देश के नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण के लिए भारत सरकार की तरफ से government schemes जारी किए जाते हैं। भारतीय समाज में मौजूद बहुत सी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को हल करने की दिशा में ये सरकारी योजनाएं बड़ी ही कारगर साबित होती है। इसलिए एक जागरूक नागरिक के तौर पर हर किसी को इसके बारे में जानना बहुत ही जरूरी होता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2021-22 को पेश करते हुए government schemes 2021 के बारे में कई घोषणाएं कीं। कोविड-19 की वजह से पैदा हुई आर्थिक कठिनाइयों से निबटने के लिए 2020 में पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया गया था। इस साल कोरोनावायरस के असर से निबटने के लिए सरकार की तरफ से 27.1 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर पैकेज घोषित किया गया है।
मोदी सरकार की तरफ से जारी की गईं महत्वपूर्ण Government Schemes
- स्वामित्व योजना
- नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन
- मिशन कर्मयोगी
- आत्मनिर्भर भारत अभियान
- कपिला कलम प्रोग्राम
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
- हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम
- फेम इंडिया स्कीम
- कुसुम योजना
- नेशनल न्यूट्रिशन मिशन
- स्वदेश दर्शन योजना
- सावरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
- समर्थ योजना
- सोलर चक्र मिशन
- जन धन योजना
- मेक इन इंडिया
- पीएम गरीब कल्याण योजना
- प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना
- हृदय योजना
- उजाला योजना
- पीएम मुद्रा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- प्राइम मिनिस्टर जीवन ज्योति बीमा योजना
- स्वच्छ भारत मिशन
- न्यू जल शक्ति मिनिस्ट्री
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- स्टैंड अप इंडिया
- आयुष्मान भारत
- आरोग्य सेतु
- अटल भूजल योजना
- प्राइम मिनिस्टर स्मार्ट सिटी मिशन
- श्रमेव जयते योजना
- उदय
- अमृत योजना
- सांसद आदर्श ग्राम योजना
Government Schemes 2021 एक नजर में
अभ्यर्थियों की जानकारी का स्तर जानने के लिए सरकारी और बैंकिंग दोनों ही परीक्षाओं में government schemes 2021 के बारे में सवाल पूछ ही लिए जाते हैं। यूपीएससी परीक्षा के हिसाब से भी जीके का यह एक महत्वपूर्ण विषय होता है। एक नजर डालते हैं विभिन्न सरकारी योजनाओं पर।
PMJDY– इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री जन धन योजना है। इसकी शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को हुई थी। वित्त मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
PMSSY– इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इसकी शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को हुई थी। स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
PMJJBY– इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इसकी शुरुआत 9 मई, 2015 को हुई थी। वित्त मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
PMMY– इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इसकी शुरुआत 8 अप्रैल, 2015 को हुई थी। वित्त मंत्रालय इस योजना को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर रहा है।
KVP– इसका पूरा नाम किसान विकास पत्र है। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। वित्त मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
APY– इसका पूरा नाम अटल पेंशन योजना है। इसकी शुरुआत 9 मई, 2015 को हुई थी। वित्त मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
PMSBY– इसका पूरा नाम प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इसकी शुरुआत 9 मई, 2015 को हुई थी। वित्त मंत्रालय के द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
PMGKY– इसका पूरा नाम प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई, 2015 को हुई थी। कृषि मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
PMFBY– इसका पूरा नाम प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना है। इसकी शुरुआत 18 फरवरी, 2016 को हुई थी। कृषि मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
GMS– इसका पूरा नाम गोल्ड मॉनिटाइजेशन स्कीम है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर, 2015 को हुई थी। वित्त मंत्रालय द्वारा यह योजना चलाई जा रही है।
DI– इसका पूरा नाम डिजिटल इंडिया है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई, 2015 को हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
RGM– इसका पूरा नाम राष्ट्रीय गोकुल मिशन है। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर, 2014 को हुई थी। कृषि व कृषक कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत इस योजना का क्रियान्वयन हो रहा है।
DDUGJY– इसका पूरा नाम दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना है। इसकी शुरुआत 25 जुलाई, 2015 को हुई थी। ऊर्जा मंत्रालय इस योजना का संचालन कर रही है।
PMKVY– इसका पूरा नाम प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन यह योजना चल रही है।
रोजगार और गरीबी उन्मूलन से संबंधित सरकारी योजनाएं
PMGKY– यह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए प्रयुक्त होती है। 16 दिसंबर, 2016 को इसकी शुरुआत हुई थी और वित्त मंत्रालय इसका संचालन कर रहा है।
Startup India– यह स्टैंडअप इंडिया के नाम से भी जानी जाती है। इसे 16 जनवरी, 2016 को शुरू किया गया था, जिसका संचालन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
MI– यह मेक इन इंडिया के लिए प्रयुक्त होता है। 25 सितंबर, 2016 को इसकी शुरुआत हुई थी और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय इसे चला रहा है।
स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित Government Schemes
NG– नमामि गंगे योजना की शुरुआत जल संसाधन मंत्रालय द्वारा जून, 2014 में की गई थी।
SBA– आवास और शहरी मंत्रालय की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2014 को की गई थी।
NDHM– स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 15 अगस्त, 2020 को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को प्रारंभ किया था।
PMJAP– प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को रसायन एवं खाद मंत्रालय ने सितंबर, 2015 में हरी झंडी दिखाई थी।
NBS– राष्ट्रीय बाल स्वच्छता नामक इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 14 नवंबर, 2014 को शुरू किया था।
भारत सरकार द्वारा जारी की गईं अन्य सरकारी योजनाएं
SWAMITVA– पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से 24 अप्रैल, 2020 को सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेज एरियाज की शुरुआत की गई थी।
PM SVANidhi- आवास एवं शहरी मंत्रालय ने 1 जून, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना को शुरू किया था।
BBBPY– बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 22 जनवरी, 2015 को प्रारंभ किया गया था।
NSTSS– वर्ष 2015 में 20 फरवरी को नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च स्कीम की शुरुआत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की तरफ से की गई थी।
PM-KUSUM– नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 19 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान की शुरुआत की गई थी।
PDUSJY– पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना को हरी झंडी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 16 अक्टूबर, 2014 को दिखाई थी।
PMMSY– मत्स्य विभाग द्वारा 10 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई थी।
PM FME– प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज स्कीम की शुरुआत 29 जून, 2020 को खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा की गई थी।
और अंत में
भारत सरकार की तरफ से जितने भी government schemes चलाए जा रहे हैं, इनमें समाज से जुड़े सभी क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा से लेकर महिला एवं बाल कल्याण, गरीबी उन्मूलन और सूचना प्रौद्योगिकी एवं रोजगार तक से जुड़ी योजनाएं इनमें शामिल हैं। इन सभी योजनाओं के बारे में जो जानकारी हमने आपको यहां उपलब्ध कराई है, प्रतियोगी परीक्षाओं में इनसे सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे में यदि आप इन परीक्षाओं में सफलता अर्जित करना चाहते हैं, तो आपको इन योजनाओं के बारे में पढ़कर ही परीक्षा में जाना चाहिए।