साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 8 से 14 जुलाई, 2019

1838
current affairs in Hindi


भारत को मिला हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2019 में 86वां स्थान

  • सबसे ऊपर जापान और सिंगापुर हैं।
  • इसका मतलब यह हुआ कि दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट इन देशों के पास है।
  • सबसे कम ताकतवर पासपोर्ट दुनिया में अफगानिस्तान का रहा है।

यूनेस्को के वैश्विक धरोहर सूची में शामिल हुईं इटली की प्रोसेक्को पहाड़ियां

  • इटली का यह 55वां धरोहर है, जो इस सूची में शामिल हुआ है।
  • प्रोसेक्को पहाड़ियों को कोनेग्लियानो और वाल्‍डोब्‍बियाडेन पहाड़ियों के नाम से जानते हैं, जो इटली के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं।

बोनालु उत्सव का गोलकुंडा किले में हुआ आगाज

  • यह किला हैदराबाद में स्थित है।
  • हैराबाद, सिकंदराबाद और तेलंगाना के बाकी हिस्सों में मनाया जाने वाला यह एक वार्षिक पर्व है।
  • मानसून के पहले महीने के दौरान बृहद पैमाने पर इसे मनाया जाता है।

ग्‍लोबल क्लाउड कंप्यूटिंग चैलेंज की NASSCOM की ओर से घोषणा

  • इसका आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ मिलकर होगा।
  • भारत के साथ इसमें जापान, चीन और रूस सहित 10 देश हिस्सा ले रहे हैं।

यूनेस्को के वैश्विक धरोहर सूची में भारत का 38वां धरोहर बना जयपुर

  • जयपुर को गुलाबी शहर या पिंक सिटी के नाम से भी जानते हैं।
  • जयपुर राजस्थान की राजधानी है और स्थापत्य कला विरासत एवं अपनी जीवंत संस्कृति के लिए दुनियाभर में विख्यात है।

वर्ष 2030 तक 50 लाख करोड़ रुपये का रेलवे में निवेश करेगी सरकार

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह घोषणा की है।
  • मुंबई से गोवा के बीच मंगलुरु तक 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से कोंकण रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन की घोषणा भी रेल मंत्री ने की है।

देश में सर्वाधिक वरिष्ठ नागरिक उत्तर प्रदेश में

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने यह जानकारी दी है।
  • 10.38 करोड़ से भी ज्यादा वरिष्ठ नागरिक हैं भारत में।
  • सबसे ज्यादा एक करोड़ 54 लाख से भी अधिक उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक हैं।
  • दूसरे नंबर पर इस मामले में महाराष्ट्र है, जहां इनकी संख्या करीब एक करोड़ 11 लाख है।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ UAE के विदेश मंत्री की द्विपक्षीय वार्ता

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान नई दिल्ली आये हुए थे।
  • व्यापारिक रणनीतिक साझेदारी को दोनों देशों के बीच मजबूत बनाना उनकी यात्रा का उद्देश्य रहा।

कारगिल श्रद्धांजलि गीत जारी – सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इसे जारी किया।

  • प्रसिद्ध हिंदी गीतकार समीर अंजान ने इसे लिखा है, जबकि इसे आवाज दी है शतरु कबीर ने।
  • बीते 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इसके 20वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर इस गीत को जारी किया गया।

कनाडा ओपन बैडमिंटन में हारे भारत के पारुपल्ली कश्यप

  • चीन के ली शी फेंग ने पुरुष एकल में खिताबी मुकाबले में उन्हें हरा दिया।
  • फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल में कश्यप ने ताइवान के वांग त्जु-वेई को पटखनी दी थी।

कुटनो एथलेटिक्स मीट में भारत की हिमा दास को स्वर्ण पदक

  • यह आयोजन पोलैंड में हुआ।
  • महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में हिमा दास को यह पदक प्राप्त हुआ।

स्पेन ग्रैंड पिक्स में भारत की विनेश फोगाट एवं दिव्या काकरन को गोल्ड मेडल

  • विनेश फोगाट ने नीदरलैंड की जेसिका ब्लास्का को हराया।

कोपा अमेरिका 2019 का खिताब ब्राजील के नाम

  • पेरू को ब्राजील ने हराया।
  • वर्ष 2007 के बाद अब ब्राजील की झोली में यह खिताब गया है।

फीफा महिला विश्व कप 2019 का विजेता बना अमेरिका

  • फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड को अमेरिकी महिला टीम ने 2-0 से दी शिकस्त।
  • अमेरिका ने अब चार बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है।

गुजरात पहुंचे दो नये हैवी-लिफ्ट चिनूक हेलीकॉप्टर

  • इन्हें भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाना है।
  • गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर इसे अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने पहुंचाया।

वर्टिकल डीप डाइव का परीक्षण सफल

  • यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का संस्करण है।
  • 500 किमी तक इसकी मारक क्षमता का विस्तार किया गया है।

नहीं रहे ब्राजील के प्रख्यात गीतकार और गायक जोआओ गिल्बार्टो

  • बोसा नोवा संगीत शैली के प्रवर्तक थे जोआओ गिल्बार्टो।
  • यह शैली 1950 के दशक के अंत में उभरी थी और दुनियाभर में 1960 के दशक में लोकप्रिय हो गई।

वर्ष 2020 तक पूरे देश में विस्तारित होगा ESI अधिनियम

  • केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने यह जानकारी दी है।
  • अब तक 722 जिलों में से 541 जिलों में इसका विस्तार किया जा चुका है।

संसद में पारित हुआ आधार एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2019

  • इसके जरिये आधार अधिनियम, 2016, भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 एवं धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 में संशोधन की कोशिश की जायेगी।
  • 18 साल तक की आयु वाले बच्चों को बायोमेट्रिक आईडी के दायरे से बाहर रखने का विकल्प मुहैया कराने का प्रस्ताव इस विधेयक में है।

बीएसफ की ओर से ऑपरेशन सुदर्शन का आगाज

  • पाक सीमा पर बढ़ते घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से इसकी शुरुआत की गई है।
  • पंजाब और जम्मू में सीमा पर इसे शुरू किया गया है।
  • पश्चिमी तट पर राजस्थान और गुजरात तक भी इसका विस्तार किया जायेगा।

आशुतोष गुप्ता बने Linked in के भारत में कंट्री मैनेजर

  • Linked in माइक्रोसाॅफ्ट के स्वामित्व वाली एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है।
  • आशुतोष गुप्ता महेश नारायणन की जगह पदभार 2 सितंबर, 2019 को संभालेंगे।

ग्रीस के प्रधानमंत्री चुने गये किरियाकोस मित्सोताकिस

  • किरियाकोस मित्सोताकिस ने शपथ ले ली है।
  • उनकी डेमोक्रेसी पार्टी को 300 में से 158 संसदीय सीटों पर जीत मिली है।
  • पूर्व प्रधानमंत्री कॉन्सटेंटाइन मित्सोताकिस किरियाकोस मित्सोताकिस के पिता हैं।

अग्‍निशमन सेवा, लोक रक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक बने एम नागेश्वर राव

  • इससे पहले राव केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अतिरिक्त निदेशक के पद पर सेवा दे रहे थे।
  • उनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2020 तक रहेगा।

पाकिस्तान के सामान पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव संसद में पारित

  • भारतीय संसद ने इस वैधानिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • सीमा शुल्क अधिनियम की पहली अनुसूची में इसके लिए संशोधन को मंजूरी मिली है।

अपने बीज खुद उपजायेगा मध्य प्रदेश

  • सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है।
  • सह बीज होगा बीजों के ब्रांड का नाम।

नई दिल्ली में दूसरी भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता का आगाज

  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और रूस के आर्थिक विकास के उप मंत्री तिमूर मकशिमोव की अध्यक्षता में यह वार्ता हुई।
  • पहली ऐसी वार्ता सेंट पीट्सबर्ग नवंबर, 2018 आयोजित हुई थी।

10 भाषाओं में हुआ ‘विवेकदीपनी’ का विमोचन

  • आदि शंकराचार्य एवं स्वामी विवेकानंद आदि आध्यात्मिक गुरुओं के तथ्य व सिद्धांतों का इस पुस्तक में वर्णन है।
  • इसका विमोचन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया।

नाग मिसाइलों का परीक्षण सफल

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पोकरण फायरिंग रेंज से इन मिसाइलों के तीन परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
  • इसकी स्पीड 230 मीटर प्रति सेकेंड और मारक क्षमता 3 से 7 किमी की है।
  • रात और दिन किसी भी वक्त यह दुश्मनों के टैंक पर प्रभावी तरीके से हमला बोलकर उन्हें नष्ट करने में यह निपुण है।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख बने राहुल द्रविड़

  • द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नियुक्त किया है। – राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) बेंगलुरु में स्थित है।
  • भारत की अंडर-19 और भारत A टीम के भी द्रविड़ मुख्य कोच हैं।

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में राखी हलदर और देविंदर कौर को स्वर्ण पदक

  • राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलक ने ये स्वर्ण पदक जीते।
  • देविंदर कौर ने जहां 184 किलोग्राम भार उठाकर महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं राखी हलदर ने 214 किलो का वजन उठाकर 64 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।

DGCA के प्रमुख बने अरुण कुमार

  • नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के पूर्णकालिक प्रमुख बने अरुण कुमार हरियाणा कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।

सभी श्रम कानूनों का एकल कानून में होगा विलय

  • 13 केंद्रीय श्रम कानूनों को मिलाकर एक कानून बनाने के एक विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

’50 Years of Partnership for Change’ का विमोचन

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UNWFP) के साथ मंत्रालय की साझेदारी के पांच दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

उवर्रक DBT 2.O की शुरुआत

  • उर्वरक सब्सिडी के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के दूसरे चरण का केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. सदानंद गौड़ा द्वारा शुभारंभ किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल ने शुरू किया ‘Operation Thirst’

  • अनाधिकृत बोतलबंद पेयजल की बिक्री को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर यह अभियान शुरू किया गया है।

श्रीलंका में हुआ खसरे का उन्मूलन

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह घोषणा कर दी है। – इस तरह से दक्षिण पूर्व एशिया में जड़ से खसरे की बीमारी को समाप्त करने वाला श्रीलंका पांचवा देश बन गया है।

हवाई जहाज के टिकटों पर फ्रांस लगाएगा ग्रीन टैक्स

  • यह टेक्स फ्रांस सरकार वर्ष 2020 से लगाएगी। – यह टैक्स 18 यूरो तक का होगा। – स्वीडन में अप्रैल, 2018 में इस तरह का टैक्स लगाया गया था।

यूरेनियम संवर्धन सीमा ईरान ने की पार

  • वर्ष 2015 के परमाणु समझौते के तहत 67 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन की सीमा निर्धारित की गई थी। – ईरान ने जवाबी कार्यवाही करने के खिलाफ यूरोप को चेतावनी भी दे दी है।

11 जुलाई को मना विश्व जनसंख्या दिवस

  • जनसंख्या के मुद्दे के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के संचालन परिषद की ओर से 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने की सिफारिश की गई थी।

वर्ल्ड यूनिवर्सिया प्रतियोगिता में दुती चंद को स्वर्ण पदक

  • यह आयोजन इटली के नेपोली में हुआ।
  • 100 मीटर दौड़ को दुती चंद ने 11.32 सेकंड में पूरा किया।

अप्रवासी भारतीय मामले के सचिव बनाये गए विकास स्वरूप

  • विकास स्वरूप भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच के अधिकारी रहे हैं।
  • स्वरूप की नियुक्ति 1 अगस्त 2019 से प्रभावी मानी जाएगी।
  • वर्तमान में स्वरूप कनाडा में भारत के उच्चायुक्त हैं।

ICSI ने की UDIN की शुरुआत

  • भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से अपने यहां अद्वितीय दस्तावेज पहचान संख्या (UDIN) के तौर पर एक पहल की शुरुआत की गई है।
  • इसका उद्देश्य कंपनी सचिवों के अभ्यास को मजबूत बनाना है।

पुस्तक ‘War Over Words: Censorship in India, 1930-1960’ का विमोचन

  • देविका सेठी इस पुस्तक की लेखिका हैं।
  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस ने इसे प्रकाशित किया है।

सोलर पार्क में तब्दील होगा राजघाट थर्मल प्लांट

  • दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है।
  • यहां 5000 किलोवाट सौर ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पवन हंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

  • सरकारी हेलीकॉप्टर कंपनी पवन हंस में अपनी पूरी 51 फ़ीसदी हिस्सेदारी को बेचने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है।
  • भारत सरकार ने 12 जनवरी, 2017 को इसके निजीकरण की मंजूरी दे दी थी।

14वीं कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज की भारत करेगा मेजबानी

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया है कि इसका आयोजन 2 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड में किया जाएगा।
  • सम्मेलन में 197 देश हिस्सा ले सकते हैं।

फोर्ब्स की टॉप 100 सेलेब्रिटीज़ की सूची में सर्वाधिक कमाई में गायिका टेलर स्विफ्ट टॉप पर

  • वर्ष 2019 में स्विफ्ट की अनुमानित कमाई 185 मिलियन डॉलर से भी अधिक की रही है।

रिबॉक की नई ब्रांड एम्बेसडर चुनी गईं कैटरीना कैफ

  • कैटरीना कैफ लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं और हाल ही में फिल्म भारत में सलमान खान के साथ नजर आयी हैं।

सैमसंग का marketplace.com से करार

  • marketplace.com भारतीय वित्तीय उत्पादों की एक ऑनलाइन कंपनी है, जबकि सैमसंग एक दक्षिण कोरियाई तकनीकी कंपनी है।

उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में किया संशोधन

  • ऐसा किम जोंग उन को देश का आधिकारिक प्रमुख बनाने के लिए किया गया, ताकि अलग-थलग पड़े रहने की बजाय दुनिया के बाकी देशों के साथ वह कूटनीतिक संबंध कायम कर सके।

10 वर्षों में भारत ने निकाला 271 मिलियन लोगों को गरीबी रेखा से बाहर

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) एवं Oxford Poverty and Human Development Initiative की ओर से जारी वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2019 में यह जानकारी सामने आई है।
  • घोषित आंकड़े वर्ष 2006 से 2016 के बीच के हैं।

नहीं रहे बंगाल के पूर्व लेग स्पिनर सोमेन्द्रनाथ कुंडू

  • बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें वर्ष 2013-14 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया था।
  • कुंडू के नाम प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट और तीन बार एक मैच में 10 विकेट चटकाने का कारनामा भी दर्ज है।

भारत ने म्यांमार को सौंपे 250 घर

  • बांग्लादेश से निकाले गए शरणार्थियों को शरण देने के लिए भारत ने म्यांमार को ये आवास सौंपे हैं।

ऑपरेशन मिलाप के अंतर्गत दिल्ली पुलिस ने 333 बच्चों को एक साल में मिलवाया अपने परिवार से

  • क्राइम ब्रांच की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) इसका संचालन करती है।

वेल्लोर में 5 अगस्त को होगा लोकसभा चुनाव

  • हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में वेल्लोर एकमात्र ऐसा संसदीय क्षेत्र था, जहां चुनाव आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिया था।
  • मतदाताओं के बीच बांटने के लिए ले जाए जा रहे पैसों के पकड़े जाने के बाद चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया था।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इंटर्नशिप के लिए चुनी गई भारत की ईशा कांत

  • दुनिया भर से केवल 2 स्टूडेंट्स का ही इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हेग में स्थित है।

लंदन में मीडिया की आजादी को लेकर हुआ पहला वैश्विक सम्मेलन

  • यूके और कनाडा ने मिलकर लंदन में इसे आयोजित किया।

विश्व के सबसे बड़े गतिशील धातु गुम्बद का यूक्रेन में अनावरण

  • यूक्रेन के चेर्नोबिल में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में जो संयंत्र 26 अप्रैल,1986 को नष्ट हो गया था,उसे ढकने के लिए इसे तैयार किया गया है।

World Cup 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार कर भारत हुआ बाहर

  • बारिश की वजह से रिजर्व डे में भी हुए मैच को भारत न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार गया।
  • भारत की ओर से वर्ल्ड कप 2019 में सर्वाधिक 648 रन उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बनाये।
  • रोहित शर्मा ने World Cup में सर्वाधिक 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

प्रसार भारती और IIT कानपुर के बीच करार

  • अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए दोनों ने आपसी सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • समझौते से प्रसारण के क्षेत्र में शोधपरक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

दुनिया का 9वां सबसे महंगा ऑफिस प्लेस बना कनॉट प्लेस

  • पहले स्थान पर हांगकांग का सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रहा है।

रूस ने लांच किया Soyuz-2.1 कैरियर रॉकेट

  • यह अपने साथ Hydrometerological उपग्रह और 32 अन्य छोटे उपग्रहों को लेकर गया है।
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं।

भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय में लांच हुआ न्यूज बुलेटिन

  • इसे संजोने और प्रासंगिक जानकारी देने के लिए न्यूज बुलेटिन लांच किया गया है।
  • भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय मुंबई में स्थित है।

बीएल संतोष बने भाजपा के संगठन महासचिव

  • संयुक्त महासचिव रहे बीएल संतोष को पार्टी ने यह जिम्मेवारी सौंपी है।
  • इससे पहले रामलाल भाजपा के संगठन महासचिव थे।

अपराध नहीं अब ट्रांसजेंडर्स का भीख मांगना

  • ट्रांसजेंडर्स के भीख मांगने को आपराधिक गतिविधि के तहत रखने वाले ‘ट्रांसजेंडर्स पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) विधेयक, 2019 के विवदित प्रावधान को खत्म कर दिया गया है।
  • केंद्रीय कैबिनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है।
  • अब इसे संसद में पेश किया जाएगा।

पंजाब मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा

  • मंत्रालय बदले जाने से नाराज सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।

नहीं रहे बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद

  • 1982 में पूर्व सेना प्रमुख इरशाद तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति बने थे और आठ वर्षों तक इस पद पर रहे थे।

नेत्रहीन नोटों को पहचान सके, आरबीआई ला रहा ऐप

  • नेत्रहीनों को नोटों को पहचानने में आसानी हो, इसमें उनकी मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक ऐप लाने वाला है।
  • देश में नेत्रहीनों की संख्या करीब 80 लाख के आसपास है।

लगातार 11वें पेशेवर बाउट में भी विजेंदर सिंह विजयी

  • अमेरिकी पेशेवर सर्किट में विजेंदर सिंह ने माइक स्नाइडर को हराया।

इंग्लैंड बना क्रिकेट World Cup 2019 का विजेता

  • फाइनल मुकाबले में स्कोर टाई रहने के बाद रोमांचक सुपर ओवर में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया।
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे।
  • जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 50 ओवर में 241 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गयी थी।

8 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.