टोक्यो ओलंपिक 2020 और हिस्ट्री – 34 Questions

2345
PLAYING x OF y
Track Name
00:00
00:00


Q1- टोक्यो ओलंपिक -2020, ओलम्पिक खेलों का कौन-सा संस्करण था, टोक्यो कितनी बार ओलम्पिक खेलों की मेजबानी कर चुका है?

  • टोक्यो ओलंपिक -2020, ओलम्पिक खेलों का 32वां संस्करण था। यह दूसरा अवसर था जब टोक्यो ने ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की है , इससे पहले साल 1964 में टोक्यो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था।

Q2- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने टोक्यो को ओलम्पिक की मेजबानी कब सौंपी थी?

  • 7 सितम्बर 2013, को अपने 125 अधिवेशन के दौरान ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में।

Q3- टोक्यो ओलंपिक -2020 का आयोजन कब से कब तक किया गया?

  • टोक्यो ओलंपिक -2020का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई 2021 से 08 अगस्त 2021 तक किया गया है।

Q4- टोक्यो ओलंपिक -2020 का आधिकारिक उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था?

  • नारुहितो, जापान के सम्राट.

Q5- ओलंपिक कॉलड्रॉन जलाकर टोक्यो ओलम्पिक –2020 का आगाज किस खिलाड़ी ने किया ?

  • नाओमी ओसाका, जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी

Q6- टोक्यो ओलंपिक -2020 का आदर्श वाक्य क्या है?

  • भावना से संयुक्त (United by Emotion)

Q7- टोक्यो ओलंपिक -2020 में  पहली बार कौन से खेल शामिल किये गये?

  • बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फिंग.

Q8- टोक्यो ओलंपिक -2020 में कुल कितने देशों ने प्रतिभाग किया था?

  • 205 देश + रशियन ओलम्पिक कमेटी.

Q9- टोक्यो ओलंपिक -2020 में कुल कितने खेलों का आयोजन किया गया और कितने खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया था?

  • 46 खेलों और 11,326 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था.

Q10- टोक्यो ओलंपिक -2020 में कुल कितने देशों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया?

  • 63 देशों.

Q11- टोक्यो ओलंपिक -2020 की पदक तालिका में प्रथम तीन देश कौन –कौन से हैं?

  • प्रथम स्थान – संयुक्त राज्य अमेरिका, 39  स्वर्ण, कुल पदक 118 .
  • द्वितीय स्थान -चीन, 38  स्वर्ण, कुल पदक 88.
  • तृतीय स्थान – जापान, 28 स्वर्ण, कुल पदक 58.

Q12- टोक्यो ओलंपिक -2020 में प्रतिभाग करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी कौन हैं?

  • 13 वर्षीय रायसा लील (स्केटबोर्डिंग ) , ब्राज़ील, उपनाम “द स्केटिंग फेयरी”

Q13- टोक्यो ओलंपिक -2020 का प्रतीक चिन्ह(लोगो) किसके द्वारा बनाया गया था?

  • Asao Tokolo.

Q14- टोक्यो ओलंपिक -2020 का शुभंकर क्या है?

  • MIRAITOWA , यह जापानी कहावत से प्रेरित एक कॉर्टून एथलेटिक व्यक्तित्व है, जिसका जापानी शाब्दिक अर्थ चमत्कार’ होता है।

Q15- टोक्यो ओलंपिक -2020 के पदकों का निर्माण कैसे किया गया है?

  • टोक्यो ओलम्पिक -2020 के सभी 5000 पदकों का निर्माण जापान में उपयोग होने वाले छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामानों से किया गया है।

Q16- टोक्यो ओलंपिक -2020 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वज वाहक खिलाड़ी कौन थे?

  • मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह.

Q17- टोक्यो ओलंपिक -2020 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वज वाहक खिलाड़ी कौन थे?

  • बजरंग पुनिया.

Q18- टोक्यो ओलंपिक -2020 में एक महिला खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम रहा?

  • Emma McKeon (ऑस्ट्रेलिया) ने तैराकी में 3 स्वर्ण तथा 4  कांस्य सहित कुल मेडल.

Q19- टोक्यो ओलंपिक -2020 कुल कितने स्थानों पर आयोजित किया गया था?

  • 42 स्पोर्ट्स वैन्यू.

Q20- टोक्यो ओलंपिक -2020 का पहला स्वर्ण पदक किसने जीता था?

  • Yang Qian (शूटिंग), चीन.

Q21- टोक्यो ओलंपिक -2020 मे भारत के लिए स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता?

  • नीरज चोपड़ा, भाला फेंक (87.58 मीटर).

Q22- भारत के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपना पदक किस खिलाड़ी को समर्पित किया है?

  • भूतपूर्व दिवंगत धावक मिल्खा सिंह.

Q23- टोक्यो ओलंपिक -2020 मे भारत ने कुल कितने मेडल जीते हैं?

      7 मेडल

  • स्वर्ण-1 -नीरज चोपड़ा( भाला फेंक).
  • रजत-2– मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), रवि दहिया(पहलवानी).
  • कांस्य-4– लवलीना बोरगोहेन(बॉक्सिंग), पी वी संधू(बैडमिंटन), बजरंग पुनिया(पहलवानी), पुरुष हॉकी टीम.

Q24- टोक्यो ओलंपिक -2020 मे भारत कौन से स्थान पर रहा?

  • 48th

Q25- टोक्यो ओलंपिक -2020 के पदक समारोह में बजाये गये गीत रचना किसने की है?

  • SATO Naoki

Q26- अगला ओलंपिक खेल-2024 किस देश में आयोजित किया जायेगा?

  • पेरिस ओलम्पिक-2024, फ़्रांस.

Q27- प्राचीन ओलंपिक खेल का आयोजन कहाँ किया जाता था?

  • प्राचीन ओलम्पिक की शुरुआत 776 ईसा पूर्व ग्रीस की राजधानी एथेंस में हुई थी। तब इस खेल में दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती और रथों की दौड़ आदि का आयोजन किया जाता था।  

Q28- आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत कब हुई थी?

  • आधुनिक ओलम्पिक खेलों की शुरुआत साल 1896 मे ग्रीस यानी यूनान की राजधानी एथेंस में हुई थी। इसका आयोजन 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 1896 तक किया गया था।
  • पहले ओलम्पिक के दौरान कुल 13 देशों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चिली, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडेन, डेनमार्क, फ़्रांस , जर्मनी, ग्रेट ब्रिटैन, हंगरी, ग्रीस तथा इटली शामिल थे।
  • पहले ओलम्पिक के दौरान कुल 9 खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमे एथलेटिक्स, जिमनास्टिक्स, भारोत्तोलन, तैराकी, टेनिस, निशानेबाज़ी, साइकल चालन, तलवारबाज़ी और कुश्ती शामिल हैं।
  • पहले ओलम्पिक मे अमेरिका 11 स्वर्ण के साथ प्रथम, ग्रीस 10 स्वर्ण पदक के साथ द्वितीय तथा जर्मनी 6 स्वर्ण पदक के साथ तृतीय स्थान पर रहा था। 

Q29- अन्तरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति क्या है?

  • अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, एक वैश्विक समिति है, जो ओलम्पिक खेलों के विकास , समन्वयन, प्रोत्साहन, आयोजन ,प्रचार, प्रसार, समर्थन आदि का कार्यान्वयन तथा निर्देशन करती है।
  • अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की स्थापना 23 जून 1894 को पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा की गयी थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन मे स्थित है।
  • वर्तमान में 205 देशों की ओलम्पिक समितियां, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की सदस्य हैं। इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ्रांसीसी है।
  • अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति हर चार साल मे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, शीतकालीन ओलम्पिक खेल और युवा ओलम्पिक खेल का आयोजन कराती है।
  • पहला ग्रीष्मकालीन ओलंपिक साल 1896 में यूनान के एथेंस व पहला शीतकालीन ओलंपिक साल 1924 में फ्रांस के चेमोनिक्स में आयोजित किया था।
  • अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाच हैं। इसका सिद्धांत वाक्य तेज, उच्च, मजबूत है।

Q30- ओलंपिक के चार आदर्श कौन से हैं ?

  • ओलम्पिक ध्वज – इसे बेरोंन पियरे डी कोबर्टीन के सुझाव पर साल 1913 मे बनाया गया था। साल 1920, एंटवर्प ओलम्पिक के दौरान इसका सर्वप्रथम इस्तेमाल किया गया था।
  • ओलम्पिक का उद्देश्य-  फादर डिडोन द्वारा रचित सिटियस , अल्टीयस,फोर्टियस लेटिन( 1897) मे ओलम्पिक के उद्देश्यों का वर्णन किया गया है।  इसका शाब्दिक अर्थ होता है- तेज़,ऊंचा,बलवान। साल 1920, एंटवर्प ओलम्पिक मे इन्हे प्रस्तुत किया गया था।
  • ओलम्पिक मशाल- ओलम्पिक खेलों मे मशाल का विशेष महत्व है। मशाल को ओलम्पिक शुरू होने से कुछ दिन पूर्व यूनान के ओलम्पिया पर्वत मे स्थित हेरा मंदिर मे सूर्य कि किरणों की सहायता से जलाया जाता है। यहाँ से इस मशाल को विभिन्न खिलाड़ियों के द्वारा ओलम्पिक खेल आयोजन स्थल तक लाया जाता है। सर्वप्रथम ओलम्पिक मशाल का प्रयोग साल 1928 एम्स्टर्डम ओलम्पिक खेलों में किया गया था।
  • ओलम्पिक मेडल- ओलम्पिक खेलों का आयोजन खेलों में उत्कृष्टता के प्रदर्शन के लिए किया जाता है। इस उत्कृष्टता को जिस पैमाने में मापा जाता है उसे मेडल कहते हैं। ओलम्पिक में 3 प्रकार के मेडल दिए जाते हैं स्वर्ण, रजत और कांस्य। आधुनिक ओलम्पिक में मेडल की शुरुआत साल 1986 एथेंस ओलम्पिक से की गयी थी।

Q31- ओलंपिक खेलों के संदर्भ मे, ओलम्पिक शब्द कहाँ से लिया गया है?

  • ओलम्पिक खेलों की शुरुआत एथेंस(ग्रीस) में हुई थी। उस समय इसका आयोजन ओलम्पिया नामक पर्वत में किया जाता था। तब से इन खेलों को ओलम्पिक खेलों के नाम से जाना जाता है।

Q32- ओलंपिक के सन्दर्भ में ओलंपियाड शब्द का क्या तात्पर्य है?

  • ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्रत्येक चार साल के अंतराल में किया जाता है। जिस वर्ष में ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जाता है उसे ओलंपियाड वर्ष कहते हैं।

Q33- ओलंपिक ध्वज में चित्रित पांच रंग के गोले क्या प्रदर्शित करते हैं?

  • ओलम्पिक ध्वज सफ़ेद रंग की पृष्ठभूमि में पांच रंग के गोलों का संग्रह है तथा यह ध्वज निष्पक्ष एवं मुक्त स्पर्धा का प्रतीक है ।
  • ध्वज में ये रंगीन गोले विश्व के 5 महाद्वीपो का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसमें नीला गोला यूरोप, पीला गोला एशिया, काला गोला अफ्रीका, हरा गोला ऑस्ट्रेलिया तथा लाल गोला उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका को संदर्भित करता है।

Q34- ओलंपिक के पिता के रूप में किसे जाना जाता है?

  • Baron de Coubertin को ओलम्पिक के पिता के रूप में जाना जाता है। ये एक  फ्रांसीसी शिक्षाशास्री और इतिहासकार थे, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के संस्थापक और आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनक मानें जाते हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.