10 सबसे प्रभावशाली भारतीय महिलाएं

[simplicity-save-for-later]
9138

किसी भी समाज में महिला का स्थान उस समाज की मनोदशा और परिपक्वता दर्शाता है। भारतीय समाज में पुरुषों के बीच अपना स्थान बनाने के लिए महिलाएँ कई सालों से संघर्ष करती रही है। लेकिन आधुनिक समय में बदलाव की हवा चल रही है। महिलाएँ हर वो काम कर रही है जो पहले सिर्फ पुरुष के लिए अनुचित माना जाता था। आज महिलाएँ न सिर्फ देश में महत्त्वपूर्ण पदों को संभाल रही है लेकिन उनके द्वारा लिए गए फैसले देश की प्रगति का रुख तय कर रहे है। यह एक आवकारी और जरुरी बदलाव है जिसका यह देश कई सालों से इंतज़ार कर रहा था। आज हम भारत की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं के बारे में बात करेंगे जो आज देश में महत्त्वपूर्ण स्थान पर है।

10. टेसी थॉमस
वे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की वैज्ञानिक और अग्नि-VI मिसाइल योजना की प्रोजेक्ट डायरेक्टर है। उनको भारत की मिसाइल महिला भी कहा जाता है। वे अग्नि – III और अग्नि – V की एसोसिएट डायरेक्टर भी थी।

9. किरन मजुमदार – शो
यह भारतीय व्यवसायी महिला बंगलौर की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी “बायोकोन लिमिटेड” की अध्यक्ष है। वह भारत की प्रसिद्ध आईआईएम-बंगलौर की भी अध्यक्षता संभाल रही है। उनके काम ने उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण अवार्ड भी दिलाए है। 2004 में वह भारत की सबसे आमिर महिला थी। उन्होंने 2014 में ओथ्मर गोल्ड अवार्ड जीता था। फ़ोर्ब्स के अनुसार यह दुनिया की 92 वी और फाइनेंसियल टाइम्स के अनुसार प्रथम 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है।

8. किरन बेदी
यह आईपीएस बनने वाली भारत की प्रथम महिला है। इस महिला को अपने कार्यकाल में दिल्ली में गुनाहों को रोकने के लिए सन्मानित किया गया है। उनके जीवन पर बहुत सारी फिल्मे बन चुकी है। वे पहली महिला UN असैनिक पुलिस सलाहकार भी बनी थी। आज वह एक सामाजिक कार्यकर्त्ता और राजकीय नेता के तौर पर अपनी सेवाएँ दे रही है।

7. इंद्र नूयी
इनको लंबे समय से दुनिया की सबसे शक्तिशाली 100 महिलाओ में से एक माना गया है। अभी वह पेप्सी कंपनी की अध्यक्ष और सीइओ है। उन्होंने जोन्सन एंड जोन्सन कंपनी की प्रोडक्ट मेनेजर के तौर पर अपना काम शुरू किया था।

6. निरुपमा राव
केराला की यह महिला भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और संयुक्त राज्य अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत है। उन्होंने 2 सालों तक भारत के विदेश सचिव के तौर पर सेवा की है। वे भारत के विदेश सचिव बनाने वाली सिर्फ दूसरी महिला है। यह विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता है और वे वॉशिंगटन में प्रेस मामलों के मंत्री भी रह चुकी है।

5. ममता बैनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री श्री ममता बैनर्जी भारतीय राजनीति का महत्व का भाग बन चुकी है। उन्होंने राजकीय पक्ष “आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” की स्थापना की। 2011 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को हराकर दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली लोकतांत्रिक सरकार का रिकॉर्ड बनाया। 2012 में उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तिओं में शामिल किया गया था।

4. चंदा कोचर
वे ICICI बेंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीइओ है। भारतीय बाज़ार में रिटेल बैंकिंग को बढ़ावा देने में उन्होंने महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। 2010 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था। 2013 में फोर्ब्स द्वारा दुनिया की सबसे प्रभाव शाली 100 महिलाओं में से एक बताया गया था।

3. सुषमा स्वराज
उन्हें भारत की सबसे छोटी केबिनेट मिनिस्टर बनने का सम्मान प्राप्त है। यह पूर्व सर्वोच्च न्यायलय की वकील और अभी के भारत के विदेश मंत्री है। वे अब तक 7 बार MP और 3 बार MLA चुनी जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की मुख्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री-प्रसारण और दूरसंचार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, विपक्ष के नेता-15 वीं लोकसभा इत्यादि महत्व पूर्ण पदों पर सेवा दी है।

2. अरुंधती भट्टाचार्य
वे भारतीय बैंकर और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष है। फोर्ब्स के द्वारा उन्हें विश्व की 36 वि सबसे प्रभावशाली महिला माना गया है ।

1. जयललिता
अम्मा के नाम से जाने जाने वाली जयललिताजी दक्षिण भारत की प्रसिद्ध राजनैतिक शख्सियत है। वे अभी तमिलनाडू के मुख्यमंत्री है। फिल्मों में सफलता पाने के बाद उन्होंने 1982 में AIADMK पार्टी से जुड़कर अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।

इन नामों के अलावा सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, मेरी कोम जैसी खिलाड़ी, माधुरी दिक्षित, ऐश्वर्या राय, शाबाना आज़मी जैसी फ़िल्मी शख्सियत, अरुंधती रॉय जैसी लेखिका इत्यादि भी आज की सफल भारतीय नारी की मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.