“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”
- 15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 14 अगस्त को प्रतिवर्ष “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप मे मनाये जाने का फैसला लिया था।
- 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त को भारत को आजादी मिलने के साथ ही पूरे हिदुस्तान (भारत+पाकिस्तान) मे दंगे शुरू हो गए थे।
- उस समय भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लाखों लोगों ने अपनी जान गंवायी थी। हिन्दू-मुस्लिम के बीच आपसी नफरत ने दंगों का रूप ले लिया था।
- तात्कालिक बंगाल के प्रधानमंत्री और मुस्लिम लीग के नेता हुसैन शहीद सुहरावर्दी ने उस समय नफरतों को हवा देते हुए दंगो की शुरुआत की थी।
- उस समय सम्पूर्ण भारत मे मचे रक्तपात और विभीषिका को याद करते हुए , इस घटना मे मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इस दिवस को मनाने की घोषणा की गयी है।
‘दोहा हमद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ बना विश्व का सर्वश्रेठ एयरपोर्ट
- स्काईट्रैक्स यूनाइटेड किंगडम स्थित एक फर्म है, जो ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के आधार पर वैश्विक हवाई अड्डों की सूची बनाती है। 550 से अधिक हवाई अड्डों पर ग्राहक सेवा और सुविधाओं का आकलन किया जाता है।
- स्काईट्रैक्स ने दोहा में स्थित हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स दिया है। जापान के टोक्यो (Tokyo) हनेदा हवाई अड्डा दूसरा सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा है।
- भारत के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) को इस सूची में 45वां स्थान प्राप्त हुआ है। हैदराबाद एयरपोर्ट भारत में दूसरा सबसे बेहतर सुविधा देने वाला हवाई अड्डा है।
प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार
- 12 अगस्त 2021 को भारत सरकार ने साल 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों (पीएमएसए) की घोषणा की है। इसके तहत तीन श्रेणी में पुरस्कार दिए जाते हैं – श्रम भूषण, श्रम वीर / वीरांगना, श्रम श्री / देवी।
- प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार का उद्देश्य है सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के संगठनों में कार्यरत कामगारों के विशिष्ट योगदानों का सम्मान करना और ऐसे कामगारों को सम्मानित करना जिनके निष्पादन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
- यह पुरस्कार केंद्र सरकार , राज्य सरकार के उप्रकम तथा निजी उपक्रमो(500 से अधिक कर्मचारी) में कार्यरत 69 श्रमिकों को प्रदान किया जाता है।
- श्रम भूषण पुरस्कार के तहत 1 लाख रूपये नकद एवं प्रमाण पत्र , श्रम वीर / वीरांगना पुरस्कार के तहत 60000 रूपये तथा प्रमाण पत्र तथा श्रम श्री / देवी पुरस्कार के तहत 40000 रूपये तथा प्रमाण पत्र दिया जाता है।
75th स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने दिया “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का मंत्र”
- 15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर 8वी बार ध्वजारोहण करते हुए, “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” मंत्र दिया है।
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की है। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए इस मिशन की घोषणा की गयी है।
- प्रधानमंत्री ने देश घर की राशन की दुकानों से गरीबों को पोषणयुक्त चावल वितरित किये जाने का जिक्र किया है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव का जिक्र भी किया है।
- इस बार ध्वजारोहण समारोह में ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले 32 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।
खुदीराम बोस सबसे युवा शहीद क्रांतिकारी
- 11 अगस्त 1908 को अंग्रेजो ने खुदीराम बोस को मुजफ्फरनगर जेल में फांसी दी थी। खुदीराम देश के लिए शहीद होने वाले सबसे युवा क्रांतिकारी थे।
- जब खुदीराम को जब फांसी दी गयी थी तब उनकी उम्र 18 साल रही होगी। खुदीराम पर आरोप था की उन्होंने जज किंग्सफोर्ड को मारने का प्रयास किया था जिसमे किंग्सफोर्ड की पत्नी की मृत्यु हो गयी थी।
- खुदीराम का जन्म 03 दिसम्बर 1889 को मिदनापुर, बंगाल में हुआ था। साल 1905 में स्वतंत्रता के लिए ये रेवोल्यूशन पार्टी शामिल हो गए थे।
WFI ने किया विनेश फोगाट को निलंबित
- 10 अगस्त 2021 को WFI (Wrestling Federation Of India) ने टोक्यो ओलम्पिक में विनेश फोगाट की अनुशासनहीनता के चलते उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अब वह किसी रेसलिंग इवेंट्स में प्रतिभाग नहीं कर पायेंगी।
- विनेश फोगाट ने टोक्यो खेल गांव में साथी खिलाड़ियों के साथ रहने से, साथ प्रैक्टिस करने से तथा भारतीय खेल प्रायोजक ब्रांड शिवनरेश का लोगो इस्तेमाल करने से इंकार किया था।
- WFI ने पहलवान सोनम मलिक को भी अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है की उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। सोनम मलिक पासपोर्ट फेडरेशन से अपना पासपोर्ट खुद से लेना था, किन्तु उन्होंने पासपोर्ट को घर में पहुंचाने की मांग की थी।
IPCC का दावा 2030 तक पृथ्वी के तापमान में होगी 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त
- इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने पृथ्वी के औसत तापमान के 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका जताई है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग को कारण बताया है जिसके लिए मानव गतिविधियाँ जिम्मेदार हैं। IPCC ने आशंका जताई है कि यह बढ़ोतरी तय समय से 10 वर्ष पहले हो जाएगी।
- पृथ्वी के तापमान में इस वृद्धि से दुनियाभर के मौसम में परिवर्तन, आपदाएं, ध्रुवों से बर्फ का पिघलना, समुद्र के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
- वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में वृद्धि को केवल वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 50% की कटौती करके ही रोका जा सकता है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि तापमान को यदि यहीं पर सीमित नहीं किया गया तो मानव जाति को इसके गंभीर परिणाम भोगने पड़ेंगे।
तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्ज़ा
- तालिबान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित उसके बड़े शहर कंधार, गजनी आदि में कब्ज़ा कर लिया है।
- तालिबान से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में कब्ज़ा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशराफ गनी सहित कई महत्वपूर्ण नेताओं ने देश छोड़ दिया है।
- साल 2001 से अफगानिस्तान में अमेरिका का नियंत्रण था। अमेरिका ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हमले के बाद तालिबान के खात्मे के लिए अफगानिस्तान में अभियान चलाया था। जिसके कारण तालिबान काबुल छोड़कर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर चला गया था।
- ज्ञात हो , अमेरिकी फौजो के अफगानिस्तान छोड़ने के साथ ही तालिबान की फिर से काबुल में वापसी हो गयी है। उन्होंने शांतिपूर्वक सत्ता हस्तांतरण की पहल की है।
- अफगानिस्तान दक्षिण एशिया में पाकिस्तान के समीप में स्थित इस्लामिक देश है। इसको अंग्रेजी हुकूमत से 19 अगस्त 1919 को आजादी मिली थी।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- विश्व अंगदान दिवस- 13 अगस्त.
- अंतराष्ट्रीय युवा दिवस- 12 अगस्त , साल 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार इस दिवस का आयोजन किया था.
- भाला फेंक दिवस- 7 अगस्त, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 2022 से प्रतिवर्ष भाला फेंक दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी है.
- विश्व जैव ईंधन दिवस – 10 अगस्त.
- विश्व शेर दिवस- 10 अगस्त , पहली बार 2013 में आयोजित किया गया था.
- विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day)- 9 अगस्त, पहली बार साल 1995 में आयोजित किया गया था.
- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त, 2012 में विश्व हाथी दिवस की शुरुआत की गई थी.
निधन
- बालाजी तांबे- प्रसिद्ध आयुर्वेद एवं योग प्रचारक, संगीत चिकित्सक और आध्यात्मिक गुरु बालाजी तांबे का 10 अगस्त 2021को निधन.
- गोपाल भेंगरा- 9 अगस्त 2021 को पूर्व हॉकी खिलाड़ी का 75 वर्ष की आयु में निधन.
- अनुपम श्याम – 8 अगस्त 2021 को मशहूर टेलीविज़न अभिनेता अनुपम श्याम का 63 वर्ष की आयु में निधन.
General Knowledge Capsule
- बोइंग-777 उड़ाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट कौन है?- कैप्टेन जोया अग्रवाल(2013)
- संयुक्त राष्ट्र मे भारत की तरफ से महिला प्रवक्ता के रूप मे किसे चुना गया है?- जोया अग्रवाल
- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने “प्लेयर ऑफ द मंथ” के लिए किस खिलाड़ी को चुना है?- शाकिब अल हसन, बांग्लादेश .
- राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?- कमलेश कुमार पंत, हिमाचल प्रदेश कैडर
- हाल ही में, भारत के किस शहर को Water Plus शहर का टैग दिया है?- मध्य-प्रदेश
- हाल ही में उत्तर-प्रदेश सरकार ने ‘काकोरी कांड’ का नाम परिवर्तित करके क्या रखा है?- काकोरी ट्रेन एक्शन
- भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021 की थीम क्या रखी गयी है?- ‘नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट’
- 13 अगस्त 2021 को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस अभियान की शुरुआत की थी?- फिट इंडिया रन 2.0
- 10 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री ने किस योजना के दूसरे संस्करण की शुरुआत की है?- प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना 2.0 (PM Ujjwala Yojana)