10 आहार जो आपको बनाये रखते हैं हमेशा ऊर्जावान

6912
brain food


आपका आहार ऐसा होना चाहिए जो आपको सेहतमंद बनाए रखे। ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहता है, जिससे आप स्वस्थ जिंदगी गुजार सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 10 खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो आपको उर्जावान बनाये रखते हैं।

बादाम

ऊर्जा देने वाले आहार में बादाम बहुत ही प्रमुख होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें विटामिन फाइबर और खनिज भी होते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। साथ ही सेहत के अनुकूल व लजीज मिठाई और व्यंजन बनाने में भी बादाम इस्तेमाल में आता है।

केला

ऊर्जा के लिए आहार ले रहे हैं तो केले का सेवन जरूर करें, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम फाइबर और पोटेशियम बड़ी मात्रा में मिलते हैं। इसे खाने के बाद एनर्जी लंबे समय तक शरीर में बनी रहती है और दिमाग सही तरीके से एवं प्रभावशाली तरीके से काम करता है। पाचन शक्ति को भी केला मजबूत बनाता है।

संतरा

जो आहार आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं, उनमें से एक संतरा भी है। संतरे में पोटेशियम, विटामिन सी और आयरन पाए जाते हैं। इसमें खनिज, फ्रुक्टोज, डेक्सट्रोज एवं विटामिन की मौजूदगी होती है, जो शरीर में पहुंचने के साथ ही गजब की ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में फुर्ती आती है। साथ ही त्वचा को निखारने में भी यह मददगार होता है।

दालें

फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों की वजह से दाल का सेवन बहुत ही जरूरी है। अरहर की दाल में विटामिन ए, प्रोटीन, फास्फोरस कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी मिलते हैं, जबकि उड़द की दाल में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के साथ फास्फोरिक एसिड भी मौजूद होता है। मूंग की दाल कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के साथ का प्रमुख स्रोत होती है।

सोया

कोलेस्ट्रोल को घटाने में सोया बहुत ही मददगार होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। शाकाहारी प्रोटीन के सबसे सर्वोच्च स्रोतों में से सोयाबीन को एक माना गया है।

चॉकलेट मिल्क

चॉकलेट मिल्क को जो लोग जंक फूड मानते हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि यह पोटैशियम और सोडियम से भरपूर होता है, जिससे 80 फीसदी तक पानी की कमी को शरीर में पूरा किया जा सकता है। मांसपेशियों की भी कार्य प्रणाली को यह सुचारू बनाए रखता है और खून में एसिडिटी के स्तर को संतुलित करता है।

बीन्स

बीन्स में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलता है। सभी तरह के बीन्स में प्रोटीन के साथ फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने के बाद बहुत देर तक पेट भरा हुआ लगता है। वजन को भी यह घटाता है और शरीर में यह ऊर्जा का संचार करता है।

पूर्ण अनाज वाली खिचड़ी

फाइबर इसमें खूब होता है, जिससे ग्लूकोज की मात्रा धीमी गति से शरीर में संतुलित होती है। रक्त का संचार इससे ठीक रहता है और उर्जा का अनुभव होता है।

अंडा

पोषक तत्वों के पावर हाउस के नाम से अंडा जाना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने भी माना है कि एक दिन में एक स्वस्थ आदमी एक अंडा आराम से खा सकता है और उसे कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या नहीं होती।

पनीर

पनीर में फैट कम होता है। प्रोटीन का यह बढ़िया स्रोत होता है। इसमें विटामिन डी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं।

निष्कर्ष

ऊर्जा के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहने से शरीर ऊर्जावान बना रहता है और इससे शरीर स्वस्थ भी रहता है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.