साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 01 मार्च 2021 से 7 मार्च 2021

1572
current affairs in Hindi


इसरो द्वारा ब्राज़ील, USA सहित 18 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण

• 28 फरवरी 2021, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन( इसरो ) द्वारा पोलर सैटलाइट्स लॉन्च व्हीकल – PSLV C51 के माध्यम से ब्राज़ील, USA सहित कुल 18 उपग्रहों का अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया है।

• यह प्रक्षेपण सुबह 10.24 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया है। इन उपग्रहों में ब्राजील का अमेजोनिया -1 उपग्रह प्रमुख है।

• भारत के लिए यह अवसर बहुत खास था , क्योकि पहली बार भारत सरकार की कंपनी न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड इस मिशन को लांच कर रही थी। न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड ने एक व्यावसायिक व्यवस्था के तहत स्पेसफ्लाइट इंक. यूएसए के साथ इस मिशन का संचालन किया था।

• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारत के अंतरिक्ष सम्बन्धी अनुसन्धान कार्यों का संचालन करना है। इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को गयी थी , इसका मुख्यालय बंगलौर में है।

यूसुफ पठान और विनय कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

• भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले यूसुफ पठान और विनय कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। युसूफ पठान ने एक ऑल-राउंडर तथा विनय ने एक मुख्य तेज गेंदबाज़ के रूप में भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवायें दी हैं।

• यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। यूसुफ पठान का आखरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल था। यूसुफ लगातार आईपीएल में अपनी सेवाये दे रहे थे।

• भारतीय क्रिकेट में ‘दवंगेरे एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर विनय कुमार ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच मई, 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ किया था। उन्होंने अपना आखरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। विनय भी लगातार आईपीएल में अपनी सेवायें दे रहे थे।

‘संसद टीवी’ आया अस्तित्व में

• 01 मार्च 2021 को आधिकारिक रूप से घोषणा के फलस्वरूप लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का आपस में विलय हो गया है, अब इन्हे ‘संसद टीवी’ के नाम से जाना जायेगा।

• संसद टीवी’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त आईएएस रवि कपूर को बनाया गया है। आईएएस रवि कपूर 1986 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

• लोकसभा टीवी की शुरुआत साल 1989 में की गयी थी , यह लोकसभा की कार्यवाही , राष्ट्रपति के अभिभाषण , प्रश्नकाल, शून्यकाल जैसे सेशन का भी लाइव प्रसारण करता था।

• राज्यसभा टीवी की शुरुवात साल 2011 में की गयी थी। यह चैनल ऊपरी सदन की कार्यवाही ,राजनीतिक, सरकारी और अन्य कार्यक्रमों को होस्ट करता था।

03 मार्च – विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day)

• 03 मार्च को पूरी दुनिया में विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के रूप में मनाया जाता है , पहला विश्व वन्यजीव दिवस 03 मार्च 2014 को मनाया गया था।

• मुख्य उद्देश्य विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है. पूरे विश्व के सभी देशों के साथ इस दिन भारत में भी वन्य जीवों हेतु जागरूकता फैलाई जाती है और प्रकृति और मानव के संबंधों को दर्शाया जाता है.

• संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा इस साल विश्व वन्यजीव दिवस की थीम ‘वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को बनाए रखना’ दी गयी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को इस दिवस को मनाये जाने के लिए संस्तुति प्रदान की थी।

• भारत में वन्य जीवो के संरक्षण एवं देख-भाल का कार्य भारतीय वन्‍यजीव संस्‍थान (डब्‍ल्‍यूआईआई) द्वारा किया जाता है , इसकी स्थापना 1982 में की गयी थी तथा इसका मुख्यालय देहरादून में स्थित है।

• अंतराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीवों का संरक्षण ‘विश्व वन्यजीव कोष’ संस्था द्वारा किया जाता है। इसकी स्थापना 1961 में की गयीं थी तथा इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के ग्लैंड नगर में स्थित है।

गैरसैंण मंडल

• उत्तराखण्ड राज्य में कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के बाद ‘गैरसैण मंडल’ को अस्तित्व में लाने की घोषणा वर्तमान मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा की गयी है।

• उत्तराखंड राज्य में वर्तमान में 13 जिले हैं , जिसमे से 6 जिले ( उधमसिंह नगर, नैनीताल ,चम्पावत , अल्मोड़ा , बागेश्वर , पिथौरागढ़ ) कुमाऊँ मंडल का हिस्सा हैं तथा 7 जिले( देहरादून ,हरिद्वार , पौड़ी , चमोली , रुद्रप्रयाग , टिहरी तथा उत्तरकाशी ) गढ़वाल मंडल का हिस्सा हैं।

• वर्तमान घोषणा के अनुसार कुमाऊँ तथा गढ़वाल दोनों मंडलो से क्रमशः दो-दो जिले ( अल्मोड़ा, बागेश्वर , चमोली , रुद्रप्रयाग) को निकाल कर तीसरा मंडल ‘गैरसैण मंडल’ बनाने की योजना है।

• उत्तराखण्ड राज्य की वर्तमान राजधानी देहरादून अस्थायी राजधानी है , राज्य की प्रस्तावित राजधानी ‘गैरसैण’ है , “राज्यीय राजधानी क्षेत्र” “SCR” क्षेत्र को मंडल में तब्दील करने की योजना है।

प्लैटिपस

• ‘प्लैटिपस’ एक विलुप्तप्राय जहरीला स्तनपायी जीव है , जोकि ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में पाया जाता है। इसके पास ‘इलेक्ट्रोलोकेशन’ की विशिष्ट क्षमता मौजूद है।

• ‘इलेक्ट्रोलोकेशन’ से तात्पर्य ऐसी शक्ति से है , जिसकी मदद से ये अपने शिकार को खोजते हैं , ये अपने शिकार के मांसपेशी संकुचन से उत्पन्न विद्युत् तरंगो से उसकी स्थिति का पता लगा लेते हैं।

• ऑस्ट्रेलिया सरकार ‘प्लैटिपस’ के प्रजनन एवं पुनर्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व के पहले ‘प्लैटिपस अभयारण्य’ को अस्तित्व में लाने की योजना बना रही है।

• ‘प्लैटिपस’ को IUCN की रेड लिस्ट में ‘निकट संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है। ‘जलवायु परिवर्तन’ के कारण यह जीव विलुप्ति की दहलीज पर खड़ा है , वर्तमान में ‘प्लैटिपस अभयारण्य’ में 65 प्लैटिपस को रखने की योजना है।

4 मार्च -राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

• देश में बढ़ती दुर्घटनाओं और किसी अन्य आपात परिस्थिति को रोकने के लिये आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 मार्च को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

• पहला राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस , 4 मार्च, 1972 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च, 1965 को की गयी थी।

• राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के अंतरगर्त एक गैर-लाभकारी, स्व-वित्तपोषित, त्रिपक्षीय निकाय व्यवस्था है , जिसका कार्य समाज की रक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों में एक निवारक संस्कृति तथा वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित

• 05 मार्च 2021 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है , इसे ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार’ भी कहा जाता है।

• सेरावीक सम्मेलन-2021′ (CERAWeek Conference-2021) 05 मार्च 2021 को आयोजित किया गया था, इसमें प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिरकत की थी। हर साल मार्च महीने में हृयूस्टन में ‘सेरावीक सम्मलेन ‘ का आयोजन किया जाता है।

• इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता ने शिरकत की थी।

• ‘सेरावीक’ एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच है , जो वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए कार्यो को उल्लेखित करता है। इसकी स्थापना डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने साल 1983 में की थी।

• ‘ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड’ की शुरुवात 2016 में की गयी थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ के गठन को मंजूरी

• 06 मार्च 2021 को, दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है।

• मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अनुसार ,इसके गठन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कट्टर देशभक्त, अच्छे इंसान और आत्मनिर्भर बनाना तथा बच्चों में रटने की आदत के बजाय उनमें समझ विकसित करने पर बल रहेगा।

• यह बोर्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा. बच्चों को पढ़ाने और समझाने के लिए उच्चस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

• इस एकेडमिक ईयर में 20 से 25 सरकारी स्कूलों को दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Delhi Board of School Education) में शामिल किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के अन्य सरकारी एवं निजी स्कूलों को इसमें सम्बद्ध किये जाने की योजना है।

चलते चलते

• हाल ही में ,पंजाब के किस प्रसिद्ध संगीतकार का निधन हो गया है?- बलदेव शरण नारंग

• हाल ही में , किस भारतीय को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष चुना गया है – एम सी मैरीकॉम

• हाल ही में ,किस क्रिकेटर के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं ?- विराट कोहली

• हाल ही में, भारतीय खेल मंत्रालय ने किस महासंघ को 10 साल बाद फिर मान्यता प्रदान की है – जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया

• हाल ही में, किस देश ने Johnson & Johnson के कोविड-19 टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की है ?- USA

• हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किस खिलाडी ने 1 ओवर में 6 छक्के मारने का कीर्तिमान स्थापित किया है ?- कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)

• ‘रेड राइस’ या ‘लाल चावल’ को असम में किस नाम से जाना जाता है?- ‘बाओ-धान’

• हाल ही में , भीषण आग का शिकार बना ‘सिमलीपाल बायोस्फीयर रिज़र्व’ किस राज्य में स्थित है ?- ओडिशा ( मयूरभंज जिला)

• हाल ही में, भारत सरकार ने नाग नदी में सीवेज और औद्योगिक कचरे के निपटान हेतु ‘नाग नदी प्रदूषण न्यूनीकरण’ परियोजना को मंजूरी प्रदान की है, यह ‘नाग नदी’ किस राज्य में प्रवाहित होती है ?- महाराष्ट्र( नागपुर)

• विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रायोजित ‘विश्‍व श्रवण दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 03 मार्च

• वैश्विक स्तर पर समाज के विकास में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के योगदान को संदर्भित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला ‘विश्व एनजीओ दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 27 फरवरी

• हाल ही में, प्रेस सूचना ब्यूरो-पीआईबी का प्रधान महानिदेशक किसे चुना गया है?- जयदीप भटनागर

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.