दुनिया की सबसे लम्बी नदियाँ

[simplicity-save-for-later]
5506

नदियों ने बहुत सी संस्कृति को जन्म दिया है। सबसे अच्छा उदाहरण है सिंधु नदी के किनारे बसी प्राचीन संस्कृति जिसके अवशेष आज भी एशिया के देशों में पाये जाते है। नदियों ने बहुत से राज्यों को बिगड़ते देखा है। हिन्दू धर्म में नदियों पवित्र माना जाता है। सेंकडो लीटर पानी जमीन को चीरता हुआ जब समुद्र में मिलता है, तो यह दृश्य हमें प्रकृति की शक्ति का एहसास दिलाता है। यह नदियाँ बहुत सारे प्राणी एवं पक्षीयों का निवास स्थान भी है।

यहाँ पर प्रकृति के बेहतरीन सर्जन स्वरूप सबसे लम्बी 5 नदियों के बारे में बताया गया है।

1. नाइल नदी, अफ्रीका

यह दुनिया की सबसे लम्बी नदी है। इसकी लंबाई 4132 मील है। इस नदी का जन्म दो नदियों के संगम से होता है। सफ़ेद नाइल जो की रवांडा में उद्भवित होती है और नीली नाइल जो की इथिओपिया में उद्भवित होती है। यह दोनों छोटी नदियाँ सूदान देश में मिलकर बड़ी नाइल नदी का निर्माण करती है। यह नदी अफ्रीका की 10% आबादी को पानी मुहैया कराती है। सूडान से निकल कर यह नदी सहारा के रण में से हो कर भूमध्य समुद्र में मिलती है। यह नदी इजिप्त के लोगों के लिये जीवनदात्री है। इसी नदी के किनारे प्राचीन इजिप्त की संस्कृति विकसित हुई थी जिसके प्रमाण रूप महान पिरामिड (दुनिया के 7 अजूबे में से एक) आप आज भी देख सकते है।

2. अमेज़ॉन नदी, दक्षिण अमरीका

यह नदी दुनिया की सबसे बड़ी और दूसरी सबसे लम्बी नदी है। कुछ जगहों पर इस नदी चौड़ाई 25 मिल से भी ज्यादा पाई गई है। इसका जन्म दक्षिण अमरीका में होता है और वह एटलांटिक महासागर में जा कर मिलती है। यह जानकार आपको हैरानी होगी की इस नदी में विश्व के कुल मीठे पानी में से 20 % पानी है। यह नदी इतनी विशाल है की कही पर भी इस पर पुल बनाया नहीं गया है! कुछ जगहों पर यह 150 फिट गहरी है।

3. यांग्त्ज़ी नदी, चीन

इस नदी को चांग जिआंग के नाम से भी जाना जाता है। यह एशिया की सबसे लम्बी नदी है। 3915 मिल की दुरी पार करके यह नदी तिब्बत के प्रदेश से निकलकर दक्षिण में शंघाई के पास समुंदर में मिलती है। यह नदी चीन की लगभग 20% आबादी को पानी देती है। चीन की 1/3 आबादी इसी नदी के किनारे बसी है।

4. मिसिसीपी नदी, उत्तर अमरीका

यह नदी उत्तर अमरीका की मुख्य नदी है। यह उत्तरी मिनेसोटा में जन्म लेती है और 2340 मिल की मेक्सिको की खाड़ी में जा कर मिलती है। इसकी बहुत साड़ी शाखाएं है। यह नदी ८ स्टैट्स से गुजरती है।

5. येनसी नदी, रशिया

आर्कटिक महासागर में मिलने वाली यह सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 3445 मिल है। इसका जन्म मध्य मंगोलिया के खंगाई पर्वत माला के पूर्वी ढ़लान में से होता है। अगर पानी की मात्रा के बारे में बात करें तो यह दुनिया की छठी सबसे बड़ी नदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.