साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 16 अगस्त से 22 अगस्त 2021

1170
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


इस्माइल साबरी बनाये गए मलेशिया के नये प्रधानमंत्री

  • 21 अगस्त, 2021 को इस्माइल साबरी को मलेशिया के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इस्माइल साबरी इससे पहले एलेशिया के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
  • इससे पहले मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल मुहीद्दीन यासीन थे। गठबन्धन की सरकार मे मनमुटाव के कारण इस्माइल मुहीद्दीन यासीन को प्रधानमंत्री पद गंवाना पड़ा था।
  • इस्माइल साबरी याकूब मलेशिया के सबसे पुराने राजनीतिक दल यूनाइटेड मलेशिया नेशनल ऑर्गनाइजेशन (UMNO) से आते हैं। UMNO द्वारा मलेशिया मे सबसे लम्बे समय तक शासन किया गया है।
  • इस्माइल साबरी याकूब ने मलेशिया के 9वें प्रधानमंत्री के रूप मे पद ग्रहण किया है। वे इससे पहले मलेशिया के उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

कल्याण सिंह का निधन

  • 21 अगस्त 2021 को उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा चर्चित भाजपा नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र मे लखनऊ के AIIMS मे निधन हो गया है।
  • कल्याण सिंह पहली बार उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री साल 1991 मे बने थे। उनका यह कार्यकाल ज्यादा नहीं चल सका साल 1992 मे उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के चलते इस्तीफा दे दिया था।
  • कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को मढ़ौली ग्राम, अलीगढ़ मे हुआ था। उनके पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी और माता का नाम सीता देवी था।
  • कल्याण सिंह एक स्वयं सेवक के तौर पर राष्ट्रीय सेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने अपना व्यक्तिगत जीवन एक अध्यापक के तौर पर प्रारम्भ किया था।
  • कल्याण सिंह का राजीनीतिक सफर साल 1967 मे अतरौली सीट से विधानसभा सदस्य के रूप मे शुरू हुआ था। साल 1977 मे प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ये स्वास्थ्य मंत्री भी रहे थे।
  • राम मंदिर आंदोलन के दौरान कल्याण सिंह एक मजबूत नायक के रूप मे उभरे थे। इनके कार्यकाल के ऊपर बालेश्वर त्यागी ने एक पुस्तक भी लिखी है जिसका शीर्षक है –जो याद रहा”
  • कल्याण सिंह तीन बार उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा एकबार राजस्थान के राज्यपाल और एकबार हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे।
  • बाबरी मस्जिद विध्वंस मे नाम आने के बाद ये 20 माह तक जेल मे भी रहे थे। लगभग 3 दशकों तक चले इस केस से ये सितंबर 2020 को बरी हो गए थे।

राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन

  • प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2021 को लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हुए, भविष्य के ग्रीन ईंधन के रूप मे राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की थी।
  • राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन देश मे ग्रीन ईंधन को बढ़ावा तथा प्रदूषण रहित पर्यावरण का समर्थन करता है। साथ ही इससे पेट्रोल-डीज़ल पर राष्ट्र की निर्भरता कम होगी तथा कच्चे तेल के लिए विदेशों पर निर्भरता भी कम होगी।
  • प्रधानमंत्री के अनुसार देश की ऊर्जा जरूरतों मे 12 लाख करोड़ रुपये सालाना खर्चा आता है। देश मे हाइड्रोजन दो प्रकार से उत्पादित किया जाता है।
  • पहला तरीका पानी का इलेक्ट्रोलिसिस करके हाइड्रोजन तथा दूसरा तरीका नेचुरल गैस से हाइड्रोजन प्राप्त करना है। विश्व मे ऐसे बहुत कम देश हैं, जो हाइड्रोजन का ईंधन के रूप मे इस्तेमाल कर रहें हैं।

भारतसऊदी अरब नौसेना संयुक्त अभ्यास

  • साल 2019 मे रियाद शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और सऊदी अरब ने मिलकर द्विपक्षीय अभ्यास का फैसला लिया था। इस अभ्यास का पहला चरण 9 -11 अगस्त  2021 तक हार्बर सऊदी अरब के समुद्र मे किया गया है।
  • इस द्विपक्षीय युद्धाभ्यास को अल-मोहद अल-हिंदी अभ्यास नाम दिया गया है। यह युद्धाभ्यास भारत और सऊदी अरब के सैन्य सहयोग, रक्षा तथा व्यापार को मजबूती प्रदान करता है।
  • भारत की तरफ से आईएनएस कोच्चि ने इस अभ्यास मे भाग लिया है। आईएनएस कोच्चि भारत का दूसरा स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर है, जिसका निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) द्वारा किया गया है।

भारत मे फ़्रांसिसी राज की समाप्ति को समर्पित दिवसजुरे ट्रांसफर डे

  • 16 अगस्त, 1962 को पांडुचेरी फ़्रांसिसी आधिपत्य से पूर्ण रूप से मुक्त हुआ था। इसी की स्मृति मे पांडुचेरी “जुरे ट्रांसफर डे” के रूप मे अपना मुक्ति दिवस मनाता है।
  • उस समय पांडुचेरी फ़्रांसिसी उपनिवेश हुआ करता था तथा इसके अंतगर्त पुद्दुचेरी, कराईकल, माहे और यनम आदि क्षेत्र सम्मलित थे। ये सभी क्षेत्र इसी दिवस को फ़्रांसिसी चुंगल से आजाद हुए थे।
  • आजादी के बाद 1 नवम्बर 1954  को पांडुचेरी को भारतीय संघ मे शामिल कर लिया गया था ,किन्तु फ़्रांसिसी अधिपत्य से वास्तविक प्रशासनिक हस्तांन्तरण मे साल 1962 तक का समय लग गया था।
  • फ़्रांसिसी भारत मे साल 1664 मे आये थे। उनके द्वारा भारत मे पहली फैक्ट्री सूरत मे साल 1668  मे स्थापित की गयी थी। इसका निर्माण करने वाला फ़्रांसिसी फ्रैंक फेरों था।

माकी काजीसुडोकू के गॉडफादर

  • दुनियाभर मे सुडोकू के गॉडफादर के नाम से मशहूर माकी काजी का 69 वर्ष की आयु मे निधन हो गया है। इनका जन्म साल 1951 मे  जापान के साप्पोरो शहर में हुआ था।
  • यदि आप नियमित रूप से अख़बार पढ़ते हैं तो आपने उसमे 9×9 कुल 81 खानो वाले एक माइंड गेम को जरूर देखा होगा जिसमे रिक्त खानो मे नंबर भरने होते हैं। इस गेम को सुडोकु बोला जाता है।
  • सुकोडु को लोकप्रिय बनाने मे जापान के माकी काजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। साल 1980 मे माकी काजी ने सुडोकु गेम को सबसे पहले अपनी पत्रिका ‘निकोली’ मे प्रकाशित किया था।

धरोहर गोद लेंपरियोजना

  • 27 सितंबर, 2017 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘धरोहर गोद लें’ परियोजना को प्रारम्भ किया गया था। इस परियोजना के प्रायोजकों मे पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI), राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकार आदि शामिल हैं।
  • ‘धरोहर गोद लें’ परियोजना का उद्देश्य देशभर के स्मारकों, धरोहरों और पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से पर्यटन सम्भावना तथा सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाना है।
  • इस परियोजना के तहत हाल ही मे,उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले मे स्थित नारायणकोटि मंदिर को गोद लिया गया है। यह मंदिर नौ ग्रहों की पूज्य स्थली के रूप मे जाना जाता है।

सद्भावना दिवसराजीव गांधी

  • भारत के 7वें और सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को देशभर मे सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
  • राजीव गाँधी का जन्म में 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे, महाराष्ट्र मे हुआ था। इनके माता -पिता इंदिरा गाँधी और फ़िरोज़ गाँधी थे।
  • 31 अक्टूबर 1984 को इन्होने देश के कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली थी। इसके पश्चात् इसी साल इन्होने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप मे कार्यभार संभाला था।
  • देश को कंप्यूटर से परिचित कराने वाले तथा “21वी सदी के भारत का निर्माण” का सपना देखने वाले प्रधानमत्री राजीव गाँधी ही थे।
  • 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर मे एक चुनावी सभा के सम्बोधन के दौरान लिट्टे द्वारा बम विस्फोट से राजीव गाँधी की हत्या कर दी थी।

भारत का सबसे ऊँचा हर्बल पार्क

  • 22 अगस्त 2021 को भारत के सबसे ऊँचे लगभग 11000 फ़ीट की ऊंचाई मे स्थित हर्बल पार्क को जनता के लिए खोल दिया गया है।
  • यह पार्क उत्तराखण्ड के चमोली जिले के सीमांत माणा गांव मे स्थित है। यहाँ पर 40 से अधिक औषधीय महत्व की प्रजातियों को संरक्षित रखा गया है।
  • यह हर्बल पार्क चार भागों मे विभाजित है , पहला भाग – भगवान बद्रीनाथ से जुड़ी प्रजातियां हैं, जैसे – बद्री तुलसी, बद्रीबेर, बद्री वृक्ष और भोजपत्र आदि। दूसरे भाग- इस भाग मे अष्टवर्ग की प्रजातियां शामिल हैं, जो हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली आठ जड़ी-बूटियों का एक समूह है। ये जड़ी बूंटियाँ क्रमशः रिद्धि, वृद्धि, जीवक, ऋषभक, काकोली, क्षीरकाकोली, मैदा और महा मैदा आदि हैं।
  • तीसरे भाग मे, सौसुरे प्रजातियां से सम्बंधित पादप संरक्षित हैं, राज्य का राजकीय पुष्प ब्रहमकमल, फेमकमल, नीलकमल, और कूट आदि इस भाग मे शामिल हैं।
  • चौथे भाग मे, विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण अल्पाइन प्रजातियों को संरक्षित किया गया है, जिसमे अतिश, मीठाविश, वंककड़ी, और कोरू शामिल हैं

निधन

  • आनंद कन्नन – 16 अगस्त 2021 को, तमिल अभिनेता का 48 साल की उम्र मे पित्त नली के कैंसर के चलते निधन हो गया है।

महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां

  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस- 14 अगस्त, यह दिवस भारत-पाकिस्तान विभाजन मे अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु साल 2022 से प्रतिवर्ष मनाया जायेगा
  • विश्व मानवता दिवस – 19 अगस्त, इसे साल 2009 को पहली बार मनाया गया था
  • मद्रास दिवस- 22 अगस्त, इस दिन साल 1639 में मद्रास शहर की स्थापना की गई थी
  • विश्व संस्कृत दिवस – 22 अगस्त
  • विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस- 21 अगस्त, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सर्वप्रथम 1991 मे मनाया गया था।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस- 19 अगस्त, ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर “कोर्स्के आरा” ने साल 2009 में इस दिवस की शुरुआत की गयी थी।

नॉलेज बूस्टर

  • हाल ही मे, तीन-खुराक वाली किस कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश की गयी है?- ज़ाइडस कैडिला-ZyCoV-D
  • किस भारतीय ऑयल कंपनी द्वारा हाई स्पीड डीज़ल की डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा शुरू की गयी की गयी है?- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • जाम्बिया के नये राष्ट्रपति के रूप मे किसने पदभार संभाला है?- हाकैंडे हिचिलेमा
  • हाल ही मे, भारत ने किस देश के साथ आपदा प्रबंधन समझौता को मंजूरी प्रदान की है?- बांग्लादेश
  • हाल ही मे, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मज़दूर न्याय योजना की शुरुवात किस राज्य द्वारा की गयी है?- छत्तीसगढ़
  • कैटल आइलैंड, जिसे उड़ीसा सरकार द्वारा एक दर्शनीय स्थल के रूप मे चिन्हित किया है, किस जलाशय मे स्थित है?- हीराकुंड जलाशय
  • हाल ही मे, NTPC ने भारत के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर PV परियोजना की शुरुआत कहाँ की गयी थी?- विशाखापत्तनम
  • हाल ही में, इंडियन बैंक ने किसे अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है?- शांति लाल जैन
  • भारत का पहला ‘स्मॉग टावर’ कहाँ लगाया गया है?- दिल्ली
  • ओलम्पिक पदक विजेता मीराबाई चानू को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?- एमवे इंडिया

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.