सुबोध कुमार जायसवाल बनाये गये CISF के नये महानिदेशक
• महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के नये महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है।
• सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वे CISF के 28वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
• सुबोध कुमार जायसवाल इससे पूर्व स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) तथा अनुसंधान और विश्लेषण विंग (R&AW) जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं।
• केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एक सशस्त्र सेना बल है, जिसका कार्य देश की आद्यौगिक एवं सामरिक महत्व की इमारतों की सुरक्षा करना है। इसकी स्थापना 1969 में की गयी थी तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
राष्ट्रीय युवा दिवस- 12 जनवरी
• स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुवात 1984 में की गयी थी।
• स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था। उन्होंने विश्व को वेदांत और योग के दर्शन ज्ञान से परिचित कराया था।
• स्वामी विवेकानंद ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य मूल्य-आधारित शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, युवा और आदिवासी कल्याण एवं राहत तथा पुनर्वास के क्षेत्र में काम करना था।
• राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन की थीम ‘युवा- उत्साह नए भारत का’ रखी गयी है तथा यह महोत्सव 12 से 16 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।
मकर संक्रांति
• मकर संक्रांति एक हिंदू त्योहार है जो सूर्य का आभार प्रकट करने के उद्देश्य से बनाया जाता है। यह त्यौहार ग्रीष्मकाल की शुरुवात एवं सूर्य के कर्क राशी से मकर राशी में प्रवेश के प्रतीक के रूप में प्रचलित है।
• इसे सम्पूर्ण भारत में अलग अलग नामो जैसे – मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण, खिचड़ी पर्व और पौष पर्व आदि से मनाया जाता है, सामूहिक रूप से इसे भारतीय फसल कटाई त्यौहार भी कहा जाता है।
• मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर पतंग महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 1989 से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन इस दिन किया जाता है।
‘द लाइन’ शहर
• यह शहर सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की फ्यूचर परियोजना NEOM का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत एक ऐसे कॉर्बन मुक्त शहर का निर्माण करना है जो हर प्रकार से पर्यावरण के अनुकूल हो।
• ‘द लाइन’ शहर में आवाजाही के लिए सड़के नहीं होंगी बल्कि यहाँ अत्याधुनिक ‘अल्ट्रा-हाई स्पीड ट्रांज़िट’ प्रणाली का प्रयोग ट्रांपोर्टशन के लिए किया जायेगा। इस शहर में किसी भी स्थान में पहुंचने का अधिकतम समय 20 मिनट होगा।
• ‘द लाइन’ शहर 2030 तक बनकर तैयार होगा तथा इसको बनाने में लगभग 100-200 बिलियन डॉलर की लागत आने का अनुमान है। सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था तेल पर आधारित है, NEOM परियोजना के माध्यम से इनका प्रयास सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में विविधता लाना है।
पूर्व सैनिक दिवस – 14 जनवरी
• 14 जनवरी को भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा पूर्व सैनिकों के सम्मान में पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य हमारे बहादुर सेना नायकों और पूर्व सैनिकों की राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा और बलिदान को सम्मान प्रदान करना है।
• 14 जनवरी 1953 को देश क पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुवे थे, उनके देश के प्रति अतुलनीय योगदान को याद करने के उद्देश्य से इस दिवस की शुरुवात की गयी थी।
• के.एम. करियप्पा का जन्म 1899 में कर्नाटक में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के विरुद्ध बर्मा (वर्तमान म्याँमार) में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें अंग्रेजी हुकूमत द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ (OBE) सम्मान दिया गया था।
• के.एम. करियप्पा , 15 जनवरी, 1949 को स्वतंत्र भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ बनाये गये थे, ये उन दो व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हे फील्ड मार्शल की फाइव-स्टार रैंक प्रदान की गयी है, इनके अतिरिक्त सैम मानेकशॉ ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हे यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
सी विजिल -21′
• सी विजिल -21′ भारतीय नौसेना का अपनी तटीय रक्षा और समुद्री सुरक्षा का जायजा लेने हेतु किया गया एक निरीक्षण अभ्यास है , जिसे 12 जनवरी को आयोजित किया गया था।
• मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद, भारतीय नौसेना ने अपनी पूरी तटीय सुरक्षा का पुनर्गठन करके इस तरह के अभ्यास का आयोजन सुनिश्चित किया है।
• यह अभ्यास बहरत की सम्पूर्ण 7,516 किलोमीटर के समुद्र तट और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा। इस अभ्यास का हिस्सा 13 समुद्र तटीय राज्य, विभिन्न केंद्र शासित प्रदेश और अन्य समुद्री हितधारक होंगे, जिसमें तटीय और मछली पकड़ने वाले समुदाय शामिल हैं।
51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
• भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 51वें संस्करण का आयोजन 16 से 24 जनवरी 2021 तक गोवा में किया जा रहा है।
• बांग्लादेश को इस बार ‘कंट्री इन फोकस’ चुना गया है। इस फिल्म महोत्सव में बांग्लादेश की ‘जिबोनधुली’, ‘मेघमल्लार’, ‘अंडर कंस्ट्रक्शन’ और ‘सिंसियरली योर्स ढाका’ आदि फिल्मो का प्रदर्शन किया जाना है।
• भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की शुरूआत 1952 में हुई थी, यह एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में से एक है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष गोवा में किया जाता है।
• इस समारोह का उद्देश्य सभी देशो के सिनेमा को एक समान मंच प्रदान करना है। इसका आयोजन फिल्म समारोह निदेशालय (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत) और गोवा सरकार मिलकर करती है।
थल सेना दिवस -15 जनवरी
• 15 जनवरी को भारतीय थल सेना, थल सेना दिवस के रूप में मनाती है, इस दिन प्रथम कमांडर-इन-चीफ केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी।
• भारतीय सेना की स्थापना 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कोलकाता में की थी। वर्तमान में भारत के पास विश्व की तीसरे नंबर की थल सेना है।
• केएम करियप्पा का साल 1953 में रिटायरमेंट हुआ था। इसके पश्चात् उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया था। इन्हे फील्ड मार्शल’ की उपाधि 14 जनवरी 1986 को प्रदान की गयी थी।
देश में पहली बार पेश होगा पेपरलेस बजट
• कोरोना महामारी के चलते इस बार केंद्रीय बजट 2021 पूरी तरह पेपरलेस होगा अर्थात इस बार बजट का पेपर प्रिंट नहीं होगा। 1 फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं।
• अभी तक सांसदों तथा मीडिया के लिए बजट की प्रिंट कॉपी निकली जाती थी , इस बार सांसदों को बजट की सॉफ्ट कॉपी देने की योजना है।
• ज्ञात हो वित्त बजट को तैयार करने की प्रक्रिया बहुत ही गोपनीय होती है , इसे तैयार करने वाले कर्मचारी 2 हफ्तों तक वित्त मंत्रालय में ही रहते हैं तथा यह बजट वित्त मंत्रालय की प्रेस में ही प्रिंट किया जाता है।
चलते चलते
• पुर्तगाल में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?- मनीष चौहान.
• साल 2020 का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर कौन सा रहा ?- मॉस्को(रूस).
• इबोला वैक्सीन का वर्ल्ड स्टोरेज गोडाउन किस देश में बनाया जा रहा है?- स्विट्ज़रलैंड .
• 26 जनवरी 2021 की परेड में किस देश की सैन्य झांकी प्रतिभाग करने वाली वाली है?- बांग्लादेश .
• भारत में किस राज्य में वैनेडियम धातु की उपस्थिति का पता चला है?- अरुणांचल प्रदेश .
• भारत सरकार ने कोयला खादानो के संचालन के लिए किस नयी सुविधा का शुभारम्भ किया है?- सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम.
• हेनले पासपोर्ट सूचकांक के अनुसार सबसे शक्तिशाली किस देश का पासपोर्ट माना गया है?- जापान.
• DRDO ने हल ही में किस पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल का निर्माण किया है?- ASMI मशीन पिस्टल.