मानव शरीर के बारे में ५० दिलचस्प तथ्य, जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप भी

3903
Human body facts

मानव शरीर की संरचना काफी जटिल भी है और अद्भूत भी। मानव शरीर के हर एक अंग का अपना अलग कार्य है और अपनी अलग विशेषता। मानव शरीर एक ऐसा विषय में है, जिसे लेकर ना जाने अब तक कितने शोध हो चुके हैं, कितने किए जा रहे हैं और आगे भविष्य में भी होते ही रहेंगे। मानव शरीर के अंदर बहुत सी ऐसी क्रियाएं होती हैं जिसकी जानकारी अमूमन सभी लोगों को नहीं होती। तो आइए आज हम आपको मानव शरीर के जुड़े ५० रोचक ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

मानव शरीर से जुड़े ५० रोचक तथ्य

  1. जब भी हम छींकते हैं, तो हमारे दिल को छोड़कर बाकी की पूरी बॉडी काम करना बंद कर देती है।
  2. एक मानव शरीर करीब ७ बिलियन बिलियन बिलियन परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
  3. पूरे जीवन काल के दौरान एक मानव शरीर इतना लार निकालता है कि दो स्वीमिंग पूल भर सकते हैं।
  4. मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी मनुष्य की जीभ होती है।
  5. मानव शरीर हर दस साल में अपने कंकाल को नया कर लेता है।
  6. एक मानव शरीर के पाचन तंत्र में औसतन ५ पौंड जीवाणु होते हैं।
  7. जिस हाथ से आप लिखते हैं, आपके उस हाथ के नाखून ज्यादा जल्दी ब़ढ़ते हैं।
  8. आंखें हमारे शरीर का एक एकमात्र ऐसा अंग है, जिसका आकार कभी नहीं बदलता। जन्म से लेकर मृत्यु तक इसका आकार एक जैसा ही होता है। लेकिन आखों में लैंस का आकार समय के साथ मोटा होता जाता है।
  9. मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका की लंबाई ४.५  फुट (१.३७ मीटर) तक हो सकती है। ये रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है। इसे मोटर न्‍यूरोन्‍स कहा जाता है।
  10. मानव शरीर से जुड़ा ये तथ्य शायद ही किसी को मालूम हो कि कोहनी के निचले भाग से कलाई तक के भाग जितने ही आपके पैर होते हैं। वैसे ही आपके अंगूठे की लम्‍बाई आपकी नाक की लम्‍बाई जितनी होती है और होठों की लम्‍बाई आपकी पहली उंगली जितनी होती है।
  11. कई बार पुरुषों का स्तन भी बढ़ जाता है। ऐसा फैट की वजह से नहीं बल्कि उनके शरीर में फीमेल हार्मोन इस्ट्रोजन के उत्पादन की वजह से होता है।
  12. तुर्की के एक अनुसंधान में पाया गया है कि जिनका बीएमआई यानी बॉडी मॉस इंडेक्स ज्यादा होता है। उनमें पतले लोगों की तुलना में सेक्स करने की क्षमता ज्यादा होती है।
  13. मानव शरीर के पेट में बनने वाला एसिड इतना तेज होता है कि वो रेजर ब्लेड को भी गला सकता है।
  14. मानव शरीर बिना खाए तो कुछ दिन तक जिंदा रह सकता है, लेकिन बिना पानी और नींद के एक सप्ताह भी जिंदा रहना मुश्किल हो जाता है।
  15. पूरे मानव शरीर में जबड़े की हड्डियां सबसे ज्यादा मजबूत होती है। ये २८० किलो का वजन भी सहन कर सकती है।
  16. ये शायद ही किसी को मालूम हो कि हमारे कानों के मैल शरीर के लिए लाभदायक भी होते हैं। क्योंकि ये कानों को कई प्रकार के बैक्टीरिया से बचाता है।
  17. एक स्वस्थ मानव शरीर में आयरन इतनी मात्रा में होता है कि उससे ३ इंच लंबी कील बनाई जा सकती है।
  18. मानव शरीर में फेफड़े को पूरी तरह से विकसित होने में १८ से २२ साल लग जाते हैं, जबकि मस्तिष्क को विकसित होने में २५ साल लगते हैं।
  19. जब भी हम ज्यादा गुस्सा करते हैं तो हमारे शरीर में खून गाढ़ा होने लगता है। जिससे खून के थक्के जमने शुरू हो सकते हैं। यही वजह है कि ज्यादा गुस्सा या टेंशन लेने से हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होती है।
  20. मानव शरीर को २३० जगहों से मोड़ा जा सकता है।
  21. किसी इंसान का वजन सेव और केले की महक से भी घट सकता है।
  22. हमारी आंखें दस मिलियन रंगों को पहचान सकती है।
  23. मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी जीभ में पाया जाता है।
  24. सुबह ३ से ४ बजे के बीच मानव शरीर सबसे ज्यादा कमजोर होता है। यही वजह है कि नींद में होने वाली ज्यादातर मौत इसी वक्त होती है।
  25. किसी भी इंसान की मौत डर से इसलिए हो जाती है, क्योंकि डरने की वजह से मानव शरीर में ‘एड्रेनालाइन’ नाम का हार्मोन रिलीज होने लगता है। ये हार्मोन ज्यादा मात्रा में रिलीज होने पर जहर बन जाता है।
  26. मानव शरीर में हर मिनट पर ३०० मिलियन कोशिकाएं नष्ट हो जाती है और वयस्क शरीर हर दिन ३०० बिलियन नई कोशिकाओं को उत्पादित करते हैं।
  27. ६० की उम्र तक लोगों को स्वाद का पता थोड़ा कम लग पाता है। क्योंकि ६० साल की उम्र के बाद उनके स्वाद की कलिकाएं धीरे-धीरे कम होने लगती है।
  28. मनुष्य के एक बाल की उम्र ३ से ७ साल तक की होती है।
  29. बहुत ज्यादा खाना खाने के बाद हमारे सुनने की क्षमता थोड़ी कम हो जाती है।
  30. मनुष्य का दिमाग दिन के बदले रात को ज्यादा सक्रिय होता है। रात के वक्त आपका दिमाग ज्यादा अच्छी तरह से चलता है।
  31. मानव शरीर २.५ मिनट के अंदर ३६ मिलियन यानी कि ३६ करोड़ रेड ब्लड सेल्स बनाता है।
  32. एक मानव शरीर अपने पूरे उम्र में १८ किलो डेड स्किन निकालता है।
  33. गोरी स्किन पर सांवली स्किन के मुकाबले जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती है।
  34. बच्चे को जन्म के वक्त सारे रंग दिखाई नहीं देते। उन्हें सिर्फ काला और सफेद रंग ही नजर आता है।
  35. मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग हमारी स्किन (त्वचा) है।
  36. एक मानव शरीर में इतने बैक्टीरिया होते हैं, कि उनसे एक कॉफी मग को भरा जा सकता है।
  37. एक व्यस्क मानव शरीर में २०६ हड्डियां होती हैं, जबकि बच्चों के शरीर में ३०० हड्डियां होती है।
  38. शरीर के दूसरे हिस्से की तुलना में चेहरे के बाल ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
  39. मानव शरीर में सबसे बड़ी कोशिका मादा अंडाणु और सबसे छोटी कोशिका नर शुक्राणु होता है।
  40. महिलाओं में सूंघने की क्षमता पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेज होती है।
  41. मानव शरीर के मस्तिष्क में २२ हड्डियां होती हैं।
  42. मानव शरीर में २५ प्रतिशत हड्डियां केवल उसके पैरों में होती है।
  43. एक मानव शरीर बोलते वक्त ७२ किस्म की अलग- अलग मांसपेशियों का इस्तेमाल करता है।
  44. मानव शरीर का दिल एक दिन में तकरीबर १००००० बार धड़कता है।
  45. हाथों के नाखून पैरों के नाखूनों की तुलना में ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
  46. बुद्धिमान लोगों के बालों में तांबे और जिंक की मात्रा ज्यादा होती है।
  47. मानव शरीर का दिमाग ७५ प्रतिशत पानी से बना होता है।
  48. मानव शरीर के दिमाग में १००००० मील लंबी रक्त वाहिकाएं होती है।
  49. मानव शरीर का दिमाग सबसे ज्यादा चर्बी वाला अंग है।
  50. पुरुषों और महिलाओं के दिमाग की बनावट अलग- अलग होती है।

तो देखा आपने मानव शरीर भी क्या कमाल की चीज है। वाकई में इसमें कई दिलचस्प राज छुपे हैं। हमने तो आपको मानव शरीर से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में बताया, लेकिन अगर आपको भी इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बातें मालूम है, तो इसके लिए कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करें।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.