साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 13 से 19 मई, 2019

1352
current affairs in Hindi


मुंबई चौथी बार बना आईपीएल का चैंपियन

  • कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर चौथी बार मुंबई इंडियंस आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रहा।
  • मुंबई को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 150 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन चेन्नई की टीम सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाने में ही कामयाब हो सकी।
  • आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक 132 विकेट चटकाने वाले विकेटकीपर अब महेंद्र सिंह धोनी हो गये हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया।
  • फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह को चुना गया।
  • सर्वाधिक 692 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर को ऑरेंज कैप दिया गया।
  • सर्वाधिक 26 विकेट झटकने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के इमरान ताहिर को पर्पल कैप मिला।
  • कोलकाता नाइटराइडर्स के शुभमन गिल को इमर्जिंग प्लेयर (इंटरनेशनल क्रिकेट फ्यूचर स्टार) का पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 2019 का मैड्रिड ओपन नोवाक जोकोविच के नाम

  • नोवाक जोकोविच जो कि शीर्ष वरीयता हासिल किये हुए सर्बिया के खिलाड़ी हैं, उन्होंने 2019 के मैड्रिड ओपन के खिताब पर कब्जा जमा लिया है।
  • ग्रीस के सितसिपास को फाइनल में वे 6-3, 6-4 से मात देने में कामयाब रहे।
  • महिला क्रिकेट में वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली स्पिनर बनीं पाकिस्तान की सना मीर
  • पाकिस्तान की सना मीर अपने 118वें मैच में 147वां विकेट झटककर महिला क्रिकेट में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली स्पिनर बन गई हैं।
  • इस तरह से मीर अब गेंदबाजी की आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी हैं, जिसमें शीर्ष स्थान पर भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 218 विकेटों के साथ कब्जा जमाया हुआ है।

डेंगू के टीके डेंगवैक्सिया को अमेरिका से मिली मंजूरी

  • डेंगू के पहले टीके डेंगवैक्सिया (Dengvaxia) को मंजूरी देने की अमेरिकी खाद्य व औषधी प्रबंधन यानी कि एफडीए ने घोषणा कर दी है।
  • फ्रांस की दवा कंपनी सैनोफी पाश्चर ने इस टीके का उत्पादन किया है।
  • यह टीका केवल वहीं 9 से 16 साल तक के मरीजों में इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जहां डेंगू एक स्थानीय बीमारी बनी हुई है।
  • वर्ष 2016 में इस टीके को मंजूरी देकर फिलीपींस दुनिया का पहला देश बना था, मगर बीते फरवरी में इसे प्रतिबंधित करने के बाद ऐसा करने वाला भी फिलीपींस पहला देश बन गया।

तिजानी मोहम्मद बंदे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष बने

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के नये अध्यक्ष नाईजीरिया के प्रोफेसर तिजानी मोहम्मद बंदे नियुक्त किये गये हैं।
  • तिजानी संयुक्त राष्ट्र महासभा में नाईजीरिया की ओर से स्थायी प्रतिनिधि भी रहे हैं।
  • सोकोतो स्थित उस्मान डैनफोडियो विश्वविद्यालय के तिजानी वर्ष 2004 से 2009 तक कुलपति भी रह चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से एसडीजी की सद्भावना दूत बनीं दीया मिर्जा

  • बाॅलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को संयुक्त राष्ट्र ने महत्वाकांक्षी सतत विकास लक्ष्यों (SDG) का सद्भावना दूत नियुक्त किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 17 दूतों में उन्हें भी जगह मिली है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की ओर से ये नियुक्तियां की गई हैं।

इरीट्रिया में भारत के नये राजदूत नियुक्त हुए सुभाष चंद

  • सुभाष चंद को इरीट्रिया में भारत का नया राजदूत बनाया गया है।
  • इरीट्रिया एक पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश है।
  • सुभाष चंद इस वक्त अबुजा में भारतीय उच्चायोग में उप उच्चायुक्त के पद पर सेवा दे रहे हैं।

संजीव पुरी बने ITC के नये अध्यक्ष

  • वाई.सी. देवेश्वर के निधन के बाद 56 वर्षीय प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को ITC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • पुरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस के पूर्व छात्र रह चुके हैं।

फ्रांस में शुरू हुआ कान फिल्म महोत्सव

  • फ्रांस में कांस फिल्म महोत्सव के 72वें संस्करण की शुरुआत 14 मई को हो गई।
  • भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इस महोत्सव में भारत के सूचना व प्रसारण सचिव अमित खरे ने किया है।

दुनिया की पहली महिला क्रिकेट पत्रिका क्रिकजोन शुरू

  • क्रिकजोन नामक दुनिया की पहली महिला क्रिकेट पत्रिका का विमोचन यश लाहोटी की ओर से किया गया है।
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की कवर स्टोरी को इसमें जगह मिली है।

विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज एवं क्रिकेटर का CEAT खिताब

  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सीएट क्रिकेट रेटिंग इंटरनेशनल अवार्ड 2019 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • वहीं, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बॉलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है।

एलआईसी म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किये गये दिनेश पनगते

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर पदोन्नत होकर दिनेश पनगते नियुक्त हुए हैं।
  • सीधी भर्ती के तहत अधिकारी के तौर पर पनगते साल 1984 में एलआईसी के साथ जुड़े थे।
  • एलआईसी ने 20 अप्रैल, 1989 को LIC म्यूचुअल फंड की स्थापना की थी।

पांच वर्ष के लिए बढ़ा लिट्टे (LTEE) पर प्रतिबंध

  • केंद्र सरकार की ओर से लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी कि LTEE पर प्रतिबंध और पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • वेलुपिल्लई प्रभाकरन द्वारा इसकी स्थापना 5 मई, 1976 को की गई थी।
  • श्रीलंका में हिंसा फैलाने के लिए LTEE को जाना जाता है।

ICC मैच रेफरी के इंटरनेशनल पैनल में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं भारत की जीएस लक्ष्मी

  • लक्ष्मी इससे पहले साल 2008-09 के दौरान घरेलू महिला क्रिकेट में मैच रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं।
  • तीन महिला वनडे मैचों और तीन महिला टी-20 इंटरनेशनल में भी वे रेफरी की जिम्मेवारियों को निभा चुकी हैं।

पहली बार चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में घटाई चुनाव प्रचार की अवधि

  • कोलकाता में हुई हिंसा का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की अवधि को घटा दिया।
  • चुनाव प्रचार 16 मई को ही रात 10 बजे समाप्त हो गया।
  • यह कार्यवाही पहली बार उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार के मुताबिक अनुच्छेद 324 के तहत निर्वाचन समिति की संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई।

सिक्किम ने 16 मई को मनाया अपना स्थापना दिवस

  • सिक्किम एक राज्य के रूप में 36वें संविधान संशोधन के तहत 16 मई, 1975 को ही अस्तित्व में आया था।
  • वैसे, ब्रिटिश शासन के दौरान भी ब्रिटिश संरक्षित राज्य के अंतर्गत सिक्किम को पड़ोसी देशों चीन एवं नेपाल के विरुद्ध एक प्रभुत्व संपन्न राज्य का दर्जा मिला हुआ था।

16 मई को मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

  • घातक रूप अख्तियार कर चुकी डेंगू बीमारी के संबंध में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भारत सरकार की ओर से की गई।
  • डेंगू एडीस मच्छर के काटने से होता है।
  • इस वायरल बीमारी में दो दिन से एक हफ्ता तक तेज बुखार के साथ सिरदर्द, मांसपेशियां व जोड़ों में दर्द, उल्टी एवं स्कीन में लाल चकत्ते जैसी शिकायतें भी देखने को मिलती हैं।

इगोर स्टिमैक बने भारतीय फुटबॉल टीम के कोच

  • दो वर्ष के लिए क्रोएशिया के खिलाड़ी 51 वर्षीय इगोर स्मिटैक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त किये गये हैं।
  • वर्ष 1998 में विश्व कप में अपने देश की टीम का हिस्सा थे, जिसमें उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वह विश्व कप फ्रांस में हुआ था।

23वीं बार भी एवरेस्ट फतेह करके कामी रीता ने बनाया कीर्तिमान

  • नेपाल की अनुभवी पर्वतारोही 49 साल की शेरपा कामी रीता ने 23वीं बार एवरेस्ट फतेह करके नया विश्व रिकाॅर्ड बना लिया है।
  • इस तरह से रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के अपने ही रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है।
  • पहली बार शेरपा कामी रीता 13 मई, 1994 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में कामयाब रही थीं।

नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री बाॅब हाॅक

  • वर्ष 1983 से 1991 तक सबसे लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रहे बाॅब हाॅक का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे लेबर पार्टी के नेता थे।
  • ऑस्ट्रेलिया में जिस यूनिवर्सल हेल्थकेयर सिस्टम मेडिकेयर की शुरुआत की गई थी, उसमें भी बाॅब का ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

एनबीएसई के अध्यक्ष बने न्यायमूर्ति एके सीकरी

  • समाचार प्रसारण मानक प्राधिकरण यानी कि NBSE के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी नियुक्त किये गये हैं।
  • वर्तमान में न्यायमूर्ति आरवी रविंद्रन ने इस पद को संभाल रखा है, जिनका कार्यकाल 25 मई, 2019 को पूरा हो रहा है।

सलमान खान बने भारत पे के ब्रांड एंबेस्डर

  • बाॅलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खाना को यूपीआई भुगतान ऐप भारत ने की ओर से अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया गया है।
  • यह ऐप व्यापारिक सेवा मुहैया कराती है।

समलैंगिक विवाह को वैध करार देना वाला पहला एशियाई देश बना ताइवान

  • समैलिंगक विवाह को वैध बनाने संबंधी एक विधेयक को ताइवान में मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद ताइवान समलैंगिक विवाह को वैध करार देने वाला अब एशिया का पहला देश बन गया है।
  • समलैंगिक जोड़ों के बच्चा गोद लेने संबंधी अधिकारों को सीमित तौर पर विधयेक में शामिल किया गया है।

लोकपाल वेबसाइट की शुरुआत

  • लोकपाल वेबसाइट www.lokpal.gov.in की शुरुआत लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष की ओर से कर दी गई है।
  • इस वेबसाइट को NIC ने विकसित किया है।
  • लोकपाल के कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

फिजी के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने भारत के मदन बी. लोकुर

  • फिजी के सुप्रीम कोर्ट के प्रवासी पैनल में न्यायाधीश के रूप में भारत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर को भी जगह दी गई है।
  • न्यायमूर्ति लोकुर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 6 वर्षों तक न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुके हैं।

इटली ओपन का खिताब कैरोलिना प्लिस्कोवा के नाम

  • इटली ओपन के फाइनल में योहाना कोंटा को मात देकर चेक गणराज्य की खिलाड़ी और दुनिया की नंबर 7 कैरोलिना प्लिस्कोवा ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • ग्रेट ब्रिटेन की योहाना कोंटा को प्लिस्कोवा ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया।

लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतदान संपन्न

  • देशभर की 542 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की समाप्ति 19 मई को हो गई।
  • लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में संपन्न हुआ।
  • लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी।

2 COMMENTS

    • Thanks Archana, your words matter to us. You can also subscribe to our email newsletter. Don’t forget to share and let your friends know about Opennaukri.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.