महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएँ 2021 | Government Schemes for Women 2021

1155
Government Schemes for Women 2021

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


भारत सरकार द्वारा समय- समय पर देशवासियों के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएँ शुरू की जाती हैं। महिलाएँ समाज का और किसी भी देश का अहम हिस्सा होती हैं, इस वजह से उच्च पदों पर स्थित व्यक्तियों का यह कर्तव्य है कि वो उनके लिए उत्तरदायी रहें। हमारे देश में भी अब ये प्रयास शुरू हो गए हैं कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए और उन्हें शोषण का शिकार न बनने दिया जाए। वैसे भी अब शायद ही कोई क्षेत्र बचा हो जहाँ महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चल रही हों। महिलाओं की समाज में भागीदारी को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े कदम उठाएँ हैं और इसके लिए विभिन्न योजनाएँ शुरू की गई है जिसके बारे में आपको जानकारी अवश्य होनी चाहिए, खास तौर पर उनके बारे में जो योजनाएँ 2021 में शुरू हुई हैं। तो आइये महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएँ 2021(Government Schemes for Women 2021) पर एक नज़र डालते हैं –

महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएँ 2021 | Government Schemes for Women 2021

  1. प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना | Pradhan Mantri Dhan Lakshmi Scheme

  • भारत सरकार द्वारा गरीब और माध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
  • यह योजना महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देती है और ध्यान रखती है कि किसी भी प्रकार उनका शोषण न हो पाए या वो किसी समस्या का शिकार न बनें। जो भी महिलाएँ अपना खुद का काम या कोई रोज़गार शुरू करने का अवसर ढूंढ रही थीं, उनके लिए सरकार ने इस योजना को शुरू कर जैसे उनकी समस्या ही दूर कर दी।
  • इसके तहत लाभार्थी महिला को पाँच लाख का ऋण भी प्रदान किया जाता है। तो अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  1. निशुल्क सिलाई मशीन योजना | Free Sewing Machine Scheme

  • सिलाई और कढ़ाई का टैलंट अब आपकी कमाई का जरिया भी बन सकता है। सिलाई का काम करके हमारी देश की महिलाएँ अपना भरण-पोषण तो कर ही सकती हैं साथ ही आत्मनिर्भर भी बनती हैं। इसी सोच के साथ हमारे देश की केंद्र सरकार द्वारा फ्री सिलाई मशीन योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत देश के सभी राज्यों की 50 हज़ार गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने का उद्देश्य है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस योजना के अंतर्गत 20 से 40 साल तक की गरीब महिलाओं को ही निशुल्क सिलाई मशीन के लिए आवेदन करना है।
  • निम्न या कमज़ोर वर्ग की महिलाएं सरकार की इस योजना के लाभार्थी बन सकती हैं। महिलाओं के लिए यह एक बहुत ही अनोखी पहल है जिसका लाभ उठाकर वो अपने पैरों पर खड़ी रह सकती हैं। खास बात यह है कि शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  1. बालिका अनुदान योजना | Balika Anudan Yojana

  • अब गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि देश आपके साथ है। सरकार ने ‘कन्या विवाह अनुदान योजना’ का शुभारंभ किया है जिसके तहत कन्या की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अगर किसी परिवार की वार्षिक आय 15 हज़ार रूपाय या उससे कम है और आपकी बेटी की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है तभी आप इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं।
  • मोटे तौर पर ऐसे समझिए कि यह योजना भारत के उन परिवारों के लिए जिनके पास बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड उपलब्ध है। परिवार में कितनी भी बेटियाँ हों लेकिन इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो ही बेटियों को मिल सकता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि योजना उनके लिए भी लाभदायक है जिन्होंने बेटी को गोद लिया है। बालिका अनुदान योजना में सरकार आपको 50 हज़ार की राशि प्रदान करेगी ताकि आप अच्छी तरह से अपनी बेटी का विवाह कर पाएँ।
  • अब जो गरीब और विधवा महिलाएं अकेली रह गई हैं, इस योजना की सहायता से वो भी अपनी कन्या का विवाह कर सकती हैं। अगर आप बालिका अनुदान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए विशेष ध्यान रखिए कि लड़की और लड़के का आधार कार्ड, अभिभावक का आधार कार्ड और शादी का कार्ड भी अवश्य आवेदन फॉर्म के साथ लगेगा।

आइये अब मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई कुछ और महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जान लेते हैं जो देश की महिलाओं को सशक्त बनाएँगी –

  1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना | Pradhan Mantri Ujjwala Scheme

  • घर का चूल्हा-चौका सबसे ज़रूरी होता है और उसी के लिए ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 1 मई 2016 को की गई थी। इस योजना के तहत उन ग्रहणियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं।
  • उज्ज्वला योजना से जुड़ी अच्छी बात यह है कि अब तक 8 करोड़ से भी ज़्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
  1. सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना | Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana

  • जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है इस योजना की शुरुआत सरकार द्वारा प्रसव के समय माँ और बच्चे दोनों का ख्याल रखने के लिए की गई थी।
  • 10 अक्टूबर 2019 को आरंभ हुई इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बिना किसी भी शुल्क के सरकारी सुविधाएँ प्राप्त करने का अधिकार है। अगर किसी महिला की आर्थिक स्थिति खराब है या वह निम्न वर्ग से आती है तब भी वो सरकारी अस्पतालों और ट्रेंड नर्सों की ही निगरानी में अपना प्रसव करा सकती है।
  • महिलाओं और उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया सरकार का यह कदम वाकई सराहनीय है।
  1. सुकन्या समृद्धि योजना | Sukanya Samriddhi Yojana

  • देश की नन्ही बच्चियों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी जो 22 जनवरी 2015 में शुरू हुई थी। जिन बालिकाओं की उम्र 10 साल से कम है उनकी शिक्षा और विवाह के लिए यानि कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत हुई।
  • अगर आप भी अपनी 10 वर्ष से छोटी बच्ची का सुकन्या समृद्धि खाता खोलना चाहते हैं तो आज ही अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं।
  1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना | Beti Bachao Beti Padhao Yojana

  • हमारे देश में जो महिला लिंग अनुपात में गिरावट आ रही है उसी को रोकने के उद्देश्य के साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का आरंभ हुआ है। इसके साथ ही बच्चियों की शिक्षा पर भी इस योजना में ज़ोर दिया जाता है और जो महिलाएं घरेलू या अन्य हिंसा का सकार हो रही हैं उनकी भी मदद की जाती है।
  • 181 टोलफ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस, कानून या चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ भी महिलाएँ आसानी से ले सकती हैं। बहुत से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी इस योजना का जमकर प्रचार-प्रसार किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।
  1. समर्थ योजना | Samarth Yojana

  • जिन महिलाओं में कुछ नया सीखने और अपने पैरों पर खड़ा होने की महत्वकांक्षा है उन्हीं महिलाओं को समर्थ बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत हुई थी। समर्थ योजना के अंतर्गत ज़रूरतमंद महिलाओं को वस्त्र उत्पादन से संबंधित कार्य और इससे जुड़े विभिन्न गुर सिखाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि यह योजना वस्त्र उद्योग में तो जैसे नई जान फूँक देगी।
  • इस योजना से महिलाओं को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही हमारे देश की ग्लोबल टेक्सटाइल बिज़नेस में भागीदारी भी बढ़ेगी।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इन योजनाओं के बारे में जानने और इनका लाभ उठाने के लिए भी आप प्रोत्साहित करें। इन योजनाओं में से किसी भी योजना के बारे में अगर आप विस्तृत जानकारी चाहते हैं या आपके मन में अभी भी कोई शंका अथवा प्रश्न है तो बेझिझक कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी जिज्ञासा को शांत कीजिए।

धन्यवाद!

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.