साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 28 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022

1131
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


नोबेल पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू का निधन

  • 26 दिसंबर 2021 को नस्ली भेदभाव से लड़ने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप डेसमंड टूटू का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • डेसमंड टूटू को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं टूटू को देश का नैतिक कम्पास भी कहा जाता है।
  • डेसमंड टूटू को  1984 में  नोबेल का शांति पुरस्कार तथा साल 2007 में भारत ने इन्हे गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया था।
  • डेसमंड टूटू का जन्म 1931 में जोहान्सबर्ग के शहर क्लार्कडॉर्प में हुआ था। वे साल 1986 में केपटाउन के आर्चबिशप बने थे।

PETA: आलिया भट्ट इंडिया की 2021 पर्सन ऑफ ईयर

  • पेटा इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपना 2021 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है। यह उपलब्धि आलिया को उनके पशुओं के प्रति जागरूकता के चलते दी गयी है।
  • आलिया की शाकाहारी किड्सवियर लाइन, एड-ए-मम्मा ने जानवरों और प्रकृति के लिए बच्चों के प्यार को पोषित करने में मदद करने के लिए 2021 पेटा इंडिया फैशन अवार्ड जीता है।
  • आलिया भट्ट जानवरों के अनुकूल फ़ैशन उद्योग का समर्थन और अपनी आवाज का इस्तेमाल मजबूत पशु संरक्षण कानूनों के लिए करती हैं।
  • पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (People for the Ethical Treatment of Animals – PETA) इंडिया, एक पशु-अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क (Norfolk) में स्थित है। इन्ग्रिड न्यूकिर्क (Ingrid Newkirk) इसके अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  • इससे पहले पेटा शशि थरूर, कपिल शर्मा, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जॉन इब्राहिम जैसे सितारों को भी अपना पर्सन ऑफ द ईयर नामित कर चुकी है।

मिस्र बना ब्रिक्स बैंक का नया सदस्य

  • 29 दिसंबर ब्रिक्स नव विकास बैंक (एनडीबी) ने मिस्र को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल करने की घोषणा की है।
  • मिस्र एनडीबी में शामिल होने वाला चौथा नया सदस्य है। उससे पहले बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उरुग्वे को एनडीबी में नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
  • ब्रिक्स बैंक की स्थापना ब्रिक्स देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने की है। इसकी औपचारिक शुरुआत जुलाई 2015 में हुई थी।
  • एनडीबी का मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में है तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष मार्कोस त्रोयजो हैं। इसकी स्थापना का उद्देश्य परिवहन, जल एवं साफ-सफाई, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल व सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास जैसी परियोजनाओं को धन प्रदान करना है। 

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021

  • साहित्य अकादेमी ने आज 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2021 की घोषणा की है, जिसमे सात किताबें कविता की, दो उपन्यास, पांच लघु कथाएं, दो नाटक और एक-एक जीवनी, आत्मकथा, आलोचना और महाकाव्य को शामिल किया गया है।
  • हिंदी साहित्य ने वरिष्ठ लेखक और नाटककार दया प्रकाश सिन्हा को उनके नाटक ‘सम्राट अशोक’ को हिंदी साहित्य में यह पुरस्कार दिया है।
  • अंग्रेजी भाषा में नमिता गोखले के उपन्यास थिंग्स टु लीव बिहाइंड को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जिसकी शुरुआत साल 1955 में की गयी थी। इस पुरस्कार के तहत एक ताम्रफलक, शाल और 1 लाख रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

सुशासन सूचकांक 2021 (Good Governance Index 2021)

  • 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सुशासन दिवस पर प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा तैयार सुशासन सूचकांक 2021 जारी किया है।
  • सुशासन सूचकांक के अनुसार गुजरात को शीर्ष स्थान मिला है, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर गोवा है।  केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने समग्र रैकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • सुशासन सूचकांक का आधार कृषि और संबद्ध क्षेत्र, वाणिज्य और उद्योग, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और उपयोगिताओं, आर्थिक सुशासन, सामाजिक कल्याण और विकास, न्यायिक और सार्वजनिक सुरक्षा, पर्यावरण और नागरिक केंद्रित शासन और इनके 58 संकेतक हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में केरल सबसे आगे

  • NITI Aayog Health Index 2021 के अनुसार देश में केरल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सबसे आगे हैं। अब तक हर बार केरल का प्रदर्शन ही सबसे अच्छा रहा है।
  • यह रिपोर्ट नीति आयोग के सरकारी थिंक टैंक द्वारा बनाई जाती है। नीति आयोग ने यह रिपोर्ट केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ) के साथ मिलकर तैयार की है, जबकि विश्व बैंक ने इसके लिए तकनीकी सहयोग मुहैया कराया है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में जबकि उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे नीचे है।
  • नीति आयोग के इस हेल्थ इंडेक्स में हर राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन उसके प्रमुख पहलुओं की हालत बताने वाले 24 इंडिकेटर्स के आधार पर किया जाता है। इनमें हेल्थ आउटकम, गवर्नेंस, स्वास्थ्य सूचनाओं और प्रक्रियाओं जैसे अहम पहलू शामिल हैं। 

विरल देसाई ने जीताग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवार्ड 2021

  • सूरत के एक प्रसिद्ध उद्योगपति विरल देसाई, जो अपनी पर्यावरणीय सक्रियता के लिए ग्रीनमैन के रूप में जाने जाते हैं, को दुबई में प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूज़ीलैंड, फ्रांस और मलेशिया सहित 11 देशों के 28 लोगों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • विरल देसाई वे एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवार्ड फॉर क्लाइमेट एक्शन से सम्मानित किया गया है।
  • विरल सुधीरभाई देसाई सूरत, भारत के एक उद्यमी, पर्यावरणविद् और परोपकारी हैं। वह वर्ष 2008 में स्थापित जेनिटेक्स की एक सामाजिक कल्याण पहल ‘हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन’ के संस्थापक भी हैं।

छात्रों में सीखने की ललक बढ़ाएगापढ़े भारत अभियान”

  • 1 जनवरी 2022 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए 100 दिवसीय पुस्तक पठन अभियान ‘पढ़े भारत’ की शुरुआत की है।
  • इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, चिंतन, शब्दावली का विकास और मौखिक तथा लिखित अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना है।
  • इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पुस्तक पढ़ना एक अच्छी आदत बताया तथा जेम्स क्लीन रचित एटोमिक हैबिट, रस्किन बांड की अ लिटिल बुक ऑफ हैप्पीनेस, स्वामी विवेकानंद की रिफ्लेक्शन्स, के राधानाथ राय की चिल्का और फकीर मोहन सेनापति की प्रायश्चित आदि किताबों को पढ़ने का आग्रह भी किया।
  • एक जनवरी 2022 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2022 तक चलने वाले इस अभियान में बालवाटिका से आठवीं कक्षा तक के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास

  • 2 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने जा रहा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास मेरठ में किया है।
  • लगभग38 एकड़ भूमि पर बनाये जा रहे इस खेल विश्वविद्यालय में सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल मैदान, बास्‍केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, जिमनास्टिक के लिये हॉल, दौड़ के लिये सिंथेटिक स्‍टेडियम, स्‍विमिंग पूल तथा साइक्लिंग के लिये ट्रैक सहित खेलों के आधुनिक बुनियादी ढाँचे की व्‍यवस्‍था होगी।
  • इस विश्वविद्यालय में 540 महिलाओं और 540 पुरूष खिलाडि़यों सहित एक हज़ार 80 खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी तथा निशानेबाजी, स्क्वैश, भारत्तोलन, तीरंदाजी तथा कई अन्य खेल सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जायेंगी। 

नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही में, स्विट्ज़रलैंड के बेसल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मानव के किस नए हिस्से की खोज की है?- जबड़े की मांसपेशियों की
  • 28 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री ने उत्तर-प्रदेश के किस शहर में मेट्रो रेल की शुरुआत की है?- कानपुर
  • 29 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के झाँसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा गया है?- वीरांगना लक्ष्मीबाई
  • न्यूज़ीलैण्ड के किस दिग्गज बल्लेबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है?- रॉस टेलर
  • दुनिया की पहली Dual Mode Vehicle सर्विस शुरू करने वाला देश कौन सा है?- जापान
  • हाल ही में, विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी 2021 का ख़िताब किस राज्य की क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया है?- हिमाचल प्रदेश
  • हाल ही में, रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?- विनय कुमार त्रिपाठी
  • हाल ही में, सम्पन्न अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब किस देश के नाम रहा है?- भारत
  • हाल ही में, भारतीय सेना द्वारा ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ और ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्र’ पर आधारित आधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना कहाँ की गयी है?- मध्य प्रदेश
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महामारी तत्परता दिवस कब मनाया जाता है?- 27 दिसम्बर

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.