टेली-लॉ ऑन व्हील्स कैमपेन क्या है? | What is Tele-Law on Wheels Campaign?

1172
Tele-Law on Wheels Campaign

सरकार की ओर से जनता को जागरूक बनाने के लिए और उनके कल्याण के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं। अब समय बदल रहा है, ज़माना डिजिटल हो रहा है तो आज की योजनाएँ और अभियान भी डिजिटल दुनिया से ही संबन्धित हैं। आज के इस लेख में हम बात करेंगे एक हफ्ते तक चलने वाले ‘टेली-लॉ ऑन व्हील्स अभियान’ की जोकि आम लोगों को कानून से संबंधित सलाह और परामर्श प्राप्त करने के लिए चलाया जा रहा है। अब अगर आप इस अभियान के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को आखिर तक ज़रूर पढ़ें –

टेलीलॉ व्हील्स कैमपेन क्या है? | What is Tele-Law on Wheels Campaign?

टेली–लॉ ऑन व्हील्स अभियान 8 नवंबर 2021 को लौंच किया गया है जो 14 नवंबर 2021 तक चलेगा। इस अभियान को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया है। टेली-लॉ ऑन व्हील्स कैमपेन एक सप्ताह तक चलने वाले आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह का ही एक अहम हिस्सा है। इस अभियान के द्वारा लोग अधिकारों के सही दावों के बारे में जान पाएँगे, न्याय व्यवस्था या कानून से जुड़े सही परामर्श ले पाएँगे और साथ ही मुकदमे से पहले क्या करें या क्या न करें ऐसी बेसिक जानकारियाँ भी प्राप्त कर पाएँगे। आप दूसरे शब्दों में समझ लीजिए कि यह कानूनी सशक्तिकरण की एक डिजिटल शृंखला है। बाकी नाम से ही आपको इतना समझ आ रहा होगा कि इस अभियान के तहत लोग टेली- कोन्फ्रेंस या विडियो-कोन्फ्रेंस का लाभ ले पाएँगे।

टेलीलॉ व्हील्स कैमपेन का उद्देश्य क्या है? | What is the Objective of Tele-Law on Wheels Campaign?

यह पूरा अभियान न्याय व्यवस्था और कानून व्यवस्था को समर्पित है। देश की जनता को कानून पर विश्वास पक्का हो सके और डिजिटल माध्यमों से उनकी शिकायतों या समस्याओं का हल हो सके यही इस अभियान का उद्देश्य है। आम जनता भी काबिल वकीलों तक पहुँच सके और उनके परामर्श ले सके इसी दूरदर्शिता के साथ टेली-लॉ ऑन व्हील्स अभियान की शुरुआत हुई है। इसके द्वारा लोग अपने अधिकारों का दावा भी कर सकते हैं और अपनी कठिनाइयों से निवारण भी पा सकते हैं।

टेलीलॉ व्हील्स कैमपेन की विशेषताएँ क्या है? | What are the Special Features of Tele-Law on Wheels Campaign?

  1. अभियान का यह पूरा हफ्ता न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित किया गया है ताकि ज़रूरतमन्द लोगों की मदद हो सके।
  2. डिजिटल कानूनी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  3. जिन लोगों को कानूनी परामर्श और सलाह लेने की आवश्यकता है, उनको इस सप्ताह में प्रोत्साहित किया जाएगा और इसके लिए विशेष लॉगिन सप्ताह भी आयोजित होगा।
  4. टेली कॉन्फ्रेंसिंग और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएँ मिलेंगी जिससे कि कानूनी सलाह लेने में आसानी हो।
  5. आम जनता जो कानूनी परामर्श चाहती है उनसे विशेष आग्रह किए जा रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अपने निकटतम सीएससी यानि कि सामान्य सेवा केन्द्रों पर जाएँ और टेली-लॉ की सेवाएँ प्राप्त करें।
  6. टेली-लॉ व्हील्स का उद्देश्य पूरा करने के लिए जो सामान्य सेवा केंद्र होते हैं उन्हें अब ‘कानूनी सलाह सहायक केंद्र’ के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है।
  7. कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस की सहायता से यह ‘टेली-लॉ ऑन व्हील्स कैमपेन’ चल रहा है। अभी तक पूरे देश में कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस का 4 लाख से अधिक डिजिटल रूप से सक्षम कॉमन सर्विस सेंटर का विशाल नेटवर्क बन चुका है।

क्या है इस अभियान से जुड़ी विशेष मोबाइल वैन? | What is Special Mobile Van associated to this campaign?

आपको बता दें कि इस अभियान के संदेश को दर्शाने के लिए एक विशेष मोबाइल वैन भी शुरू की गई है जिसे सबसे पहले न्याय विभाग के परिसर से न्याय विभाग के ही सचिव द्वारा झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। यह विशेष मोबाइल वैन हर दिन 30 किमी से 40 किमी तक की दूरी तय किया करेगी और टेली लॉ के बारे में सूचना पत्रक या इन्फोर्मेशन शीट्स भी बांटेगी। इतना ही नहीं बल्कि टेली लॉ पर आधारित या इसकी सेवाओं से जुड़ी जानकारी के बारे में फिल्म्स या रेडियो जिंगल्स का प्रसारण भी होगा।

इसके साथ ही टेली-लॉ के तहत हर कोई आपने मामले दर्ज कर सके, ज़रूरी सलाह या परामर्श ले सके इसकी जानकारी होना भी आवश्यक है। विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हिन्दी और अङ्ग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में एक पाठ संदेश भी भेजा जाएगा।

जल्द ही होगी मोबाइल एप भी लौंच | Soon Mobile App will also get launched

कानून मंत्री जी 13 नवंबर 2021 को एक ‘नागरिक टेली-लॉ मोबाइल एप’ या ‘सिटीजेंस टेली-लॉ मोबाइल एप’ भी लौंच करेंगे। जैसे ही यह लौंच हो जाएगी आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से अपने एंडरोइड फोन पर डाउनलोड कर पाएँगे। जो भी लोग इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं या इसका लाभ लेना चाहते हैं, वो इस एप के द्वारा वकीलों के एक ऐसे पैनल से जुड़ जाएँगे जो उन्हें सीधे कानूनी सलाह और परामर्श देंगे।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के बारे में जानने और इसका लाभ उठाने के लिए भी आप प्रोत्साहित करें। आपके मन में अगर अभी भी कोई शंका अथवा प्रश्न है तो बेझिझक कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी जिज्ञासा को शांत कीजिए।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.