जनरल नॉलेज कैप्सूल – दिसंबर 2018

1999
GK Capsule
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने आम चुनावों में लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • भारतीय सिनेमा के प्रख्यात फिल्म निर्देशक, पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार से सम्मानित मृणाल सेन का 30 दिसंबर 2018 को निधन हो गया। 2000 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से सम्मानित किया था।
  • रेल मंत्रालय 1 जनवरी 2019 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ट्रांसजेंडर को रेल किराए में 40 प्रतिशत का रियायत देगा।
  • आईआईटी रुड़की संस्था ने भूकंप आने से करीब 1 मिनट पहले लोगों को अलर्ट करने वाला वॉर्निंग सिस्टम बनाया है।
  • पुरुष मुक्केबाजी मुख्य कोच के रुप में सीए कटप्पा को नियुक्त किया गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया के जर्नल ऑफ बॉटनी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, देश में अगले एक दशक में 50 से ज़्यादा पौधों की प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा बना हुआ है।
  • मध्यप्रदेश सरकार ने संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सितारवादक मंजू मेहता को ‘तानसेन पुरस्कार 2018’ से सम्मानित किया।
  • भारत के तमिलनाडु में देश का पहला संगीत संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
  • पुणे की रहने वाली 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से विश्व का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज़ एशियाई महिला बनी। वेदांगी ने 14 देशों का सफर किया और 159 दिनों तक रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाया है।
  • जनवरी 2019 में भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन हरियाणा राज्य में किया जाएगा।
  • चीन ने गूगल से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अंतरिक्ष-आधारित ब्रॉडबैंड के लिए अपना पहला उपग्रह प्रक्षेपित किया है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किए जाने की घोषणा की।
  •  फीफा की ओर से जारी ताज़ा रैंकिंग में बेल्जियम की फुटबॉल टीम को पहला स्थान मिला है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप-रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
  • ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया का 7वां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है।
  •  केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपए का सिक्का जारी किया।
  •  अंग्रेजी के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताभ घोष को साल 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता।
  • रामफल पवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक नियुक्त किया गया।
  • रानिल विक्रमसिंघे ने 16 दिसम्बर 2018 को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया।
  • हर साल 18 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इजराइल की एल्बिट सिस्टम्स कंपनी के साथ मिलकर अडानी समूह ने भारत में पहली मानव रहित यान निर्माण फैक्ट्री हैदराबाद में स्थापित की है।
  • भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के लिए फ्रांस की एटॉस कम्पनी के साथ 4500 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की साल 2018 की जेंडर गैप रिपोर्ट में भारत का रैंक 108वां और पाकिस्तान का 148वां है।
  • नीदरलैंड्स के इंजीनियरों ने वन्य प्राणियों को नया जीवन देने के उद्देश्य से पांच कृत्रिम द्वीपसमूह बनाए हैं।
  • छह सालों से पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक हामिद अंसारी की हाल ही में वतन वापसी हुई है।
  • हर्षवर्धन श्रृगंला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • रीवा गांगुली दास को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
  • भारतीय पुरुष टीम के पूर्व ओपनर डब्ल्यू. वी. रमन को भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
  • खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों हेतु प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने जेएसडब्ल्यू नाम की कंपनी के साथ समझौता किया है।
  • अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिला खिलाड़ी सिमोना हालेप को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया।
  • बिजेंद्र पाल सिंह को अभिनेता अनुपम खेर की जगह पर भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया।
  • भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा को आईटीटीएफ ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड ने नवाजा गया।
  • जलवायु परिवर्तन सूचकांक-2019 में भारत को 11वां स्थान मिला है।
  • ऑस्ट्रेलिया की 102 वर्षीय महिला अरीन ओशे स्काईडाइविंग करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला बनीं।
  • शक्तिकांत दास को उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया।
  • पुणे में खेलो इंडिया युवा खेल-2019 आयोजित किया जाएगा।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड ने छह किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर का विकास किया।
  • आईसीसी ने श्रीलंका के स्पीनर अकिला धनंजय के गेंदबाज़ी ऐक्शन को अवैध करार देते हुए तत्कारल प्रभाव से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज़ी करने से निलंबित कर दिया।
  • भारत द्वारा अग्नि-5 अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल का सातवां सफल परीक्षण किया गया।
  • इटली ने फेसबुक पर 10 मिलियन यूरो (लगभग 81 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया।
  • मेक्सिको कीवेनेसा पोन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का ख़िताब अपने नाम किया।
  • 10 दिसंबर को विश्वभर में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • भारत ने मध्य पूर्वी देश संयुक्त अरब अमीरात के साथ मुद्रा स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है।
  • पाकिस्तान के ऑल-राउंडर और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज़ ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
  • फ़ोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है।
  • लुका मॉड्रिक ने साल 2018 का बैलोन डी’ ओर पुरस्कार जीता।
  • कतर ने खुद को ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) के समूह से अलग करने की घोषणा की।
  • दुनियाभर में हर साल 3 दिसंबर को दिव्यांग दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
  • सुनील अरोड़ा भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की जगह ली।
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ट्रांसफैट के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए “हार्ट अटैक रिवाइंड” अभियान शुरू किया गया।
  • जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में भारत के शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिलने की घोषणा की।
  • भारतीय रेलवे की पहली बिना इंजन वाली रेल जिसका नाम ‘ट्रेन-18’ है, अपने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक स्पीड से सफलतापूर्वक दौड़ी।
  • सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने देश में ड्रोन उड़ाने वालों के एक ऑनलाइन पोर्टल ‘डिजिटल स्काई’ की शुरुआत की है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.