साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 12 अप्रैल 2021 से 18 अप्रैल 2021

1395
current affairs in Hindi


‘आधार क्रांति’ मिशन की शुरुआत

• 13 अप्रैल, 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘आधार क्रांति’ नामक एक नये मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन का स्लोगन ‘उत्तम अहार, उत्तम विचार’ तथा इंग्लिश में ‘गुड डाइट, गुड कॉग्निशन’ है।

• ‘आधार क्रांति’ मिशन का मुख्य उद्देश्य देश में लोगो को पोषण आहार के बारे में जागरूक करना है। यह मिशन दुनिया भर में भूख और बीमारियों की समस्या को बहुतायत में दूर करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।

• इस मिशन के प्रायोजकों में ‘प्रवासी भारतीय शैक्षणिक और वैज्ञानिक संपर्क ‘(PRABHASS), ‘ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम’ (GIST), ‘विजन भारती’ (विभा) और ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त निकाय’ आदि शामिल हैं।

विराट कोहली बने “विज़डन क्रिकेटर ऑफ़ डिकेड”

• मशहूर क्रिकेट मैगज़ीन विजडन अलमैनाक ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को “विज़डन क्रिकेटर ऑफ़ डिकेड” चुना है।

• विराट कोहली को साल 2010 -20 के लिए यह सम्मान दिया गया है। विराट कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू मैच खेला था।

• विराट कोहली के अतिरिक्त सचिन तेंदुलकर को साल 1998 तथा कपिलदेव को साल 1980 के लिए यह सम्मान दिया जा चुका है।

• विज़डन ने “क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर” के रूप में इंग्लैंड के ऑल-राउंडर ‘बेन स्टॉक’ को चुना है। बेन स्टॉक ने लगातार दूसरी बार इस ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है।

• विज़डन ने वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑल-राउंडर कायरन पोलार्ड को सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर तथा ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है।

• ‘विज़डन क्रिकेटर्स’ अल्मनाक’ या “क्रिकेट की बाइबिल” के नाम से मशहूर पत्रिका विज़डन की स्थापना 1864 में अंग्रेजी क्रिकेटर जॉन विज्डन द्वारा की गयी थी। यह एक वार्षिक क्रिकेट पत्रिका है।

करेंसी चेस्ट

• हाल ही में , चंडीगढ़ में स्थित एक्सिस बैंक के ‘करेंसी चेस्ट’ से 4.4 करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी उसी के सिक्योरिटी गॉर्ड के द्वारा की गयी थी , जिसे बाद में पकड़ लिया गया है।

• “करेंसी चेस्ट‘ भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा प्रशासित ऐसे स्थान है, जहाँ पर वो बैंक एवं एटीएम को दिए जाने वाले रुपयों को रखता है।

• देश में मुद्रा के रोटेशन को बनाये रखने के लिए रिज़र्व बैंक ने देश में अनेक बैंको में ऐसे “करेंसी चेस्ट’ बनाये हुए हैं। ऐसे ही एक “करेंसी चेस्ट’ से उसी के सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी की थी।

• वर्तमान समय में देश भर में रिजर्व बैंक के पास लगभग 4211 करेंसी चेस्ट हैं. इसके अलावा सिक्कों का संचालन करने के लिए 3990 डिपो भी हैं।

• ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ देश में ‘बैंको के बैंक’ के रूप में कार्य करता है तथा मुद्रा के प्रबंधन को बनाये रखता है। इसकी स्थापना 1935 में की गयी थी। इसका वर्तमान मुख्य कार्यालय मुंबई में स्थित है।

केंद्र ने पेश किया “मत्स्य पालन” का ई-मार्किट प्लेटफॉर्म ” ई-संता”

• 13 अप्रैल 2021 को केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘ई-सांता’ नमक एक मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुवात की है , जिसका उद्देश्य मत्‍स्‍य पालकों और संबंधित खरीददारों को इलैक्‍ट्रॉनिक मार्केटिंग सुविधा का मंच उपलब्‍ध कराना है।

• ई-कामर्स पोर्टल ई-संता (e-santa), समुद्री उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का ही एक उत्पाद है। जो “मत्स्य पालक” तथा मत्स्य कारोबारी के मध्य बिचौलियों की भूमिका का उन्मूलन करता है।

• ई-संता बाजार विभाजन को समाप्त करने के लिए एक डिजिटल ब्रिज है, इस पर मत्स्य उत्पादकों को अपने उत्पाद को सूचीबद्ध करने और उनकी कीमत को तय करने की आजादी है।

नाइजर के नये प्रधानमंत्री बने” ओहुयमौयडो महामडो”

• हाल ही में, नाइजर के नये प्रधानमंत्री के रूप में ” ओहुयमौयडो महामडो” को शपथ दिलायी गयी है। वर्त्तमान में मोहम्मद बज़ौम नाइजर के राष्ट्रपति हैं।

• “ओहुयमौयडो महामडो” के पास शासन का एक अच्छा अनुभव है , वे इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति महामडो इस्सौफौ के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। नाइजर के वित्त मंत्री और ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्य करने का भी उनके पास अनुभव रहा है।

• नाइजर अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम भाग में एक लैंडलॉक्ड देश है। नाइजर से होकर नाइजर नदी बहती है जिस कारण इस देश का नाम नाइजर पड़ा है।

• नाइजर का क्षेत्रफल 1,267,000 वर्ग किमी है, लीबिया, चाड, नाइजीरिया, बेनिन, बुर्किना फासो, माली और अल्जीरिया आदि इसके पडोसी देश हैं।

• नाइजर को 3 अगस्त 1960 को फ़्रांस से आजादी मिली थी। फ़्रांसिसी भाषा नाइजर की राजभाषा है तथा ‘नियामे’ यहाँ की राजधानी है।

विश्व हीमोफीलिया दिवस – 17 अप्रैल

• साल 1989 में प्रथम विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया था। चूँकि 17 अप्रैल को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया के संस्थापक फ्रैंक कैनबेल का जन्मदिवस होता है , अतः 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस के रूप में चुना गया है।

• ‘विश्व हीमोफीलिया दिवस’ मनाये जाने का उद्देश्य दुनियाभर में हीमोफीलिया तथा रक्तस्राव संबंधी अन्य आनुवंशिक विकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

• हीमोफीलिया एक अनुवांशिक रोग है , इसके ग्रसित व्यक्ति के खून में थक्का नहीं जम पाता है। इस रोग के अन्य लक्षणों में गंभीर सिरदर्द, लगातार उल्टी, गर्दन का दर्द, अत्यधिक नींद आना शामिल हैं।

• वर्तमान समय में हीमोफीलिया एक लाइलाज़ बीमारी है, अभी तक इसके तीन प्रकार ज्ञात किये जा चुके हैं ,Type A, Type B और Type C।

हिमाचल दिवस – 15 अप्रैल

• हिमाचल राज्य का इतिहास मानव इतिहास से संबंध रखता है , क्योकि यहाँ की खुदाई में मिले अवशेष इस राज्य को ‘सिंधु नदी सभ्यता’ के समकालिक बनाते हैं।

• हिमाचल राज्य का वर्तमान प्रशासनिक स्वरुप 25 जनवरी, 1971 सामने आया था , उससे पहले ये एक केंद्र शासित प्रदेश था। हिमाचल प्रदेश देश का 18 राज्य बना था।

• हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजधानी शिमला है , राज्य की आय का मुख्य स्रोत ;’फलो का उत्पादन, ‘पन-बिजली उत्पादन एवं पर्यटन’ है। हिमाचल का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है।

• चम्बा घाटी , डलहौज़ी , मनाली , कुल्लू , शिमला , धर्मशाला तथा कुफरी जैसे खूबसूरत स्थान हिमाचल प्रदेश की शान बढ़ाते हैं। ” विश्व प्रसिद्ध कालका-डलहौज़ी’ Toy ट्रेन ” यूनेस्को ” की विरासत सूची में शामिल है।

बांग्लादेश में सम्पन्न हुआ युद्धाभ्यास -‘शांतिर ओग्रोशेना’

•“शांतिर ओग्रोशेना’एक बहुदेशीय सैनिक युद्धाभ्यास है, यह सैन्य अभ्यास बांग्लादेश स्थित ‘बंगबंधु सेनानीबास’ (BBS) में आयोजित किया गया था।

• ‘शांतिर ओग्रोशेना’ एक 10-दिवसीय सैन्य अभ्यास है , जिसका 12 अप्रैल, 2021 को सफलतापूर्वक समापन हो गया है।

• ‘शांतिर ओग्रोशेना’ का अर्थ है ‘फ्रंट रनर ऑफ द पीस’ , इस युद्धाभ्यास में भारत सहित बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका के सैनिकों ने प्रतिभाग किया तथा अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, सऊदी अरब, कुवैत और सिंगापुर देशो के सैन्य पर्यवेक्षक भी इसमें शामिल हुए थे।

•“शांतिर ओग्रोशेना’ का उद्देश्य रक्षा संबंधों को मज़बूत करना और प्रभावी शांति अभियानों को सुनिश्चित करने के लिये पड़ोसी देशों के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना था।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2021

• कजाकिस्तान के अलमाटी में चल रहे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारत ने अब तक एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जित लिए हैं।

• भारतीय महिला पहलवान 25 वर्षीय सरिता मोर ने भारत को 59 किलोग्राम वर्ग में एक स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की शूवदोर बातर्ज़ाव को पराजित करके यह पदक हासिल किया है।

• दो अन्य महिला पहलवान सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में एक-एक कांस्य पदक हासिल किया है। एक स्वर्ण तथा 2 कांस्य पदक के साथ कुल 3 पदक के साथ भारत इस प्रतियोगिता मे आठवें स्थान पर है। ईरान इस अभी तक कुल 9 पदको के साथ प्रथम स्थान पर है।

• एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का यह 34वां संस्करण हैं। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुवात 1979 मे की गयी थी इसके प्रथम संस्करण का होस्ट भारत था , उस समय यह चैंपियनशिप जालंधर में आयोजित की गयी थी।

चलते चलते

• विश्व कला दिवस कब मनाया जाता है?- 15 अप्रैल

• हाल ही में ,किस देश ने बैंकों, बीमा कंपनियों और निवेश प्रबंधकों के लिये उनके द्वारा किये गए निवेश के कारण जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों की रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया है ?- न्यूज़ीलैंड

• 13 अप्रैल, 2021 को किस पूर्व हॉकी खिलाड़ी का निधन हो गया है ?- बलबीर सिंह जूनियर

• हाल ही में, मिस्र में 3,000 वर्ष पुराने किस शहर की खोज हुई है ?- ‘लॉस्ट गोल्डन सिटी’

• हाल ही में , भारत सरकार ने भारत बायोटेक के अलावा किस फार्मास्युटिकल कमपनी को ‘कोवाक्सिन” के निर्माण की अनुमति दी है?- हाफकिन बायो फार्मास्युटिकल

• भारत के महत्वाकांक्षी ‘गगनयान मिशन’ को किस देश का सहयोग प्राप्त हुआ है?- फ़्रांस

• हाल ही में , खून में थक्के जमने की शिकायत के चलते अमेरिका ने किस कोरोना वैक्सीन पर रोक लगा दी है?- ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ वैक्सीन

• हाल ही में ,संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में किसे नामित किया है?- नौरा अल-मतरोशी

• हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के किन दो स्थानों को टी बी रोग से मुक्त घोषित किया है ?- लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर के बडगाम

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.