भारत में नौकरी के लिए श्रेष्ठ कंपनियां

3270

मार्क ट्वेन ने एक बार कहा था “कार्य का कानून सहीं नहीं है पर कोई इसे नहीं बदल सकता : आप अपने कार्य में जितना आनंद लेंगे उतना ज्यादा कमाई करेंगे ” | उदारिकरण ने देश के पढ़े लिखे नौजवानों के लिए कई मौके पैदा किये और उभरते भारत के इन नौजवानों ने उन मौकों को दोनों हाथों से लिया | अब उदारीकरण के शुरुआत के २५ साल हो चुकें है और उदारीकरण के इस दौर की मांग पहले से अलग हैं | अब पैसा ही नौकरी का एकलौता कारण नहीं रह गया, कार्य संतुष्टि या जॉब सेटीसफेकसन भी आवश्यक है |

यदि आज के घोर प्रतिस्पर्धा के युग में किसी कंपनि को खड़ा रहना है तो उसे योग्य कंधो की आवश्याकता होती है और इस देश में नौकरी के आकांक्षी तो बहुत हैं पर उनमे योग्य उम्मीदवारों की संख्या सीमित है | इस सीमित संख्या के योग्य उम्मीदवारों के लिए सारी कंपनियां आपस में प्रतियोगिता कर रही है | पैसा अभी भी योग्य उम्मीदवार को आकर्षित करने का बड़ा हथियार है पर उसके अलावा और भी कई चीजें प्रस्तावित की जा रहीं हैं जैसे की जॉब सुरक्षा , कार्य करने के लिए स्वस्थ वातावरण और तरक्की का निश्चित रास्ता | इन्ही सब मानदंडो को ध्यान में रखते हुए हमने भारत में नौकरी के लिए श्रेष्ठ कंपनियों के सूची तैयार की है | हमने ये कोशिस के हैं की हैं की ये सूची किसी एक क्षेत्र पर ही ध्यान न दे इसलिए किसी एक क्षेत्र की एक से ज्यादा कंपनियों को इस सूची में नहीं रखा गया है |

१.Google India:
गूगल न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपने कर्मचारियों का ध्यान रखने के लिए जानी जाती है | गूगल इस बात का ध्यान रखती है की किस तरह वह अपने कर्मचारियों के लिए कार्य को मजेदार बनाये रख सके |गूगल अपने यहाँ कार्य करने वाली महिलओं का विशेस ध्यान रखती है | यहाँ कर्मचारियों के लिए खाना उपलब्ध है और जिम जैसी सुविधाएँ तो हैं ही | गूगल पदक्रम सरंचना के खिलाफ है इसलिए यहाँ हर कर्मचारी के लिए बराबर के अवसर हैं |

२.American Express India
इस वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनि का इस सूची में होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है | इस कंपनि में कर्मचारी के लिए उन्नति का रास्ता स्पष्ट है | यह कंपनि कर्मचारियों की सुख सुविधाओं का ध्यान तो रखती ही है पर साथ में उनके स्वास्थ का भी ध्यान रखती है न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ का भी |

3.Godrej Consumer Products
आम जनता के लिए उत्पाद बनाने वाली इस भारतीय कंपनि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है | यह सौ साल से भी ज्यादा पुरानी कंपनि अपनी जगह बाज़ार में बनाये हुए है इसका मुख्य कारण इसका अपने कर्मचारियों को संतुष्ट रखना है ताकि वे इस तेजी से बदलते क्षेत्र में अपना स्थान न सिर्फ बनाये रखें बल्कि बेहतर करें |

४. Marriott Hotels India
होटल क्षेत्र के यह कंपनी ऊंचे पदों के लिए बहार से कर्मचारियों को लाने की जगह अपने यहाँ उपलब्ध योग्य कर्मचारियों को पद्दोनत करने को तरजीह देती है | मारियाट अपने कर्मचारियों के लिए बिभिन्न कार्यक्रम चलाती है ताकि उन्हें तरक्की के लिए तैयार किआ जा सके | यहाँ छोटे बड़े कर्मचारियों के लिए बराबर के अवसर मौजूद हैं |

५. Mahindra & Mahindra
निर्माण क्षेत्र की इस कंपनी के बिना यह सूची अधूरी है | आप को याद होगा जब वाहन निर्माण में विदेशी निवेश के द्वार खोले गए तब कहा गया की महिंद्रा जैसे भारतीय निर्माता बच नहीं पाएंगे पर महिंद्रा न सिर्फ अपनी जगह खड़ा रहा बल्कि आज वह वाहन निर्यात कर रहा है |ऐसा इसलिए हो पाया है के महिंद्रा ने अपने यहाँ ऐसा वातावरण पैदा किया है जिससे वह योग्यता को लगातार आकर्षित कर रहा है |

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.