भारत का टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्रदर्शन
- भारत का टोक्यो ओलम्पिक 2020 का सफर आज तक का सबसे सफलतम सफर रहा। इस ओलम्पिक में भारत ने सबसे अधिक 7 पदक अपने नाम किये , जिसमे 1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य शामिल हैं।
- भारत के नीरज चोपड़ा ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा मे इतिहास रचते हुए भाला फेंक प्रतियोगिता मे 87.58 मीटर भाला फेंक कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
- भारत को दो रजत मीराबाई चानू(भारत्तोलन) तथा रवि दहिया (पहलवानी) ने दिलाये। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग मे 202 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को गौरवान्वित किया तथा रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग मे रजत पदक जीता है।
- भारत को 4 कांस्य पदक क्रमशः पीवी संधू(बैडमिंटन), लवलीना बोरहेगन (मुक्केबाज़ी),हॉकी टीम(पुरुष) तथा बजरंग पुनिया(पहलवानी) मे प्राप्त किये हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान भारत के पास
- 01 अगस्त 2021 से 1 महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान भारत के हाथ मे आ गयी है। भारत अगस्त 2021 के लिए इस संस्था का अध्यक्ष रहेगा।
- भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप मे प्राथमिक उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर कार्य करना रहेगा।
- भारत इससे पूर्व 6 बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है। भारत का 7 वां कार्यकाल इसी साल जनवरी मे प्रारम्भ हुआ था। भारत अगले साल दिसम्बर तक इस संस्था का सदस्य रहेगा।
- यह पहला अवसर है जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। अपने इस कार्यकाल के दौरान भारत दिसम्बर 2022 मे एक बार फिर से इस भूमिका मे नजर आएगा।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है, जिसका उत्तरदायित्व है अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना। इसकी स्थापना साल 1945 मे की गयी थी तथा इसका मुख्यालय न्यूयोर्क , USA मे स्थित है।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की संख्या 15 है। जिसमे से 5 सदस्य स्थायी है तथा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का रहता है। अमेरिका, चीन, फ़्रांस ,रूस तथा ग्रेट ब्रिटेन इसके स्थायी सदस्य हैं।
लांच हुआ डिजिटल भुगतान समाधान e-RUPI
- 02 अगस्त, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डिजिटल भुगतान समाधान e-RUPI इलेक्ट्रॉनिक बाउचर देश को समर्पित किया।
- ई-रुपी एक बार का संपर्क रहित, कैशलेस वाउचर-आधारित भुगतान का तरीका है जो उपयोगकर्ताओं को कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंचे बिना वाउचर भुनाने में मदद करता है।
- e-RUPI एक इलेक्ट्रॉनिक बाउचर है जो लाभार्थी के फ़ोन मे क्यूआर कोड या SMS के रूप मे मौजूद रहेगा। लाभार्थी इसे सम्बंधित बैंक मे जाकर भुगतान कर सकते हैं।
- e-RUPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India-NPCI), वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण आदि ने मिलकर विकसित किया है।
दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021
- 03 अगस्त 2021 को भारतीय संसद ने दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित कर दिया है। यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून का रूप लेगा।
- यह विधेयक अप्रैल 2021 में जारी दिवाला और दिवालियापन संहिता संशोधन अध्यादेश 2021 के स्थान पर लागू होगा।
- कोरोना महामारी से प्रभावित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए यह विधेयक बहुत मददगार होने वाला है।
- बैंकों का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) में लगा पैसा डूबेगा नहीं तो उनका रिस्क कम होगा और उनके द्वारा MSME को ऋण देने की प्रक्रिया आसान होगी।
‘इंद्र–2021′
- 1 अगस्त 2021 से भारत -रूस का संयुक्त 13 दिवसीय सैन्याभ्यास इंद्रा -2021 का 12वां संस्करण दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज में आयोजित किया जा रहा है।
- ‘इंद्र-2021’संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के जनादेश के तहत एक संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ और आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करेगा।
- इस अभ्यास मे दोनों देशों के 250 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारतीय सेना की टुकड़ी की एक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन शामिल होगी।
- इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं लगभग 100 तरह के अलग-अलग सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल करेंगी। इसके अतिरिक्त इस अभ्यास में विभिन्न प्रकार के ग्रैड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर और मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन) का इस्तेमाल भी किया जायेगा।
राजीव गांन्धी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित.
- राजीव गांन्धी खेल रत्न पुरस्कार को अब से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जायेगा। केब्द्र सरकार ने 06 अगस्त 2021 क इस बात की पुष्टि की है।
- खेल रत्न पुरस्कार भारत में खेलों में दिये गये योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु इस पुरस्कार की शुरुवात साल 1991–92 में की गयी थी।
- खेल रत्न पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र तथा 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाता है। चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद पहले खिलाड़ी थे जिन्हे खेल पुरस्कार दिया गया था।
- मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ी हैं , उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है। ध्यानचंद ने एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- उनके नाम तीन ओलम्पिक में कुल 39 गोल करने का रिकॉर्ड है। उनके खेल से प्रभावित होकर जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने उन्हें जर्मनी से खेलने का न्यौता भी दिया था।
IIT–रूड़की की पेशक़श ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ एप
- ‘उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ (USDMA) के तत्वाधान में IIT-रूड़की के होनहार विद्यार्थी द्वारा भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाली ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ एप बनायीं गयी है।
- यह अपनी तरह का देश का पहला भूकंप सूचना एप्लीकेशन है। यह एप भूकंप की शुरुआत का पता लगा सकती है और चेतावनी जारी कर सकती है।
- उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, यहाँ पर भूकंप के झटके आते रहते हैं। भूकंप की चेतावनी जारी करने के साथ-साथ यह एप उन स्थानों को भी रिकॉर्ड करेगा, जहाँ भूकंप के दौरान लोग फँस गए हैं।
गोल्डन मैन ” नीरज चोपड़ा“
- टोक्यो ओलम्पिक-2020 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत के युवा एथलीट नीरज चोपड़ा ने ट्रैक और फील्ड के अंतगर्त भाला फेंक में गोल्ड पदक जीता है।
- ओलम्पिक में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले नीरज दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले बीजिंग -2008 में अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में पहली बार गोल्ड जीता था।
- नीरज चोपड़ा भारतीय सेना की राजस्थान राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात हैं तथा सेना की स्पोर्ट्स शाखा से एथलीट मुकाबलों में प्रतिभाग करते हैं।
- नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसम्बर 1997 पानीपत, हरियाणा में हुआ था। इन्होने बीबीए से ग्रेजुएशन पूर्ण किया है।
- नीरज चोपड़ा ने ओलम्पिक-2020 के अतिरिक्त राष्ट्रमंडल खेल(2018), एशियाई खेल (2018) तथा दक्षिण एशियाई खेल(2016) में भी स्वर्ण पदक जीता है।
- टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए हरियाणा सरकार ने उन्हें 6 करोड़, पंजाब सरकार ने 2 करोड़ तथा BBCI ने 1 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस- 07 अगस्त, साल 2015 में पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया था।
- विश्व स्तनपान सप्ताह- 01 अगस्त से 07 अगस्त तक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ द्वारा आयोजित किया जाता है।
- पिंगली वेंकैया- 2 अगस्त(जयंती), ये भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के वास्तुकार थे, इनका जन्म 02 अगस्त, 1876 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।
- विश्व रेंजर दिवस – 31 जुलाई, यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ द्वारा पहली बार साल 2007 में मनाया गया था।
निधन
- पद्मा सचदेव- इनका 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया , ये डोगरी भाषा की पहली आधुनिक महिला कवयित्री थीं।
- नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी – इनका 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, ये मशहूर कत्थकली कलाकार थी।
- राशिद ईरानी – 2 अगस्त 2021 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म आलोचक का मुंबई में निधन हो गया है।
नॉलेज बूस्टर
- भारत का कौन सा शहर कोरोना के खिलाफ शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला शहर बन गया है?- भुवनेश्वर, उड़ीसा.
- हाल ही मे, भारत ने अपने किस पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का समुद्री परीक्षण किया है?- विक्रांत (IAC).
- भारत के नये लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?- दीपक दास.
- हाल ही में, किस विदेशी कंपनी ने भारत में कोरोना की सिंगल डोज़ के लिए मंजूरी मांगी है?- जॉनसन एंड जॉनसन.
- भारत की तरफ से ओलम्पिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 2 बार मेडल जीतने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं?- सुशिल कुमार, पी वी संधु.
- उत्तराखण्ड सरकार ने किस हॉकी महिला खिलाड़ी को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?- वंदना कटारिया.
- हाल ही में,श्रीलंका के किस युवा खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?- इसुरु उदाना.
- इंग्लैंड की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे जयदा रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम हो गया है?- जो रुट.
- हाल ही में, किस देश ने एंटी-शिप मिसाइल हार्पून (Harpoon) का ज्वाइंट कॉमन टेस्ट सेट भारत को देने का फैसला किया है?- USA.