UP Board 10th and 12th Exam 2020 के बारे में सबकुछ

2304
UP Board Class 10th and 12th Exam Schedule


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से अगले साल यानी कि UP Board Class 10th and 12th time table 2020 जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और 6 मार्च तक चलने वाली हैं।

UP Board Exam 2020 महत्वूपर्ण जानकारी

  • 10वीं  बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2020 से शुरू होकर 3 मार्च, 2020 तक चलेंगी।
  • 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी 18 फरवरी, 2020 से ही शुरू होंगी, मगर 6 मार्च तक चलेंगी।
  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यह उपलब्ध है।
  • इसके बाद जब होम पेज खुल जाए तो आपको महत्वपूर्ण लिंक के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • यहां आपको टाइम टेबल वाली लिंक मिल जायेगी।
  • इसमें आपको ‘टाईम टेबल हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एग्जाम्स 2020’ वाली लिंक दिख जायेगी। आपको इसी पर क्लिक कर देना है।
  • इस लिंक पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे इसकी PDF फाइल डाउनलोड हो जायेगी।
  • इसे आप डाउनलोड करके या तो अपने मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल (UP Board 10th Time Table 2020)

  • 18 फरवरी, 2020 दिन मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक हिंदी, प्रारंभिक हिंदी विषयों की परीक्षा।
  • 19 फरवरी, 2020 दिन बुधवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक पाली, अरबी, फारसी एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक संगीत गायन विषय की परीक्षा।
  • 20 फरवरी, 2020 दिन गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक गृह विज्ञान की परीक्षा।
  • 22 फरवरी, 2020 दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा।
  • 24 फरवरी, 2020 दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक संगीत वादन विषय की परीक्षा।
  • 25 फरवरी, 2020 दिन मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक गणित विषय की परीक्षा।
  • 26 फरवरी, 2020 दिन बुधवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक सिलाई एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक वाणिज्य विषय की परीक्षा।
  • 27 फरवरी, 2020 दिन गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक सामाजिक विज्ञान एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक कृषि विषय की परीक्षा।
  • 28 फरवरी, 2020 दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा।
  • 29 फरवरी, 2020 दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा।
  • 2 मार्च, 2020 दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक चित्रकला, रंजन कला एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा।
  • 3 मार्च, 2020 दिन मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक मानव विज्ञान, खुदरा व्यापार सुरक्षा, ऑटोमोबाइल आईटी, आईटीईएस विषयों की परीक्षा।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल (UP Board Class 12th Time Table 2020)

  • 18 फरवरी, 2020 दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा।
  • 19 फरवरी, 2020 दिन बुधवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक म्यूजिक सिंगिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान (कृषि विज्ञान फस्र्ट पेपर एवं कृषि विज्ञान छठा पेपर) विषयों की परीक्षा।
  • 20 फरवरी, 2020 दिन गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक पेंटिंग ड्राफ्ट, पेंटिंग ऑफिशियल, आर्ट ऑफ आर्ट एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक भूगोल, फिजिकल साइंस, बुक कीपिंग और लेखांकन विषयों की परीक्षा।
  • 22 फरवरी, 2020 दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक मिलिट्री साइंस एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक होम साइंस, बिजनेस आर्गेनाइजेशन और काॅरेसपाॅन्डेंस विषयों की परीक्षा।
  • 24 फरवरी, 2020 दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमी, कन्नड, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्यिक भूगोल विषयों की परीक्षा।
  • 25 फरवरी, 2020 दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक कंप्यूटर, एग्रीकल्चर बॉटनी, इकोनॉमिक्स विषयों की परीक्षा।
  • 26 फरवरी, 2020 दिन बुधवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक पाली, अरबी, फारसी एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा।
  • 27 फरवरी, 2020 दिन गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक समृद्ध तत्व, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान, कृषि पशु विज्ञान विषयों की परीक्षा।
  • 28 फरवरी, 2020 दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक इतिहास की परीक्षा।
  • 29 फरवरी, 2020 दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक औद्योगिक संगठन (इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइजेशन) एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक लाइफ साइंस, गणित, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि और पशु चिकित्सा विज्ञान विषयों की परीक्षा।
  • 2 मार्च, 2020 दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र विषयों की परीक्षा।
  • 3 मार्च, 2020 दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक अर्थशास्त्र, बीमा सिद्धांत और व्यवहार विषयों की परीक्षा।
  • 4 मार्च, 2020 दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा।
  • 5 मार्च, 2020 दिन गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा।
  • 6 मार्च, 2020 दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक विज्ञान (व्यावसायिक), मानव विज्ञान विषयों की परीक्षा।

चलते-चलते

बोर्ड परीक्षाओं में आपकी सफलता पूरी तरह से पढ़ाई में आपकी निरंतरता पर निर्भर करती है। इन परीक्षाओं से घबराने की बजाय यदि आप नियमित रूप से रुटीन बनाकर सभी विषयों की तैयारी पूरी मेहनत एवं लगन से करते हैं, तो आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। बताएं, आप 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं या 12वीं की और आपकी तैयारी कैसी है?

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.