूनिवर्सिटी एवं नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी के वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं की एक टीम की ओर से दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र जो की पूरी तरह से स्वचालित है, माउंट एवरेस्ट पर स्थापित कर दिया गया है।
  • पृथ्वी के सबसे ऊंचे पर्वत पर समुद्र तल से 27 हजार 657 फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पांच मौसम केंद्रों की स्थापना की गई है।

असम में ई-विदेशी न्यायाधिकरण (e-FT) स्थापित करने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

  • केंद्र सरकार की ओर से इस अर्ध न्यायिक प्राधिकरण की स्थापना को मंजूरी मिल गई है, जो कि किसी नागरिक की नागरिकता की प्रमाणिकता को लेकर उठने वाले सवाल का मूल्यांकन करता है।
  • इसकी स्थापना 31 जुलाई 2019 तक हो जाएगी, जिस दौरान नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) की अंतिम सूची का भी प्रकाशन हो जाएगा।

एशियाई विकास बैंक की ओर से 1650 करोड़ रुपये की त्रिपुरा में अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंजूरी

  • इसमें से 80 फ़ीसदी सहायता अनुदान के तौर पर मिलेगा, जबकि राज्य को निर्धारित समय पर 20 फ़ीसदी ऋण को चुकाना होगा।

18 जून को मना ऑटिस्टिक प्राइस डे

  • ऑटिज्म के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यह है कि ऑटिज्म को बीमारी के रूप में न लेकर एक असमानता के रूप में समझा जाए।
  • ऑटिज्म जीवन भर चलने वाली एक अवस्था है जो विशेष तौर पर जीवन के पहले 3 वर्षों में प्रभावित करती है।
  • ऑटिस्टिक प्राइस डे की शुरुआत दरअसल एस्पिस फॉर फ्रीडम ग्रुप की ओर से की गई थीI

प्लास्टिक उत्पादों पर अगले महीने से प्रतिबंध लगाएगा बहरीन

  • बहरीन ने 21 जुलाई से देश में सभी प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है।
  • इसके तहत पहले चरण में नॉन बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक थैलियों के आयात पर रोक लगाई जाएगी और एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक थैलियों को प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • इसके दूसरे चरण में मॉल्स और सुपर मार्केट में प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल पर स्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए जेपी नड्डा

  • जनवरी 2020 तक के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • भाजपा संसदीय बोर्ड की नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
  • भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ संगठन के चुनाव खत्म होने तक नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे।

पाकिस्तानी एजेंसी ISI के प्रमुख नियुक्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद

  • इससे पहले हमीद ISI की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा के प्रमुख थे।
  • उन्होंने ISI के वर्तमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर की जगह ली है।

अदालत ने ही मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने ली अंतिम सांस

  • अदालत में सुनवाई के दौरान एकाएक गिरकर मुर्सी (67) का निधन हो गया।
  • जासूसी के एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत को संबोधित करते वक्त वे बेहोश हो गए।
  • लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए वे देश के पहले राष्ट्रपति थे।
  • साथ ही मिस्र के सबसे ताकतवर इस्लामिक ग्रुप मुस्लिम ब्रदरहुड के वे सदस्य भी थे, जिसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।
  • मुर्सी को वर्ष 2013 में देश में बड़े पैमाने पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद सेना ने अपदस्थ कर दिया था और तब से वे हिरासत में ही थे।

असम के दर्रांग जिले में स्थापित होगा कौशल विश्वविद्यालय

  • असम सरकार की ओर से इसकी स्थापना 850 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी।
  • 10 हजार सीटों वाला यह भारत का पहला कौशल विश्वविद्यालय भी होगा।
  • असम राज्य परिवहन निगम ने लांच किया चलो ऐप
  • यात्रियों को बस के आने के लाइव समय की सूचना देने के लिए इस ऐप को जारी किया गया है।
  • इस ऐप के जरिए मैप पर जीपीएस से बस की लाइव स्थिति को भी ट्रैक किया जा सकता है।

2019 US ओपन ट्रॉफी (गोल्फ) गैरी वुडलैंड के नाम

  • वुडलैंड ने बीते दो बार के विजेता ब्रूक कोपका को हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।

सर्वसम्मति से लोकसभा के 17वें अध्यक्ष चुने गए ओम बिरला

  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोटा से सांसद ओम बिरला को 17वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है।
  • उन्हें प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार ने निर्वाचित करके अध्यक्ष घोषित किया।
  • बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगह ली है।
  • इस बार सुमित्रा महाजन ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

QS रैंकिंग में भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बना IIT बॉम्बे

  • लगातार दूसरे साल 2019 में भी IIT बॉम्बे को यह उपलब्धि हासिल हुई है।
  • लगातार आठवें साल मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) का दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में चयन हुआ है।

19 जून को मना विश्व सिकल सेल दिवस

  • विश्व लाल रुधिर कोशिका दिवस यानी कि विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को दुनियाभर में मनाया गया।
  • लाल रुधिर कोशिकाओं से संबंधित बीमारियों एवं उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इसे हर वर्ष मनाया जाता है।

रबी एन मिश्रा बने RBI के नए कार्यकारी निदेशक

  • RBI के ही जोखिम प्रबंधन विभाग में वे इससे पहले मुख्य महाप्रबंधक के तौर पर काम कर रहे थे।
  • RBI में वर्तमान में 12 कार्यकारी निदेशक कार्यरत हैं।

बॉन्ड खरीदकर सिस्टम में RBI डालेगा 12,500 करोड़ रुपये की नकदी

  • इस धनराशि के लिए आरबीआई OMO के अंतर्गत पांच सरकारी प्रतिभूतियां खरीदेगी।

शीर्ष पूंजी आयात करने वाले देशों में 20वें स्थान पर भारत

  • नाइट फ्रैंक कंपनी के अनुसार भारतीय पूंजी निवेश के सबसे पसंदीदा देश क्रमशः यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया रहे हैं।

बांग्लादेश में खोजी गयी पहली लौह अयस्क खदान

  • यहां दीनाजपुर के इसाबपुर गांव में लौह अयस्क खदान मिले हैं।
  • बांग्लादेश भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से यह घोषणा की गई है।

20 जून को मना विश्व शरणार्थी दिवस

  • शरणार्थियों की जिंदगी में आने वाली समस्याओं और परिस्थितियों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व शरणार्थी दिवस का इस वर्ष का विषय है- Take a step on World Refugee Day.

भारत में प्रतिमाह सबसे ज्यादा स्मार्टफोन डेटा का इस्तेमाल

  • स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एडिक्शन की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक भारत में स्मार्टफोन औसत डेटा इस्तेमाल 2018 के अंत में 9.8 जीबी प्रतिमाह रहा है।

4 जुलाई से प्रभावी होगा इंडसइंड बैंक और भारत फाइनेंशियल का विलय

  • बीते अक्टूबर में ही इंडसइंड बैंक ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी BFIL का अधिग्रहण करने का निर्णय ले लिया था।

UN के मुताबिक वर्ष 2027 तक चीन से भी अधिक जनसंख्या वाला देश होगा भारत

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत वर्ष 2027 में चीन की आबादी को भी पीछे छोड़ देगा और भारत की आबादी वर्ष 2050 तक करीब 1.64 बिलीयन की हो जाएगी।

लंबी पदयात्रा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने GPS डिवाइस किया अनिवार्य

  • किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।
  • यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्डी की ओर से दी गई है।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं।

बेरोजगार स्नातकों को राजस्थान में 3,500 रुपये तक का बेरोजगारी भत्ता

  • मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत यह घोषणा राज्य सरकार ने की है।
  • इससे पहले इस योजना को अक्षत योजना के नाम से जाना जाता था, मगर बीते फरवरी में इसका नाम बदल दिया गया।
  • इस योजना के अंतर्गत पुरुष आवेदकों को प्रतिमाह 3,000 रुपये, जबकि महिलाओं और दिव्यांगों को प्रतिमाह 3,500 रुपये मिलेंगे।

एंटीबायोटिक प्रतिरोधक क्षमता पर प्रहार के लिए WHO ने जारी किया AWaRe उपकरण

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से दुनियाभर में तेजी से बढ़ती सूक्ष्मजीवरोधी प्रतिरोधक क्षमता को रोकने एवं एंटीबायोटिक के इस्तेमाल को और भी सुरक्षित बनाने के लिए इस ऑनलाइन उपकरण AWaRe को लांच किया है।
  • इसके उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक अभियान भी WHO की ओर से शुरू किया गया है।

भारतीय तीरंदाजी संघ को विश्व तीरंदाजी संस्था की सदस्य संघों की सूची से हटाया गया

  • भारतीय तीरंदाजी संघ को एक माह के भीतर अपनी समस्याओं को सुलझाने या फिर निलंबन का सामना करने के लिए कहा गया है।

दुनिया भर में 21 जून को मना 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • भारत में योग दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन रांची के प्रभात तारा मैदान में हुआ, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय Climate Action है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में इसे 20 जून को Yoga with Gurus के रूप में मनाया गया। साथ ही 21 जून को पैनल डिस्कशन भी हुआ।

21 जून को मनाया गया विश्व संगीत दिवस

  • हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगीत के महत्व पर रोशनी डालने के उद्देश्य से 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया गया।
  • उत्पत्ति इसकी फ्रांस में हुई थी, मगर बहुत जल्द यह भारत सहित दुनिया भर में फैल गया और 120 से भी अधिक देशों ने इसे अपना लिया।
  • विश्व संगीत दिवस पहली बार 21 जून, 1982 को मना था।

विश्व हाइड्रोग्राफ़ी दिवस 21 जून को मनाया गया

  • दुनिया भर में हाइड्रोग्राफर्स के काम और हाइड्रोग्राफी की जरूरत के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी।
  • इस दिवस का इस वर्ष का विषय है- Hydrographic Information driving marine knowledge.

नम्मा कोल्हापुरी चप्पल को प्राप्त हुआ GI टैग

  • कुल्ही कोल्हापुरी चप्पल जो कि हाथ से बनने वाली चमड़े की चप्पल है और महाराष्ट्र का यह बेहद लोकप्रिय ब्रांड है, इसे GI टैग यानी कि ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग मिल गया है।
  • इससे इसे देश के बाकी हिस्सों और विदेशों में भी अपनी बिक्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया में भी दिखेगा डीडी इंडिया

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि इन दोनों देशों में दर्शकों को दूरदर्शन इंडिया उपलब्ध कराने के लिए समझौता कर लिया गया है।
  • डीडी इंडिया के देश भर में करीब 35 मिलियन दर्शक हैं।

जापान में पहली बार होगा 2019 का G-20 शिखर सम्मेलन

  • पहली बार जापान G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।
  • जापान के ओसाका शहर में 28 से 29 जून तक इसका आयोजन होने वाला है।
  • इस वर्ष का विषय Human centered future society पर केंद्रित है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  • पिछले साल G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में किया गया था।
  • G-20 शिखर सम्मेलन पहली बार नवंबर, 2008 में वाशिंगटन डीसी में आयोजित हुआ था।

पुरुषों की एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप पंकज आडवाणी के नाम

  • दोहा में आयोजित हुए 35वें पुरुष एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप को पंकज आडवाणी ने जीत लिया है।
  • इस तरह से पंकज आडवाणी सभी प्रारूपों में एशियाई और विश्व चैंपियनशिप में विजयी होने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं।

तेलंगाना में कलेश्वरम परियोजना का उद्घाटन

  • दुनिया की सबसे बड़ी बहुस्तरीय बहुउद्देशीय योजनाओं में से एक 80 हजार करोड़ रुपये की कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना (KLIP) का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने किया है।

मथुरा में खुला हाथियों के लिए जल चिकित्सालय

  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी के तट पर वैसे हाथियों के लिए विशेष जल चिकित्सा उपचार केंद्र खोला गया है, जो कि गठिया, जोड़ों के दर्द और पैरों की बीमारियों से पीड़ित हैं।
  • इस जल चिकित्सा जंबो पूल की गहराई 11 फुट की है। इसमें 21 उच्च दाब वाले तेज स्प्रे लगाए गए हैं, जिनके जरिये दबाव पैदा करके हाथियों के पैरों की मालिश की जाती है, ताकि रक्त परिसंचरण ठीक होने से उपचार जल्द हो सके।

तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने ली शपथ

  • राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने उन्हें पद की शपथ दिलवाई।

ऑपरेशन बंदर था भारतीय वायुसेना के बालाकोट एयर स्ट्राइक का नाम

  • बीते 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की ओर से खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त के बालाकोट शहर स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर जो एयर स्ट्राइक किये गए थे, उसका नाम ऑपरेशन बंदर रखा गया था।
  • इस हमले में भारतीय पायलटों की ओर से पांच स्पाइस 2000 बम बरसाए गए थे।

ओमान की खाड़ी में भारतीय नौसेना के ऑपरेशन संकल्प का आगाज

  • ओमान की खाड़ी में पिछले हफ्ते तेल के दो टैंकरों पर हमला हुआ था, जिसके बाद से तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी तनाव को देखते हुए ओमान की खाड़ी में इस ऑपरेशन की शुरुआत की गई है।

अंतरिक्ष में उड़ा नासा का पहला एस्ट्रोबी रोबोट बम्बल

  • नासा ने बताया कि बीते 14 जून को ही इसने अपनी ताकत से अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी।
  • अंतरिक्ष यात्रियों को जो काम करने में समय लगता है, उसे कम करने के लिए इसे डिजाइन किया गया है।

मध्य प्रदेश में चलेगा पानी बचाओ आंदोलन

  • मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए राज्य स्तर पर एक जल प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है।
  • जनता से नये जल स्रोतों को विकसित करने के लिए अनुभव और सुझाव साझा करने की मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपील की है।

ग्रीनलैंड की 4.5 फीसदी बर्फ पिघल जायेगी सदी के अंत तक

  • अमेरिका में अलास्का फेयरबैंक्स जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट की ओर से किये गये एक शोध में यह जानकारी सामने आई है।
  • इतनी बर्फ के पिघलने से समुद्र के जलस्तर में 13 इंच की बढ़ोतरी हो जायेगी।
  • अध्ययन जो कि साइंस एडवांसेज पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, इसमें बताया गया है कि वर्ष 3000 तक ऐसी स्थिति भी हो सकती है कि यहां बर्फ ही नहीं बचे।

संक्रमण का खतरा बढ़ता है समुद्र में तैरने से

  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की ओर से किये गये शोध में बताया गया है कि समुद्र में तैरने के परिणामस्वरूप त्वचा माइक्रोबायोम में तब्दील हो जाती है, जिसके कारण कान के साथ त्वचा के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

थाईलैंड के बैंकॉक में शुरू हुआ 34वां आसियान शिखर सम्मेलन

  • बैंकॉक में 22 जून को इसका उद्घाटन हुआ।
  • इस वर्ष का शिखर सम्मेलन का विषय ‘साझेदारी को बढ़ावा देना और सतत विकास को प्राप्त करना’ है।

2 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.