साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 17 मई 2021 से 23 मई 2021

1168
current affairs in Hindi
PLAYING x OF y
Track Name
00:00
00:00


अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष विराम लागू

• 21 मई, 2021 को सुबह 2 बजे से अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते इजरायल-फिलिस्तीनी मध्य संघर्ष विराम लागू हो गया है। इस युद्ध की शुरुआत 10  मई 2021 को हुई थी।

• इस युद्ध की शुरुआत 10 मई, 2021 को हुई थी, जब फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजरायली पुलिस के बीच संघर्ष के बाद, हमास ने यरूशलम(इजरायल) की तरफ राकेट दाग दिए थे।

• दंडात्मक कार्यवाही करते हुए इजरायल ने गाज़ा पट्टी में सैन्य संरचना को निशाना बनाते हुए सैकड़ों हवाई हमले किए थे। इस युद्ध में फिलिस्तीनी के 230 तथा इजरायल के 12 नागरिक मारे गए हैं।

• अमेरिका ने युद्ध विराम का स्वागत करते हुए , गाज़ा पट्टी में मानवीय राहत सहायता तथा इजरायल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को दुरस्त करने का फैसला किया है।

सबसे बड़ी ‘परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना’ के लिए रूस और चीन एक साथ

• 19 मई, 2021 को  रूस और चीन ने मिलकर अबतक की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना की आधारशिला रखी है। इस परियोजना का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये किया गया है।

• रूस और चीन के तहत रूस , चीन के साथ मिलकर दो चीनी शहरो में  चार उच्च शक्ति वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण करेगा।

• चीन के अनुसार यह  परमाणु ऊर्जा स्वच्छ व कुशल है। इन चार यूनिट्स का निर्माण होने के बाद कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

• रूस और चीन अपने अमेरिका व यूरोपीय संघ से तनावपूर्ण रिश्तो के चलते करीब आते जा रहें है।यह बात अमेरिका के लिए जरूर नागवार हो सकती है। रूस और चीन के अनुसार यह परियोजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार और उच्च अंत उपकरण निर्माण में प्रमुख सहयोग परिणामों को दर्शाती है। 

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस- 21 मई

• 21 मई को सम्पूर्ण देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को नमन करते हुए ‘राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

• राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना, शांति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देशभक्ति जगाना और आम लोगों की पीड़ा को उजागर करना है।

• 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बम विस्फोट से लिट्टे द्वारा हत्या कर दी गयी थी। इस विस्फोट की प्रचंडता इतनी भयावह थी की आसपास के 25 अन्य लोगो की मृत्यु भी इस विस्फोट से हुई थी।

• राजीव गांधी की मृत्यु के बाद अगले प्रधानमत्री वी.पी. सिंह  ने  21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया था।

• राजीव गांधी देश के 6ठे एवं सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। इनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। इनकी माता का नाम इंदिरा गाँधी तथा पिता का नाम फिरोज गाँधी था।

अंटार्कटिका से अलग हुआ विशाल हिमखंड

• हाल ही में , अंटार्कटिका(साउथ पोल) से एक विशाल हिमखंड टूटकर पृथक हो गया है। वैज्ञानिको तथा उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार इसे अबतक का सबसे विशाल हिमखंड माना जा रहा है।

• वैज्ञानिकों ने इस हिमखंड को  ए-76 नाम दिया है, इसका आकार लगभग 4 हजार वर्ग किमी है। इस हिमखंड की लंबाई लगभग 170 किमी है जबकि इसकी चौड़ाई करीब 25 किमी है।

• वैज्ञानिको के अनुसार इतने बड़े हिमखंड के टूटने की वजह ग्लोबल वार्मिंग है। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका की बर्फ की चादर गर्म होकर पिघल रही है।

• नेचर पत्रिका के अनुसार साल 1880 के बाद समुद्र के जलस्‍तर में औसतन 9 इंच की बढ़ोत्‍तरी हुई है।  इनमें से एक तिहाई पानी ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका की बर्फ पिघलने से आया है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का निधन

• 17 मई 2021 को IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का 62 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण के चलते AIIMS, दिल्ली में निधन हो गया है।

• डॉ. केके अग्रवाल को साल 2010 में मेडिकल क्षेत्र में योगदान हेतु भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें साल 2005 में डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

• डॉ. केके अग्रवाल ने साल 1979 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और साल 1983 में एमएस की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने पुरातन वैदिक दवाओं और आधुनिक दवाओं के मेलजोल को लेकर किताबें भी  लिखी हैं।

कोरोना संक्रमण की नयी पेशकश “व्हाइट फंगस”

• भारत में ‘ब्लैक फंगस’ के बाद ‘ व्हाइट फंगस’ के मामलो की पुष्टि की गयी है। इसका मेडिकल नाम ‘कैंडिडिआसिस’ है तथा ये फेफड़ों में संक्रमण से सम्बंधित रोग है।

• ‘व्हाइट फंगस’ या ‘कैंडिडिआसिस’ एक फंगस संक्रमण है, जो ‘कैंडिडा’ नामक फंगस के कारण उत्पन्न होता है। बच्चों और महिलाओं में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है।

• व्हाइट फंगस’ मानव में त्वचा और शरीर के आंतरिक हिस्सों जैसे- मुँँह, गला, आँँत और योनि जैसी जगहों पर मौजूद रहता है, किन्तु अनियंत्रित अवस्था में इसका संक्रमण शरीर अन्य अंदरूनी हिस्सों में हो जाता है।

• ‘व्हाइट फंगस’ कमज़ोर इम्युनिटी सिस्टम, गंभीर बिमारियों से पीड़ित व्यक्ति, हाल ही में गुर्दा प्रत्यारोपण या मधुमेह से ग्रसित आदि  लोगों को अधिक प्रभावित करता है।

सोवियत निर्मित युद्धपोत ‘आईएनएस राजपूत’ की विदाई

• 21 मई 2021 को भारतीय नौसेना के विध्वंसक जहाज़ ‘आईएनएस राजपूत’ को ‘डि-कमीशन’ किया गया है। ‘आईएनएस राजपूत’ ने भारतीय नौसेना की 41 सालों तक सेवा की है।

• ‘आईएनएस राजपूत’ का निर्माण सोवियत संघ द्वारा काशीन-श्रेणी (Kashin-Class) के प्रमुख विध्वंसक जहाज़ के रूप में किया गया था। इसे भारतीय सेना में 4 मई 1980 में कमीशन किया गया था।

• ‘आईएनएस राजपूत’ का ध्येय वाक्य ” राज करेगा राजपूत ‘ था। इसने श्रीलंका में लिट्टे के विरुद्ध ‘भारतीय शांति सेना’ अभियानों में, इसके अलावा इसने मालदीव तट पर वर्ष 1988 में ऑपरेशन ‘कैक्टस’ में भी हिस्सा लिया था।

‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ ने जारी की ‘संवेदना’ हेल्पलाइन’

• देश में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ (NCPCR) द्वारा ‘संवेदना’ हेल्पलाइन जारी की गयी है।संवेदना’ हेल्पलाइन के माध्यम से बच्चों को टेली-परामर्श की सुविधा प्रदान की जा रही है।

• ‘संवेदना’ हेल्पलाइन जारी करने का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित बच्चों को मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा और भावनात्मक समर्थन प्रदान करना है।

• ‘संवेदना’ (SAMVEDNA) का विस्तृत रूप  ‘सेंसिटाइज़िंंग एक्शन ऑन मेंटल हेल्थ वल्नरेबिलिटी थ्रू इमोशनल डेवलपमेंट एंड नेससरी एक्सप्टेंस’ से है।

• ‘संवेदना’ हेल्पलाइन नम्बर ‘1800-121-2830’  पर बच्चों को विभिन्न भारतीय भाषाओं में कोविड-19 से सम्बन्धित परामर्श, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक सहायता ऐसे बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही है जो किसी न किसी रूप में कोविड-19 से पीड़ित हैं।

सुन्दर लाल बहुगुणा

• 21 मई 2021 को मशहूर पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के प्रणेता रहे सुंदर लाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमण के चलते 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

• ‘हिमालयपुत्र’  सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी, 1927 को उत्तराखंड के टिहरी में हुआ था। वह गांधी के पक्के अनुयायी थे और जीवन का एकमात्र लक्ष्य पर्यावरण की सुरक्षा था।

• सुंदरलाल बहुगुणा ने 13 वर्ष की उम्र में राजनीतिक करियर शुरू किया था। 1956 में शादी होने के बाद राजनीतिक जीवन से उन्होंने संन्यास ले लिया था और खुद को समाजसेवा में समर्पित कर दिया था।

• पर्यावरण तथा वृक्षों के प्रति अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने इन्हे साल 2009 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था। इसके अतिरिक्त उन्हें 1981 में स्कॉटहोम का नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।

चलते चलते

• हाल ही में , ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स द्वारा जारी सूची के अनुसार एशिया के टॉप 2 अमीर कौन हैं?- मुकेश अम्बानी तथा गौतम अडानी.

• ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स द्वारा जारी वर्ल्ड के अमीर व्यक्तियों की सूची प्रथम और द्वितीय स्थान में कौन काबिज़ है?- जेफ बेजोस और एलन मस्क.

• भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2021 में श्रीलंका का दौरा करेगी , इस दौरे के लिए किस खिलाडी की नियुक्ति कोच के तौर पर की गयी है ?- राहुल द्रविड़.

• हाल ही में, किस भारतीय मूल के फाइटर ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस (एमएमए), वन चैंपियनशिप में हैवीवेट विश्व चैंपियन का ख़िताब जीता है?- अर्जन सिंह भुल्लर (कनाडा).

• विलुप्त प्राय दुनिया का सबसे बड़ा पुष्प कौन सा है , जो 7 -10  वर्षों में एक बार खिलता है?- ‘कॉर्प्स फ्लावर’.

• ‘मिशन ऑक्सीजन आत्मनिर्भरता’ योजना की शुरुआत किस राज्य द्वारा की गयी है?- महाराष्ट्र.

• ‘विश्व मेट्रोलॉजी दिवस’ कब मनाया जाता है?- 20 मई.

• अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museums Day) कब मनाया जाता है?- 18 मई.

• ‘विश्व उच्च रक्तचाप दिवस’ कब मनाया जाता है?- 17 मई.

• ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस’ कब और किसके द्वारा आयोजित किया जाता है?- 16 मई को यूनेस्को द्वारा.

• ‘विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस’ कब और किसके द्वारा आयोजित किया जाता है?- 17 मई को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.