इसरो ने साइंटिस्ट/इंजीनियर पद के लिए निकाली भर्ती, १५ जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख

1938
ISRO Recruitment

भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो यानी कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले इंजीनियरों के लिए ये सुनहरा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि इसरो की ओर से साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर विभिन्न भर्तियां निकाली गई हैं। इसरो को सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर के साथ ही रेफ्रिजरेशन स्पेशलिस्ट इंजीनियर्स की जरूरत है। जिसके लिए इसरो ने नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि अब बहुत ही कम समय बचे हैं इसके आवेदन के लिए, इसलिए जो भी आवेदक इसरो के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। तो चलिए आइए जरा विस्तार से जानते हैं इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

पदों की कुल संख्या– १८

पद के नाम- साइंटिस्ट/इंजीनियर

पदों का विवरण

साइंटिस्ट/इंजीनियर (सिविल)- ९

साइंटिस्ट/इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- ५

साइंटिस्ट/इंजीनियर (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग)- २

साइंटिस्ट/इंजीनियर (आर्किटेक्चर)- १

साइंटिस्ट/इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- १

आवेदन करने की आखिरी तारीख- १५ जनवरी २०१९

लिखित परीक्षा की तारीख– १० मार्च २०१९

उम्र सीमा

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र सीमा अधिकतम ३५ साल तय की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट का लाभ भी दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • साइंटिस्ट/इंजीनियर के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार के पास उनके स्ट्रीम में बीई/बीटेक या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • इस परीक्षाओं में उम्मीदवार का कम से कम न्यूनतम ६५ फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है।

सैलरी– ५६१०० रुपए प्रति माह

आधिकारिक वेबसाइट- https://www.isro.gov.in

नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इसरो के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां फॉर्म में पूछे जाने वाले सभी जरूरी विवरणों को भरना होगा।
  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी केवल ऑनलाइन ही जमा करवा सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें स्कैन कर के अपलोड करना होगा।

आवेदन शुल्क

  • इन पदों पर आवेदन के लिए १०० रुपए आवेदन शुल्क के रुप में देना होगा।
  • आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड के जरिए ही मान्य होंगे।

नौकरी का स्थान– बेंगलुरू, कर्नाटक

चयन प्रक्रिया और सिलेबस

  • इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
  • इसके लिए सबसे पहले बीटेक/बीई परीक्षा में मिले अंकों और बायोडाटा के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्ट लिस्ट किए आवेदकों को ही केवल लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा के बाद आवेदकों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जाएगा।
  • चयन के लिए इंटरव्यू में ६० प्रतिशत अंकों से पास होना अनिवार्य होगा।
  • लिखित परीक्षा में ८० बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए एक नंबर दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा देशभर के बारह शहरों में आयोजित की जाएगी।
  • अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और तिरुवंतपुरम।

निष्कर्ष

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बेंगलुरू कर्नाटक में है। संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। इसरो में भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.