साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 08 फ़रवरी 2021 से 14 फ़रवरी 2021

1313
current affairs in Hindi


उत्तराखंड जलप्रलय त्रासदी

• 7 फ़रवरी 2021 का दिन एक बार फिर से उत्तराखण्ड के इतिहास में काला दिन साबित हुआ है। राज्य के चमोली जनपद में रैणी गॉव के पास ग्लेशियर टूटने से अचानक से ऋषिगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया और नदी में बनायीं जा रही बांध परियोजनाओं के साथ -साथ आस-पास के गावों को भी नुकसान पंहुचा है।

• सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 200 लोगो के लापता होने की आशंका है। इससे पहले जून 2013 में केदारनाथ में आयी जल त्रासदी ने उत्तराखण्ड राज्य को झकझोर के रख दिया था।

• उत्तराखंड राज्य भारत के उत्तर में स्थित 11वां हिमालयी राज्य है, इसकी स्थापना 9 नवम्बर 2000 को हुई थी , राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून है तथा गैरसैण प्रस्तावित राजधानी है।

• उत्तराखंड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्या हैं। उत्तराखण्ड राज्य का उच्चन्यायालय नैनीताल में स्थित है।

इनोवेशन इंडेक्स 2021

• इनोवेशन इंडेक्स नए आइडिया, नए सेवाओं से, रिसर्च और डेवलपमेंट खर्च, मैन्‍यफैक्‍चरिंग क्षमता, हाईटेक सार्वजनिक कंपनियों और सेवेन इक्किलिटी वेटेज जैसे अनेक मापदंडो पर आधारित एक सर्वे है , इस सर्वे को ब्‍लूमबर्ग कंपनी के द्वारा किया जाता है। इस सर्वे को ब्‍लूमबर्ग इनोवेशन इंडेक्स भी कहा जाता है।

• ब्‍लूमबर्ग इनोवेशन इंडेक्‍स 2021 में दक्षिण कोरिया पहले स्थान पर है। पिछले वर्ष जर्मनी इस सर्वे में प्रथम स्थान पर था। जर्मनी इस साल चौथे पायदान पर है।

• इस सूची में द्वितीय पायदान पर सिंगापुर , तृतीय पायदान पर स्विटजरलैंड तथा स्‍वीडन को पांचवा पायदान प्राप्त हुआ है। इस इंडेक्स में भारत का स्थान 50वा रहा है। भारत ने इस इंडेक्स में अपने स्थान में पिछली बार की तुलना में 4 स्थान का सुधार किया है।

• ब्‍लूमबर्ग एलपी एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर डेटा एवं मीडिया कंपनी है। इसका मुख्‍यालय मिडटाउन मैनहट्टन न्‍यूयॉर्क शहर में है। इसकी स्थापना 1 जनवरी 1994 को हुई थी।

अर्थशास्त्री नगोज़ी ओकोंजो-इवेला के हाथों में WTO की बागडोर

• नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोज़ी ओकोंजो-इवेला को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अगले महानिदेशक के रूप में चुना गया है, यह प्रथम अवसर है जब किसी महिला और अफ्रीका के नागरिक को WTO संगठन की कमान सौपी गयी हो।

• नागोज़ी ओकोंजो-इवेला के पास विश्व बैंक में 25 वर्षो के कार्य का अनुभव है तथा इन्हे अमेरिकी सरकार का समर्थन प्राप्त है। नागोज़ी ओकोंजो-इवेला अपने पूर्ववर्ती रॉबर्टो अजेवेदो का स्थान लेंगी।

• विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना 01 जनवरी 1995 में की गयी थी , इसकी स्थापना का उद्देश्य वैश्विक व्यापार सम्बन्धी गतिविधियों का संचालन करना है। इसका मुख्यालय जिनेवा , स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

नहीं रहे अभिनेता राजीव कपूर

• मशहूर अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे पुत्र तथा अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई अभिनेता राजीव कपूर का 9 फ़रवरी 202 को दिल का द्वारा पड़ने से 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

• अभिनेता राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात बतौर सहायक निर्देशक की थी।

• राजीव कपूर ने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘प्रेमग्रंथ’, ‘आसमान’ , ‘लवर बॉय’, ‘एक जान हैं हम’ और ‘हम तो चले परदेस’ फिल्मो में काम किया था। उनकी सबसे यादगार फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही थी।

राजस्थान में `वन नेशन, वन राशन कार्ड` सिस्टम शुरू

• राजस्थान `वन नेशन, वन राशन कार्ड` प्रणाली को सफलता पूर्वक लागू करने वाला 12वां राज्य बन गया है। राज्य के व्यय विभाग द्वारा 2,731 करोड़ रुपये के अतिरिक्त उधार की अनुमति प्रदान कर दी गयी है।

• आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश अपने प्रदेश में `वन नेशन, वन राशन कार्ड`योजना पहले ही लागू कर चुके हैं।

• `वन नेशन, वन राशन कार्ड` प्रणाली एक नागरिक-केंद्रित सुधार है। इसके कार्यान्वयन से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों, विशेषकर प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

Oscars 2021- भारत की उम्मीद बिट्टू पर

• Oscars 2021 लघु फिल्म श्रेणी में भारत की “बिट्टू ” टॉप 10 में शामिल हो गयी है। फॉरेन लैंग्‍वेज कैटेगरी में भारत की आधिकारिक फिल्‍म जल्‍लीकट्टू ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी है।

• लघु फिल्म श्रेणी के लिए अंतिम सूची की 10 फिल्मों में बिट्टू के अलावा ‘डा येई’, ‘फिलिंग थ्रू’, ‘द ह्यूमन वॉइस’, ‘द किकस्लेड चोइर’, ‘द लेटर रूम’, ‘द प्रजेंट’, ‘टू डिस्टेंट स्ट्रेंजर्स’, ‘द वैन’ और ‘व्हाइट आई’ शामिल हैं।

• ऑस्कर में भारत की सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली फिल्मे ‘लगान’(2002), ‘सलाम बाम्बे’ (1989) तथा ‘मदर इंडिया’ (1958) रही। ये सभी फिल्मे सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में अंतिम पांच फिल्मो तक जगह बनाने में कामयाब रही थी।

औद्योगिक ट्रांस वसा के सीमित इस्तेमाल को लेकर FSSAI सख्त

• हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य पदार्थों में औद्योगिक ट्रांस वसा के इस्तेमाल एवं रोक को लेकर नये निषेध नियम जारी किये हैं।

• FSSAI ने 01 जनवरी, 2022 से ऐसे खाद्य उत्पादों, जिनमें खाद्य तेल और वसा एक घटक के रूप में उपयोग किए जाते हैं में औद्योगिक ट्रांस वसा एसिड कुल तेलों/ वसा के द्रव्यमान से 2% से अधिक को निषेध कर दिया है।

• औद्योगिक ट्रांस वसा का इस्तेमाल तरल वनस्पति तेलों में जोड़कर उन्हें ठोस बनाने के लिए किया जाता है। ट्रांस वसा मुख्य रूप से हाइड्रोजनीकृत वनस्पति वसा/ तेल, वनस्पति, मार्जरीन और बेकरी शॉर्टन में आंशिक रूप से पाया जाता है. ये आमतौर पर पके हुए और तले हुए खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं।

राष्ट्रीय महिला दिवस- 13 फरवरी

• देश में प्रतिवर्ष 13 फ़रवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन ‘भारत कोकिला” स्वतंत्रता सेनानी “सरोजिनी नायडू” जी की जयंती होती है।

• सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था। सरोजिनी नायडू एक स्वतंत्रता आंदोन की एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ कवियत्री भी थीं। सरोजिनी नायडू जी को देश की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है।

• सरोजिनी नायडू जी की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरुवात 13 फरवरी 2014 से हुवी थी।

• साल 1925 में सरोजिनी नायडू कांग्रेस का अध्यक्ष रही । उन्हें 1928 में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में प्लेग महामारी के दौरान अपने कार्यों के लिए कैसर-ए-हिंद से सम्मानित किया गया था।

‘मानसा वाराणसी’ के सिर सजा मिस इंडिया 2020 का ताज

• VLCC Femina Miss India World 2020 का ख़िताब इस वर्ष तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक, ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह और पुलकित सम्राट ने निभायी थी।

• कोरोना के चलते इस वर्ष मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने वर्चुअल पैजेंट का आयोजन किया था। इसका फिनाले बुधवार को मुंबई के हयात रिजेंसी होटल में हुआ था।

• ‘मानसा वाराणसी’ ने कंप्यूटर इंजिनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की है। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम सीखा है, इसके अलावा उन्होंने चार साल क्लासिकल संगीत भी सीखा है। मानसा वह कई एनजीओ के साथ भी जुड़कर काम करती हैं।

• VLCC Femina Miss India World 2020 की रनर उप रही उत्तर प्रदेश की मान्या ओमप्रकाश सिंह तथा Femina Miss Grand India 2020 का ख़िताब हरियाणा की मनिका शियोकंड के नाम रहा।

चलते चलते

• हाल ही में ,आपातकालीन मानवीय सहायता हेतु भारत ने किस देश को चावल प्रदान किये हैं?- सीरिया .

• केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों में कितने प्रतिशत किराये की वृद्धि की है?- 30%.

• देश का पहला थंडरस्टॉर्म रिसर्च टेस्टबेड कहाँ पर स्थापित किये जाने की योजना प्रस्तावित है – बालासोर (उड़ीसा).

• भारत का पहला CNG ट्रैक्टर किस कंपनी के द्वारा लांच किया गया है?- रॉमैट टेक्‍नो सॉल्‍यूशन और टोमासेटो एकाइल इंडिया.

• हाल ही में , किन दो राष्ट्रों के अंतरिक्षयानो ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया है?- UAE और चीन .

• हाल ही में, किस भारतीय अर्ध-सैनिक बल ने अपनी कमांडो यूनिट में महिला कर्मियों को शामिल किया है?- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ).

• राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में किस नेता का चयन किया गया है?- मल्लिकार्जुन खड़गे.

• ‘विश्व रेडियो दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है ?- 13 फरवरी.

• ‘विश्व दलहन दिवस’ की तिथि को मनाया जाता है?- 10 फरवरी.

• प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को यूनानी दिवस किस महान यूनानी शोधकर्ता की याद में मनाया जाता है?- हकीम अज़मल खान.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.