बायोलॉजी की डिग्री दिला सकती है आपको ये नौकरियां

2005
Careers in biology

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


Jobs you can get with a biology degree के बारे में इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं, ताकि बायोलॉजी लेकर पढ़ाई करनी है या नहीं, इस बारे में आप निर्णय ले सकें।

Careers in biology को लेकर शंकित रहने वाले स्टूडेंट्स में से यदि आप भी एक हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि बायोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद आपके सामने इतनी सारी नौकरियों के विकल्प खुल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यही वजह है कि बायोलॉजी की पढ़ाई करने से मिलने वाली नौकरियों के बारे में यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि बायलॉजी के महत्व को समझ कर आप भी इसकी पढ़ाई करने का निर्णय ले सकें।

बायलॉजी पढ़कर आपको मिल सकती हैं ये नौकरियां | Jobs you can get with a biology degree

बायोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद आपको जो नौकरियां मिल सकती हैं, उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नवत हैं:-

  1. डॉक्टर बनने का मौका

12वीं की पढ़ाई यदि आप बायोलॉजी लेकर कर लेते हैं, तो इसके बाद आपके पास एमबीबीएस का विकल्प खुला रहता है। NEET की परीक्षा इसके लिए आपको पास करनी होती है। नीट में रैंक के आधार पर आपको सरकारी या निजी कॉलेजों में दाखिला मिल पाता है। विदेश से भी आप एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर सकते हैं।

एमबीबीएस पूरा कर लेने के बाद एक डॉक्टर के रूप में आप अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दे सकते हैं। सरकारी या निजी अस्पतालों व संस्थानों में आप एक डॉक्टर के रूप में सेवा दे सकते हैं या फिर आप अपना खुद का क्लीनिक भी शुरू कर सकते हैं। यह पेशा आपको मान-सम्मान और शोहरत दोनों ही दिलाता है।

  1. पशुओं का डॉक्टर

पशुओं के डॉक्टर की भी बड़ी मांग रहती है। यदि आप 12वीं में बायोलॉजी लेकर पढ़ाई करते हैं, तो इसके बाद आपके सामने वेटरिनरी कॉलेज में पढ़ाई करने का विकल्प मौजूद होता है। एक बार जब आप इस पढ़ाई को पूरा करके जानवरों के डॉक्टर बन जाते हैं, तो इसके बाद आप किसी सरकारी अस्पताल एवं संस्थान में अपनी सेवा दे सकते हैं। आप चाहें तो खुद का भी अस्पताल चला सकते हैं।

  1. आयुर्वेद के डॉक्टर

बायोलॉजी लेकर यदि आप 12वीं की पढ़ाई करते हैं, तो इसके बाद आपके सामने आयुर्वेद की पढ़ाई करने का ऑप्शन मौजूद रहता है। हमारे देश में आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए कई अच्छे कॉलेज और विश्वविद्यालय मौजूद हैं। एक बार जब आप यहां पढ़ाई करके आयुर्वेद में डॉक्टर की डिग्री हासिल कर लेते हैं और इसमें विशेषज्ञता प्राप्त कर लेते हैं, तो इसके बाद आप न केवल किसी सरकारी या निजी अस्पताल व संस्थान में आयुर्वेद डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा दे सकते हैं, बल्कि आप अपना खुद का भी क्लीनिक या अस्पताल खोल कर मरीजों का इलाज कर सकते हैं। वर्तमान समय में आयुर्वेद का महत्व पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में यह पेशा काफी लाभ देने वाला है।

  1. डेंटिस्ट के रूप में

लोगों को दांतों में समस्या होती ही रहती है। ऐसे में बायोलॉजी की पढ़ाई कर लेने के बाद डेंटिस्ट बनने का भी मौका आपको मिलता है। यदि आप पीजी कोर्स कर लेते हैं, तो ऐसे में आपके लिए अवसर कहीं ज्यादा बढ़ जाते हैं। डेंटिस्ट के रूप में आप किसी अस्पताल में काम कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो अपना खुद का क्लीनिक खोलकर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

  1. फार्मेसी के क्षेत्र में

Careers in biology की बात करें तो फार्मेसी का भी क्षेत्र इनमें से एक हैं। बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप फार्मेसी में डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आप फार्मास्युटिकल्स कंपनी में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बहुत से फार्मेसी कॉलेज भी मौजूद हैं, जहां पर कि आप लेक्चरर या प्रोफेसर के रूप में सेवा दे सकते हैं।

  1. होम्योपैथिक डॉक्टर

बायलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आपके पास होम्योपैथी को पढ़ने और एक होम्योपैथिक डॉक्टर बनकर अपना कॅरियर बनने का विकल्प मौजूद होता है। होम्योपैथिक डॉक्टर बन जाने के बाद आप अपना क्लीनिक खोल सकते हैं और मरीजों का इलाज कर सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग होम्योपैथिक इलाज करवाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसके बारे में यह माना जाता है कि यह दवाई शरीर पर किसी भी तरह का हानिकारक प्रभाव नहीं छोड़ती है।

  1. यूनानी मेडिसिन के क्षेत्र में

बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स भी कर सकते हैं और इसके बाद एक यूनानी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। यूनानी डॉक्टर बन कर भी आप मान-सम्मान और पैसे दोनों ही कमा सकते हैं।

  1. सर्जन के रूप में

वर्तमान समय में तकनीकें काफी एडवांस हो गई हैं। जटिल से जटिल बीमारियों का सर्जरी से इलाज किया जा रहा है। इसलिए बायोलॉजी की पढ़ाई यदि आप करते हैं, तो आपके पास सर्जरी की पढ़ाई करने और प्रैक्टिस करने का विकल्प खुला रहता है। यदि आप एक सर्जन बन जाते हैं, तो इसके बाद आप हमेशा मांग में बने रहते हैं। इसकी वजह से आपको ना केवल अच्छा-खासा मान-सम्मान हमेशा मिलता रहता है, बल्कि आप ढेर सारे पैसे भी कमा कर एक आरामदायक जिंदगी जी सकते हैं।

  1. फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में

Jobs you can get with a biology degree की बात जब हम कर ही रहे हैं, तो फिजियोथेरेपी को भी हम नजरअंदाज करके नहीं चल सकते, क्योंकि वर्तमान समय में इसकी भी मांग काफी बढ़ गई है। बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स कर सकते हैं और एक फिजियोथेरेपिस्ट बनकर आप किसी अस्पताल में अच्छी-खासी सैलरी पर नौकरी पा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपना खुद का भी क्लीनिक खोलकर ठीक-ठाक पैसे और मान-सम्मान भी कमा सकते हैं।

  1. पैथोलॉजी के क्षेत्र में

बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप पैथोलॉजी के क्षेत्र में भी अपने लिए एक सुनहरा कॅरियर बना सकते हैं। वर्तमान समय में डॉक्टर ज्यादातर मरीजों को किसी-न-किसी तरह की जांच लिख ही देते हैं। इन जांच के लिए तरह-तरह से मरीजों से सैंपल लिए जाते हैं। इनकी जांच की जाती है और इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है।

इसलिए यदि आप इससे संबंधित कोर्स कर लेते हैं और पैथोलॉजी से संबंधित कंपनियों में नौकरी पा लेते हैं, तो आपके लिए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मौजूद होते हैं। इसमें आपको ठीक-ठाक सैलरी भी मिल जाती है। आप लैब असिस्टेंट के तौर पर भी काम कर सकते हैं। साथ ही यदि आप सक्षम हैं, तो पूंजी लगाकर अपनी खुद की पैथोलॉजी भी शुरू कर सकते हैं।

  1. रिसर्चर के तौर पर

वर्तमान समय में बायलॉजी का क्षेत्र बहुत ही व्यापक हो गया है। 12वीं में बायोलॉजी पढ़ लेने के बाद आप बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और जेनेटिक्स जैसे विषयों में ग्रेजुएशन एवं मास्टर्स की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आप रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

रिसर्च करने के लिए आपको न केवल भारत के बेंगलुरु में स्थित नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च (NCBS) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) जैसी जगहों पर ढेर सारे अवसर मिल जाते हैं, बल्कि विदेशों में भी आपके लिए एक रिसर्चर के तौर पर दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। एक रिसर्चर यानी कि शोधकर्ता के तौर पर आप नाम और शोहरत दोनों ही खूब कमा सकते हैं।

  1. डाइटिशियन के तौर पर

बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप डाइटिशियन का भी कोर्स कर सकते हैं और एक डाइटिशियन बनकर आप किसी अस्पताल में नौकरी करके अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। आप चाहें तो डाइटिशियन बनकर अपना खुद का क्लीनिक भी शुरू कर सकते हैं और मरीजों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

और अंत में

यहां आपने Jobs you can get with a biology degree के बारे में अच्छी तरह से जान और समझ लिया है। इस जानकारी के आधार पर अब यह निर्णय आपको लेना है कि बायोलॉजी की पढ़ाई आप करना चाहते हैं या नहीं। कुल मिलाकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बायोलॉजी का क्षेत्र असीम संभावनाओं से भरपूर है। जरूरत है तो बस एक बार इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने की।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.