साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 18 मार्च से 24 मार्च 2019

1392
current affairs in Hindi


सोमवार, 18 मार्च  2019

1.  प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री:

श्री प्रमोद सावंत, मार्च  18, 2019 को गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए। श्री प्रमोद को, दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर का बीमारी के कारण निधन हो जाने के बाद, गोवा का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है।

2. बिहार कर्मचारी आयोग ने स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन मांगे

सत्र 2019-2020 के लिए 12वीं पास छात्रो के लिए स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रकार के 326 पदों के लिए आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी कार्यवाही कर सकते हैं। इसके लिए एक परीक्षा का आयोजन होगा जिसकी जानकारी आप आयोग की आधिकारिक वेवसाइट bssc.bih.nic.in/ पर जाकर मालूम कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2019 है।

3. भारत में होने वाले अगले चुनाव की अधिसूचना जारी:

भारत के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए होने वाले अगले चुनाव की लिए 91 सीटों की अधिसूचना के साथ चुनावी प्रक्रिया का आरंभ हो जाएगा।

4. आई आई टी रुड़की ने इसरो के साथ समझौता किया:

आई आई टी रुड़की, भारत ने इसरो के साथ स्पेस टेक्नोलोजी सेल्स के निर्माण करने हेतु एक एमएमयू साइन किया है। इसके अंतर्गत भारत द्वारा निर्मित स्पेस डेव्लपमेंट सेल्स भावी अन्तरिक्ष खोज में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

मंगलवार, 19 मार्च  2019

1. अनिल अंबानी की जेल से बेल तक की कहानी :

भारत के बड़े उधयोगपति अनिल अंबानी, जिन्हें एरिक्सन कंपनि को 19 मार्च  2019 तक 550 करोड़ रुपए का भुगतान करना था। सरकारी आदेश के अनुसार यह भुगतान न करने की स्थिति में उन्हें 3 माह के लिए जेल जाना पड़ सकता था। लेकिन अंतिम समय में बड़े भाई और रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने इस भुगतान को करके अपने छोटे भाई को जेल जाने से बचा लिया है।

2. नीरव मोदी गिरफ्तार :

भारत के पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये के साथ धोखा करके विदेश भाग गए अंत में लंदन कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया। वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत की अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दे दिया।

3. गूगल एप से आईआरसीटीसी के टिकट बुक करें:

भारतीय रेल का मुसाफिरों को नया तोहफा। अब आप अपने एन्द्रोयड फोन से रेलवे का एप डाउन्लोड करके वहाँ से अपना जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। पेपरलेस तकनीक के चलते इस टिकट का प्रिंट निकालने की जरूरत नहीं होगी।

4. अप्रैल 2 से गूगल की कुछ सेवाएँ हो जाएंगी बंद:

तकनीक जाईंट के नाम से मशहूर गूगल कंपनी ने 2 अप्रैल से अपने प्रसिद्ध ई-मेल एप इनबॉक्स को बंद करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही गूगल प्लस, गूगल आलो और अर्ल-शॉर्टकट नाम की सेवाओं को भी इसी दिन से पूरी तरह से बंद कर दि जाएंगी।

5. सीबीएसई के हाईस्कूल छात्रों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेंगे सर्टिफिकेट और मार्कशीट:

एक बड़े निर्णय के रूप में सीबीएसई ने 10वीं के प्रमाणपत्र और मार्कशीट को अलग-अलग न करके एक ही प्रमाणपत्र के रूप में जारी करनी की घोषण की है। इस सत्र के बाद से यह दोनों प्रमाणपत्र अब एक ही प्रमाणपत्र के रूप में 2019 की दसवीं की परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा। अगर इस परिणाम में किसी छात्र की कम्पार्टमेंट आती है तब उसे उस विषय के लिए प्राप्त अंकों के आधार पर एक अलग प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

6. महाराष्ट्र जिला परिषद में अनेक भर्तियाँ:

26 मार्च 2019 से महाराष्ट्र जिला परिषद ने हेल्थ वर्कर और क्लर्क आदि विभिन्न पदों के लिए आवेदन मँगवाए हैं। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2019 है और इसकी चयन प्रक्रिया के लिए आपको परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा।     

बुधवार, 20 मार्च  2019

1. पहले लोकपाल की नियुक्ति:

एक क्रांतिकारी कदम के रूप में भारत ने पूर्व न्यायधीश पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल नियुक्त कर दिया है। इस प्रक्रिया में लोकपाल के साथ ही चार गैर न्यायिक सदस्यों की भी नियुक्ति की है। इस समिति का कार्य वर्तमान और पूर्व प्रधानमंत्री की जांच के साथ ही सभी केन्द्रीय मंत्री, संसद सदस्यों और सरकारी ग्रुप के ए बी सी और डी अधिकारियों की जांच करना होगा। इसके साथ ही सरकारी सहायता प्राप्त ट्रस्ट, सोसाइटी और एनजीओ और उनके डायरेक्टर आदि की भी जांच करने का अधिकार होगा।

2.  पहली ट्रांसजेंडर चुनाव अम्बेसडर बनी:

चुनाव आयोग ने पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को महाराष्ट्र में चुनाव का अम्बेसडर बना दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता गौरी सावंत अन्य 12 चुनावी अम्बेसडर में से एक बनी हैं। इस कदम के पीछे चुनाव आयोग का उद्देशय ट्रांसजेंडर समुदाय को चुनावी प्रक्रिया में शामिल करना है। भारत सरकार ने 2014 में ट्रांसजेंडर को मताधिकार का अधिकार दिया था, लेकिन अभी भी इस समुदाय के लोग इस अधिकार का प्रयोग करने में उत्साहित प्रतीत नहीं होते हैं। उनके अंदर उत्साह और मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूकता जगाने के लिए ही चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है।

3. भारतीय रुपया एशिया में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा:

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण एशिया महाद्वीप में भारतीय रुपया अपने अब तक के सबसे खराब स्तर पर पहुँच गया है।

4. अंतर्राष्ट्रीय गौरैया दिवस:

विश्व में 20 मार्च को अन्तराष्ट्रिय गौरैया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे लुप्त हो जा रही गौरैया की प्रजाति को संरक्षित करके उसका विकास करने के लिए साधारण जनता को जागरूक करना है। 2010 से इस दिवस को मनाने की योजना शुरू की गई थी। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा शुरू की गई है इस पहल के कारण भूलती जा रही पक्षियों की प्रजातियों को सुरक्षित करते हुए विकास करना है।

वीरवार, 21 मार्च  2019

1. भारत ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में जीते 85 स्वर्ण समेत 368 पदक

सयुंक्त अरब अमीरात में इस समय ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा था जो 14 मार्च 2019 से 21 मार्च 2019 तक चला। इस ओलंपिक में भारत की ओर से 284 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन खिलाड़ियों ने भारत की ओर से खेलते हुए 154 रजत के साथ 129 कांस्य पदक जीत कर विश्व ओलंपिक में भारत का मान बढ़ाया है।

भारतीय खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक इस प्रकार हैं:

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
पावरलिफ्टिंग 20 33 43 76
रोलर स्केटिंग 13 20 16 49
साइकलिंग 11 34 45
ट्रैक और फील्ड 5 24 10 39

2. वैज्ञानिकों को छोटे तारे पर पानी मिला:

नासा के वैज्ञानिकों को पृथ्वी के पास के छोटे से बेनु नाम के तारे की ज़मीन पर पानी की अत्यधिक मात्रा में पानी के स्त्रोत मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत होते समय बिल्कुल इसी प्रकार के स्त्रोत मिले थे और इससे इस तारे पर भी पृथ्वी के समान जीवन के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

3. भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन रिक्र्युट्मेंट 2019 :

वर्ष 2019 के लिए गेट परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए भारतीय आयल कॉर्पोरेशन ने इंजिनयर, ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट और प्रोफेसर के पदों के लिए रिक्त स्थानों की घोषणा की है। इनकी विस्तरत जानकारी आपको भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन की वेब साइट पर मिल जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए आवेदक द्वारा प्राप्त किया गया गेट का अंक स्कोर आधार बनेगा। इन अंकों के आधार पर कॉर्पोरेशन द्वारा मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस लिस्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

4. भारत ने टेनिस खेलों के आयोजन का अधिकार गंवाया :

भारत ने दो अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताएं जूनियर डेविस कप और फेडरेशन कप के आयोजन का अधिकार गंवा दिया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के द्वारा यह निर्णय भारत द्वारा लिए गए उस निर्णय के विरुद्ध था, जिसमें गत माह दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी प्रतियोगियों को वीज़ा देने से इंकार कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन ने भी भारत में जूनियर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के अधिकार भारत को नहीं दिये हैं।

5. केरेन उहलेंबेक पहली एबिल पुरस्कार महिला विजेता:

डॉ केरेन उहलेंबेक को नार्वे की ओर से 2019 का एबिल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। इस पुरस्कार को गणित का नोबल पुरस्कार का दर्जा दिया जाता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध गणितज्ञ नील हेनरिक एबेल के नाम पर रखा गया है। डॉ केरेन को यह पुरस्कार आधुनिक ज्योमिट्रि विश्लेषण के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

शुक्रवार, 22 मार्च  2019

 1. विश्व जल दिवस 2019:

विश्व जल दिवस 2019 के दिन जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भविष्य में भारत का 50 प्रतिशत हिस्सा सूखे की चपेट में आने वाला है। इस दिवस को मनाने का उद्देशय सभी लोगों को जल के प्रति जागरूकता जगाते हुए जल स्त्रोत को संरक्षित करना है।

2. सीबीएसई ने लॉंच किया यह नया एप:

सीबीएसई ने एक नया एप ‘शिक्षा वाणी’ एप लॉंच किया है जिसका काम छात्रों और उनके परिवार के साथ सभी ज़रूरी इन्फोर्मेशन को समय पर शेयर करना है।

3. 2018-19 वर्ष का निर्धारित विनिवेश लक्ष्य पूरा:

सरकारी घोषणा के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 में निर्धारित 80 हज़ार करोड़ का विनिवेश लक्षय रखा गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति के रूप में भारतीय खजाने में इस मद के माध्यम से 85 हज़ार करोड़ रुपए आ गए हैं।

4. महिला फुटबॉल में भारतीय टीम का दबदबा:

नेपाल में चल रहे सैफ कप में भारतीय टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम को 3-1 से हराते हुए सैफ कप पर अपना नाम लिखवा लिया है। इससे पहले मजबूत भारतीय टीम 23 मैच जीत कर तूफान मचा चुकी है।

5 कछुआ खरगोश से फिर बाजी मार ले गया :

यूए सस्टेनेबल डेव्लपमेंट सोलुशन नेटवर्क ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि प्रसन्न रहने वाले देशों की श्रंखला में भारत का नंबर 140 है। एक छोटा से देश फ़िनलेंड जो भारत की तुलना में एक कछुआ है, इस श्रंखला में पहले नंबर पर आकर बाजी मार ले गया है।

शनिवार, 23 मार्च  2019

1. दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती:

दिल्ली सरकार जल्द ही अपने स्कूलों के लिए 10951 शिक्षकों की भर्ती की सूचना जारी करने वाला है। यह नियुक्ति निगम सरकार द्वारा की जाने वाली 15 हज़ार शिक्षकों की भर्ती से अलग होगी।

2. देश के विदेशी पूंजी भंडार में हुई बड़ी वृद्धि:

भारत के विदेशी पूंजी भंडार में तेजी से वृद्धि हो रही है और गत सप्ताह इस भंडार में 3.60 अरब करोड़ की वृद्धि नोट की गई है। देश की विदेशी मुद्रा भंडार, स्वर्ण कोश, विशेष आहरण राइट्स और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोश के सम्मिलित रूप को ही विदेशी मुद्रा भंडार के नाम से जाना जाता है।

3. पर्यावरण के क्षेत्र में चार भारतीय मूल किशोरियों का सम्मान:

भारत में पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी नयी सोच और पहल के कारण चार भारतीय मूल की अमरीकी किशोरियों को 25,000 डॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन सभी ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए इस प्रकार के उपकरण तैयार किए हैं जिनसे आम जन जीवन की अनेक समस्याओं का हल हो सकता है।

4. सुल्तान अजलह कप 2019:

मलेशिया में 23 मार्च  2019 को हॉकी के सुल्तान अजलह कप की शुरुआत हो गई है। इस मैच में भारतीय टीम का पहला मुक़ाबला एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता जापान की टीम से होगा। इस मैच में भारत और जापान के अलावा मलेशिया, कनाडा, पोलेंड और कोरिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।

5. आईपीएल की शुरुआत:

23 मार्च  2019 से आईपीएल 2019 की शुरुआत हो गई है। शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग का मुक़ाबला रॉयल चेलेंजर बैंगलोर की टीम से चेन्नई में होगा।

रविवार, 24 मार्च  2019

1. 12वीं के बाद चुनने के लिए हैं 113 करियर ऑप्‍शन्‍स:

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एजुकेशन ने 12वीं पास करने वाले छात्रों की मदद करने हेतु एक लिस्ट तैयार की है जिसमें लगभग 113 कैरियर के बारे में बताया गया है। छात्र 12वीं की परीक्षा देने के बाद इनमें से किसी भी कैरियर को अपना कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसमें सभी कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है और इसके बारे में छात्र सी बी एस ई की वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में पता कर सकते हैं।

2. सीएसआईआर ने निकाली प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 50 पदों के लिए नियुक्ति की सूचना :

सीएसआईआर के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) , बिलासपुर के द्वारा 50 प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदो पर नियुक्ति के संबंध में सूचना जारी की है। लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर की जाने वाली इन नियुक्तियों के लिए 2-9 अप्रैल 2019 तक की अवधि में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन तिथियों से पहले सीएसआईआर की वेबसाइट पर जाकर वाक इन द इंटरव्यू वाले ऑप्शन में से अप्लीकेशन वाले लिंक पर अपना आवेदन दे दें।

3. यूरो क्वालिफ़ाइंग में स्पेन और इटली की जीत:

नार्वे में चल रहे यूरो 2010 क्वालिफ़ाइंग मैच में स्पेन ने अपनी जीत का खाता खोलते हुए नार्वे को 2-1 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की है। इसी प्रकार इटली ने भी अपने पहले मैच में फ़िनलेंड को हरा कर 2-1 से अपनी जीत हासिल कर ली है।

4. विश्व तंबाकू दिवस 2019:

सम्पूर्ण विश्व में 24 मार्च  को विश्व तंबाकू दिवस 2019 मनाया गया। इस उपलक्षय में तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य के खतरों पर प्रकाश डाला गया। लोगों में तंबाकू के नुक़सानों के प्रति जागरूकता जगाना और उससे बचने के उपाय बताना ही इस कार्यक्र्म का उद्देश्य है।

5. एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भारतीय परिवार का दबदबा:

लंदन में 24 मार्च  को एशियन बिजनेस अवार्ड्स के दौरान द्वारा जारी की सबसे अमीर लोगों की सूची में भारतीय मूल का हिंदुजा परिवार फिर से शीर्ष पर घोषित किया गया है। यह परिवार लगभग पिछले 6 साल से लगातार इसी स्थान पर बना हुआ है। 35.2 बिलियन पॉण्ड की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार एशिया का सबसे अधिक धनी परिवार सिद्ध हो चुका है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.