ये हैं National Political Parties in India 2019

3384
election-symbol


भारतीय संविधान में भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करते हुए बहुदलीय व्यवस्था की गई है। इस वजह से भारत में 2000 से भी अधिक राजनीतिक पार्टियां मौजूद हैं। भारत का निर्वाचन आयोग इन राजनीतिक पार्टियों को पंजीकृत करता है और चुनाव में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय पार्टियां, क्षेत्रीय पार्टियां और गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों की मान्यता प्रदान करता है। इस वक्त देश में 8 राष्ट्रीय पार्टियां, 35 क्षेत्रीय पार्टियां और 2044 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक पार्टियां हैं। यहां हम आपको National Political Parties in India 2019 के बारे में बता रहे हैं।

राजनीतिक पार्टियों के प्रकार

1. राष्ट्रीय पार्टियां।
2. क्षेत्रीय पार्टियां।
3. गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक पार्टियां।

भारत में राष्ट्रीय पार्टी के लिए मानदंड

चुनाव आयोग की ओर से भारत में किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी (National parties in India) का दर्जा केवल उन्हें परिस्थितियों में दिया जा सकता है, जबकि वह निम्नलिखित तीन में से किसी एक मानदंड पर पूरी तरह से खरा उतरती हो:

1. अलग-अलग राज्यों में कोई पार्टी यदि लोकसभा की कुल दो फीसदी सीटें यानी कि वर्ष 2014 के चुनाव के अनुसार 11 लोकसभा सीटें जीत लेती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

2. लोकसभा की 4 सीटें जीतने के साथ यदि कोई पार्टी लोकसभा या फिर विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल कर लेती है, तब भी उसे भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी (National political parties in India) का दर्जा प्राप्त हो जाता है।

3. चार या इससे अधिक राज्यों में किसी पार्टी को क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होने की स्थिति में भी उसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता हासिल हो जाती है।

राष्ट्रीय पार्टियां एक नजर में

1. भारतीय जनता पार्टी (BJP)
भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में भारतीय संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के आधार पर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी (National political parties in India) और प्राथमिक सदस्यता के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। देश के गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जगत प्रकाश नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के नेता हैं, जबकि राज्यसभा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत पार्टी के नेता हैं। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने की थी। लोकसभा में भाजपा की 303 और राज्यसभा में 78 सीटें हैं। 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
इसे इंडियन नेशनल कांग्रेस या कांग्रेस के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी स्थापना ब्रिटिश शासन काल में 28 दिसंबर, 1885 को हुई थी। वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी पार्टी के नेता हैं, जबकि राज्यसभा में पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद हैं, जो कि विपक्ष के नेता भी हैं। लोकसभा में कांग्रेस की 52 और राज्यसभा में 48 सीटें हैं। पांच राज्यों में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है।

3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
इसी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी स्थापना 26 दिसंबर, 1925 को हुई थी, भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी मानी जाती है। डी राजा पार्टी के महासचिव हैं। लोकसभा में सीपीआई की दो और राज्यसभा में एक सीट है। केरल विधानसभा में CPI के पास 19 और पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक सीट है।

4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वर्ष 1964 में विघटन के बाद 7 नवंबर, 1964 को स्थापित CPI-M को भी भारत की राष्ट्रीय पार्टी (National parties in India) का दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में सीताराम येचुरी CPI-M के महासचिव हैं। CPI-M के पास लोकसभा में तीन और राज्यसभा में 5 सीटें हैं। केरल विधानसभा में पार्टी के पास 59, त्रिपुरा में 16 और पश्चिम बंगाल में 26 सीटें हैं। केरल में पार्टी की सरकार है।

5. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना 25 मई, 1999 को शरद पवार ने की थी। लोकसभा में पार्टी के पास 5 और राज्यसभा में 4 सीटें हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के पास 32 सीटें हैं।

6. बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP)
बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थापना कांशी राम ने 14 अप्रैल, 1984 को की थी। मायावती बसपा की अध्यक्ष हैं। लोकसभा में पार्टी के खाते में 10 और राज्यसभा में 7 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के पास 18 सीटें हैं।

7. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC)
तृणमूल कांग्रेस की स्थापना 1 जनवरी, 1998 को पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी। ममता बनर्जी पार्टी की अध्यक्ष हैं। लोकसभा में पार्टी के पास 22 और राज्यसभा में 13 सीटें हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटों के साथ TMC की सरकार है।

8. नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
जुलाई, 2013 में NCP से निष्कासित किये गए और पूर्व कांग्रेसी नेता पीए संगमा द्वारा गठित NPP 7 जुलाई, 2019 को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली पूर्वोत्तर की पहली राजनीतिक पार्टी बन गयी है। वर्तमान में कोनार्ड संगमा NPP के अध्यक्ष हैं।

निष्कर्ष

National Political Parties in India 2019 के बारे में आपको जानकारी मिल गयी है। राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जहां सत्ता पक्ष में शामिल राजनीतिक पार्टियां सरकार चला रही हैं, वहीं विपक्ष में बैठी पार्टियां सकारात्मक सरकार पर नियंत्रण रखने का काम कर रही हैं। बताएं, इनमें से किस पार्टी की विचारधारा से आप सर्वाधिक प्रभावित हैं?

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.