साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 25 से 31 अक्टूबर 2021

1167
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


रोम में G-20 शिखर सम्मेलन का हुआ आयोजन

  • इटली की राजधानी रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • इस दौरान जी-20 के सदस्य देशों ने जलवायु अनुकूलन एवं वित्तपोषण को बढ़ाने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के प्रति प्रतिबद्धता भी जताई।
  • अगले वर्ष यानी कि 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन इंडोनेशिया में होगा।
  • इसके अगले साल 2023 में भारत को जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका मिलेगा, जो कि दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा।
  • जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2024 में ब्राजील में होगा।
  • जी-20 का गठन वर्ष 1999 में हुआ था और तभी से भारत इसका सदस्य है।
  • जी-20 में भारत के अलावा जापान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रुस, मैक्सिको, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, चीन, अर्जेंटीना, कनाडा, ब्राजील, इंडोनेशिया, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं।

भारत में शिशु मृत्यु दर में सुधार

  • नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 वर्षों के दौरान भारत के अधिकतर राज्यों में शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है।
  • इस मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन केरल का रहा है ।
  • पहले जन्मदिन से पहले होने वाली मृत्यु को शिशु मृत्यु दर के रूप में परिभाषित किया जाता है और प्रति 1000 जीवित जन्मे बच्चों पर इसकी गणना की जाती है।
  • भारत में शिशु मृत्यु दर अब भी 30 है और इस मामले में इसकी स्थिति पाकिस्तान से बेहतर है, जहां कि शिशु मृत्यु दर 56 है।
  • भारत में शिशु मृत्यु दर के मामले में केरल के बाद सबसे बेहतर स्थिति में दिल्ली और तमिलनाडु हैं, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ शामिल हैं।

समुद्र के जलस्तर में 10 वर्षो के अंदर दोगुनी बढ़ोतरी

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की तरफ से वर्ष 2021 की अस्थाई स्टेट ऑफ क्लाइमेट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
  • ग्लास्गो क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (COP26) में वर्ल्ड लीडर्स समिट के के ठीक पहले WMO की तरफ से इस रिपोर्ट को पेश किया गया।
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि औसत वैश्विक समुद्र स्तर की बढ़ोतरी वर्ष 1993 से वर्ष 2002 के मध्य 2.1 मिमी प्रतिवर्ष थी।
  • रिपोर्ट में अनुसार यह बढ़ोतरी वर्ष 2013 से 2021 के मध्य 4.4 मिमी सालाना रही है।
  • WMO की क्लाइमेट रिपोर्ट, 2021 में पूर्वी ग्रीनलैंड सागर क्षेत्रों और लापतेव सागर में इस वर्ष जून और जुलाई की शुरुआत में समुद्री बर्फ के तेजी से घटने की भी बात कही गई है।

भारत की लंबी दूरी के पहले स्वदेशी बम का सफल परीक्षण

  • एक लड़ाकू जेट से ओडिशा के बालासोर में 29 अक्टूबर 2021 को भारतीय वायु सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित भारत की सबसे लंबी दूरी के बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
  • रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक निर्दिष्ट सीमा के अंदर बम ने लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ निशाना साधा है।
  • इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम के साथ टेलिमेटरी और ओडिशा स्थित चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज की तरफ से तैनात किए गए रडार एवं कई रेंज सेंसर बम की उड़ान और इसके प्रदर्शन की निगरानी कर रहे थे।

आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर

  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी की NCRB की तरफ से जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर है।
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2020 में वर्ष 2019 के मुकाबले आत्महत्या के ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
  • जिन राज्यों में आत्महत्या के मामले सर्वाधिक संख्या में सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश, चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल और पांचवें स्थान पर कर्नाटक है।
  • एनसीआरबी, जो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है, उसके मुताबिक देश भर में वर्ष 2020 में आत्महत्या के 1 लाख 53 हजार 52 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11.3 प्रतिशत मामले अकेले महाराष्ट्र में सामने आए।

प्रख्यात दक्षिण भारतीय अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन

  • कन्नड़ फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 वर्ष की उम्र में बीते 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया।
  • पुनीत राजकुमार मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेता डॉ राजकुमार के बेटे थे ,जिनका वर्ष 2006 में निधन हो गया था।
  • पुनीत अपने प्रशंसकों के बीच अप्पू के नाम से जाने जाते थे।
  • पुनीत राजकुमार को चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत करने के ठीक बाद बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
  • पुनीत राजकुमार ने 29 से भी अधिक कन्नड़ फिल्मों में काम किया। अंतिम बार पुनीत राजकुमार को सुवारत्थना नामक फिल्म में काम करते हुए देखा गया था।

हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत जल्द

  • केंद्र सरकार की ओर से हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत बहुत जल्द होने जा रही है, जिसके तहत घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी लोगों को कोविड-19 की दूसरी वैक्सीन लगाएंगे।
  • इस अभियान के तहत उन लोगों को भी टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने अब तक कोरोना का एक भी टीका नहीं लगाया है।
  • गौरतलब है कि भारत 100 करोड़ वैक्सीन लगाने का हाल ही में कीर्तिमान भी बना चुका है।
  • हर घर दस्तक अभियान को शुरू करने की घोषणा बीते 27 अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की है।

फेसबुक का नाम बदल कर हुआ मेटा

  • मशहूर सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने नाम को बदल लिया है और अब यह कंपनी अपने नए कॉरपोरेट नाम मेटा के नाम से जानी जाएगी।
  • इस बारे में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की तरफ से बताया गया है कि कंपनी के नए नाम से यह पता चलता है कि यह पूरी तरीके से अपने नए मेटावर्स के निर्माण पर ध्यान लगा रही है।
  • ज़ुकरबर्ग के मुताबिक डिजिटल तरीके से हो रहे बदलावों को शामिल करने की कोशिशों के तहत कंपनी का नाम बदलने का कदम उठाया गया है।
  • मेटावर्स के निर्माण का मतलब यह है कि इससे एक वर्चुअल दुनिया की शुरुआत होगी, जहां पर अलग-अलग टूल्स का प्रयोग ट्रांसफर एवं कम्यूनिकेशन के लिए किया जाएगा।
  • फेसबुक के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या वर्तमान में 1.93 बिलियन है।

अग्नि-5 मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण

  • ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारतीय सेना की सामरिक बल कमान की ओर से बीते 27 अक्टूबर को अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।
  • इस परीक्षण के दौरान सिर्फ 15 मिनट के अंदर अपने लक्ष्य को इसने मार गिराया।
  • अग्नि-5 5000 किलोमीटर तक के अपने लक्ष्य को आसानी से भेद सकती है।
  • इस कामयाबी परीक्षण के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि जरूरत पड़ने पर यह मिसाइल पूरी तरीके से काम करने के लिए तैयार है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां 

  • अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस: 28 अक्टूबर – वर्ष 2002 में यूनेस्को के एक सदस्य अंतरराष्ट्रीय एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन (ASIFA) द्वारा इसे मनाए जाने की शुरुआत की गई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस: 29 अक्टूबर – इंटरनेट की शुरुआत 29 अक्टूबर, 1969 को हुई थी और इसी वजह से हर वर्ष 29 अक्टूबर को वर्ष 2005 से इंटरनेट दिवस और 29 अक्टूबर 2016 से अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस मनाया जाता रहा है।
  • विश्व स्ट्रोक दिवस: 29 अक्टूबर – स्ट्रोक के खतरे को घटाने और इसके प्रति लोगों के मन में जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष इसे मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस: 31 अक्टूबर – लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
  • विश्व बचत दिवस: 31 अक्टूबर – इटली में 31 अक्टूबर, 1924 को इसे मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • विश्व शहर दिवस: 31 अक्टूबर – चीन के शंघाई में 31 अक्टूबर, 2014 को यूएन-हैबिटेट द्वारा इसे मनाने की शुरुआत हुई थी।

नॉलेज बूस्टर

  • जी-20 सम्मेलन में चर्चा बटोरने वाले ली सिएन लूंग किस देश के प्रधानमंत्री हैं? – सिंगापुर
  • कंसल्ट ज्ञान ऐप को किसके द्वारा लांच किया गया है? – नितिन गडकरी
  • वीरता पुरस्कारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए किसके द्वारा वीरगाथा परियोजना स्कूलों में शुरू की गई है? – सीबीएसई
  • भारत के प्रथम मानव युक्त समुद्र मिशन को क्या नाम दिया गया है? – समुद्रयान
  • सेव महोत्सव का आयोजन हाल ही में किस राज्य में हुआ है? – कश्मीर
  • भारतीय मूल की कौन-सी महिला कनाडा की नई रक्षा मंत्री बनी हैं? – अनीता आनंद
  • किस राज्य में गो ग्रीन योजना की शुरुआत की गई है? – गुजरात
  • कंटेनर आधारित दो अस्पतालों वाला एशिया का पहला देश कौन बना है? – भारत
  • भारत के किस राज्य द्वारा मुफ्त शिक्षा योजना आरंभ की गई है? – हरियाणा
  • हाल ही में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव का आयोजन कहां हुआ है? – रायपुर (छत्तीसगढ़)
  • किस राज्य में केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक 9 नए मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं? – उत्तर प्रदेश
  • भारत की प्रथम वन्य जीव डीएनए प्रयोगशाला की शुरुआत कहां हुई है? – नागपुर (महाराष्ट्र)
  • किस अफगानी क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? – असगर अफगान

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.