साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2020

1223
current affairs in Hindi


भारत बना अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का अध्यक्ष

• भारत को 35 साल बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संचालक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। भारत के श्रम सचिव अपूर्व चंद्र आईएलओ के संचालक मंडल के अध्यक्ष होंगे।

• अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, प्रथम विश्व युद्ध के फलस्वरूप उत्पन्न वर्साय की संधि(1919) के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया था। तब भारत इसके संस्थापक देशो में से एक रहा था, वर्ष 1946 में यह एक विशेष एजेंसी के रूप में सामने आया था।

• अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ,अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

• वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सदस्य देशो की संख्या 187 है, इसके मुख्यालय न्यूयॉर्क, नैरोबी , जेनेवा तथा वियना में हैं।

बांग्लादेश ने ‘नो मास्क, नो सर्विस’ नीति लागू की

• कोविड -19 महामारी के चलते बांग्लादेश ने एक सराहनीय फैसला लेते हुए, नो मास्क, नो सर्विस’ नीति लागू कर दी है।

• ‘नो मास्क, नो सर्विस’ नीति के तहत ऐसे लोगों को कोई सेवा प्रदान नहीं की जाएगी, जिन्होनें मास्क नहीं पहना होगा।

• देश के सभी सामाजिक संस्थानों, सार्वजनिक और निजी कार्यालयों, शॉपिंग मॉल, हाट-बाजारों, मस्जिदों या अन्य पूजा स्थलों और शैक्षिक संस्थानों में ‘नो मास्क, नो सर्विस’ नियम प्रभावी रहेगा।

• देश में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए, देश के सभी कार्यालयों में ‘नो मास्क, नो सर्विस’ का नोटिस बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब पुरुष कर्मचारी भी ले सकेंगे चाइल्ड केयर लीव .

• केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के जीवन को आसान बनाने के उन सभी पुरुष कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव का लाभ देने का फैसला लिया है जो माता-पिता दोनों की भूमिका निभा रहें हैं।

• पुरुष कर्मचारी बाल चाइल्ड केयर लीव पर होने पर लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) का लाभ भी ले सकेंगे। 365 दिन के लिए चाइल्ड केयर लीव पर वेतन का 100 प्रतिशत तथा अगले 365 दिन के लिए वेतन 80 प्रतिशत मिलेगा।

• अब दिव्यांग बच्चे की देखभाल के लिए कोई सरकारी कर्मचारी कभी भी चाइल्ड केयर लीव ले सकता है। इससे पहले यह अवकाश बच्चे की अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष होने तक ही लिया जा सकता था।

दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन

• 29 अक्टूबर 2020 को गुजरात के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है।

• केशुभाई पटेल का जन्म जूनागढ़ में 24 जुलाई 1928 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1945 में प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन किया था।

• केशुभाई पटेल वर्ष 1995 और वर्ष 1998 में दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2001 में उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद गुजरात की कमान नरेंद्र मोदी के हाथ में आ गयी थी।

• केशुभाई पटेल ने वर्ष 2012 में बीजेपी छोड़ दी थी और ‘गुजरात परिवर्तन पार्टी’ नाम से एक नई पार्टी का गठन किया था। वर्ष 2014 पार्टी का विलय फिर से बीजेपी में कर दिया गया था।

ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन को मिला यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन पुरस्कार

• ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन(जीएचई) एक भारतीय संगठन है, जो पर्यटन और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल दूरस्थ समुदायों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने में करता है।

• ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन (जीएचई) विश्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीसीसी) और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) से मान्यता प्राप्त है।

• यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन की पहल मोमेंटम फॉर चेंज(Momentum for Change) के तहत प्रदान किया जाता है।

• यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन के साथ सतत विकास लक्ष्यों, नवाचार, लिंग समानता और आर्थिक अवसर बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में अभिनव समाधानों हेतु प्रदान किया जाता है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020

• केंद्रीय सतर्कता आयोग प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 ( सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती -31 अक्टूबर वाले सप्ताह) तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाता है।

• इसका उद्देश्य नागरिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देने हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराना है।

• इस कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम ‘सतर्क भारत, समृद्धि भारत’ रखी गयी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस सम्मेलन को संबोधित किया था।

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता सर शॉन कॉनरी का निधन

• सिनेमाई परदे के पहले जेम्स बांड तथा मशहूर हॉलीवुड अभिनेता सर शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

• सर शॉन कॉनरी ने 7 हॉलीवुड फिल्मो में जेम्स बांड के किरदार को निभाया था, जिसके चलते जेम्स बांड सीरीज को काफी प्रसिद्धि मिली थी।

• सर शॉन कॉनरी का जन्म 25 अगस्त 1930 को यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से थे , उनके पिता फैक्ट्री मजदूर तथा माता दूसरे के घरो में काम करती थी। शॉन कॉनरी अभिनेता बनने से पूर्व दूध बेचने का कार्य करते थे।

• साल 1962 में बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉक्टर नो’ में बॉन्ड का किरदार निभाने के बाद इन्होने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इनको पहला मौका साल 1956 में बीबीसी प्रोडक्शन की फिल्म में मिला था।

• बांड सीरीज के साथ साथ इनकी प्रमुख फिल्मो में ‘द विंड एंड द लायन’, ‘द मैन हू वुड बी किंग’, ‘द रॉक’ और ‘इंडियाना जॉन्स एंड लास्ट क्रुसेड’ जैसी फिल्मे शामिल हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस – 31 अक्टूबर

• हर साल 31 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के लौह पुरुष – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती होती है।

• राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश में निहीत विभिन्न धर्म,जातियों, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और भाषाएँ. राष्ट्र की एकता को एक सूत्र में बांधे रखना है।

• भारत सरकार द्वारा साल 2014 में इस दिन की शुरुआत की गई थी। सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद सम्पूर्ण भारत के राज्यों को एक गणसूत्र में बांधने का अभूतपूर्व कार्य किया था।

• सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा पहले गृह मंत्री थे। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875, नादेड़ गुजरात में हुआ था।

• इनके सम्मान में भारत सरकार ने नर्मदा नदी के तट पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया है। हाल ही में भारत के पहले सी-प्लेन की सुविधा से इस स्थान को जोड़ दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने लांच की “ग्रीन दिल्ली ऐप्प”

• 29 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने “ग्रीन दिल्ली ऐप्प” का शुभारम्भ किया है। ग्रीन दिल्ली ऐप के जरिये प्रदेश के लोग कचरा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, धूल की शिकायतों से सरकार को अवगत करा सकेंगे।

• यह ऐप फोटो और वीडियो शिकायत पर आधारित होगा। समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

• ग्रीन दिल्ली ऐप एक त्वरित कार्यवाही प्रोग्राम है , जिसमे शिकायत दर्ज होने पर इसके निपटान की एक तय समय सीमा होगी जिसके अंदर शिकायत का निवारण किया जायेगा।

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2020

• पब्लिक अफेयर्स सेंटर’ एक शहर-आधारित गैर लाभकारी संगठन है, जो समता (Equity), वृद्धि (Growth) और संधारणीयता (Sustainability) के आधार पर सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों की सूची तैयार करता है।

• पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2020 में केरल, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक क्रमशः पहले , दूसरे, तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे हैं।

• केंद्र शासित प्रदेशो की सूची में चंडीगढ़ प्रथम तथा पुडुचेरी,लक्षद्वीप क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहें हैं।

• छोटे राज्यों की श्रेणी में गोवा पहले स्थान पर है ,मेघालय और हिमाचल प्रदेश क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहें हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.