लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बनाये गए उत्तराखण्ड के आठवे राज्यपाल
- 08 सितंबर 2021 को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड के आठवे राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है।
- लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के पास भारतीय सेना मे सेवा का 40 साल का अनुभव है। इनके पास सेना मे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, श्रीनगर में कॉर्प्स कमांडर, डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण पदों का अनुभव रहा है।
- गुरमीत सिंह ने भारत-चीन संबंधों मे गहन अध्ययन के लिए एमफिल की डिग्री हासिल की है। भारत -चीन संबंधों की अहम बैठकों का ये हिस्सा रह चुके है , कई बार इस मसले मे चीन की यात्रा भी कर चुके हैं।
- उत्तराखण्ड राज्य अपनी अधिकांश सीमा चीन के साथ साझा करता है। चीन से लगा सीमा क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील है , ऐसे मे उत्तराखण्ड राज्य का राज्यपाल एक सैन्य मामलों के विशेषज्ञ को बनाया जाना बहुत सही और सटीक निर्णय है।
- उत्तराखण्ड के अलावा पंजाब का राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, नागालैंड का राज्यपाल जगदीश मुखी(असम के राज्यपाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी) तथा तमिलनाडु का राज्यपाल आरएन रवि को नियुक्त किया है।
- बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल 28 अगस्त 2018 को बनाया गया था। उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला थे।
MRSAM मिसाइल प्रणाली वायु सेना मे शामिल
- 09 सितंबर 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने MRSAM मिसाइल प्रणाली को वायु सेना मे आधिकारिक रूप से शामिल किया है।
- MRSAM मिसाइल प्रणाली, माध्यम दूरी की सतह से हवा मे मार करने वाली मिसाइल है। इसका विकास इजराइल की सहायत से किया गया है।
- इस प्रोजेक्ट को इजरायल एयरो इंडस्ट्री की मदद से भारत के डीआरडीओ (DRDO) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
- MRSAM मिसाइल की मारक क्षमता 70 -100 किलोमीटर है। इसकी मदद से दुश्मन देश के ड्रोन, हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान आदि को निशाना बनाया जा सकता है।
- इस मिसाइल के नौसेना संस्करण को पहले ही बराक-8 नाम से नौसेना मे सम्मिलित कर लिया गया है।
13वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021
- 09 सितंबर 2021 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी जी द्वारा 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021 डिजिटल रूप से अध्यक्षता की है। इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने शिरकत की है।
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021 का विषय: ‘ब्रिक्स @15: निरंतरता, समेकन और आम सहमति की खातिर अंतर-ब्रिक्स सहयोग’ है।
- ब्रिक्स, विश्व मे तेजी से बढ़ती पांच अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसने ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा साउथ अफ्रीका शामिल है। इन देशों मे विश्व की 40% जनसँख्या निवास करती है।
- यह ब्रिक्स की 15वी वर्षगांठ है, इसकी स्थापना साल 2006 मे की गयी थी। इसका मुख्यालय चीन मे स्थित है।
दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर PM मोदी
- अमेरिका स्थित कंपनी दी मॉर्निंग कंसल्ट के द्वारा कराये गए सर्वे के आधार पर दुनिया के 70% लोगों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे पॉपुलर लीडर चुना है।
- इस सर्वे में दुनिया के 13 वैश्विक नेताओं को शामिल किया गया था। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर, इटली के पीएम मारियो ड्रागी, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो जैसे बड़े नाम शामिल थे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर दूसरे पॉपुलर लीडर करार दिए गए है। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रहे हैं।
- दी मॉर्निंग कंसल्ट एक ऑनलाइन सर्वेक्षण अनुसंधान प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता रखने वाली अमेरिकन कंपनी है। इसकी स्थापना साल 2014 मे की गयी थी। इसके मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन, डी.सी., न्यूयॉर्क शहर, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को आदि शहरों मे हैं।
यूएई ने भारतीयों के लिए जारी किया ग्रीन वीजा
- यूएई ने 05 सितंबर 2021 को भारतीय लोगों के लिए नए ग्रीन वीजा की शुरुआत की है। अपने देश की इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए यूएई ने यह कदम उठाया है।
- ग्रीन वीजा के जरिए कंपनी की तरफ से स्पांसर किए बगैर कामगारों को वीज़ा के लिए आवेदन जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है।
- ग्रीन वीजा रखना वाले लोगों की इजाज़त से अब उसके माता-पिता और 25 साल की उम्र तक के बच्चे भी यूएई का सफर कर सकते हैं।
- यदि किसी की नौकरी चली जाती है तो अब वह 6 माह तक यूएई मे रहकर नौकरी खोज सकता है।
- भारत को यूएई के इस कदम से बहुत फायदा होने वाला है , क्योकि यूएई मे काम करने वाले लोगों मे भारी तादात भारतीय लोगों की है।
- एक अनुमान के अनुसार यूएई की कुल जनसँख्या मे लगभग 38% भारतीय लोगों की संख्या है। यानि 38% भारतीय यूएई मे रहकर कार्य कर रहें हैं।
हिमालय दिवस 2021
- उत्तराखण्ड राज्य में प्रत्येक वर्ष 9 सितम्बर को हिमालय दिवस का आयोजन किया जाता है। हिमालय दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य हिमालय की महत्वता को लोगों के बीच पहुँचाना है।
- हिमालय दिवस 2021 की थीम ‘हिमालय का योगदान और हमारी जिम्मेदारियां’ रखी गयी है। इस वर्ष की थीम से स्पष्ट है की हमें हिमालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।
- भारत के उत्तर मे स्थित पर्वत राज हिमालय का भारत के लिए आर्थिक, राजनैतिक, सामरिक, सांस्कृतिक तथा औषधीय महत्व बहुत अधिक है।
- हिमालय दिवस को मनाये जाने का प्रस्ताव जून 2010 में लाया गया था। इसको मनाये जाने की शुरुआत साल 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी।
बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम
- दिनांक 7 सितम्बर 2021 को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने त्यागराज स्टेडियम से बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम कि शुरुआत की है।
- यह देश में अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य बच्चों को सीड मनी प्रदान करके उद्यमी बनाना, उनके अंदर उद्यमशीलता तथा उद्यमी मानसिकता का विकास करना है।
- “सीड मनी” योजना के तहत 11वी तथा 12वी के बच्चों को दो-दो हजार रूपये दिये जायेंगे, जिसका उपयोग उन्हें किसी व्यवसाय कीयोजना बनाने और उसे लागू करने और लाभ कमाने के लिए करना होगा।
- भविष्य मे दिल्ली सरकार की जोनल और जिला स्तर पर बिजनेस ब्लास्टर्स परियोजनाओं से 100 शीर्ष परियोजनाओं के साथ एक ईएमसी कार्निवल का आयोजन किराये जाने की योजना है। जिसका मूल्यांकन प्रसिद्ध सफल उद्यमियों और विश्वविद्यालयों द्वारा किया जाएगा।
- इसमें शीर्ष 10 परियोजनाओं में शामिल बच्चों को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान और दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीबीए पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोग्राम
- 11 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य संधिया द्वारा तेलंगाना के 16 ग्रीन जोन में ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोग्राम की शुरुआत की गयी है।
- इस परियोजना का उद्देश्य ड्रोन की सहायता से जरूरतमंद लोगों तक दवाओं और टीकों की आपूर्ति करना है। इस परियोजना को तेलंगाना में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसकी सफलता के बाद इसे सम्पूर्ण भारत में लागू किया जायेगा।
- इस परियोजना के माध्यम से दवाओं, टीकों, रक्त की इकाइयों, नैदानिक नमूनों और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की डिलीवरी की जा सकेगी।
- इस परियोजना का संचालन विश्व आर्थिक मंच, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल (अपोलो हॉस्पिटल्स) के साथ साझेदारी में तेलंगाना सरकार के आईटी विभाग के तहत इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ विंग द्वारा किया जा रहा है।
विश्व का सबसे उत्तरी द्वीप
- हाल ही में, खोजकर्ताओं ने ग्रीनलैंड के तट पर पृथ्वी का सबसे उत्तरी द्वीप की खोज की है। इस निर्जन द्वीप का निर्माण समुद्र तल की मृदा और मलबे से हुआ है।
- इस द्वीप का आकार 60×30 मीटर है तथा यह समुद्रतल से 3 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वैज्ञानिकों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नया द्वीप कभी भी समुद्र में समा सकता है।
- अभी तक उडाक आईलैंड धरती का सबसे उत्तरी बिंदु था , किन्तु यह नया द्वीप उडाक आईलैंड से 780 मीटर उत्तर की ओर स्थित है।
- शोधकर्त्ताओं ने इसका नाम क्यूकर्टाक अवन्नारलेक रखने का सुझाव दिया है। क्यूकर्टाक अवन्नारलेक का अर्थ सबसे उत्तरी द्वीप होता है।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- पहला विश्व साक्षरता दिवस- 8 सितंबर, पहला विश्व साक्षरता दिवस साल 1966 मे मनाया गया था।
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस- 10 सितम्बर
- विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस- 08 सितंबर, साल 1996 को इस दिवस को विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के रूप में नामित किया गया था।
- यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे- 11 सितंबर,
नॉलेज बूस्टर
- 2 साल के बच्चों के लिए कोरोना का टीका विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा है?- क्यूबा.
- T20 World Cup 2021 के लिए किस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है?- महेंद्र सिंह धोनी.
- पैरालम्पिक खेलों मे पदक जितने वाले देश के पहले आईएएस कौन बने हैं। – सुहास एलवाई.
- ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन ऑफशोर विंड’ कार्यक्रम भारत ने किस देश के साथ मिलकर शुरू किया है?- डेनमार्क.
- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?- इकबाल सिंह लालपुरा.
- नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) का नया अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?- निर्लेप सिंह राय.
- हाल ही में, किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ELF) की शुरुआत की गयी है?- राष्ट्रीय राजमार्ग-925 , बाड़मेर.
- किस राज्य सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के वृक्षों के लिए प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम की शुरुआत की है?- हरियाणा.
- TATA AIA Life Insurance ने किस ओलंपिक खिलाड़ी को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है?- नीरज चोपड़ा.
- नये केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख ने किसे अपना राजकीय पशु घोषित किया है?- हिम तेंदुआ.
- कोयला खदान में काम करने वाली भारत की पहली महिला इंजीनियर कौन है?- आकांक्षा कुमारी.
- हाल ही में, भारत और सिंगापुर के मध्य सम्पन्न समुद्री युद्धाभ्यास – SIMBEX 2021.