साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 28 जून से 4 जुलाई 2021

[simplicity-save-for-later]
1783
current affairs in Hindi

भारत की सिरिशा बांदला जायेंगी अंतरिक्ष में

  • भारतीय मूल की अमेरिकी सिरिशा बांदला 11 जुलाई 2021 को वर्जिन गैलेक्टिक सीईओ रिचर्ड ब्रेनसन सहित अन्य 6 यात्रियों के साथ  अंतरिक्ष के सफर पर जायेंगी।
  • वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी। यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के सदस्यों सहित चालक दल के सदस्य होंगे।
  • सिरिशा बांदला भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सम्बन्ध रखती हैं।  सिरिशा बांदला हॉसटन में पली-बढ़ी हैं तथा  उन्‍होंने जार्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
  • सिरिशा बांदला ने साल 2015 में वर्जिन को जॉइन किया था। वर्तमान में सिरीशा वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस की वाइस प्रेसीडेंट हैं।

12 शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम भारतीय सेना मे शामिल

  • 02 जुलाई, 2021 को भारतीय सेना मे  स्वदेशी रूप से विकसीत 12 शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम को शामिल कर लिया गया है। ऐसे ही 100 और शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम को अगले 2 सालों मे सेना मे शामिल किया जाना है।
  • शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम को  DRDO और भारतीय सेना के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किया गया है और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा इसे निर्मित किया गया है।
  • शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम से छोटी नदियों और नहरों जैसी भौगोलिक बाधाओं को पर करने मे मदद मिलेगी। ये SSBS-10m 9.5m तक की दूरी को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा इसे 04 सैनिकों के साथ 08 से 10 मिनट के भीतर काम पर लॉन्च किया जा सकता है।

वन महोत्सव सप्ताह1 से 7 जुलाई 2021

  • वन महोत्सव एक सप्ताह (1 से 7 जुलाई) तक चलने वाला त्योहार है. त्योहार का उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाने और देश में अधिक वन बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • भारत ने 2030 तक अतिरिक्त 2 बिलियन कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन महोत्सव  की शुरुवात साल 1950 मे तत्कालीन पर्यावरण मंत्री रफी अहमद किदवई द्वारा की गयी थी।
  • ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के निष्कर्षों के अनुसार, भारत ने 2019 और 2020 के बीच तकरीबन 38.5 हजार हेक्टेयर ट्रॉपिकल जंगल को खो दिया है।
  • पूरे विश्व में ट्रॉपिकल जंगलों को बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है। महामारी के दौरान भी जब दुनिया के ज्यादातर हिस्से लॉकडाउन में चले गए, वनों की कटाई जारी रही है।

तुकाराम ओंबले

  • हाल ही मे , भारतीय शोधकर्ताओं ने मुंबई के ठाणे -कल्याण क्षेत्र मे जंपिंग स्पाइडर प्रजाति की 2 नयी  मकड़ियों की खोज की है। इसमें से एक प्रजाति का नाम  तुकाराम ओंबले के नाम पर  इसियस तुकारामी रखने का फैसला किया गया है।
  • शहीद पुलिस कांस्टेबल तुकाराम ओंबले मुंबई पुलिस मे कार्यरत थे तथा 26/11 के ताज होटल हमले मे आतंकी अजमल कसाब को जिन्दा पकड़ने मे इन्होने अपनी जान की बाजी लगा दी थी।
  • तुकाराम ओंबले  को बहादुरी के लिए 26 जनवरी, 2009 को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। अशोक चक्र असाधारण बहादुरी और अपना कर्तव्य निभाते हुए, वीरता के लिए देश का सर्वोच्च शांति-वीरता पुरस्कार है।
  • ज्ञात हो ,  26/11  वर्ष, 2008  को अजमल कसाब और उसके साथी आतंकवादी इस्माइल खान ने मुंबई की शान ताज होटल सहित CST रेलवे स्टेशन, कामा और अल्बलेस अस्पताल मे हमले किये थे।

दीपिका कुमारी

  • भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी रविवार को पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप (स्टेज़ 3) में तीन गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई हैं।
  • दीपिका कुमारी ने अब तक विश्व कप प्रतियोगिताओं में 9 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर मेडल और सात ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किये हैं। वे इससे पहले भी मात्रा 18 वर्ष की आयु मे नंबर वन की रैंकिंग प्राप्त कर चुकी हैं।
  • दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून 1994 में झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची के रातू मे हुआ था। उनके पिता का नाम शिवनारायण महतो तथा माता का नाम गीता महतो है।
  • दीपिका कुमारी का तीरंदाजी में उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2006 में टाटा तीरंदाजी अकादमी ज्वाइन करने के साथ हुई थी।
  • राष्ट्रमण्डल खेल 2010 में उन्होने न सिर्फ व्यक्तिगत स्पर्धा के स्वर्ण जीते बल्कि महिला रिकर्व टीम को भी स्वर्ण दिलाया। फिर इस्तांबुल में 2011 में और टोक्यो में 2012 में एकल खेलों में रजत पदक जीता।
  • दीपिका कुमारी को उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार एवं  साल 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पद्म श्री भी दिया जा चुका है।

प्रशांत चंद्र महालनोबिस

  • प्रशांत चंद्र महालनोबिस  को भारत मे आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है। उन्होंने योजना आयोग के गठन एवं भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
  • प्रशांत चंद्र महालनोबिस  ने रैंडम सैंपलिंग की विधि का उपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षण करने तथा परिकलित रकबे/पहले से अनुमानित क्षेत्रफल और फसल की पैदावार का आकलन करने हेतु नवीन तकनीकों की शुरुआत की।
  • ‘फ्रैक्टाइल ग्राफिकल एनालिसिस’ नामक  सांख्यिकीय पद्धति का प्रतिपादन प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा ही किया गया था।
  • प्रशांत चंद्र महालनोबिस  ने भारत की दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-1961) तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने भारत में औद्योगीकरण और विकास का खाका तैयार किया।
  • राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (National Sample Survey) की स्थापना और केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (Central Statistical Organisation- CSO) की स्थापना मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
  • भारतीय सांख्यिकी मे अपने अमूल्य योगदान के लिए साल 1969 मे इन्हे पद्म-विभूषण से सम्मानित किया गया था।

स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBI

  •  01 जुलाई, 2021 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी 66वी वर्षगांठ मनाई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गिनती वर्तमान में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में की जाती है।
  • भारतीय स्टेट बैंक बहुराष्ट्रीय, सार्वजनिक क्षेत्र बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने वाला सांविधिक निकाय है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है।
  •  भारतीय स्टेट बैंक का पहले नाम ‘इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया’ था, जिसे 1 जुलाई, 1955 को बदलकर भारतीय स्टेट बैंक रखा गया था।
  • वर्तमान मे दिनेश कुमार खारा, भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष (चेयरमैन) हैं। 1 अप्रैल 2017 को 5 सहयोगी बैंकों का एसबीआई में विलय करने के बाद यह दुनिया के 50 सबसे बड़े बैंकों की सूची में शामिल हो गया है।

देश का पहला मूवेबल फ्रेशवॉटर टनल एक्वेरियम

  • क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन, बंगलूरू देश के पहले  मूवेबल फ्रेशवॉटर टनल एक्वेरियम से जुड़ गया है।
  • भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (IRSDC) द्वारा एचएनआई एक्वाटिक किंगडम (HNi Aquatic Kingdom) के सहयोग से यह एक्वेरियम खोला गया है।
  • यह एक्वेरियम दक्षिण अमेरिका की अमेज़न नदी मे बने एक्वारियम के कांसेप्ट पर आधारित है। यह एक 12 फीट लंबा जलीय साम्राज्य है, जिसमे घड़ियाल गार रेंजिंग, स्टिंग्रे, शार्क, झींगा मछली, घोंघे और श्रिम्प आदि का निवास स्थान है।
  • मूवेबल फ्रेशवॉटर टनल एक्वेरियम की कीमत 1.2 करोड़ रुपए है। इसका उद्देश्य भारतीय रेल के लिये राजस्व अर्जन में सुधार करना है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस- 1 जुलाई , प्रसिद्ध डॅाक्टर विधानचंद्र राय के जन्म दिवस के अवसर पर साल 1991 को इस दिवस की शुरुआत की गयी थी।
  • विश्व सोशल मीडिया दिवस- 30 जून,  30 जून 2010 को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया गया था।  
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली – 29 जून, प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस- 30 जून, दिसंबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा संस्थापित एवं प्रस्तावित दिवस।
  • नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस– 1 जुलाई, इस दिवस का आयोजन ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) की स्थापना के उपलक्ष्य में किया जाता है।

नॉलेज बूस्टर

  • Jeff Bezos के बाद अमेजन के सीईओ पद की जिम्मेदारी किसे दी गयी है?- Andy Jassy
  • उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे शपथ दिलाई गयी है?- पुष्कर सिंह धामी
  • ओलम्पिक इतिहास मे तैराकी मे भारत से क्वालीफाई करने वाली सबसे पहली महिला कौन है?- माना पटेल
  • हाल ही मे, पाकिस्तान के किस शहर मे विश्व का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है?- जैकोबाबाद
  • हाल ही में, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 विश्व कप किस देश में आयोजित करने का फैसला लिया है?- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
  • भारत का पहला रेबीज मुक्त राज्य कौन सा है?- गोवा
  • भारत के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक ‘पी. साईनाथ’ को जापान के किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?-  फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार’
  • हाल ही में शतरंज में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बन गए हैं?- अभिमन्यु मिश्रा(12 वर्ष)
  • ‘कुवेम्पु पुरस्कार 2020’ के लिए किसे चुना गया है?- डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा(उड़ीसा)
  • पैरालंपिक खेल के जनक के रूप मे किसे जाना जाता है?- सर लुडविग गुट्टमन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.