केंद्र सरकार की 10 सबसे बेहतर नौकरियां, जहां मोटी सैलरी के साथ सुविधाएं भी

4277
Best govt jobs


बदलते जमाने के साथ-साथ नौकरी को लेकर भी लोगों की सोच बदलने लगी है। जहां पहले सरकारी नौकरियों को तरजीह दी जाती थी, तो वहीं अब ज्यादातक युवा अच्छे सैलरी पैकेज की वजह से प्राइवेट नौकरियों के पीछे भाग रहे हैं। आज भले ही कई प्राइवेट और मल्टीनेशनल कंपनियां मोटी सैलरी ऑफर कर रही हो, लेकिन अब भी सुरक्षित और पावरफुल नौकरी के लिए sarkari naukri को ही सबसे बेहतर माना जाता है। अब भी लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात तैयारी करते हैं। क्योंकि सरकारी नौकरी में सिक्योरिटी के साथ-साथ और भी कई फायदे हैं।

Sarkari naukri भी दो तरह की होती है। एक तो केंद्र सरकार की नौकरी और दूसरा राज्य सरकार की नौकरी। आज हम आपको देश की 10 उन केंद्रीय सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे, जिसे करियर के रुप में सबसे बेहतर माना जाता है। साथ ही ये नौकरियां अच्छी सैलरी, सुविधाएं और पावर भी दिलाती है

  • इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) – देश में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) को सबसे प्रतिष्टित नौकरियों में से एक माना जाता है। IAS ऑफिसर को अच्छी सैलरी, गाड़ी, घर, पेंशन के साथ- साथ सम्मान भी मिलता है। एक आईएएस ऑफिसर होना खुद में रौब और रुतवे वाली बात होती है। लेकिन आईएएस ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार को परीक्षाओं के कई कठिन चरण से होकर गुजरना पड़ता है। उन्हें यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है।   
  • इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) – जिन लोगों को देश-विदेश घूमना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। उन लोगों के लिए इंडियन फॉरेन सर्विस की नौकरी सबसे अच्छी मानी जाती है। आईएफएस ऑफिसर का काम विदेशों संबंधों को संभालना होता है। इन्हें भी केंद्र सरकार की ओर से वो सभी सुविधाएं दी जाती हैं, जो देश में किसी प्रशासनिक अधिकारी को मिलती है।  
  • इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) – इंडियन पुलिस सर्विस का काम देश के अंदर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ- साथ कई सारे महत्वपूर्ण कामों को संभालना होता है। आईपीएस ऑफिसर का काम काफी पावरफुल होने के साथ- साथ जिम्मेदारियों और चुनौतिपूर्ण भी होता है। आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए भी कड़ी मेहनत की जरुरत होती है। केंद्र सरकार के अलावे राज्य सरकारों की ओर से भी पुलिस महकमें में भर्तियां कराई जाती है।
  • डिफेंस-  देश की रक्षा करने की चाह रखने वालों के लिए डिफेंस की नौकरी सबसे अच्छी मानी जाती है। डिफेंस में आर्मी, नेवी और एयर फोर्स तीनों ही सेना शामिल किए जाते हैं। ये एक ऐसा सेक्टर है, जहां अच्छी सैलरी, सुविधाओं के साथ- साथ सम्मान भी मिलता है।
  • केंद्रीय मंत्रालय– केंद्र सरकार के अंतर्गत कई सारे मंत्रालय आते हैं। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यरत होते हैं। इन मंत्रालयों में नौकरी पाना भी एक अच्छे करियर का विकल्प माना जाता है, क्योंकि यहां भी लोगों को अच्छी सैलरी, सुविधाएं और सिक्योरिटी मिलती है।
  • इंडियन रेलवेइंडियन रेलवे की नौकरी को भारतीय सरकारी नौकरियों में सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि रेलवे की नौकरी में ही लोगों को सबसे अधिक सुविधाएं दी जाती हैं। रेलवे में काम कर रहे लोगों की सैलरी भी काफी अच्छी होती है। रेलवे में नौकरी पाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं में बैठते हैं।
  • पीएसयू- पीएसयू क्षेत्र की नौकरियों को भी करियर का बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इस क्षेत्र में नौकरी करने वालों को घर और मेडिकल की सुविधओं के साथ-साथ मोटी सैलरी भी मिलती है। कोल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉपरेशन जैसी सरकारी नौकरियों में भी कर्मचारियों को औसतन सालाना आय 10 से 12 लाख रुपए दी जाती है।
  • सरकारी डॉक्टर– सरकारी अस्पताल में नौकरी करना मेडिकल के कई छात्रों का सपना होता है। क्योंकि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की सैलरी दूसरे सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से ज्यादा होती है। इस पेशे में इंटर्नशिप करने वाले नए डॉक्टरों को भी हर महीने 15 से 20 हजार रुपये मिलते हैं। सरकारी डॉक्टर बनना रुतबे के साथ- साथ कमाई दोनों के लिए बेहतर ऑप्शन है।
  • सरकारी बैंक– सरकारी बैंक का कर्मचारी होना खुद में ही एक रुतबे वाली बात होती है। केंद्र सरकार की बेहतर नौकरियों में सरकारी कर्मचारियों को भी शामिल किया जाता है। भारत में बैंकिंग सेक्टर के जॉब को बेहतर माना जाता है। उसमें भी सरकारी बैंक में नौकरी तो सोने पर सुहागा की तरह होती है। यहां सैलरी के अलावे छुट्टियां, पेंशन, सिक्योरिटी सभी चीजों का लुत्फ उठाया जा सकता है।
  • सरकारी टीचर–  शिक्षा के क्षेत्र जुड़े लोगों को भी काफी सम्मान दिया जाता है। सरकारी स्कूल- कॉलेज में पढ़ाने वाले टीचर-प्रोफेसर की सैलरी भी निजी क्षेत्र के कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षकों की तुलना कहीं ज्यादा होती है। अगर आप देश के आईआईटी, आईआईएम जैसे बड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ाते हैं तो आपको काफी अच्छी सैलरी भी मिलती है।

निष्कर्ष

अगर आप भी अपने करियर को एक बेहतर दिशा देना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार के इन नौकरियों में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.