भारत की तरह ही अमरिका भी एक लोकतंत्रीय देश है। हालाँकि दोनों देशो के राजनीतिक ढांचे में मुलभुत अंतर है। अमरीका में राष्ट्रपति का देश को चलाने में बहुत बड़ा हिस्सा होता है, जबकि भारत में यह भूमिका प्रधान मंत्री की है। यहाँ पर राष्ट्रपति राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं होते। अब तक अमरीका में 44 राष्ट्रपति चुने जा चुके है। इनमे से कुछ राष्ट्रपति ऐसे थे जिनके कार्यों के कारण उन्हें कई मौको पर याद किया जाता है। यहाँ पर अमरीका के ऐसे 5 राष्ट्रपतियों के बारे में बताया गया है।
1-अब्राहम लिंकन (1861-1865)
यह अमरीका के 16 वे और सबसे लोकप्रिय और महान राष्ट्रपति थे। इनका मुख्य योगदान गृह युद्ध के समय देखा गया। इस युद्ध के समय लिंकन के नेतृत्व में उत्तर अमरीका का विजय हुआ और सभी स्टेट एक हो गए। जिसके परिणाम रूप यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका का सही मायने में जन्म हुआ! अब्राहम लिंकन का अन्य एक महत्त्व का योगदान है अमरीका से गुलामी की प्रथा समाप्त करना।उन्होंने राष्ट्रपति बनाने से पहले कई बार हार का सामना किया। उनकी संघर्ष की कहानी आज भी अनेकों को प्रेरणा देती है।
2- फ्रेंक्लिन रूजवेल्ट (1933 –1945)
इनके कार्यकाल में अमरीका ने दो सबसे महत्वपूर्ण मुश्किलों का सामना किया। मंदी और दूसरा विश्व युद्ध। उनके आक्रामक और अभूतपूर्व नेतृत्व के कारण अमरीका और सहायक देशों को दूसरे विश्व युद्ध में विजय प्राप्त हुई थी। हालाँकि युद्ध ख़त्म होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मंदी के समय अमरीका के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
3- ज्योर्ज वोशिंग्टन (1789 –1797)
इन्हें अमरीका के पहले राष्ट्रपति के तौर पर याद किया जाता है। वे अपने अगले राहनुमाओं से अलग थे। वे पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्हें सत्ता का लोभ नहीं था। वे सही अर्थ में लोगों के नेता थे। उन्होंने सेना का नेतृत्व करते हुए ब्रिटिशों के सामने जीत हासिल की थी।
4- थॉमस जेफरसन (1801–1809)
इन्होनें “डिक्लेरेशन ओद इंडिपेंडेन्स” बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने इस डिक्लेरेशन की प्रथम कृति सिर्फ 17 दिनों में तैयार कर दी थी। उन्होंने मुफ्त लोक शिक्षा की तरफदारी की थी। उन्होंने राज्य के पहले यु.एस. सचिव के तौर पे अपनी सेवाएँ दी थी। 1891 में उन्होंने वर्जिनिया यूनिवर्सिटी की स्थापना की। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण बदलाव किये जिससे अमरीका को समृद्ध बनने में मदद मिली।
5- एंड्रू जैक्सन (1829 –1837)
इन्होने अमरीका को लोकतंत्र की ताकत दिखाई और बताया कि कैसे एक सामान्य नागरिक देश का सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकता है। इसी लिए उन्हें अमरीका के सबसे महान राष्ट्रपति में से एक माना जाता है। वे “प्रथम नागरिक” बनाने वाले प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्हें एकता में अटूट विशवास था और वे हमेशा मानते थे कि सत्ता समृद्ध लोगों से दूर रहनी चाहिए। वे सफल वकील और एक महान योद्धा भी थे। उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रणेता माना जाता है।
इन 5 के अलावा थियोडोर रूजवेल्ट और जॉन केनेडी भी उन महत्वपूर्ण नेताओं में से थे जिन्होंने अमरीका को सही राह दिखाई थी। हाल के दिनों में चुने गए अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कई सारी उम्मीदे है। लेकिन केवल वक्त ही बता पायेगा कि क्या वे इन चुनिन्दा नामों में शामिल हो पाते है या नहीं।










































