साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 24 अगस्त से 30 अगस्त 2020

[simplicity-save-for-later]
1689
current affairs in Hindi

‘राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’

• राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार को ‘तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है। साहसिक खेलो में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु यह पुरस्कार भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा ‘ राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर प्रदान किया जाता है।

• इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के बराबर माना जाता है। पुरस्कार का प्राथमिक उद्देश्य युवा साहसी लोगों को प्रोत्साहन प्रदान करना है तथा साहसिक खेलो के प्रति युवाओ में रूचि उत्पन्न करना है।

• तेनजिंग नोर्गे नेपाली-भारतीय पर्वतारोही थे। जिन्होंने 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी, वे ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति थे।

• यह पुरस्कार 4 श्रेणियों में दिया जाता है: लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट। पुरस्कार प्राप्त करने वाले को प्रतिमा, प्रमाण पत्र और प्रत्येक को 5 लाख रु. की राशि प्रदान की जाती है।

• इस वर्ष यानि ‘राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’ प्राप्त करने वाले व्यक्ति अनीता देवी, कर्नल सरफराज सिंह, टाका तमुत, नरेंद्र सिंह, केवल हिरेन कक्का, सतेंद्र सिंह, गजानंद यादव, स्वर्गीय मगन बिस्सा आदि हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना देश का सबसे लम्बा नदी रोपवे मार्ग

• असम के गुवाहाटी शहर में ब्रह्मपुत्र नदी पर देश का सबसे लम्बा नदी रोपवे मार्ग बनाया गया है। इसकी लम्बाई 1.8 किलोमीटर है तथा यह गुवाहाटी शहर को उत्तरी गुवाहाटी शहर से जोड़ता है।

• 24 अगस्त 2020 को इस रोपवे का उद्घाटन असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और गुवाहाटी विकास विभाग के मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने किया। यह रोपवे कचहरी घाट से प्रारम्भ होकर उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर पर समाप्त होता है।

• ब्रह्मपुत्र नदी देश की सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई लगभग 2900 किलोमीटर है। इसका उदगम तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से होता है तथा यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

सिक्कम में बनेगा बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्टेडियम

• बाइचुंग भूटिया भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। बाइचुंग भूटिया का जन्म दक्षिणी सिक्किम के तिन्कीतम जिले में हुआ था।

• बाइचुंग भूटिया ने 1995 से 2011 तक भारतीय फुटबॉल टीम का नेतृत्व किया था। उन्हें भारत सरकार ने 1998 में अर्जुन अवॉर्ड और 2008 में पद्मश्री पुरस्कार नवाजा है।

• इस स्टेडियम का निर्माण बाइचुंग भूटिया के गृह नगर के समीप किया जा रहा है। यह पहला अवसर है जब किसी खिलाड़ी के नाम पर किसी स्टेडियम का नाम रखा जायेगा।

जी सतीश रेड्डी अगले 2 साल तक बने रहेंगे डीआरडीओ अध्यक्ष

• केंद्र सरकार ने वर्तमान डीआरडीओ अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी को सेवा विस्तार देते हुए, उनका कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ा दिया है। अब वो अपने पद से अगस्त 2022 में कार्यमुक्त होंगे।

• जी सतीश रेड्डी वर्तमान में डीआरडीओ अध्यक्ष के साथ डीआरडीओ सचिव का पद ही संभाल रहे हैं। इससे पहले जी सतीश रेड्डी रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रह चुके हैं।

• जी सतीश रेड्डी ने सैटेलाइट नेविगेशन रिसीवर और हाईब्रिड नेविगेशन सिस्टम के विकास के साथ नेविगेशन स्कीम, एल्गोरिदम सिस्टम, सेंसर मॉडल, सिमुलेशन की अवधारणा, डिजाइन और विकास जैसे कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है।

• रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। इसकी स्थापना 1958 में की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

अफ्रीका महाद्वीप हुआ पोलियो मुक्त

• अफ़्रीकी देश नाइजीरिया में पिछले 4 साल से एक भी पोलियो का मामला न आने के साथ ही, WHO ने अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है।

• WHO ने साल 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) की शुरुआत की थी। अब केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही ऐसे देश हैं जहाँ अभी कुछ पोलियो के मामले हैं।

• WHO ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था। पोलियो एक virus है, जो पानी या मल पदार्थ, अस्वच्छ भोजन के साथ, जल के संक्रमण से हो सकता है।

असम और AFSPA

• सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) ऐसा कानून है, जो सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देता है। जिसके तहत सुरक्षा बल बिना किसी पूर्व सूचना कार्रवाई करने और किसी को भी कहीं भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।

• 80 के दशक में असम में बढ़ते उल्फा आतंकवाद को देखते हुए, असम को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया और 27 नवंबर 1990 को AFSPA लागू कर दिया गया था।

• असम में इस कानून को हर 6 महीनो के बाद बढ़ा दिया जाता है। 1990 से वर्तमान तक असम लगातार एक अशांत क्षेत्र बना हुआ है।

जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किये

• इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम पाकिस्तान के खिलाड़ी अजहर अली का विकेट चटका के हासिल किया।

• जेम्स एंडरसन ने अपने अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की शुरुवात 22 मई 2003 बनाम ज़िम्बाब्वे की था।उन्होंने अपना पहला टेस्ट विकेट मार्क वर्मेलेन के रूप में लिया था।

• अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट का रिकार्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 800 विकेट लिए हैं। उसके बाद शेन वॉर्न(708), अनिल कुम्बले (619) के नाम आते हैं।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इस्तीफा

• शिंजो आबे साल 2012 से लगातार जापान के प्रधानमंत्री है। वे इससे पहले साल 2006 में कुछ समय के लिए देश के प्रधानमंत्री बने थे।

• शिंजो आबे ने अपनी लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य स्थिति के कारण इस्तीफे की पेशकश की है। वे जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

• हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है।

हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन

• प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) के कारन निधन हो गया है।

• चैडविक बोसमैन ने ‘गेट इट अप’, ’42’ और ‘मार्शल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। उनका ‘ब्लैक पैंथर’ में किंग टी’चाला का किरदार काफी मशहूर था।

• ‘ब्लैक पैंथर’ हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड में 6 श्रेणियों के लिए नामांकन मिला था।

अमेजन संस्थापक जेफ्फ बेज़ोस की संपत्ति 200 ख़राब डॉलर के पार

• जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले धरती पर पहले व्‍यक्ति बन गए है। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति बढ़कर 204.6 अरब डॉलर हो गई।

• जेफ ने अपना कैरियर ऑनलाइन किताबें बेचने से शुरू किया था। वर्तमान में जेफ बेजोस अमेज़न.कॉम के संस्थापक, अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अमेज़न.कॉम बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

• जेफ बेजोस के पास वॉशिंगटन पोस्‍ट, एयरोस्‍पेस कंपनी ब्‍लू ओरिजिन का स्‍वामित्‍व होने के अतिरिक्त अन्‍य प्राइवेट निवेश भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.