देश में कोरोना की बूस्टर डोज़ की शुरुआत
- 10 जनवरी 2022 से देश में कोरोना की बूस्टर डोज़ की शुरुआत कर दी गयी है। सर्वप्रथम स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को यह डोज़ दी जा रही है।
- प्रधानमंत्री जी ने इस डोज़ को ‘प्रीकॉशन डोज’ नाम दिया है , इसके लिए पात्र लोगों को बिना किसी पंजीकरण के सीधे वैक्सीन सेंटर पर यह उपलब्ध हो जाएगी।
- यह डोज़ वैक्सीन की दूसरी डोज़ के 9 महीने बाद ही लगायी जा सकती है। यह बूस्टर डोज़ अपने पूर्ववर्ती टीकों के अनुसार ही दी जाएगी, यानि जिसे पहले कोविशील्ड लगी है उसे बाद में कोविशील्ड की ही बूस्टर डोज़ दी जाएगी।
- देश में ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए बूस्टर डोज़ लगायी जा रही है। इसके पहले चरण में लगभग 75 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की तैयारी है।
TATA करेगा आईपीएल 2022 को स्पांसर
- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष बृजेश पटेल के अनुसार, TATA आईपीएल 2022 को वीवो के स्थान पर स्पांसर करेगा।
- साल 2020 में भारत चीन के तनाव भरे संबंधों का असर वीवो की आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप पर पड़ा था। जिसके चलते आईपीएल 2020 का प्रायोजक ड्रीम-11 बना था।
- हालाँकि, आईपीएल 2021 का प्रायोजक वीवो ही था, और उसके पास 2 साल तक और इसके प्रायोजक का अधिकार था, किन्तु वीवो ने इस लीग से हाथ पीछे खींचते हुए, अधिकार हस्तांतरण के लिए आवेदन किया था।
- वीवो के पीछे हटने के चलते TATA को आईपीएल 2022 का मुख्य प्रायोजक बनने का मौका मिल गया है।
- आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग भारत में BCCI की फैंटसी क्रिकेट लीग है, इसकी शुरुआत साल 2008 में की गयी थी।
- आईपीएल 2022 में आईपीएल में आठ के स्थान पर 10 टीम भाग लेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद नयी टीमों के रूप में आईपीएल को इस साल ज्वाइन करेंगी।
उर्जित पटेल एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के उपाध्यक्ष बने
- भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक(AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- बीज़िंग (चीन) स्थित बहुदेशीय वित्त संस्थान AIIB के वर्तमान प्रमुख चीन के पूर्व उप-वित्त मंत्री जिन लिक्यून हैं तथा उपाध्यक्ष पद से भारत के डीजे पांडियन सेवामुक्त हुए हैं।
- उर्जित पटेल इससे पूर्व RBI के गवर्नर तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF), बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- एशियाई इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्था है। जिसका उद्देश्य एशिया- प्रशांत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण का समर्थन करना है।
- AIIB की स्थापना जून 2014 में की गयी थी। इसका मुख्यालय बीजिंग में स्थित है तथा इसका कार्य एशिया क्षेत्र में ऊर्जा ,शिक्षा ,स्वास्थ्य,परिवहन क्षेत्र में वित्त पोषण करना है।
अफ़्रीकी ज़मीन पर टेस्ट शतक ठोकने वाले पहले विकेटकीपर बने पंत
- भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मैच में शतक बनाया है , इसी के साथ वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
- यह ऋषभ के करियर का चौथा शतक है,इस दौरान उन्होंने 133 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन की नाबाद पारी खेली।
- ऋषभ से पहले केवल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विकेटकीपर ही ऐसा कर पाये हैं। एडम गिलक्रिस्ट ही ऐसे बल्लेबाज है जो 2 बार अफ़्रीकी ज़मीन पर शतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
- ऋषभ पंत भारत की टेस्ट, वन -डे तथा T20 टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आईपीएल में ऋषभ दिल्ली की कप्तानी भी करते हैं।
एस सोमनाथ बने इसरो के नए चीफ
- 12 जनवरी, 2022 को एस सोमनाथ (S Somanath) को भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वे वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक हैं।
- इसरो चीफ के रूप में एस सोमनाथ अपने पूर्ववर्ती के. सिवन का स्थान लेंगे। सिवन का कार्यकाल 14 जनवरी 2022 को समाप्त हो गया है।
- सोमनाथ लॉन्च व्हीकल स्ट्रक्चरल सिस्टम्स, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स, मैकेनिज्म, पायरो सिस्टम्स और लॉन्च व्हीकल इंटीग्रेशन के क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं।
- इसके अतिरिक्त सोमनाथ अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह 22 जनवरी, 2018 से विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक का नेतृत्व कर रहे हैं।
- भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो), भारत की अंतरिक्ष सम्बंधित कार्यों की अग्रणीय एजेंसी है , इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को की गयी थी। इसका मुख्यालय बंगलौर में हैं।
राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में ये बातें जानते हैं आप?
- राष्ट्रीय युवा दिवस, समाजसेवी एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद को समर्पित है। इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत साल 1985 से की गयी है।
- किसी भी देश के विकास में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान होता है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके, इसलिए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित किया जाता है।
- स्वामी जी के ओजस्वी विचार एवं उपदेश विशेषकर युवाओं को प्रेरणा देने वाले होते थे। उनका युवा मन सदैव ही युवाओं को मार्गदर्शन देने हेतु आतुर रहता था।
- स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। विवकानंद जी ने अपने गुरु के नाम पर रामकृष्ण परमहंस मिशन की स्थापना की थी।
- विवेकानद जी को वैश्विक प्रसिद्धी शिकागो सर्व धर्म सम्मलेन से मिली। सनातन हिन्दू धर्म , वेदांत और योग के दर्शन का पश्चिमी देशों में प्रचार एवं प्रसार का श्रेय उन्हें ही जाता है।
भारत फिलीपींस को करेगा BrahMos missile निर्यात
- दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का पहला आयातक बनेगा फिलीपींस। भारत सरकार ने काफी समय से रुके इस निर्यात के फैसले को मंजूरी दे दी है।
- भारत और फिलीपींस के बीच BrahMos missile समझौता लगभग 37 करोड़ 40 लाख डॉलर में होगा। फिलीपींस अपनी सेना के आधुनिकीकरण के लिए इस मिसाइल को आयत कर रहा है।
- BrahMos मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर की दुरी तक है तथा इसे जमीन से, हवा से, पनडुब्बी से, युद्धपोत से यानी कि लगभग कहीं से भी दागा जा सकता है।
- ब्रह्मोस मिसाइल को रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया (NPO Mashinostroeyenia) तथा भारत के DRDO ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
क्या है ‘गेटवे टू हेल‘?
- हाल ही में, तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने ‘गेटवे टू हेल’ को बंद करने के लिए सरकारी आदेश जारी किये हैं। ये तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से 260 किलोमीटर दूर काराकुम रेगिस्तान में स्थित यह क्रेटर पिछले 50 सालों से जल रहा है।
- ‘गेटवे टू हेल’ प्राकृतिक गैसों(मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड और हीलियम का मिश्रण) का कुआँ है, जिसमे साल 1980 में आग लगा दी गयी थी।
- पर्यावरणीय सुरक्षा कारणों के चलते इसमें आग लगा दी गयी थी, ऐसा कहा जाता है कि इन गैसों से वायुमंडल में गैस विषमता उत्पन्न होने का खतरा था।
- ‘गेटवे टू हेल’ की उत्पत्ति के विषय में प्रामाणिक जानकारी नहीं है , ऐसा माना जाता है कि साल 1971 में सोवियत संघ तेल और गैस अभियानों के दौरान इसे बनाया गया था, बाद में यहाँ से निकलने वाली गैस की मात्रा को नियंत्रित एवं संवहन न कर पाने की सूरत में यहाँ पर आग लगा दी गयी थी।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी -विश्व भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अनुकूल माहौल तैयार करने हेतु 10 जनवरी 2006 से प्रत्येक वर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
- प्रवासी भारतीय दिवस, 9 जनवरी – इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका प्रवास के बाद भारत लौटे थे। उन्ही की स्मृति में वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
- ‘राष्ट्रीय नवाचार सप्ताह- भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी 2022 तक ‘राष्ट्रीय नवाचार सप्ताह’ मनाया जा रहा है।
- भारतीय सेना दिवस, 15 जनवरी –15 जनवरी, 1949 से इस दिवस को जवानों और भारतीय सेना की याद में मनाया जाता है।
नॉलेज बूस्टर
- यूरोपीय संसद के अध्यक्ष जिनका हाल ही में निधन हो गया है?- डेविड सासोली
- हाल ही में, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 की बेस्ट एक्टर केटेगरी का अवार्ड किसे मिला है?- एंड्रयू गारफील्ड(Tick, Tick… Boom!)
- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के अनुसार भारत इस सूची में किस स्थान पर है?- 83वें
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?- पियरे-ओलिवियर गौरींचस
- हाल ही में, एनडीटीवी के किस मशहूर पत्रकार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है –कमाल खान
- हाल ही में, रेलवे सुरक्षा बल’ द्वारा रेल यात्रियों के लिये अपना खोया हुआ सामान वापस पाने हेतु कौन सा अभियान चलाया गया है?- मिशन अमानत
- हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत में प्रतिवर्ष 16 जनवरी को किस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है? –राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस (National Startup Day)
- हाल ही में, किसे भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR), नई दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –डॉ. रघुवेंद्र तंवर
- हाल ही में,किस प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का फैसला लिया है?-आंध्रप्रदेश सरकार
- रेल मंत्रालय ने गुजरात के केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने का फैसला लिया है?- एकता नगर रेलवे स्टेशन