साप्ताहिक करेंट अफेयर्स – 24 नवंबर से 30 नवंबर 2018

2041
weekly current affairs quiz

भारत ने रचा इतिहास, इसरो ने सफलतापूर्वक 8 देशों के 30 सैटेलाइट लॉन्च किए

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पोलर सैटलाइट लॉन्च वीइकल (पीएसएलवी) सी-43 की मदद से 31 सैटलाइट को लॉन्च कर दिया।
  • इसे आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से से 29 नवंबर 2018 को 9 बजकर 58 मिनट में छोड़ा गया।
  • इसमें भारत का हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटलाइट (HySIS) और 8 देशों के 30 दूसरे सैटलाइट शामिल हैं।
  • हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटलाइट को प्रक्षेपण के 17 मिनट 27 सेकंड बाद कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
  • इनमें से 23 सेटेलाइट अमेरिका के हैं और बाकी आस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड और स्पेन के हैं।

मृत्युदंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा

  • भारत में सजा-ए-मौत का दंड जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवम्बर 2018 को मृत्युदंड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है।
  • सुप्रीम कोर्ट में 2:1 से बहुमत मिलने के बाद मौत की सजा को कायम रखने का फैसला दिया गया।
  • इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने अलग-अलग राय व्यक्त की। तीन सदस्यीय पीठ में न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता शामिल थे।

 अरविंद सक्सेना बने UPSC के नए चेयरमैन

  • 28 नवंबर 2018 को विनय मित्तल की जगह पर अरविंद सक्सेना को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल 07 अगस्त 2020 तक होगा।
  • यूपीएससी चेयरमैन बनने से पहले अरविंद सक्सेना उड्डयन शोध केंद्र में निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे।
  • अरविंद सक्सेना को 8 मई 2015 को यूपीएससी का सदस्य बनाया गया था।

भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 में  डोनबास ने स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता

  • भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 का 28 नवंबर 2018 को गोवा में समापन हुआ।
  • इस कार्यक्रम में सर्गेई लोज़नित्सा द्वारा निर्देशित फिल्म डोनबास ने प्रतिष्ठित स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता। यहां भारतीय वरिष्ठ अभिनेता सलीम खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मशहूर हिंदी गायक मोहम्मद अज़ीज़ का निधन

  • जाने- माने गायक मोहम्मद अज़ीज़ का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के नानावती अस्पताल में मौत हो गई।
  • अज़ीज़ ने माई नेम इज लखन, लाल दुपट्टा मलमल का और मैं से मीना से न साकी से, जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में भाषा संगमपरियोजना की शुरुआत, 22 भाषाओं की दी जाएगी शिक्षा

  • सीबीएसई और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रत्येक राज्य की भाषा सीखने का मौका मिलेगा।
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ‘भाषा संगम’ परियोजना के तहत 27 नवंबर 2018 से इसकी शुरुआत की गई।
  • इसमें कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

मंगल ग्रह पर उतरा नासा का ‘मार्स इनसाइट लैंडर’

  • नासा का ‘मार्स इनसाइट लैंडर’ मंगल ग्रह की सतह पर 26-27 नवंबर 2018 की रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर सुरक्षित उतर गया।
  • नासा ने इस यान को मंगल ग्रह के निर्माण की प्रक्रिया को समझने के लिए और इस ग्रह से जुड़े नए तथ्यों का पता लगाने के लिए तैयार किया है।
  • मार्स ‘इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सीस्मिक इंवेस्टिगेशंस, जियोडेसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट’ (इनसाइट) लेंडर को मई 2018 में लॉन्च किया गया था।

सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त के रुप में किया गया नियुक्त

  • भारत के वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को 26 नवंबर 2018 को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • सुनील अरोड़ा 2 दिसंबर को वर्तमान मुख्य आयुक्त ओ पी रावत के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।
  • जुलाई 2017 में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था।

6 छह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी मैरी कॉम, रचा स्वर्णिम इतिहास

  • भारत की स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने 24 नवंबर 2018 को आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 10वें संस्करण में 48 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
  • मैरी कॉम ने फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • मैरी कॉम छह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले मैरी कॉम ने साल 2002, 2005, 2006, 2008 और साल 2010 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.