पढ़ाई के साथ कमाई कैसे करें

9469
Part-time jobs for students

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


आज के इस दौर में हर व्यक्ति आगे बढ़ने की ख्वाहिश रखता है| छोटी उम्र में इंसान कुछ नया करना चाहता है। जब हम विद्यार्थी होते है तब हमें नया सीखने और कुछ “हट कर” करने का समय भी मिलता है। आज की युवा पीढ़ी केवल किताबो में बंध कर नहीं रहना चाहती| इनके सपने खुले आसमान में पंख फैलाने को आतुर हैं| इसलिए ये रोज़ पढ़ाई से हट कर नए विकल्प ढूंढते हैं|यह विकल्प न केवल इनकी सोचने की क्षमता को और बढ़ावा देंगे, परंतु कमाने का साधन भी साबित होते हैं| कम उम्र में ही कमाने का जुनून होने का एक महत्त्वपूर्ण कारण किसी पर निर्भर न रहना है| आज की पीढ़ी अपनी दिनचर्या में आने वाली छोटी-मोटी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर नही रहना चाहती| इस कारण के सिवा कुछ अन्य कारण ये भी हो सकते है जैसे कि आर्थिक रूप से परिवार की सहायता करना, आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना, अपनी रुचि के लिए, इत्यादि|

तो आज हम पढ़ाई के साथ-साथ कमाने के कुछ विकल्पों पर प्रकाश डालते है : –

1) विद्यालय/ कॉलेज के बाद के समय में अपने से कनिष्ठ विद्यार्थियों को ट्यूशन दे| ये सबसे अनुकूल विकल्प माना जाता है| क्योंकि ऐसा करने से न केवल आप अपनी आर्थिक समस्या सुलझा रहे है, परंतु आप अपने दिमाग का सही उपयोग भी कर रहे हैं| न केवल आप अपनी कक्षा का ज्ञान अर्जित कर रहे है, अपितु अपने से छोटी कक्षाओं की पढ़ाई का भी संशोधन कर रहे हैं| अक्सर लोग खुद पढ़ लेते है, लेकिन दूसरे को पढ़ाने में कठिनाई महसूस करते है| इस प्रकार ये विकल्प अपनाने से आपको अपनी पढ़ाने की क्षमता का भी ज्ञान हो जायेगा|

2) यदि आप अपनी दिनचर्या से अधिक वक़्त निकालने में सक्षम हैं तो एक विकल्प बाहर जाकर रेस्टोरेंट्स या आहार श्रृंखला (अर्थात फ़ूड चेन्स) में काम करना भी है| अक्सर ऐसी जगहों में युवा वर्ग ही काम करता पाया जाता है| इसलिए ये भी अपना संकोच मिटाने का एक अच्छा मंच माना जाता है |

3) इन्टरनेट – ये वो ताकत है जो अपनी जड़े लगभग हर क्षेत्र में फैला चुकी है| इन्टरनेट पैसा कमाने का बहुत अच्छा स्त्रोत्र भी माना गया है| उदहारण स्वरुप – आप इन्टरनेट के जरिये ही मीलों दूर बैठें इंसान को ट्यूशन दे सकते हैं| इस प्रकार आपको ट्यूशन पढ़ाने के लिए किसी के घर नहीं जाना पड़ेगा, न ही खुद के पैसे निवेश कर के कोई संसथान अथवा इंस्टिट्यूट खोलना पड़ेगा| आप घर बैठें ही ये काम कर सकतें हैं|

4) कुछ कॉलेज व स्कूल अपनी ही कैंपस में पार्ट-टाइम नौकरियां देते हैं, जैसे लैब-असिस्टेंट, लाइब्रेरी-प्रबंधक, इत्यादि| इस प्रकार आप अपने कॉलेज/विद्यालय में रह के ही ये कार्य भी कर सकतें हैं|

5) इन्टरनेट कई ओर माध्यमों से भी आपकी सहायता कर सकता है| “फ्रीलांसिंग” अथवा स्वतंत्र तरीके से कमाना| यहाँ छोटे- छोटे प्रोजेक्ट्स आते है जो आपको दी हुई अवधि में पूर्ण करने होते हैं| आप अपनी सोच, समय और काबिलियत के हिसाब से मन चाहा काम चुन सकतें हैं|इसमें कार्य जैसे – निबंध लिखना, पेंटिंग या चिन्ह (‘लोगो’) बनाना, किसी विषय पर लेख लिखना, इत्यादि शामिल है|

6) घर बैठें छोटे बच्चों के प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, चार्ट्स इत्यादि बना के भी आप धन अर्जित कर सकतें हैं| स्कूल में बच्चों को अब पढाई के अलावा अन्य चीज़े (जैसे कि क्राफ्ट) सिखाई जाती है | अब होता यह है कि अगर माता और पिता दोनों नौकरी पर जा रहे हो तो वे इन सब चीजों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं | आप ऐसे बच्चो की सहायता कर सकते है और खुद के लिए कुछ पैसे भी कमा सकते है |

7) अपनी एक वेबसाइट बनाइयें और घर बैठें पैसा कमाइएं| प्रारम्भ में बहुत थोडा निवेश करना होगा, किन्तु बाद में यह वेबसाइट आपको खुद कमा के देगी| आप किसी भी विषय पर वेबसाइट बना सकतें है| जितने लोग इस वेबसाइट को देखेंगे, उतना पैसा आप कमाओगे|

8) बच्चों की देखभाल करना| पढ़ने- सुनने में अजीब प्रतीत हो सकता है| परंतु विदेशों में इसका बहुत चलन है| इसको अंग्रेजी भाषा में ‘बेबीसिटिंग’ कहते हैं| परंतु छोटे बच्चे को संभालने जितना धीरज होना अनिवार्य है| साथ में ही बच्चों को कैसे संभालना है उसकी जानकारी होना भी जरुरी है |

तो चुनिए अपना कोई भी विकल्प और पैसे के साथ साथ अनुभव भी कमाइए| आखिर किताबों के बाहर भी तो एक दुनिया है!!

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.