Endurance22 Expedition क्या है और क्यों है ये खास?

1054
Endurance22 Expedition

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


Endurance22 Expedition हाल ही में काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि यह एक बड़े ही खास मकसद से केपटाउन से रवाना हुआ है। इसी बारे में आप इस लेख में पढ़ने जा रहे हैं।

Endurance22 Expedition क्या है? संभव है कि यह सवाल आपके दिमाग में भी जरूर आ रहा होगा, क्योंकि न केवल पिछले कुछ समय से यह मीडिया में सुनने के लिए मिल रहा है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से भी यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक बन गया है। इसलिए एंड्यूरेन्स अभियान के बारे में हम आपको ऐसी सटीक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, जो कि आपके बहुत काम आएगी। तो चलिए सबसे पहले हम यह जानते हैं कि एंड्यूरेन्स अभियान आखिर है क्या।

Endurance22 Expedition क्या है?

  • Endurance22 Expedition के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं तो उसके पहले आपको सर अर्नेस्ट शेकल्टन (Sir Ernest Shackleton) के बारे में जानना होगा, जो कि एक प्रख्यात ध्रुवीय खोजकर्ता थे। उनका एंड्यूरेन्स नाम का एक जहाज था, जो कि गुम हो गया था। इसी एंड्यूरेन्स जहाज का पता लगाने के लिए, इसका सर्वेक्षण करने के लिए और इसका फिल्म बनाने के लिए Endurance22 Expedition को शुरू किया गया है।
  • फॉकलैंड्स मैरिटाइम हेरिटेज ट्रस्ट ने इस अभियान को हाल ही में हरी झंडी दिखाई है। अपने निर्धारित समय से केपटाउन से इसकी शुरुआत की गई है। अंटार्कटिका में वेडेल सागर तक पहुंचना इसका लक्ष्य है।
  • वहां जाकर Endurance22 अभियान अपने मकसद को पूरा करने में जुट जाएगा। यह अभियान समुद्र में 35 दिनों तक लगातार जारी रहेगा।
  • एसए अगुलहास II (SA Agulhas II) के जरिये यह अभियान चलाया जा रहा है। एसए अगुलहास II दरअसल दक्षिण अफ्रीका का एक बर्फ को तोड़ने वाला ध्रुवीय जहाज है, जो आपूर्ति करता है और अनुसंधान संबंधी कार्यों को अंजाम देता है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार द्वारा ही इस अभियान का संचालन किया जा रहा है।
  • एसए अगुलहास II के प्रबंधन की जिम्मवारी दक्षिण अफ्रीका की अफ्रीकन मरीन सॉल्यूशंस (AMSOL) के हाथों में है।

यूं चल रहा एंड्यूरेंस अभियान

  • अभियान का उद्देश्य एंड्यूरेंस के मलबे को ढूंढ निकलना है और इसके लिए अंटार्कटिक संधि के अंतर्गत ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों को बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए और मलबे को छेड़े या छुए बिना टीम की ओर से SAAB के सबर्टूथ हाइब्रिड अंडरवाटर सर्च वाहनों का इस्तेमाल सर्वेक्षण के लिए और फिल्म बनाने के लिए किया जा रहा है।
  • SAAB के सबर्टूथ हाइब्रिड अंडरवाटर सर्च वाहनों की खासियत यह है कि AUVs (autonomous underwater vehicles) की विशेषताओं को यह तकनीक प्रयोग में लाती है।
  • इसके अलावा रिमोट ऑपरेटिंग वाहनों (ROV) का इस्तेमाल जमीन पर डिजिटल सिग्नल रियल टाइम में फाइबर ऑप्टिक केबल के जरिये भेजने के लिए किया जा रहा है।
  • ध्रुवीय भूगोलवेत्ता व खोजकर्ता डॉ जॉन शियर्स इसकी अगुवाई कर रहे हैं।

और अंत में

Endurance22 Expedition से केवल दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की बड़ी उम्मीदें बंधी हैं और हर कोई इस अभियान के सफल होने की उम्मीद लगाए बैठा है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.